23.7 C
Chandauli
Monday, September 28, 2026

Buy now

खेती के साथ पशुपालन व मछली पालन करें किसानः सीडीओ

- Advertisement -

कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित किसान मेले का हुआ समापन

Young Writer, चंदौली। मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित दो दिवसीय किसान मेला का बुधवार को समापन हुआ। इस दौरान कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत खेती की जानकारी दी। अधिकारियों ने किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत कराया। काला गेहूं की खेती करने वाले किसानों के पहल की सराहना की गई। दूसरे किसानों को भी परंपरागत की बजाए पशुपालन, कुक्कुट पालन आदि अपनाने की अपील की गई। इसके पूर्व गोष्ठी का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी अजितेन्द्र नरायाण ने किया।
इस दौरान उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा फसल अवशेष प्रबन्धन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। साथ ही किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक विधियों द्वारा खेती करने के लिए प्रेरित किया। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंजा अयोध्या एवं अन्य विश्वविद्यालयों द्वारा विकसित प्राजातियों को प्रयोग लाने का आह्वान किया। साथ ही खेती के साथ-साथ पशुपालन, मछली पालन, कुक्कुट पालन, सब्जी उत्पादन एवं बागवानी करने की सलाह दी, जिससे किसनों की आय दोगुनी हो सके। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा कृषि प्रदर्शनी एवं स्टाल लगाये गए, जिसका सीडीओ द्वारा भ्रमण कर जायजा लिया गया। इस मौके पर डा. एसपी सिंह ने वर्ष 2021-22 फसल अवशेष प्रबन्धन के अन्तर्गत किये गये कार्यों की गतिविधियों से अवगत कराया। कार्याक्रम के दौरान जिले में फसल अवशेष प्रबन्धन के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले कृषि एवं महिला कृषकों को साल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सीडीओ ने सम्मानित किया। साथ ही मेले में आये सभी कृषि एवं महिला कृषकों को उर्द, मूंग, चरी एवं सब्जियों के किट किसानों को वितरित किया। मेले में जिले के 500-600 प्रगतिशील कृषक एवं महिला कृषकों ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights