24.1 C
Chandauli
Tuesday, October 13, 2026

Buy now

मौनी अमावस्याः बलुआ में गंगा स्नान करने आयी महिला की मौत

- Advertisement -

Young Writer, चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के कैथी-मटियरा बैरियर के पास गंगा स्नान करने आयी 60 वर्षीय वृद्ध महिला लीलावती यादव की हार्ट अटैक से मौत हो गई। महिला के पास से उसका फोटो मिला है। डा.अजय कुमार सिंह जब तक वृद्धा को हॉस्पिटल लाते उसकी मौत हो चुकी थी। बलुआ इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताते हैं कि बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर उतड़ी समुदपुर की रहने वाली महिला लीलावती पत्नी प्रेम शंकर यादव मौनी अमावस्या पर स्नान करने आयी थी। कैथी में मटियरा बैरियर के पास अचानक गिर गयी। सूचना पर तत्काल पहुंचे डा.अजय कुमार सिंह ने चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए, किन्तु तब तक मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights