38.2 C
Chandauli
Tuesday, June 23, 2026

Buy now

Home Blog Page 106

Chandauli:नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं की कार,तीन की हालत गम्भीर

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के भगवान तालाब पुलिया के समीप नेशनल हाईवे पर सोमवार की देर रात महाकुंभ स्नान कर घर लौट रहें श्रद्धालुओं की कार हाइवे किनारे ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस में लोगों की मदद से सभी घायलों जिला अस्पताल पहुचाया जहां चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान हालत गंभीर होने सभी वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

बताते है कि पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिला के दुर्गापुर निवासी लूना( 54) अपने परिवार के साथ कुंभ स्नान करने प्रयागराज गए थे। स्नान के बाद कार सवार पूरा परिवार घर वापस लौट रहा था। इस दौरान जैसे ही सदर कोतवाली के भगवान तालाब पुलिया के पास पहुंचे तभी कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। जिससे ड्राइवर सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें लूना 45 वर्ष तनिया 29 वर्ष व तुसार 60 वर्ष समेत दो अन्य को हल्की चोट आई है। सड़क दुर्घटना के बाद लोगों की भारी जुट गई। सूचना पर पहुँची सदर कोतवाली पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में पहुचाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस बाबत ईएमओ संजय कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल तीनों की हालत गंभीर थी। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल निवासी परिवार कार से घर लौट रहा था। सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाने के साथ परिजन को सूचना दे दी गई है।

Chandauli:सड़क हादसे में आपस में टकराए वाहन नहर में जा गिरा ट्रैक्टर,मचा हड़कंप

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदौली-धरौली मार्ग पर मंगलवार को एक अनियंत्रित ट्रेलर ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पिकअप साइकिल सवार व गुमटी में टक्कर मारते हुए नहर में पलट गया। जहा मौके पर हड़कंप की मच गया। आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल ट्रेलर को कब्जे में कर मंडी चौकी ले गई। और आगे की कार्यवाई में जुट गई।

बताते हैं कि ट्रेलर चंदौली की तरफ से बिहार की तरफ जा रहा था। जैसे ही वो नवही गांव के समीप पहुचा की अचानक ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और ट्रैक्टर से टकरा गया। वही ट्रैक्टर की टक्कर आगे चल रही पिकअप व गुमटी के टकराते हुए नहर में पलट गई। जहा घटना को लेकर मौक़े पर हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटनास्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटनास्थल की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने तत्काल ट्रेलर को कब्जे में कर मंडी चौकी ले गई। इस बाबत सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अनियंत्रित ट्रेलर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दिया है। घटना में ट्रैक्टर नहर में पलट गई है। मौके पर कोई हताहत नही हुआ है।

Corruption: Naugarh में वरासत करने के मामले में पैसे मांगने का लेखपाल पर लगा आरोप

भ्रष्टाचार

Young Writer, Naugarh: नौगढ़ तहसील में नियुक्त लेखपाल पर भूमि का वरासत होने में रिपोर्ट लगाने के लिए पांच हजार रुपए की मांग किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसपर उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने तत्काल जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश तहसीलदार सतीश कुमार को दिया है। अधिवक्ता बाबूलाल शर्मा ने लेखपाल पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है।

तहसील क्षेत्र के विशेषरपुर गांव निवासी शंकर विश्वकर्मा के नाम से मौजा भरदूआं में आराजी नंबर 40 व 38 क संक्रमणीय भूमि है। बीते वर्ष शंकर विश्वकर्मा की मौत हो जाने के बाद भूमि का वरासत होने में कुल 07 लोग वारिस हैं। अधिवक्ता बाबूलाल शर्मा ने आरोप लगाया है कि भूमि का वरासत होने के नाम पर लेखपाल अरविंद कुमार ने प्रति वारिस से एक हजार रूपए की दर से रूपयों की मांग किया जा रहा है, जिसकी शिकायत बीते दिनों तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में किया गया था। आक्रोशित लेखपाल अरविंद कुमार ने उपजिलाधिकारी के सामने ही अधिवक्ता के साथ काफी अभद्रता करने लगा। मोबाइल पर हुई बातचीत में लेखपाल ने भूमि का वरासत होने में रिपोर्ट लगाने के नाम पर पांच हजार रूपयों की मांग किया जा रहा है। जिसका आंडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने बताया कि लेखपाल अरविंद कुमार पर वरासत में रिपोर्ट लगाने के नाम पर रूपया मांगने का मामला संज्ञान में आया है। जिसकी जांच कर के रिपोर्ट दिए जाने का निर्देश तहसीलदार सतीश कुमार को दिया गया है। जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने पर दोषी लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई किया जाएगा।

Chandauli:जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,गंदगी का अंबार देख जताई नाराजगी


चंदौली। जिला विद्यालय निरीक्षक डीएस यादव ने तीन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी कैमरा, साफ-सफाई, शौचालय,पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही दो दिन के अंदर व्यवस्था ठीक करने का निर्देश केंद्र व्यवस्थापकों को दिया।
उन्होंने चंदौली महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के अलावा बौरी और लाखापुर में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान लाखापुर में बने केंद्र पर साफ-सफाई ठीक नहीं पायी गई। स्ट्रांग रूम में गंदगी का अंबार लगा रहा। अपार आईडी भी शून्य की स्थिति में मिली। इस पर डीआईओएस ने नाराजगी जताते हुए केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा को देखते हुए तत्काल केंद्र पर व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में बने परीक्षा केंद्र पर बैठक कर अपार आईडी, शासनादेश, परीक्षा, नकलरोक अधिनियम, स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी कैमरा, साफ-सफाई आदि बिंदुओं चर्चा किया। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च तक चलेगा। जिले में नकलविहीन परीक्षा कराने की हर मुमकिन कोशिश की जा रह है। इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 60569 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल के कुल 30845 परीक्षार्थी हैं। वहीं इंटरमीडिएट के 29714 परीक्षार्थी हैं। वहीं कुल 80 केंद्र स्थापित किया गया है। इन केंद्रों पर स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी कैमरा, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं दुरूस्त करायी जा रही है। 

Chandauli:यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं ने कैंसर के प्रति लोगों को किया जागरूक


चंदौली। यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को पंडित कमला पति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय में पोस्टर बैनर व नाट्य मंचन के द्वारा लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक किया। साथ ही इस रोग से बचने के लिए व उनके रोकथाम लिए लोगों को जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विश्व कैंसर दिवस की शुरुआत 4 फरवरी 2000 को हुई थी। इसकी स्थापना यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल यूआईसीसी ने किया था। जो कैंसर के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी अंतरराष्ट्रीय संगठन है। यूआइसीसी ने इस दिवस को मनाने का फैसला इसलिए किया ताकि दुनिया भर में कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाई जा सकें। साथ ही इस बीमारी से निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर एकजुटता दिखाई जा सके। सीएमएस डॉक्टर सत्यप्रकाश ने बताया कि विश्व कैंसर दिवस का महत्व इसलिए है। क्योंकि कैंसर एक ऐसी बीमारी है। जो दुनिया भर में लाखों लोगों की जान लेती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कैंसर दुनिया भर में मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है। और हर साल लाखों लोग इस बीमारी के कारण अपनी जान गंवाते हैं। कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। और इसके पीछे लाइफस्टाइल में बदलाव, प्रदूषण, तंबाकू और शराब का सेवन,अनहेल्दी डाइट और फिजिकल एक्टिविटी की कमी जैसे कारण जिम्मेदार है। इस डॉ अनिल कुमार सुमन, डॉ अरुण कुमार, डॉ संजय कुमार, ग़ज़ला नाजमीन, प्रतीक्षा, विजयलक्ष्मी, शुभांगी आदि मौजूद रहे।

महाकुम्भ में मृतकों और घायलों के आंकड़े को छिपा रही सरकार:धर्मेन्द्र तिवारी


चंदौली। मौनी अमावस्या पर प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के दौरान भीड़ के दबकर मरे हुए श्रद्धालु स्नानार्थियों के नामों की सूची प्रकाशित करने के मामले को लेकर मंगलवार को कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधिमंडल कटेक्ट्रेट में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हर्षिता सिंह से मिला और घटना की निष्पक्ष जांच व मौत का सही आंकड़ा बताने के लिए राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार मृतकों घायलों के वास्तविक आंकड़े छुपा रही है। मेला प्रशासन की लापरवाही और अव्यवस्था के चलते भगदड़ से अनगिनत मौतें हुई है। साथ ही बड़ी संख्या में लोग घायल हुए है। और सैकड़ो की संख्या में लोग लापता है। जिनका पता अभी तक नही लग पाया है। वही सरकार मौत के आंकड़े को छिपा रही है। जिससे देश भर में आक्रोश है। सरकार को वास्तविक आंकड़े बताए बिना इसका प्रायश्चित सम्भव नही हो सकेगा। भगदड़ में अपनो को खो चुके श्रद्धालुओं के पीड़ित परिजनों की दशा बेहाल है। न तो उनके गायब हुए परिजन मिल रहे है। और न ही प्रशासन उन्हें कोई जानकारी दे रही है। कहा कि सरकार संगम में डुबकी लगाने वालों की दिन प्रति दिन की संख्या तो बता रही है। लेकिन मृतकों, घायल होने और गायब होने की संख्या क्यो नही बता रही है। इस दौरान राम जी गुप्ता, डा० नारायण मूर्ति ओझा, आनंद शुक्ला, मधु राय, सतीश बिंद, गंगा प्रसाद, राजेंद्र गौतम, राममूरत गुप्ता, श्रीकांत पाठक, चंद्रवंश यादव, हेलेन पैट्रिक आदि मौजूद रहे।

UP Railway News: यूपी में 4800 किमी रेल रूट पर कवच इंस्टालेशन कार्य पूर्ण

रेलवे : young Writer


उप्र में रेल विकास के लिए 19 हजार 858 करोड रुपए आवंटित
डीडीयू नगर।
उत्तर प्रदेश में रेलवे ट्रैक पर कवच इंस्टालेशन का काम तेजी से चल रहा है। वर्तमान में 4800 किमी रेल रूट पर इसका इंस्टालेशन किया जा चुका है। ये बातें सोमवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल बजट की जानकारी देते हुए कही। वे दिल्ली से वीडियो लिंक के माध्यम से डीडीयू रेल मंडल कार्यालय के सभागार में मीडिया कर्मियों से रूबरू हुए।
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने यूपी के लिए बजट आवंटन के बारे में जानकादी देते हुए कहा कि वर्ष 2025-26 के लिए उत्तर प्रदेश में रेल विकास के लिए 19 हजार 858 करोड रुपए आवंटित किए गए हैं। प्रदेश में लगभग 1 लाख 4 हजार करोड रुपए लागत के रेल विकास पर कार्य चल रहा है। इससे 157 अमृत स्टेशन का विकास, रेलवे लाइन का दोहरी और तिहरी करण किया जाएगा। वर्तमान में प्रदेश में 14 वंदे भारत चल रही है और अमृत भारत ट्रेने भी डीडीयू स्टेशन से होकर गुजरती है। कहा कि बजट में किए गए प्रावधानों से इन प्रदेशों के डीडीयू  मंडल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में रेल विकास को और गति मिलेगी। इसके पूर्व बिहार को मिले बजट की जानकारी दी। कहा कि नए वित्तीय वर्ष के लिए 10 हजार 66 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस मौके पर डीआरएम राजेश गुप्ता, एडीआरएम दिलीप कुमार, सीनियर डीसीएम सुधांशु रंजन, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेतिन बी राज, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक मोहम्मद इकबाल, डीएफएम राहुल राज, सीनियर डीईएन क्वार्डिनेशन सुरज कुमार आदि वरीय मंडल के अधिकारी मौजूद रहे।

Chandauli:रेल यात्रा के दौरान दो यात्री की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

डीडीयू नगर। रेल में यात्रा के दौरान पिछले चौबीस घंटे में दो यात्रियों की मौत हो गई। जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार की रात अमृतसर से हावड़ा जा रही पंजाब मेल में एसी कोच बी -3 के सीट संख्या 60 पर सवार 68 वर्षीय हरजीत सिंह अपनी पत्नी के साथ कोलकाता जा रहा था। यात्रा के दौरान उसकी तबियत खराब हो गई। यात्रियों की सूचना पर रविवार की रात प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। सूचना पाकर रेलवे के लोको मंडलीय अस्पताल से आए चिकित्सकों ने जांच पड़ताल की। जांच में वृद्ध को मृत घो​षित कर दिया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके पूर्व स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह एक यात्री की हालात खराब होने पर उसे लोको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां रविवार की शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार वालों ने बताया कि फदलू अंसारी पुत्र जियाउद्दीन अंसारी निवासी पुरंदा पूर्णिया बिहार, पंजाब में किसी प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था। कार्य के दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई। वह छूट्टी लेकर अपने घर जा रहा था। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन बदलने के लिए उतरा। तभी उसकी हालत खराब हो गई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने उसके इलाज के लिए लोको अस्पताल में भर्ती कर दिया। यहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस संबंध में जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान दो यात्रियों की मौत हुई है।

सपा सरकार बनी तो चंदौली की धरती पर होगी सेना भर्तीः Manoj Singh W

बरहन में आयोजित पीडीए जन पंचायत को संबोधित करते मनोज सिंह डब्लू।
बरहन में आयोजित पीडीए जन पंचायत को संबोधित करते मनोज सिंह डब्लू।

बरहन ग्राम पंचायत में पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
चंदौली।
समाजवादी पार्टी की ओर से सोमवार को बसंत पंचमी पर सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के बरहन गांव में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजन प्रधान जगमेंद्र यादव के साथ ही सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू, सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, डा.बिरेंद्र सिंह समेत तमाम अतिथियों ने डा.अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार बेरोजगारी के मुद्दे पर पूरी तरह से फेल है। केंद्र में भाजपा सरकार का तीसरा कार्यकाल है और प्रदेश में दूसरा। बावजूद इसके अब तक भाजपा के विधायक व सांसद चंदौली में सेना भर्ती कराने में नाकाम रहे। भरोसा दिया कि सपा सरकार बनी तो चंदौली की धरती पर सेना भर्ती होने का काम होगा। कहा कि किसानों के लिए बड़ी-बड़ी बातें करनी वाली भाजपा सरकार में पम्प कैनालों की क्षमता को घटने का काम किया है। किसानों की फसल ना जले। इसके लिए जनपद में चार फायर स्टेशन सपा सरकार में स्वीकृत हुए। रैथा में बनकर तैयार हो गया, लेकिन नौबतपुर, डेढ़ावल व जगदीशसराय में प्रस्तावित फायर स्टेशन आज भी कागजों में झूल रहा है। सपा सरकार में सैयदराजा विधानसभा में 16 पावर हाउस बने है जो जनता के प्रति समाजवादी पार्टी को जुड़ाव को प्रदर्शित करता है।

सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि जनता की लड़ाई पीडीए परिवार लड़ने का काम करेगा। अखिलेश यादव के इसी संदेश को लेकर हम सभी आपके बीच आए हैं। भाजपा सरकार जनता को गुमराह करने का काम रही है। आयोजक जगमेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में आमजनता की मुश्किलें बढ़ी है। ऐसे में जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की पहल की जा रही है, ताकि लोग अपने अधिकारों को जाने और अपने जनप्रतिनिधियों व सरकारों से सवाल कर सके।

डा.बिरेंद्र बिंद ने कहा कि हम सभी को मिलकर पीडीए परिवार को मजबूती दिलानी होगी, ताकि पिछड़े, अल्पसंख्यक व दलितों को उचित राजनीतिक भागीदारी व समाज में सम्मान मिल सकेगा। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष सत्य नरायन राजभर, रामजन्म यादव, गार्गी पटेल, राजेश यादव आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:तेज़ रफ़्तार ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी युवक,मौत


चंदौली। सैयदराजा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर लिया घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आप पास के लोगों की सूचना पर पहुची जीआरपी व पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के लिए भेज दिया।
बताते हैं कि सैयदराजा रेलवे स्टेशन पर प्रेमी युगल काफी देर तक बैठे रहे। इस बीच देखते ही देखते दोनों 12380 डाउन सियालदह जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। वहीं वहा मौजूद रेलकर्मी व यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुची जीआरपी की टीम व पुलिस ने मौके पर पहुँच कर दोनों के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को प्रेमी युगल के पास से एक आधार कार्ड प्राप्त मिला जिस पर बिट्टू कुमारी 19 वर्ष निवासी छतेम लिखा हुआ है। पुलिस आधार कार्ड के आधार पर दोनों के शिनाख्त में जुटी गई है। इस बाबत स्टेशन मास्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि युवक-युवती के ट्रेन से कटने की जानकारी मिली है। जीआरपी ने दोनों के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Chandauli
scattered clouds
38.2 ° C
38.2 °
38.2 °
21 %
6.1kmh
26 %
Tue
39 °
Wed
45 °
Thu
45 °
Fri
46 °
Sat
47 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights