19.2 C
Chandauli
Saturday, November 28, 2026

Buy now

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम

- Advertisement -

Young Writer, कंदवा। क्षेत्र के रेवसा गांव के समीप रविवार की रात ट्रक की चपेट में आने से 25 वर्षीय बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर जुटे लोगों द्वारा उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद सैयदराजा पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला भेज दिया। घटना से गांव मे गांव में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
बताते हैं कि बरहनी गांव निवासी गोविन्द 25 वर्ष रविवार की रात किसी काम के सिलसिले में रेवसा गांव की तरफ जा रहा था। उसी दरम्यान ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गोविंद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बाइक सवार गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के मौजूद लोगों द्वारा घटनास्थल पर जुट गए। लोगों तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दीं। वहीं घायल को एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल भेज दिया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। गोविन्द तीन भाईयों में सबसे छोटा था। किसी तरह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता था। उसकी मौत माता पिता व भाइयो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights