चंदौली। समाज में आज भी ऐसे लोग हैं जो अपने पेशे के साथ समाजसेवा में भी पीछे नहीं हटते है। इनमें एक हैं हरिओम हॉस्पिटल के डॉ विवेक सिंह सिंह जो जरूरतमंद का ना सिर्फ कम पैसे में उपचार करते हैं। बल्कि गांवों में कैंप लगाकर गरीबों को दवा भी उपलब्ध कराते हैं। यही नही इस कड़ाके की ठंड व शीतलहर में गांवों में गरीबों व असहायों के बीच पहुचकर उनको गर्म कपड़े व कंबल भी वितरित कर रहे हैं।
डॉक्टर विवेक चंदौली मुख्यालय पर अपना हॉस्पिटल चलाते हैं। लेकिन इसके साथ-समाज सेवा में भी रुचि रखते हैं। समय समय पर डॉ विवेक सिंह अपने चिकित्सकीय टीम के साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मेडिकल कैम्प लगाकर गरीबों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ उनको नि:शुक्ल दवा भी वितरण करते हैं। साथ ही इन दिनों कड़ाके की ठंड को देखते हुए गांवों में पहुचकर गरीबों व असहायों के बीच पहुचकर गर्म पकड़े व कंबल वितरण कर रहे हैं जो सराहनीय है।
चंदौली। समाज में आज भी ऐसे लोग हैं जो अपने पेशे के साथ समाजसेवा में भी पीछे नहीं हटते है। इनमें एक हैं हरिओम हॉस्पिटल के डॉ विवेक सिंह सिंह जो जरूरतमंद का ना सिर्फ कम पैसे में उपचार करते हैं। बल्कि गांवों में कैंप लगाकर गरीबों को दवा भी उपलब्ध कराते हैं। यही नही इस कड़ाके की ठंड व शीतलहर में गांवों में गरीबों व असहायों के बीच पहुचकर उनको गर्म कपड़े व कंबल भी वितरित कर रहे हैं।
डॉक्टर विवेक चंदौली मुख्यालय पर अपना हॉस्पिटल चलाते हैं। लेकिन इसके साथ-समाज सेवा में भी रुचि रखते हैं। समय समय पर डॉ विवेक सिंह अपने चिकित्सकीय टीम के साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मेडिकल कैम्प लगाकर गरीबों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ उनको नि:शुक्ल दवा भी वितरण करते हैं। साथ ही इन दिनों कड़ाके की ठंड को देखते हुए गांवों में पहुचकर गरीबों व असहायों के बीच पहुचकर गर्म पकड़े व कंबल वितरण कर रहे हैं जो सराहनीय है।
चंदौली। तीन जनवरी को सुबह सात बजे से चार जनवरी सुबह सात बजे तक 33/11 के0वी0 डिग्री कॉलेज पॉवर हाउस पर 5 MVA से 10 MVA ट्रांसफार्मर को बदलने का कार्य किया जायेगा। जिसमें डिग्री कॉलेज से निकलने वाले फिडर डिघवट से जुडे गाँव बसारिकपुर, फगुईया, खगवल, बर्थरा, जमुनीपुर, विशुन्धरी, धनउर, पिपरी, डिघवट से जुडे क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बाधित रहेगा। इसकी सूचना उपखंड अधिकारी प्रथम विवेक मोहन श्रीवास्तव ने दी।
सकलडीहा कोतवाली के क्षेत्र के टिमिलपुर गांव में एक 12 वर्षीय बालक का चाइनीज मांझे से गला कट गया। जिसको देख वहा मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल उसकी जानकारी परिजनों को दी। लोगों आनन फानन में बालक को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा उसका इलाज़ चल रहा है। जहा उसकी हालत स्थिर है।
बताते हैं टिमिलपुर गांव निवासी कपिलदेव का 11 वर्षीय पुत्र आयुष अपने घर के बाहर खेल रहा था। कि अचानक पतंग के कटने के बाद चाइना मंझा उसके गले के पास से गुजरा की अचानक चाइना मंझा उसके गले को काटते हुए निकल गया। मौके पर 11 वर्षीय आयुष खून से लतपत चिल्लाने लगा मौके पर बच्चे के घायल व रोने की आवाज सुन अगल बगल के लोगों ने बच्चे को तत्काल कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया चिकित्सक ने बच्चे को भर्ती कर उसके गले पर 12 टाका लगाए। इलाज के दौरान बच्चा आयुष खतरे के बाहर है। वही परिजन बच्चे को लेकर काफी चिंतित रहे।
चंदौली। ब्लाक प्रमुख चहनियां अरुण कुमार जायसवाल की मुश्किल कम होती नजर नहीं आ रही है। ब्लाक की राजनीतिक में लम्बी चली रस्साकसी में भले ही वह विरोधियों को मात देकर कुर्सी बचाने में सफल रहे। लेकिन उनके खिलाफ नए साल के पहले दिन ही न्यायालय विशेष न्यायाधीश एससीध्एसटी एक्ट श्याम बाबू यादव ने पपौरा के क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश खरवार के प्रार्थना.पत्र के आलोक में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किए जाने का आदेश बलुआ थानाध्यक्ष को दिया है। न्यायालय ने ब्लाक प्रमुख चहनियां अरुण कुमार जायसवालए गोपाल सिंह उर्फ बब्लू एवं मोनू सिंह के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की कार्यवाही करते हुए न्यायालय में आख्या प्रेषित करने का आदेश जारी दिया है। विदित हो कि चहनियां ब्लाक क्षेत्र के पपौरा के बीडीसी मुकेश खरवार चहनियां प्रमुख के खिलाफ अविश्वास की मांग को लेकर 66 बीडीसी के साथ जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत हुए थे। आरोप है कि इसके बाद बीते 14 मार्च 2024 को चहनियां प्रमुख की सह पर पपौरा राधाकृष्ण मंदिर में पूजा के दौरान गांव के गोपाल सिंह उर्फ बबलू व मोनू सिंह ने प्रमुख के पक्ष में तैयार किए गए हलफनामा पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया। इन्कार करने पर गाली.गलौज के साथ ही जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया और मारपीट की। जबरन मोटरसाइकिल से उठाकर ले जाने का प्रयास किया गया। शोरगुल पर पत्नी जीरानी देवी व अन्य आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीचबचाव किया। घटना के बाद पीड़ित बीडीसी मुकेश बलुआ थाने गए और एसपी को प्रार्थना.पत्र देकर फरियाद लगाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। जहां विपक्षियों ने जाति पर सवाल किया। इसके बाद न्यायालय ने इसे परिवाद के रूप में दर्ज कर लिया। जिस पर पीड़ित बीडीसी हाईकोर्ट पहुंचे और न्यायिक लड़ाई लड़कर निचली अदालत के फैसले को रद्द कराया। इसके बाद न्यायालय विशेष न्यायाधीश एससीध्एसटी एक्ट ने दोनों पक्षों को सुनने और साक्ष्यों के अवलोकन के बाद धारा.156;3द्ध के तहत प्रस्तुत प्रार्थना.पत्र को स्वीकार कर लिया। न्यायालय ने बुधवार को ब्लाक प्रमुख चहनियां व उनके सहयोगी गोपाल सिंह उर्फ बबलू और मोनू सिंह के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने का आदेश जारी किया है। साथ ही मामले की विवेचना करते हुए न्यायालय में आख्या प्रेषित करने का आदेश बलुआ थानाध्यक्ष को दिया है।
चंदौली। एसपी आदित्य लांग्हे पुलिस के निर्देशन में बुधवार को पुलिस लाइन चंदौली सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के संभ्रांत नागरिकों को साइबर अपराध से बचाव एवं इससे निपटने के लिये बरती जाने वाली सावधानियों के प्रचार-प्रसार हेतु जनपद में ऑपरेशन साइबर कवच अभियान को लेकर चर्चा हुई। एसपी आपरेशन अनिल यादव ने बताया कि उक्त अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों की पुलिस टीम द्वारा प्रतिदिन विद्यालयों, प्रतिष्ठित संस्थाओं एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर वर्कशॉप एवं गोष्ठियां कर इंटरनेट के माध्यम से हो रहे इन अपराधों के बारे में जानकारी दे रहे है और इंटरनेट के प्रयोग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त विद्यालयों में पम्पलेट वितरित कर महत्वपूर्ण स्थानों पर पम्पलेट व पोस्टर चस्पा किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन’ द्वारा बताया गया कि साइबर अपराध को इंटरनेट और तकनीकी के विकास के चलते अपराधी भी अपराध करने के नये-नये तरीके इजाद कर रहे है। आजकल प्रत्येक व्यक्ति मोबाइल व इंटरनेट बैंकिंग का प्रयोग कर रहा है। इंटरनेट के प्रयोग किये जाने से जानकारी के अभाव में कई लोग साइबर अपराध का शिकार हो जाते हैं। ऑनलाइन खातों के लिए मजबूत पासवर्ड बनाए, इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे व्हाट्सअप, ट्विटर (एक्स), फेसबुक व इंस्टाग्राम पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक न करें, क्योंकि कोई भी व्यक्ति आसानी से आपकी जानकारी का इस्तेमाल कर दुरूपयोग कर सकता है। जनपदीय थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा बताया गया कि इंटरनेट के उपयोग की सही जानकारी होने पर साइबर अपराध से बचा जा सकता है। किसी भी प्रकार के ऐप डाउनलोड किये जाते समय प्राईवेसी सम्बन्धी आप्शन का भली-भांति अवलोकन करें। फर्जी लॉटरी लगने का कॉल करने वालों को कभी अपनी बैंक की डिटेल शेयर न करें। डिजिटल अरेस्ट से बचाव हेतु बताया गया कि किसी भी अनजान कॉल/मैसेज पर प्रतिक्रिया न दें। बीमा कम्पनी, नौकरी के नाम से कॉल किये जाने पर बिना सत्यापन किये कोई जानकारी न दे। उक्त अभियान के क्रम में बुधवार को साइबर फ्राड़ के पूर्व मामलों में प्राप्त 15 प्रार्थना पत्र जिसमें थाना साइबर क्राइम द्वारा 02 बैंक एकाउन्ट जिसकी धनराशी 42000 को होल्ड़ कराया गया है अन्य 13 बैंक एकाउन्ट को होल्ड़ कराने व अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन अनिल कुमार यादव व क्षेत्राधिकारी राजीव सिसौदिया, पुलिस उपाधीक्षक नामेन्द्र रावत, साइबर क्राइम प्रभारी गगनराज सिंह उपस्थित रहे।
साइबर सुरक्षा टिप्स चंदौली। पुलिस ने गोष्ठ में बताया कि ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी, बायोमैट्रिक डेटा, पैनकार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें। सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें। अपने डिवाइस को सुरक्षित रखें। ऑनलाइन शॉपिंग में सुरक्षित वेबसाइट्स का उपयोग करें। पासवर्ड को मजबूत और गुप्त रखें। ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें। साइबर बुलिंग और साईबर स्टॉकिंग के मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें। ऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों में कंपनी प्रबंधन और पुलिस को सूचित करें। साइबर काइम की रिपोर्ट करने के लिए हेल्प लाइन नम्बर 1930 का प्रयोग करें।
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के सावजी के पोखरे के समीप ट्रेन की चपेट में आने से बुधवार को अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर जुटे आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर बैठा था। थोड़ी ही देर में तेज रफ्तार ट्रेन उसे रौंदते हुए आगे निकल गई। जिसको देखते ही वहा मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी सदर कोतवाली पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंचे एसआई रावेंद्र सिंह ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत उन्होंने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जिसकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। शव के शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
नए साल के पहले दिन लोगों ने बनाए पकवान, मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए लगी रही भीड़
Young Writer, New Year Celebration News Chandauli: वर्ष 2024 के मुकम्मल होने के साथ ही नए सवेरा नई उम्मीदों के साथ नया साल लेकर आया। इसके साथ ही बुधवार को जनपद में नए साल को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने का मिला। खासकर छोटे बच्चों, किशोरों व युवाओं में नए साथ की शुभकामनाओं के आदान-प्रदान की उत्सुकता व उत्साह देखने को मिला। बच्चों अपने हम उम्र साथियों व सहपाठियों के साथ नए उत्साह के साथ मिले। उन्हें चाकलेट आदि गिफ्ट कर नए साल की मुबारकबाद दी और नए साल के पहले दिन को अपने तरीके साथ धूमधाम से मनाया। वहीं बड़ों ने भी नए साल का स्वागत खुशी-खुशी किया।
विदित हो कि वर्ष-2024 अब हम सभी की स्मृतियों का हिस्सा बन गया है और इसी के साथ नए साल-2025 का आगमन हो चुका है। साल के पहले दिन को लोगों ने उत्सव के जैसा रहा। यह पल बच्चों के लिए खुशियां व उत्साह भरा रहा। सुबह ही बच्चे स्नान-ध्यान के बाद अपने साथियों व दोस्तों से मिले और नए साल की मुबारकबाद का आदान-प्रदान कर खुशियां साझा की। बच्चों ने एक-दूसरे चाकलेट व गिफ्ट दिया। साथ ही मिलकर खूब मौज-मस्ती की। ठंड को देखते हुए कुछ स्कूलों में अवकाश घोषित होने के बावजूद बच्चों में नए साल का उत्साह कम नहीं हुआ और वे अपने गुरुजनों के साथ ही सहपाठियों के घर जाकर उनसे मिले और नए साल को उल्लास के साथ मनाया।
बच्चों की इस खुशी में परिवार के लोग भी शामिल हुए और उन्होंने बच्चों के लिए कई तरह के लजीज पकवान तैयार कर उनकी खुशियों को बढ़ाने का काम किया। इसके अलावा लोगों ने अपने सगे-संबंधियों व पास-पड़ोस के लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दी और कुछ लोगों ने बकायदा स्नान आदि करने के बाद मंदिरों में दर्शन पूजन भी किया। इस कारण साल के प्रथम दिन देव-देवी मंदिरों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं शाम होते ही जनपद के शहरी व कस्बाई इलाकों में मौजूद रेस्टूरेंट व ढाबे लोगों की चहल-पहल से गुल्जार हो उठे। इस दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस बल देर रात तक पैदल पेट्रोलिंग की। नशा व उपद्रव करने वालों पर पुलिस की खास नजर रही, ताकि नए साल के जश्न में किसी तरह का कोई खलल न पड़ने पाए।
चंदौली में श्रद्धापूर्वक मनाई गई राजनारायण की 38वीं पुण्यतिथि Young Writer, चंदौली। जन संघर्षों महानायक व समाजवादी चिंतक राजनारायण सिंह की 38वीं पुण्यतिथि चंदौली में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह की अगुवाई विभिन्न दलों से आए समाजवादी विचारकों ने राजनारायण को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके संघर्ष एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही दलित व पिछड़े युवाओं के राजनीति में भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए विचार-विमर्श भी किया गया।
पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह।
इस दौरान पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह ने कहा कि राजनारायण वो शख्सित थे, जिन्हें आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी ने जेल भेजने का काम किया। 1977 में इंदिरा गांधी ने आपातकाल हटाकर चुनाव कराया तो रायबरेली पर उनके खिलाफ राजनारायण चुनाव लड़े और उन्होंने इंदिरा गांधी को शिकस्त दी। उन्होंने जनता पार्टी में दोहरी सदस्यता का सवाल खड़कर आरएसएस के खिलाफ मोर्चा खोला।
कांग्रेस नेतासंजीव सिंह ने कहा कि उत्तर भारत में छात्र युवा आंदोलनों को राजनारायण का सहयोग और समर्थन भरपूर मिला। उनके अंदर अकेले खड़े होने का साहस और संघर्ष की क्षमता थी। सियासत में उतार चढ़ाव के बीच वह पूरी तरह से स्थिर रहे।
कुंवर सुरेश सिंह ने कहा कि राजनारायण जैसे महानायकों की आवश्यकता है, जिस तरह से देश की राजनीति में गिरावट आ रही है उससे लड़ने के लिए राजनारायण जैसे नेतृत्व क्षमता की जरूरत है। चेयरमैन अध्यक्षता करते हुए प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिवेश में समाजवादी विचारधारा तेजी से विलुप्त हो रही है, जिसे बचाने के लिए मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। साथ ही युवा पीढ़ी को महापुरुषों के बारे में जानकारी देकर जोड़ने की जरूरत है, जो वर्तमान में दूर होते जा रहे हैं।
चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू ने राजनारायन को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि आज हम सभी को अपने युवाओं को अपने महापुरुषों के व्यक्तित्व व जीवनी के बारे में बताकर उनसे जोड़ने की जरूरत है। इस अवसर पर संजय सिंह, चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू, दिलीप पासवान, सुजीत कन्नौजिया, अजय मौर्या, वंशराज पासवान, सुनील सिंह मुखिया, गणेश यादव, केदार यादव, महेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
चंदौली। नए साल का जश्न मनाने को लेकर जहां नगर के कई जगहों पर तैयारी चल रही है। तो वहीं कोतवाली पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद है। ऐसे में नए साल पर लोगों द्वारा खलल डालने वालो पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी। मंगलवार की शाम सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने नेतृत्व में पुलिस ने नगर में पैदल गस्त किया। और सुरक्षा व्यवस्था को परखने के साथ साथ चेताया कि नए वर्ष पर नशे की हालत में वाहन चलाने वालों या सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाजार अथवा चौराहों पर किसी तरह की भीड़ नही लगाई जाएगी। नए साल पर पुलिस अराजकतत्वों व संदिग्धों पर विशेष नजर रखेंगी। जिनके लिए पुलिस के जवान सादे वर्दी में भ्रमणशील रहेंगे। नशे में पकड़े जाने पर उनको कोतवाली जाया जाएगा। और कड़ी कार्यवाई किया जाएगा। इस दौरान एसआई संतोष तिवारी,रामशंकर पीएसी बल मौजूद रही।