29.4 C
Chandauli
Tuesday, September 22, 2026

Buy now

Home Blog Page 105

School Chalo Abhiyan-2025 का चकिया विधायक व डीएम ने किया आगाज, बच्चों में बांटी पाठ्य पुस्तकें

फोटो-01स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर निर्देशित करते चकिया विधायक व डीएम।

चकिया में निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण समारोह कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
चंदौली।
स्कूल चलो अभियान-2025 के तहत चकिया विकास खण्ड के उच्च प्राथमिक विद्यालय चकिया में विधायक चकिया कैलाश आचार्य एवं जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे द्वारा फीता काटकर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान 1 से 5 तक के एक दर्जन बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में छात्राओं ने सरस्वती वन्दना का गायन प्रस्तुत की एवं अतिथियों का गीत संगीत के माध्यम से स्वागत किया।

इस दौरान विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में योगी सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किया है। अविभावकों का आवाहन करते हुए कहा कि जैसे आप प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों के लिए समर्पित रहते है। वैसे अगर सरकारी स्कूलों के बच्चो के लिए समर्पित रहेंगे, तब आपके बच्चे उनसे कहीं बेहतर होंगे। कहा कि प्रदेश सरकार तमाम तरह की सुविधायें विद्यालयों में दे रही है ताकि बच्चे पढ़कर निपुण बनें। विद्यालय में एक शैक्षिक माहौल बहुत जरूरी है। बच्चों को जब एक बेहतर माहौल मिलता है तो उनका रोज विद्यालय आने का मन करता है तभी उनका सर्वांगीण विकास होता है।

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि सभी अध्यापकों व अभिभावकों का कर्तव्य है कि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से छूटे नहीं। स्कूल में शिक्षा पर बेहतर कार्य के साथ-साथ खेलकूद भी बहुत ज़रूरी है क्योंकि ये बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे वे बेहतर छात्र और नागरिक बन सकते हैं। कहा कि सभी मिलकर स्कूल चलो अभियान को सफल बनाएं। इस मौके पर जागरूकता रैली भी निकाली गई। साथ ही लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का जीआईसी इंटर कॉलेज, चकिया में छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित अतिथियों ने लाइव प्रसारण देखा। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वर्तमान सरकार द्वारा कराए गए स्कूलों में कायाकल्प के तहत सुविधाओं को बताया गया। एवं स्कूल चलो अभियान-2025 में अधिक से अधिक नामांकन हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान चेयरमैन सौरभ श्रीवास्तव, सभासद बादल सोनकर, विद्यालय निरीक्षक दल सिंगार यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार आदि रहे।

Corruption: हैंडपंप रिबोर के नाम पर प्रधान और सचिव ने किया गबन‚ वित्तीय अधिकार सीज‚ रिकवरी नोटिस जारी

Young Writer, Chandauli: चहनियां ब्लॉक के महुआरी खास गांव में हैंडपंप रिबोर के नाम पर बड़े पैमाने पर सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। गांव के प्रधान सत्येंद्र सिंह “मिन्टू” और सचिव द्वारा हैंडपंप रिबोर की आड़ में सरकारी धन का गबन किए जाने के आरोप की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं।
गांव के ही निवासी राजकिशोर सिंह ने 2 अप्रैल 2022 को संपूर्ण समाधान दिवस पर ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में कई हैंडपंपों को कम गहराई तक बोर कर अधिक धन निकाला गया, जिससे सरकारी पैसे का दुरुपयोग हुआ। इस मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर अपर पंचायत राज अधिकारी और जल निगम के अपर अभियंता द्वारा जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई कि कुल 1,06,632 रुपये की हेराफेरी की गई थी। इस गड़बड़ी को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से प्रधान के वित्तीय अधिकारों को सीज कर दिया। इसके अलावा ग्राम प्रधान द्वारा वित्तीय अनियमितताओं का सिलसिला लगातार जारी रहने के कारण उनके खिलाफ रिकवरी नोटिस जारी की गई और उनका बैंक खाता भी सीज कर दिया गया। प्रशासन द्वारा जब दूसरी जांच कराई गई तो 50 हजार रुपये की अतिरिक्त वित्तीय अनियमितता सामने आई। जांच में पता चला कि इस राशि को भी प्रधान और सचिव ने आपस में बांट लिया था। इस नए खुलासे के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए इस मामले की विस्तृत जांच का आदेश दिया। घोटाले की विस्तृत जांच के लिए जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी और अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, चंदौली को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। जांच टीम को एक माह के भीतर पूरी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से भ्रष्टाचारियों में हड़कंप मच गया है। गांव में वित्तीय अनियमितताओं का यह मामला सामने आने के बाद अन्य विकास कार्यों की भी जांच की मांग उठने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी प्रकार निष्पक्ष जांच जारी रही तो ग्राम पंचायतों में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सकेगा। प्रशासन अब इस मामले में सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। यदि जांच में प्रधान और सचिव दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी की जा सकती है। इस कार्रवाई से भ्रष्टाचारियों में भय व्याप्त है और प्रशासन की सख्ती से गांव में पारदर्शिता की उम्मीद जगी है।

Crime in Sakaldiha: पांच लाख के आभूषण सहित 20 हजार की नगदी चोरी

रमरेपुर गांव में चोरी के बाद बिखरा पड़ा समान।
रमरेपुर गांव में चोरी के बाद बिखरा पड़ा समान।

Young Writer, सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के रमरेपुर गांव में रविवार की देर रात चोरों ने दो घरों में घुस कर करीब 5 लाख के सोने चांदी के आभूषण सहित 20 हजार नगदी चोरी कर चंपत होगये। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस तहरीर लेकर घटना की जांच में जुट गयी है। डेढ़ावल चौकी प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

रमरेपुर गांव के अजय कुमार सिंह वाराणसी के डीएलडब्ल्यू में रहते है। जो गार्ड के पद पर तैनात है। पत्नी अंजनी सिंह और बेटी सुरभी सिंह और स्वाति सिंह भी इनके साथ रहती है। गांव में पट्टीदारी में शादी होने के कारण गहना और पैसे एक कमरे में रखा हुआ था। चोरों ने घर पर कोई नहीं होने का फायदा उठाते हुए अजय सिंह के घर में आगे से घुस गये। कमरे का ताला तोड़कर आसानी से सोने की तीन अंगूठी, दो चैन, हार,दो झुमका, पैजनी,पायल,बिछुवा, चांदी की हार सेट और सोने की दो बाली सहित बीस हजार नगदी लेकर चंपत होगये। इन्हीं के सामने शिवकुमार राय के घर में भी घुसकर दो सोने की चैन,तीन अंगूठी सहित कीमती कपड़े लेकर फरार हो गये। सुबह शिवकुमार अपने पुराने घर पर पहुंचा तो ताला और आलमारी टूटा देख हैरान होगया। जब ग्रामीणों की भीड़ जुटी तो अजय सिंह के मकान का भी दरवाजा खुला देख हैरान होगये। तत्काल डेढ़ावल चौकी पुलिस को सूचना देकर अजय सिंह को भी सूचित किया। सूचना पर पहुंचे अजय सिंह के घर में सामान बिखरा देख हैरान होगये। दो घरों में हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत है। इस बाबत डेढ़ावल चौकी प्रभारी जनक सिंह ने बताया कि चोरी की घटना के बाबत तहरीर मिली है। मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

मल्ल युद्ध: साड़ों के भिड़ंत से जीटी रोड पर अफरातफरी

साडों की लड़ाई

Young Writer, डीडीयू नगर। नगर के जीटी रोड स्थित अखबार सेंटर के पास सोमवार की सुबह दो सांड आपस में भिड़ गए‚ जिससे अखबार वितरक व राहगीर इधर उधर भाग कर जान बचाए।काफी संख्या में अखबार के साथ  वितरकों का बाइक, स्कूटी और साइकिल व अग्रवाल फैंसी स्टोर के शटर का शीशा टूट गया । भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ के प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सोनू किन्नर व अधिशासी अधिकारी से मांग किया की सांडों को पकड़ा जाए व जो नुकसान  हुआ है उसका मुआवजा दिया जाए।

Chandauli: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला विवाहिता का अधजला शव,क्षेत्र में सनसनी

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बनौली खुर्द गांव के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे मंगलवार को एक महिला का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुचे सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने तत्काल महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाई में जुट गए।
बताते हैं कि पिंकी दोपहर से ही लापता थी देर रात तक पास पड़ोस के लोग देर रात तक उसकी तलाश करते रहे। इसी बीच पिंकी केशरी की अधजली लाश रेल ट्रैक किनारे पड़ी मिली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य व सुबूत एकत्र किए। इसके अलावा जीआरपी व आरपीएफ की टीम मौके पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।आशंका जताई जा रही है कि पिंकी की हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। पिंकी केशरी के पति प्रेमचंद्र केशरी की मृत्यु करीब 15 साल पहले हो चुकी थी। उसकी 22 वर्षीय एक बेटी है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक के किनारे एक महिला का शव मिला मिला है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Chandauli:या देवी सर्वभूतेषु मातृ रूपेश संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो: नम के मंत्र से गूँजे देवी मंदिर,जयकारे संग खूब बजे घंट-घड़ियाल


चंदौली। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन रविवार को नगर के मंदिरों में माँ के जयकारों और घंट-घड़ियाल की ध्वनियों से पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने अपने-अपने घरों में वैदिक मंत्रोच्चार व शुभ मुहूर्त में कलश की स्थापना कर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया।

नगर के देवी मंदिरों में घंट-घड़ियाल के साथ सुबह से ही या देवी सर्वभूतेषु मातृ रूपेश संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम।.के मंत्र से गूँजते रहा था। चैत्र नवरात्र के पहले दिन नगर के काली देवी महाबीर मंदिर सरस्वती मंदिर मठ मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। तथा नारियल चुनरी धूप गुड़हल चढ़ाकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही नगर में मंदिरों के आसपास की प्रसाद की दुकानों से माला चुनरी के साथ नारियल की बिक्री खूब हुई। हर कोई अपने पूजा की थाली में माला नारियल के साथ चुनरी लेकर माँ के सामने हाजिरी लगाने को जा रहा था।

Chandauli:व्यापारी को मारते चौकी इंचार्ज ले गए थाने,आक्रोशित दुकानदारों ने किया चक्का जाम


इलिया। कस्बा में खोवा पनीर के व्यवसायी द्वारा चौकी इंचार्ज को पनीर ना देना महंगा पड़ गया। पनीर ना मिलने से बौखलाये चौकी इंचार्ज सूरज सिंह ने शनिवार की शाम व्यवसायी मुकेश यादव को मारते पीटते, घसीटते हुए थाना ले गए। चौकी इंचार्ज की तानाशाही से बौखलाएं व्यापारियों ने लेवा इलिया मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। और चौकी इंचार्ज के निलंबन की मांग पर अडे रहे। लगभग 45 मिनट तक चले चक्का जाम के बाद मौके पर आए थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने व्यापारियों को समझा बूझकर चौकी इंचार्ज को 24 घंटा के अंदर हटाए जाने का आश्वासन देकर चक्का जाम समाप्त कराया।
खोवा पनीर का व्यवसायी मुकेश यादव शाम के वक्त अपनी दुकान पर था। इसी वक्त चौकी इंचार्ज सूरज सिंह दुकान पर पहुंचे और पनीर का मांग किये थोड़ा बहुत पनीर उसने दिया लेकिन उसका पैसा नहीं दिया गया और अधिक पनीर मांगने पर उसने देने से इनकार कर दिया। जिस पर चौकी इंचार्ज ने पहले उसे समझाने की धमकी दी, बावजूद दुकानदार पनीर नहीं दिया तो उसे दुकान से मारते पीटते, घसीटते हुए गली से रोड पर ले आये और गाड़ी में बैठाकर थाना ले गए। इधर चौकी इंचार्ज सूरज सिंह की तानाशाही देखकर व्यापारी लाम बंद हो गए और लेवा लिया मार्ग पर चक्का जाम कर दिया तथा पुलिस की तानाशाही के विरोध में नारे लगाते हुए चौकी इंचार्ज के निलंबित की मांग करने लगे। इसी बीच थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और व्यापारियों को समझा बुझाकर 24 घंटा के अंदर चौकी इंचार्ज को हटाए जाने का आश्वासन देकर चक्का जाम समाप्त कराया। चक्का जाम के दौरान व्यापारी संतोष सिंह, अरविंद केसरी, अशोक केसरी, राकेश शर्मा सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Chandauli जिला अस्पताल के पास सर्विस रोड से ब्रेकर हटाने के लिए किया प्रदर्शन

Young Writer, चंदौली। जिला अस्पताल के सामने सर्विस रोड पर बने ब्रेकर को लेकर बृहस्पतिवार की रात लोगो ने प्रदर्शन किया है। लोगों ने कहा कि यहां बेढंग ब्रेकर बनाया गया है, जो मानक के विपरीत है और नहीं कोई सांकेतिक बोर्ड लगाया है। मांग किया कि तत्काल उक्त ब्रेकर को हटाया जाए।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां से बाजार व जिला अस्पताल आने जाने के लिए हज़ारों वाहन गुजरते है। बेढंग तरीके से बने ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट जाती है। बताया कि यहां प्रतिदिन लोग दुर्घटना का शिकार हो जा रहे है। आज भी यहां ब्रेकर से उछली एक बाइक से अनियंत्रित होकर एक महिला अपने एक साल के बच्चे को लेकर गिर गई, जिससे दोनों को गंभीर चोटे आई है। कहां की ब्रेकर से आए दिन दुर्घटना होती हैं तत्काल वहां से ब्रेकर हटाया जाए। इस बाबत जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि इस बाबत संबंधित से बातकर समस्या का निराकरण किया जाएगा।

Chandauli:नहर में गिरने से बाइक सवार की मौत,परिजनों में मचा कोहराम


शहाबगंज। थाना क्षेत्र के मसोई गांव निवासी  रमाशंकर सिंह उर्फ पप्पू सिंह भुसीकृतपुरवा नहर पुल से घर जाते समय गुरुवार की रात नहर में गिरने से मौत हो गयी। जानकारी मिलते ही ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आये। चिकित्सक ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही स्वजनों में कोहराम मच गया।
रमाशंकर सिंह भुसीकृत पुरवा गांव के नहर पर पान खाने के बाद अपने घर मसोई जा रहे थे। काली मां मन्दिर के पास बाईक अनियंत्रित होने के कारण नहर में गिर गयी। जिसमें रमाशंकर सिंह उर्फ पप्पू सिंह नहर में किचड़ होने के कारण दब गये। उनके सिर के पास बाईक भी गिर गयी। गांव में शिव कथा हो रही थी। कुछ लोग वापस लौट रहे थे। नहर में इन्डीकेटर की बत्ती जलते देख कर पास जाकर देखें तो एक व्यक्ति दबे थे। ग्रामीणों को जानकारी देकर बुला कर निकाला गया।1स्वजनों ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाये। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। स्वजनों ने वाराणसी में दाह संस्कार कर दिया।

Chandauli:मिड-डे-मील के भोजन में कीड़ा मिलने पर अभिभावकों ने किया हंगामा,अधिकारी ने दिए जांच के आदेश


इलिया। कंपोजिट विद्यालय पालपुर में मिड- डे- मील के भोजन में शुक्रवार को कीड़ा मिलने पर स्कूल के बच्चों तथा अभिभावकों ने हंगामा किया। मामले की जानकारी उप जिलाधिकारी को हुई तो उन्होंने जांच हेतु एबीएसए को निर्देशित किया है।
विद्यालय में मिड डे मील के तहत शुक्रवार को दोपहर में मीनू के अनुसार तहरी बनी हुई थी। लंच के दौरान छात्रों को भोजन परोसा गया। वहीं कुछ छात्रों ने भोजन में कीड़ा देखा तो शोर गुल मचाते हुए घर चले गए और जाकर अभिभावकों को तहरी में कीड़ा होने की जानकारी दी। इधर भोजन में कीड़ा होने की जानकारी पर प्रधानाध्यापक सुरेश सोनकर ने कीड़ा मिले तहरी को परोसने से रोककर तत्काल रसोईया से दूसरा भोजन पकवाया। तब तक कुछ अभिभावक स्कूल में आ धमके और शोर गुल मचाने लगे। तथा प्रकरण से उप जिलाधिकारी को अवगत कराया। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच हेतु खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार को निर्देशित किया। सूचना मिलते ही एबीएसए मौके पर पहुंच गए। जांच में प्रधानाध्यापक ने सफाई देते हुए कहा कि तहरी में कीड़ा मिलने की जानकारी होते ही भोजन को परोसने से रोक दिया गया। और रसोईया से दोबारा भोजन बनवाकर बच्चों को खिलाया जा रहा है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया है कि किसी भी कीमत में मिड डे मील में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Chandauli
few clouds
29.4 ° C
29.4 °
29.4 °
80 %
2.1kmh
20 %
Tue
29 °
Wed
33 °
Thu
28 °
Fri
24 °
Sat
28 °
Verified by MonsterInsights