23.6 C
Chandauli
Saturday, September 26, 2026

Buy now

मुगलसराय के दो छात्र गंगा में डूबे‚ जद्दोजहद के बाद मिला शव

- Advertisement -

Young Writer, वाराणसी। वाराणसी स्थित तुलसीदास गंगा घाट पर बुधवार को स्नान करने पहुंचे केंद्रीय विद्यालय मुगलसराय के दो छात्र नदी के गहरे पानी में डूब गए। यह देख वहां मौजूद साथियों ने शोर मचाना शुरू किया। आस-पास भारी संख्या में लोग जुट गए। स्थानीय गोताखोरों ने छात्रों को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। जानकारी होने के बाद एनडीआरएफ की टीम छात्रों की तलाश में जुट गई है। हादसे की जानकारी होते ही रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए ।
केंद्रीय विद्यालय मुगलसराय में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले चार छात्र अनमोल पांडेय, अंकित यादव, दिवाकर यादव और विकास यादव स्कूल के बहाने तुलसी घाट पर गंगा नदी में स्नान करने पहुंच गए। नहाते समय अलीनगर निवासी अंकित यादव और रविनगर निवासी छात्र दिवाकर यादव गहरे पानी में डूबने लगे। दोनों को डूबता देखकर साथियों ने शोर मचाना शुरू किया। स्थानीय गोताखोरों ने छात्रों को बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। स्थानीय पुलिस ने एनडीआरएफ को सूचना दी। एनडीआरएफ की टीम छात्रों की तलाश में जुट गई है। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। छात्रों की तलाश जारी है। घंटों जद्दोजहद के बाद एनडीआरएफ के गोताखोरों ने शव को गंगा नदी से बाहर निकाला। इसके बाद वाराणसी पुलिस ने शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights