34.2 C
Chandauli
Wednesday, March 18, 2026

Buy now

Home Blog Page 103

Chandauli:कड़ाके की ठंड में गरीबों के सहारा बने हरिओम हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ विवेक सिंह,बोले गरीबों व असहायों की सेवा करना असली धर्म

चंदौली। जनपद में कड़ाके की ठंड में जहा लोगों ठिठुरने को मजबूर हैं। वही मुख्यालय स्थित हरिओम हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ विवेक सिंह गरीबों के लिए सहारा बन गए। उन्होंने शहाबगंज क्षेत्र में गरीबों व असहाय लोगों के बीच पहुचकर कंबल वितरण किया। कंबल मिलते ही ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
उन्होंने कहा कि इस कड़कड़ाती ठंड में गरीबों असहाय लोगों की सेवा करना ही असली धर्म है। चिकित्सकीय सेवा सेवा के साथ-साथ गरीबों व असहाय की सेवा करना ही एक चिकित्सक का कर्तव्य होता है। गरीबों की सेवा के लिए सभी को एक मंच पर आकर सहयोग करना चाहिए। ग़रीब व असहाय हमारी संस्कृति के एक हिस्सा है। इसको दरकिनार नही किया जा सकता है। इस कड़कड़ाती ठंड में सभी को मिलजुलकर आगे आना चाहिए। इस दौरान करन,रविकांत राय,राहुल,अनुज मौर्या आदि मौजूद रहे।

अरे बाप रे….दो बल्ब जलाने पर मीटर रिडिंग कर्मचारी ने थमा दिया 94 हजार की बिल


सकलडीहा। बिजली विभाग की मनमानी मीटर बिलिंग से उपभोक्ता सुबह शाम विद्युत उपकेन्द्र का चक्कर काट रहे है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी और कर्मचारी बिलिंग की समस्या दूर करने को लेकर टालमटोल कर रहे है। सकलडीहा कस्बा की उषा पासवान ने आरोप लगाया कि दो बल्ब जलाने पर एक साल का मीटर रिडिंग करते हुए 94 हजार का बिजली बिल थमा दिया गया है। जिसका संशोधन के लिये एक सप्ताह से चक्कर लगाना पड़ रहा है। जबकि दो साल पूर्व नया कनेक्शन लिया गया है।
सकलडीहा कस्बा के चन्द्रमा पासवान मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते है। पत्नी उषा पासवान के नाम पर 8 अप्रैल 2022 को बिजली का कनेक्शन लिया था। जिससे एक ब्लब मड़ई में और एक घर में सात वाट का ईलीईडी बल्ब लगाये हुए है। एक शिव मंदिर पर बल्ब लगा है।। पैसा इतना नहीं है कि एक पंखा भी लगा सके। जबसे बिजली कनेक्शन है तब से तीन चार बार बिजली बिल भी जमा किया है। बीते एक साल से आर्थिक तंगी होने के कारण बिजली बिल जमा नही कर सका। बीते दिनों बिजली विभाग के कर्मचारी मीटर रिडिंग करके 94 हजार 33 रूपया का दे दिया गया। जिसे देखकर दंपति परेशान है। बीते तीन दिनों से उपकेन्द्र का चक्कर काटने को मजबूर है। वही दूसरी ओर एक बच्चा बीमार है। जिसका इलाज के लिये सुबह शाम अस्पताल दौड़ रहे है। उषा देवी ने विभागीय अधिकारियों से मौके की जांचकर बिल ठीक कराने की मांग किया है। आरोप है कि ऐसे कई उपभोक्ता है सुबह शाम परेशान है। इस बाबत एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि उपभोक्ता अपना समस्त बिजली बिल व रिडिंग लेकर एक प्रार्थना पत्र दे जिसका जांच कराकर सही कराया जायेगा।

सैयदराजा व चंदौली के ईओ को कारण बताओ नोटिस जारी


चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान ईओ नगर पंचायत सदर, सैयदराजा अनुपस्थित रहकर अपने बाबुओं को बैठक में भेजने पर जिलाधिकारी द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने बैठक में आए बाबुओं को मीटिंग से जाने और अगली बैठक में स्वयं उपस्थित रहने को कहा। दोनों नगर पंचायत ईओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश प्रभागीय वनाधिकारी को दिया।
वृक्षारोपण जन अभियान-2024 के अन्तर्गत कराये गये वृक्षारोपण क्षेत्रों की जियो टैगिंग हेतु अवशेष क्षेत्रों का शत-प्रतिशत जियो टैगिंग पौधों की सुरक्षा हेतु लगाए गए ट्री गार्डों की सूची, एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण कराये जाने एवं अन्तर्विभागीय वृक्षारोपणों की सत्यापन रिपोर्ट एक सप्ताह के अन्दर करने हेतु सम्बन्धित विभागों व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। साथ ही जिलाधिकारी ने बताया कि लगाए गए पौधों  अगर मृतक हो गए तो पुनः उसी गढ़ों में वृक्षारोपण का कार्य करते हुवे जियो टैगिंग का कार्य पूरा किया जाय। इसके अतिरिक्त जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति से सम्बन्धित अधिकारियों से विगत बैठक में दिये गये निर्देश के अनुपालन के सम्बन्ध में समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित विभाग को गंगा को प्रदूषण मुक्त कराये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। सम्बन्धित विभाग यह सुनिश्चित करें कि किसी भी दशा में प्रदुषित जल गंगा नदी में प्रवाहित न हो। उक्त के अतिरिक्त जनपद चन्दौली के गंगा के किनारे स्थित ग्रामों में समुचित कुड़ा उठान किये जाने हेतु सम्बन्धित विभाग को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि गंगा ग्रामों में जन जागरूकता, गंगा को प्रदूषण से रोकने हेतु शपथ व प्रभात फेरी के कार्यक्रमों को और गति दी जाने रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, सीवर ट्रीटमेंट निर्देश जिला पंचायती राज अधिकारी को दिए। प्रदूषणकारी वाहनों के सम्बन्ध में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी चन्दौली द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि प्रदुषित वाहनों को चिन्हित कर कार्यवाही की जा रही है, निर्देशित किया गया कि 15 वर्ष से उपर के वाहनों को चिन्हित कर तद्नुसार नियमानुसार स्कैपिंग की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला खान अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:बेटी के शादी के लिए मांग रहा था। पैसा नही देने पर काट दिया गला,पुलिस ने 36 घंटे मे किया पर्दाफाश

चंदौली। विगत दिनों पूर्व चकिया के लम्ठा पहाड़ी पर बकरी चरवाहे का गला काटकर हत्या के मामले में पुलिस व स्वाट टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर बहेलिया मोड़वा पहाड़ी के पास दो आरोपियों को धर दबोचा जिनके पास से एक कुल्हाड़ी बरामद किया गया। घटना का खसुला पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने पुलिस लाइन सभागार में किया।

उन्होंने बताया की लम्ठा पहाड़ी में दोनो आरोपी व गांव का राजेश खरवार बकरी चरा रहा था। बोधन राम राजेश खरवार से लड़की की शादी के लिए पैसे की मांग कर रहा था। जिसमें राजेश हीला हवाली कर रहा था। बोधन राजेश से एक साल पहले भी रूपये की मांग किया था। तो राजेश खरवार नही दिया था। उसी रंजिश को लेकर बोधनराम आक्रोशित हो गया था। और अपने साथी कपिल बहेलिया से बताया कि राजेश हम लोगों का साथी है। लेकिन मुसीबत में साथ नही देता है। पहले भी पैसे की मांग किया था। लेकिन राजेश उसने नहीं दिया। जनवरी में बेटी की शादी के लिए पैसा मांग रहा हूए लेकिन नही दे रहा है। झिड़कते हुए भिखारी बोलकर अपमानित कर रहा है। वही कपिल बहेलिया के द्वारा बताया गया कि राजेश खरवार मेरे हितेशी पंचम को मेरे घर आने जाने पर मेरी पत्नी से रिश्ता होना बताते हुए गांव में शोर कर दिया है। तथा मुझे देखकर बोली बोलता है। राजेश गांव घर में मेरी बदनामी कर दिया है। जिसे भी रास्ते से हटाने की सोच रहा था। जिसे रास्ते से हटाने की योजना बोधन राम व कपिल बहेलिया बनाते हुए। प्रतिदिन की भांति बकरिया चराते जंगल पहाड़ की ओर गए। तय योजना के मुताबिक बकरियो को ऊंची पहाड़ी पर ले जाकर बोधन राम और कपिल बहेलिया ने मिलकर धोखे में रखकर राजेश खरवार को कुल्हाडी से द्वारा गर्दन पर प्रहार कर मार दिया।इसके बाद बोधन और कपिल बकरियो को लेकर चोर-चोर चिल्लाते हुए भाग गए। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा, अनिल कुमार पाण्डेय अभिनव कुमार गुप्ता, मौजूद रहें।

Chandauli:महिला की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा,लोहे की रॉड मोफलर व खून के छिटे वाले कपड़े बरामद


चंदौली। दो दिनों पूर्व मुगलसराय में महिला की लोहे की रॉड से मारकर हत्या करने वालो आरोपी को पुलिस व स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को काली महाल चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्ज़े से हत्या करने वाला लोहे का रॉड सफेद काला चेकदार मुफलर  व खून के दाग लगे टी शर्ट बरामद किया। उक्त मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने पुलिस लाइन में किया।
उन्होंने बताया कि कालीमहाल चतुर्भुजपुर रोड पर देशी शराब के ठेका के सामने हीरावती देवी टीन शेड के दुकान में चखना बेचने के साथ उसमें गुजर बसर करती थी। आरोपी हिमांशु गुप्ता नशे की हालत में उसके दुकान पर गया। और जबरन उससे चीखना व शराब मांगने लगा महिला द्वारा शराब नहीं बेचने के बात कर नाराज आरोपी ने गुस्से में दुकान के अंदर रखे लोहे की रॉड से महिला के सिर पर वार कर दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। वही आरोपी हिमांशु गुप्ता मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस खोजबीन कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी  हिमांशु गुप्ता काली महाल चौराहे पर मौजूद हैं। और कही भागने के फिराक में है। पुलिस व स्वाट टीम ने तत्काल घेरे बंदी कर आरोपी को धर दबोचा जिसके पास से लोहे की रॉड मफलर व खून के छींटे पर टीशर्ट बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर, उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा, अजय कुमार, हेमन्त यादव अभिषेक शुक्ला, सुभाष प्रसाद, मनोज कुमार तिवारी आदि मौजूद रहें।

Chandauli:चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस ने की छापेमारी 79 दुकानों से 131 बंडल मांझा किया बरामद दो गिरफ्तार


चंदौली। आगामी त्यौहार व चाइनीज मांझे के बिक्री को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) अनिल कुमार यादव के पर्यवेक्षण में जीवन रक्षार्थ चाइनीज मंझा बेचने वालों के विरुद्ध चलाया अभियान गया। उक्त अभियान में पुलिस कुल 79 दुकानों को चेक किया। चेकिंग के दौरान 131 बंडल चाइनीज मांझा की बरामद किया  साथ ही 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस ने पतंगबाजी में इस्तेमाल किए जाने वाले चाइनीज मांझे के खिलाफ एक खास अभियान चला रखा है। चाइनीज मांझे पर देश भर में प्रतिबंध के बावजूद इसे विभिन्न बाजारों में अवैध रूप से बेचा जा रहा है। चाइनीज मांझे से जुड़ी घटनाओं की संख्या में कमी लाने के लिए पुलिस अधिक सतर्कता बरत रही है। ताकि इससे होने वाले हादसों पर लगाम लगाया जा सके। वही आमजन से अपील किया कि अपने दोस्तों और परिवार को चायनीज मांझे के खतरों के बारे में बताएं। पतंग उड़ाने के लिए सुरक्षित मांझे का इस्तेमाल करें। चायनीज मांझा बहुत तेज होता है। और यह लोगों को गंभीर रूप से घायल कर सकता है। व चाइनीज मांझा पर्यावरण के लिए भी हानिकारक होता है। किसी बाजार या दुकान पर यदि चाइनीज मांझा की बिक्री की जा रही है। तो आप अपने नजदीकी थाना पर इसकी सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। आपकी सुरक्षा महत्वपूर्ण है। चायनीज मांझे से बचें और सुरक्षित रहें।

समाज में वृद्धजनों की सेवा करना पुनीत कार्यःप्रियंका




चंदौली। मुख्यालय स्थित वृद्धाश्रम में रविवार को समाज सेविका प्रियंका सिंह ने वृद्धजनों के बीच पहुंचकर उनका हाल जाना। इस दौरान 120 वृद्धजनों को गर्म वस्त्र वितरित किया। उन्होंने कहा कि दान नहीं बल्कि एक सहयोग है। इस कड़कड़ाती ठंड में वृद्धजनों की सेवा ही परमोधर्म है। जैसे ही उन्हें गर्म वस्त्र मिले वैसे ही वृद्ध आश्रम के लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
इस दौरान प्रियंका सिंह का आदर करना चाहिए। समाज की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। उनकी सेवा के लिए एक मंच पर आकर सहयोग करने की जरूरत है। वृद्धजन हमारी संस्कृति और हमारे विचारों के स्रोत है। इसे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। बताया कि हर वर्ष समय निकालकर बुजुर्गों की सेवा में उनका परिवार आगे रहता है। इस बार नव वर्ष के पूर्व वृद्धजनों का आशीर्वाद प्राप्त करनी की आकांक्षा है। इस दौरान प्रियंका ,प्रिंस सिंह, मानबहादुर सिंह राजन, अधिराज नारायण सिंह, उषा सिंह, नम्रता सिंह, राजेश्वर पटेल, विष्णु देव शर्मा, दिव्या गुप्ता उपस्थित रहे।

Chandauli:अपर आयुक्त ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण,किसानों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने का दिया निर्देश


चंदौली। अपर आयुक्त एवं खाद्य विभाग के नोडल अधिकारी राममूर्ति पांडेय ने नवीन मंडी में बने क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान क्रय केंद्रों पर धान खरीद के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं देखी। साथ ही धान खरीद के संबंध में अधिकारियों से जानकारी हासिल किया। वहीं संबंधित अधिकारियों के साथ ही केंद्र प्रभारियों को पारदर्शिता के साथ धान खरीद में तेजी लाने के साथ ही क्रय केंद्रों पर किसानों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने नवीन मंडी में विभिन्न एजेंसियों के बने कुल 10 क्रय केंद्रों पर धान खरीद की व्यवस्था देखी। उन्होंने चावल उतार में तेजी लाने का निर्देश दिया। ताकि यहां धान प्रेषण तेजी से कराया जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने अभी से ही गेहूं खरीद का प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया। अपर आयुक्त ने मंडी सचिव व एफसीआई के एरिया मैनेजर के साथ बैठक भी किया। इस दौरान आवश्यक दिया निर्देश दिया। उन्होंने चहनियां क्षेत्र में चावल में पोषण तत्व मिलाने वाले एसआरके प्लांट की भी व्यवस्थाएं देखा। अपर आयुक्त के साथ भारत सरकार से खाद्य विभाग के लाइजिनंग अफसर प्रतीक, आरएमओ मुख्यालय रतन शुक्ला, आरएमओ वाराणसी प्रदीप शुक्ला, खाद्य विपणन अधिकारी अनुपम निगम, एआरकोआपरेटिव श्री प्रकाश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

इनसेट—–
2 लाख 35 हजार मिट्रिक टन खरीद का लक्ष्य

चंदौली। शासन की ओर से जिले में 2 लाख 35 हजार मिट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित है। इसके लिए विभिन्न एजेंसियों के कुल 112 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर एक नवंबर से धान की खरीद भी शुरू है। क्रय केंद्रों पर 28 दिसंबर शनिवार तक 10 हजार 148 किसानों से 38 प्रतिशत कुल 87 हजार 316 एमटी धान की खरीद भी हो चुकी है। वहीं 177 करोड़ भुगतान भी किसानों के खाते में कर दिया गया है।

Chandauli:पुलिस ने चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ की कार्यवाई,दो गिरफ्तार

चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को नगर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वालों पर शिकंजा कसते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया साथ ही भारी मात्रा में मांझे का रोल जब्त किए हैं। पुलिस की कार्यवाई से पतंग विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।
दरसअल युवक आसमान में अपनी पतंग की डोर को मजबूत रखने के लिए चाइनीज मांझे का इस्तेमाल करते हैं। अच्छा मुनाफा के चलते दुकानदार धड़ल्ले से चाइनीज मांझा बेचते हैं। जिसके चपेट में आकर आसमान में उड़ने वाले बेजुबान परिंदे के साथ सड़क पर वाहन चालक व बच्चे घायल हो जाते हैं। और लोगों की स्थिति गंभीर हो जाती है। चाइनीज मांझे के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए पुलिस दुकानदारों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस को नगर मे चाइनीज मांझा बेचने की सूचना मिली जहा पुलिस ने मौक़े पर पहुचकर दोनों दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया। और भारी मात्रा में मांझा बरामद किया। सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिबंध चाइनीज मांझा बेच रहे दो दुकानदारों को हिरासत में लिया गया है।और उनके दूकान से मांझा बरामद किया गया है।

Chandauli:जंगल में मिला सिर कटा शव,हत्या कि आशंका


चकिया। कोतवाली क्षेत्र के पंडी गांव के चुड़िया जंगल में शनिवार की दोपहर 2:30 बजे के आसपास बकरी चरवाहे राजेश खरवार 49 वर्ष की सिर काटकर हत्या करने के बाद बकरी चोर गिरोह उसकी बकरियों को लेकर फरार हो गए। साथी चरवाहों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच कर घटना के बाबत जानकारी ली
चरवाहे राजेश की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है पूर्व में भी बकरी चोरी का मामला कोतवाली चकिया में दर्ज है। पंडी गांव निवासी चुल्हई खरवार के आठ पुत्र और पुत्रियों में सबसे बड़ा राजेश खरवार जंगल में बकरी चराने का काम करता था। शनिवार की सुबह प्रतिदिन की तरह राजेश अपनी 100 से अधिक बकरियों को लेकर चुड़िया जंगल में बकरी चराने गया था। जहां उसके अन्य चरवाहे साथी पंडी गांव निवासी कपिल खरवार और मुड़हुआ दक्षिणी गांव निवासी बुद्धन भी अपनी बकरी लेकर चरा रहे थे। शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे के आसपास जंगल में पहले से सक्रिय बकरी चोर गिरोह के सदस्यों ने राजेश के गले पर किसी धारदार हथियार से हमला करके गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और उसकी बकरियों को लेकर मौके से फरार हो गए। गले का 80 प्रतिशत हिस्सा कट जाने की वजह से राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। थोड़ी देर बाद जंगल के दूसरे हिस्से से बकरी लेकर घटनास्थल पर पहुंचे साथी चरवाहों ने राजेश का शव देखा तो शोर मचाने लगे। देखते ही देखते ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गये। घटना की सूचना मिलते ही सीओ राजीव सिसोदिया और थाना प्रभारी अतुल प्रजापति पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए जहां से शव को कब्जे में ले लिया।थाना प्रभारी अतुल प्रजापति ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। साथी चरवाहे कपिल और बुद्धन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। राजेश की मौत के बाद पत्नी अनीता,पिता चूल्हई, माता कलावती, भाई गुड्डू, सुभाष, गुरु दयाल और वीरेंद्र का रो रो कर बुरा हाल था।

Chandauli
overcast clouds
34.2 ° C
34.2 °
34.2 °
10 %
2.8kmh
100 %
Wed
32 °
Thu
39 °
Fri
39 °
Sat
30 °
Sun
34 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights