19.7 C
Chandauli
Monday, October 26, 2026

Buy now

Chandauli:ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत,शव को कब्जे कर कार्यवाई में जुटी पुलिस

- Advertisement -


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के सावजी के पोखरे के समीप ट्रेन की चपेट में आने से बुधवार को अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर जुटे आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर बैठा था। थोड़ी ही देर में तेज रफ्तार ट्रेन उसे रौंदते हुए आगे निकल गई। जिसको देखते ही वहा मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी सदर कोतवाली पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंचे एसआई रावेंद्र सिंह ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत उन्होंने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जिसकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। शव के शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights