29.4 C
Chandauli
Tuesday, September 22, 2026

Buy now

Home Blog Page 104

Crime News: Dhanapur पुलिस ने हत्या के आरोपी को चौबीस घंटे में दबोचा

Young Writer, Crime News : धानापुर कस्बा में बीते बुधवार को एक युवक का शव मिला था, जिसकी पहचान इरफान पुत्र स्वर्गीय मुमताज निवासी कस्बा धानापुर थाना धानापुर जनपद चन्दौली के रूप में हुई। घटना के सम्बन्ध में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस कार्यवाही में जुटी थी।

थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मुकदमा उपरोक्त में हत्या जैसी संगीन घटना में शामिल अभियुक्तगण की तलाश की जा रही थी कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि मुकदमें में हत्या का आरोपित व्यक्ति कहीं भागने की फिराक में है जो इस समय बस स्टैण्ड के आगे पुलिया के पास साधन का इन्तजार कर रहा है कि मुखबिर की उक्त सूचना पर एक व्यक्ति को धानापुर बस स्टैण्ड के पास पुलिया से पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति की पहचान रियाजुद्दीन उर्फ शिवानी पुत्र समीम हासमी निवासी कस्बा धानापुर थाना धानापुर जनपद चन्दौली तथा उम्र करीब22 वर्ष के रुप में हुई।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त रियाजुद्दीन उर्फ शिवानी उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मैं इद्दन हासमी पुत्र मुन्ना हासमी व प्रमोद पुत्र लहुहजारे तथा इरफान पुत्र स्व० मुमताज के साथ मित्रवत व्यवहार में बौरहवा बाबा मन्दिर वाली सड़क पर मुकुन्द लाल रस्तोगी के मकान के पीछे वाले खाली मैदान में बैठकर गप्प सड़ाका कर रहे थे, कुछ लोग अगल-बगल भी बैठकर आपस में बातचीत भी कर रहे थे। देर होने पर आसपास के सभी लोग अपने-अपने घर को चले गये मैं बार-बार इरफान को चलने हेतु कहा तो मुझसे उलझने लगा इद्दन हासमी व प्रमोद भी वहां से चले गये, इरफान मुझसे गाली गलौज करने लगा तथा मुझे मारने लगा। तब मैंने गुस्से में उसे कई घूसा मुंह व शरीर पर मार दिया जिससे वह जमीन पर गिर गया और इसके बाद तुरन्त वहां से चला गया। मुझे जानकारी मिली कि इरफान की मौत हो गयी है।

School Chalo Abhiyan : शिक्षा के साथ तमाम सुविधाएं उपलब्ध करा रही सरकार

हथियानी गांव में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालते बच्चे।
हथियानी गांव में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालते बच्चे।

हथियानी में स्कूल चलो अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली

Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के हथियानी गांव में स्कूल चलो अभियान के तहत गुरुवार को पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय हथियानी की ओर से जागरूकता रैली निकाली गयी। उक्त रैली विद्यालय से शुरू होकर गांव के विभिन्न मोहल्लों व गलियों में जाकर बच्चों का दाखिला विद्यालय में कराए जाने को लेकर जागरूक व प्रेरित किया।

इस दौरान रैली में शामिल प्रधानाध्यापक कुंवर बीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा से मानव को समाज में सम्मान प्राप्त होता है। सरकार ने सभी के लिए अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान किया है। परिषदीय विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा के साथ ही मिड-डे-मील समेत तमाम सुविधाएं मुहैया करा रही है। सरकारी स्कूलों को कान्वेंट की तर्ज पर अपग्रेड किया जा रहा है। स्कूलों में डिजिटल कक्षाएं स्थापित की जा रही है ताकि प्राथमिक स्तर की शिक्षा ग्रहण करते हुए तकनीकी से जुड़ सके। इन तमाम सुविधाओं के बावजूद आज भी कई बच्चे विद्यालय में नामांकन कराकर पढ़ाई करने से वंचित रह जा रहे हैं। ऐसे बच्चों का विद्यालय में दाखिला कराएं, ताकि उन्हें शिक्षा प्रदान कर बेहतर नागरिक बनाया जा सके। इस अवसर पर सउद, अजीत, रामाज्ञा तिवारी, दीपा, निधि, नीलम, सरिता आदि उपस्थित रहीं।

Road Accident को रोकने के लिए उठाए सख्त कदमः DM Chandauli

समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे।
समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे।

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा अभियान की समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जिले में सड़क दुर्घटनाओं की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा उपायों और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

DM Chandauli ने कहा कि Road Accident को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने सड़क सुरक्षा अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने और जनपद में नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम ने कहा कि सड़कों के स्पॉट्स की पहचान एवं सुधार, सड़क दुर्घटनाओं के हॉटस्पॉट चिह्नित किए जाएं।इन स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय जैसे स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड, स्ट्रीट लाइट आदि लगाए जाएं।लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभाग मिलकर मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दें। हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए सघन अभियान चलाया जाए। नो-हेलमेट, ओवरस्पीडिंग, नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।

नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान में तेजी लाई जाए। सार्वजनिक स्थलों और मुख्य चौराहों पर यातायात पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाए। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन, पुलिस, परिवहन विभाग और नागरिकों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था केवल नियमों के पालन से ही संभव है, इसलिए आमजन को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।उन्होंने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे दिए गए निर्देशों का गंभीरता से पालन करें और सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डा. वाई के राय, अधिशासी अभियंता (पीडब्ल्यूडी) राजेश कुमार, आरटीओ सर्वेश गौतम, डीएफओ दिलीप श्रीवास्तव, सीओ सदर, खनन अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Road Accident : स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार अवर अभियंता घायल

शहाबगंज पीएचसी पर सड़क हादसे में घायल अवर अभियंता।
शहाबगंज पीएचसी पर सड़क हादसे में घायल अवर अभियंता।

Young Writer, शहाबगंज। चकिया-चन्दौली मार्ग पर होण्डा एजेंसी के पास स्कार्पियो ने बाइक सवार को धक्का मारकर फरार हो गया। वही वाहन के धक्के से मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले गयी, जहां चोंट गंभीर देख चिकित्सक ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

सदर ब्लाक के मठवाली गली निवासी संतोष सिंह 46 वर्ष मोंटी कार्लाे कंपनी में जेई के पद पर कार्य करते है। बुधवार को चकिया के अकोढ़वा गांव बिजली आपूर्ति के लिए सर्वे करने जा रहे थे। वहीं जैसे ही अतायस्तगंज गांव के पास स्थित होण्डा एजेंसी के पास पहुंच तभी शहाबगंज की ओर से आ रही स्कार्पियो ने जोरदार धक्का मारकर फरार हो गया। वहीं बाईक चालक सड़क पर गिरकर छटपटाने लगा। ग्रामीणों ने तत्काल एम्बुलेंस को फोन कर बुलाया जहां ग्रामीणों के सहयोग से घायल को एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। जहां चोंट गंभीर देख इलाज के लिए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं सूचना पाकर पहुंचे बिजली विभाग के जेई संजीव कुमार ने परिजनों को सूचित किया।

Road Accident : बकरी से टकराकर घायल हुए दो बाइक सवार

Young Writer, Chandauli जिले के पड़ाव क्षेत्र स्थित साहूपुरी मार्ग पर बखरा गांव स्थित बाइक और बकरी की टक्कर में बाइक सवार घायल हुआ। जानकारी के अनुसार गोवर्धन बिहार निवासी साहूपुरी क्षेत्र के खजूरगांव में अपने रिश्तेदार के यहां आए हुए थे जो पड़ाव से अपना कार्य कर वापस खजूर गांव की तरफ आ रहे थे जैसे ही वह बखरा पहुंचे सामने एक बकरी आ गई बाइक चला रहे रिश्तेदार रजनीश बकरी से टकरा गया। इस दुर्घअना में दोनों गिरकर घायल हो गए। हादसे में गोवर्धन के दाहिने पैर की हड्डी क्रेक हो गई और दर्द से कराहने लगा। किसी तरह रजनीश अपने आप को संभालते हुए घायल गोवर्धन को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।

Abhyudaya Yojana: UPSC, NDA, NEET, SSC की Free Coaching के लिए सात मई तक करें आवेदन

Young Writer, चंदौली। जनपद में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत सत्र 2025-26 के लिए यूपीएससी, यूपीपीएससी, नीट, जेईई, एनडीए, सीडीएस, एसएससी व अन्य एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग का संचालन लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय नियामताबाद में किया जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि योजना के तहत उपर्युक्त परीक्षाओं के लिए संपूर्ण पाठ्यक्रम को अनुभवी विषय विशेषज्ञों के माध्यम से पूरा कराया जाता है।

समय-समय पर जिला स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से मार्ग दर्शन कराया जाता है। साथ ही स्मार्ट बोर्ड, लाइब्रेरी नियमित टेस्ट, डाउट क्लीयरिंग सेशन आदि के माध्यम से नियमित मूल्यांकन किया जाता है। सत्र 2025-26 के लिए एक जुलाई 2025 से मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं का संचालन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इसके लिए जून माह के प्रथम सप्ताह में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

कोचिंग में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ तीन फोटो, आधार कार्ड, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व अंतिम शैक्षणिक अर्हता का प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (सभी की स्व प्रमाणित प्रति) को लेकर कार्यालय जिला समाज कल्याण विभाग लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय नियामताबाद में सात अप्रैल से सात मई तक आवेदन कर सकते है। अभ्यर्थी अभ्युदय पोर्टल abhyuday.one पर भी आनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते है। इससे जुड़ी जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 7459066767, 9264940408 पर संपर्क किया जा सकता है।

Job Offer : Security Guard के चंदौली में ब्लाक वार लगेगा भर्ती रजिस्ट्रेशन कैम्प

रोजगार मेला : Chandauli News

Young Writer, चंदौली। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से जनपद के सभी विकास खण्डों में एसआईएस के द्वारा भर्ती रजिस्ट्रेशन कैम्प आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। भर्ती रजिस्ट्रेशन कैम्प में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को सर्वप्रथम सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीयन कराना अनिवार्य है। उक्त भर्ती कैम्प में एसआईएस सर्विस द्वारा सुरक्षा गार्ड हेतु प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने बताया कि चंदौली व चहनियां ब्लाक में 07 व 08 अप्रैल को कैम्प आयोजित होगा। वहीं बरहनी व नियामताबाद में 05 व 06 अप्रैल, सकलडीहा व धानापुर में 09 व 10 अप्रैल, चकिया व शहाबगंज में 12 व 15 अप्रैल तथा नौगढ़ में 16 व 17 अप्रैल को भर्ती रजिस्ट्रेशन कैम्प आयोजित होगा। उक्त कैम्प में भाग लेने वाले हाईस्कूल, इंटरमीडिएट पास अभ्यर्थी जिनकी आयु 19 से 40 वर्ष के बीच है अपने सभी मूल शैक्षिक अंक पत्र, प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक व छह फोटो एवं बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि को आयोजन स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

Chandauli:खेत मे मिला 23 वर्षीय युवक का शव,हत्या की आशंका जांच के जुटी पुलिस


धानापुर। कस्बा स्थित बौरहवा बाबा के समीप कुसम्ही मार्ग पर बुधवार को एक खेत में 23 वार्षिक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताते है कि कस्बा निवासी मुमताज हाशमी का 23 वर्षीय पुत्र इरफान हाशमी कस्बे में बाजा बजाने और मजदूरी का काम करता था। जो बीती रात घर से गायब था। प्रातः जब लोग टहलने निकले तो खेत में पड़े शव को देख कर सन्न रह गए। आनन फानन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस और परिजनों को दी। उसके चेहरे और शरीर पर चोट के निशान को देखते हुए लोग हत्या की आशंका जाता रहे हैं। परिजन जीवित होने की आशंका में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि एक युवक की खेत में शव मिला है।जिसको कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Chandauli:अवैध संचालित ई-रिक्शा वाहनों के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान,नाबालिकों पर रहेंगी पैनी नजर


चंदौली। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से जिले में परिवहन विभाग की ओर से अपंजीकृत एवं अवैध संचालित ई-रिक्शा वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार को चंदौली, मुगलसराय और रामनगर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलकर कार्रवाई की गई। इसमें 9 ई-रिक्शा वाहनों के विरूद्ध चालान और 7 ई-रिक्शा वाहनों को औद्योगिकनगर पुलिस चौकी में निरूद्ध कर दिया गया। इसमें मुख्य रूप से नाबालिकों के वाहन का संचालन करने एवं बिना फिटनेस, इन्श्योरेन्स और अन्य वैध प्रपत्रों के नहीं होने से चालान की कार्रवाई की गई। इन वाहनों से लगभग 1.20 लाख रुपये प्रशमन शुल्क की प्राप्ति होगी।

Chandauli:सुरहुरिया जंगल में लगी आग,कीमती पेड़ों के साथ पशु-पक्षियों के वासस्थल हो रहे नष्ट

नौगढ। काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर के नौगढ़ वन रेंज अन्तर्गत सुरहुरिया जंगल में लगी आग से धू धू कर जल रहा है वन संपदा आग पर काबू पाने का वनविभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं किया जा रहा है। जिससे कीमती पेड़ों के साथ ही पौधे व पशु पक्षियों का वास स्थल भी नष्ट हो रहा है। वहीं जंगली जीव जंतुओं को भी झूलसने का खतरा उत्पन्न हो गया है। वन क्षेत्र में मौजूद महुआ के पेड़ों से गिरने वाले फलों को बीनने में पतझड़ ऋतु से जंगलों में फैले पत्तों व मौजूद झाड़ियों की साफ सफाई करने के लिए आगलगी की घटनाएं हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग से जंगलों में मौजूद महुआ के पेड़ों से गिरने वाले फलों को बीनने का काम जोरों पर जारी है। जिसको बीनने के लिए गरीब तपके के लोग परिवार सहित छोटे छोटे बच्चों के साथ भोर में ही  चले जाते हैं। जो धूप का परवाह किए बगैर ही दोपहर तक मेहनत करने में जुटे रहते हैं। जंगलों में फैले पत्तों व झाड़ियों से महुआ का फल बीनने में होने वाली कठिनाई से साफ़ सफाई करना पड़ता है। वहीं झाड़ियों में जंगली हिंसक जानवरों व कीट पतंगों को मौजूद होने की आशंका बनी रहती है। जिससे अवांछनीय तत्व आगलगी की घटनाएं कर रहे है। भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवानदास अग्रहरि ने आरोप लगाया है कि जंगलों में आग लगने से सागौन पलाश तेंदू आंवला सिद्ध खैर ईत्यादि पेड़ व पौधे जल जा रहा है। झाड़ियों को जलने से पशु पक्षियों का वास पर भी खतरा उत्पन्न हो गया है। वनविभाग की ओर से आग पर काबू पाए जाने को कोई भी सार्थक प्रयास किए जाने के बजाय मौके पर पहुंच कर वनकर्मी तमाशबीन बने रहते हैं। जिससे वन संपदा धू धू कर जल रही है। क्षेत्रीय वन अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जंगल में आग लगी की जानकारी मिलने पर वन कर्मियों को मौके पर भेज कर के आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। अगलगी की घटना के कारणों का जांच कराया जा रहा है। जिसमें संलिप्तता बरतने वालों को चिन्हित कर के प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई किया जाएगा।

Chandauli
few clouds
29.4 ° C
29.4 °
29.4 °
80 %
2.1kmh
20 %
Tue
29 °
Wed
33 °
Thu
28 °
Fri
24 °
Sat
28 °
Verified by MonsterInsights