28.2 C
Chandauli
Wednesday, October 14, 2026

Buy now

धान खरीदः नवीन मंडी समिति व कांटा में धान खरीद का आगाज

- Advertisement -

Young Writer, चदौली। जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक विकास राज ने सोमवार को साधन सहकारी सेवा समिति कांटा पर धान खरीद का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने क्रय केन्द्र प्रभारी ने क्षेत्रीय किसानों का धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने की बात कही। साथ ही क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों को सुविधाएं मुहैया कराते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण करने का भी निर्देश दिया। कहा कि किसान सरकार की प्राथमिकता में शामिल है, लिहाजा उन्हें बिना वजह परेशान ना किया जाए। यदि कोई दिक्कत आए तो उसे समन्वय स्थापित कर तत्काल दूर करने का प्रयास करें। क्योंकि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में कार्य कर रही है। हम सभी को मिलकर सरकार की इस मंशा को साकार करना होगा। इस दौरान क्रय केंद्र प्रभारी अमरेश तिवारी, भूपेंद्र पटेल, अमरजीत सिंह, बसंत सिंह, अनिल यादव, छैबर सिंह, परासी कला आदि उपस्थित थे।
दूसरी ओर नवीन मंडी में स्थित खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर एक महिला कृषक नीलू सिंह ग्राम रौरारी की 53.20 कुतल धान की तौल के साथ जनपद में खरीद प्रारम्भ हुई। केंद्र प्रभारी द्वारा कृषक का स्वागत किया गया। मंडी स्थित भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्र पर भी एक किसान की 86.40 कुंतल धान की तौल हुई। इसके अतिरिक्त साधन सहकारी समिति कांटा पर एक किसान की तौल चल रही है। जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की है कि जिन किसानों का धान तैयार हो गया है, वे अपने नज़दीक के क्रय केंद्र पर अपना धान विक्रय कर सकते हैं। यदि किसान भाइयों का धान अभी तैयार नहीं है तो टोकन लेकर निर्धारित तिथि को केंद्र पर आ सकते हैं।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights