29.7 C
Chandauli
Friday, October 23, 2026

Buy now

MNREGA बकाया भुगतान को लेकर प्रधानों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -

Young Writer, शहाबगंज। प्रधान संघ जिलाध्यक्ष पवन प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रधानों मनरेगा के बकाया भुगतान को लेकर बीडीओ दिनेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। तथा मांग किया कि 25 जुलाई तक बकाया भुगतान नहीं हुआ है इस लिए 29 जुलाई को समस्त प्रधान खण्ड विकास कार्यालय पर तालाबंदी करेंगे।
इस दौरान पवन प्रताप सिंह ने कहा कि विगत दो वर्ष का मनरेगा मैटेरियल का करोड़ों रुपया बाकी चल रहा है। जिसका सीधा असर ग्रामपंचायतों के विकास कार्य पर पड़ रहा है और काम ठप्प हो गया है। भुगतान नहीं होने से फर्म संचालक सामग्री की आपूर्ति करने से मना कर रहे है। इसलिए सभी ग्राम प्रधान 29 जुलाई को धरना प्रदर्शन के साथ तालाबंदी को विवश होंगे। इस अवसर पर प्रधान राधाकृष्ण मालवीय, सिरताज अंसारी, सजाऊद्दीन, मनोहर केशरी, नीरज सिंह, शिवकुमार, ओम प्रकाश साहनी, भागवत उपस्थित थे।

चकिया खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देते प्रधान।
चकिया खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देते प्रधान।

Chakia: दूसरी ओर चकिया ब्लाक पर पिछले दो वर्षों से लंबित मनरेगा के भुगतान के नहीं होने से  ग्राम प्रधानों ने शुक्रवार को लामबंद हो गये। खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर भुगतान के जल्द कराने की मांग की। चेताया 28 जुलाई तक भुगतान नहीं हुआ तो 29 जुलाई को विकासखंड कार्यालय पर तालाबंदी करने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर अवधेश सिंह यादव, गोपाल सिंह, रंजना सिंह, पूनमसिंह, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, राकेश गुप्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights