28.4 C
Chandauli
Wednesday, March 18, 2026

Buy now

Home Blog Page 104

BJP छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए माटीगांव के समाजसेवी भरत सिंह

माटीगांव में भरत सिंह को बसपा की सदस्यता दिलाते पदाधिकारी।
माटीगांव में भरत सिंह को बसपा की सदस्यता दिलाते पदाधिकारी।

BSP के वाराणसी के मुख्य मंडल प्रभारियों व जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में ली सदस्यता

Young Writer, चंदौली। बहुजन समाज पार्टी जनपद में अपने जनाधार को बढ़ाने के साथ ही संगठन के विस्तार पर फोकस करती नजर आ रही है। इसी कड़ी में बसपा के मुख्य मंडल प्रभारी वाराणसी रामचंद्र गौतम, डा. विनोद कुमार व जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने शनिवार को माटीगांव निवासी भरत सिंह को बसपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। भरत सिंह इसके पूर्व भाजपा से जुड़कर राजनीतिक व सामाजिक रूप से सक्रिय थे। वह डा. अंबेडकर व कांशीराम के विचारों से प्रेरित होकर बसपा में शामिल हुए और आगे का राजनीतिक सफर बसपा के साथ तय करेंगे।

इस बाबत बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने बताया कि पार्टी भाजपा व अन्य दलों की विचारधारा व नीतियों से आहत राजनैतिक व्यक्तित्व को जोड़ने के मिशन पर है। इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा नेता भरत सिंह को बसपा में शामिल किया गया है। उनके साथ उनके समर्थक अनुज सिंह, अमित यादव उर्फ अमेरिका यादव, अतुल सिंह, विशाल यादव, मुकेश कुमार, ललित जोशी, शिवाकांत सिंह ने बसपा का दामन थामा।

मुख्य मंडल प्रभारी वाराणसी रामचंद्र गौतम ने कहा कि बसपा में नए पदाधिकारियों के आने से पार्टी की सक्रियता बढ़ेगी और आगे आने वाले चुनाव में बसपा का प्रदर्शन पहले से कहीं बेहतर होगा। साथ ही लोगों के बीच बसपा की नीतियों ले जाने का काम युद्ध स्तर पर किया जाएगा। वहीं डा. विनोद कुमार ने कहा कि बसपा की नीतियों व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम होगा। सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध होगा, ताकि सरकार जनता के हितों में काम कर सके। आगामी चुनावों के मद्देनजर बसपा संगठन को मजबूत व सक्रिय बनाने की दिशा में काम कर रही है। इस अवसर पर लक्ष्मण राम, सुभाष चन्द्र, मुकेश कुमार, तिलकधारी बिंद, उमापति, राजन खान, संतोष कुमार, विनोद प्रधान, उमाकांत, सुजीत कुमार, धर्मराज कुमार, श्याम सुंदर विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:बिजली विभाग व बिजलेंस टीम की संयुक्त टीम ने चलाया सघन चेकिंग अभियान,सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज


चंदौली। उपखंड अधिकारी विवेक मोहन श्रीवास्तव के नेतृत्व में बिजली विभाग व बिजलेंस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को पुरानी बाजार में बड़े बाकायदादारो के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अवैध कनेक्शनधारियों में हड़कंप मच गया। बिजली विभाग की टीम ने 70 बकायदारों के कनेक्शन काट दिए।और बकायदारों से 8 लाख की राजस्व वसूल किया। साथ ही बिजली चोरी में 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया

इस दौरान उपखंड अधिकारी विवेक मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि बताया कि नगर व क्षेत्रीय इलाके में बिजली के बड़े बकायदारों व अवैध कनेक्शनधारियों के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान योजना के बारे में जानकारी दी जा रही है। नगर अथवा गांव-गांव जाकर इस योजना का प्रचार किया जा रहा है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गांव में कैंप भी लगाए जा रहे हैं जिससे उपभोक्ता कैंप में पहुंचकर सुगमतापूर्वक अपना विद्युत बकाया बिल जमा कर सके। इसके बाद भी उपभोक्ता बिजली का बकाया बिल का जमा नही कर रहे हैं। उनका कनेक्शन काट दिया जा रहा है। कहा कि बकायदारों व अवैध कनेक्शनधारियों के खिलाफ चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। और जो भी बिजली चोरी करते पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अवर अभियंता सुनील कुमार, विकास यादव, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह,विजय, अविनाश,अंजना राज, मनोज, विनय, आदि मौजूद रहें।

Chandaauli:लोहे की रॉड से मारकर महिला की निर्मय हत्या,जाँच में जुटी पुलिस व फॉरेंसिक टीम

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कालीमहाल में शुक्रवार को देशी शराब ठेके के सामने टीन शेड के घर में सो रही 55 वर्षीय महिला को रॉड से मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। परिजनों ने घर में रखे गहने और रुपए गायब होने का आरोप लगाया है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के कालीमहाल में देशी शराब के ठेके के सामने 55 वर्षीय हीरावती एक करकटनुमा मकान में रहती थी। हीरावती शराब के ठेके के सामने चखना बेचकर अपना जीवकोपार्जन चलाती थी। वहीं उसका पुत्र गोबिंद ई रिक्शा चलाकर अपना परिवार चलाता है। और पास में ही अपना मकान बनकर रहता है। हर रोज गोविंद अपना रात में अपना ई रिक्शा यही खड़ा कर मां से मिलकर अपने घर चला जाता था। बृहस्पतिवार की रात भी वह अपना ई रिक्शा खडाकर मां से मिलने ने बाद घर चला गया। शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे किसी ने उसे मां हीरावती की मौत की खबर दी। मौके पर पहुंचे गोबिंद ने बताया कि मां के सिर से खून बह रहा था और पास में एक रॉड रखी थी। घटना की जानकारी के बाद मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौत फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच जांच में जुटी है। वही शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। इस बाबत एएसपी विनय कुमार सिंह ने बताया की महिला की रॉड से मारकर हत्या की गई है। शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Chandauliधारदार हथियार से दामाद ने सास ससुर पर किया हमला,आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के मिशरपुरा गांव में बृहस्पतिवार को दामाद ने अपने सास व ससुर को धारदार हथियार से हमला कलहूलुहान कर दिया। घटना में दोनों के हाथ व पैर में गंभीर चोटे आई है मौक़े पर जुटे आस पास के लोगों ने 108 एम्बुलेंस की सहायता से उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
मिशरपुरा गांव निवासी सुबाष गोंड 52 वर्ष पत्नी सितारा देवी के साथ रहते है। जहा उनका दामाद आया हुआ था। इस दौरान किसी बात को लेकर दामाद की सास से कहासुनी हो गई। जिसके बाद उसने अपनी सास को थप्पड़ मार दिया। कुछ देर के बाद जब सुबाष घर आये तो उनकी पत्नी ने सारी आप बीती बताई। इस पर सुबाष ने दामाद को जमकर खरीखोटी सुनाई। गुस्से में दामाद ने धारदार हथियार से रात में सो रहे सास के पेट पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। तेज़ आवाज सुनकर ससुर बचाने गए तो उनके उपर भी हमला कर दिया। इसके बाद गाली देते हुए भाग निकला। घटना में दोनों बुरी तरह लहूलुहान हो गए। आस पास के लोग जब लहूलुहान कपड़े में दामाद को भागते देखा तो सुबाष के घर में लोग गए। देखा तो दोनों पति पत्नी गंभीर स्थिति में जमीन पर गिरे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व एम्बुलेंस पर दिया। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से ग्रामीणों ने दोनों को जिलाचिकित्साल भर्ती कराया जहां स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इस बाबत सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दामाद ने कुल्हाड़ी अथवा चाकू से सास व ससुर को मार कर घायल कर दिया है। बेटी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमलवर की खोजबीन की जा रही है।

खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा दे रही भाजपा सरकारः सूर्यमुनी तिवारी

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी।
यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी।

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
Young Writer, सकलडीहा।
क्षेत्र के चकरिया में स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता कार्यक्रम शुभारंम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता व विद्यालय प्रबंधक सूर्यमुनी तिवारी रहे। वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता की शुरुआत मशाल जुलुस निकालकर की गई।

प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, दौड़, उंची कूद, लम्बी कूद, क्रिकेट सहित इत्यादि खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रेड हाउस, ग्रीन हाउस, ब्लू हाउस व ऑरेंज हाउस के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि खेल से जीवन में शाररिक व मानसिक विकास होता है। खेलों के माध्यम से बच्चों का सर्वागीण विकास होता है। जो बच्चे आज इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किए हैं, वे आगे चल कर प्रदेश व देश में अपने विद्यालय सहित अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार व केन्द्र की मोदी सरकार ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं चला रही है। ऐसे आयोजन के लिए अध्यापकों का धन्यवाद व आभार प्रकट किया। इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, प्रिंसिपल विभा सिंह, सूरज पाण्डेय, राजन पाण्डेयराकेश कुमार, गगन सिंह, विपुल कुमार, जीशान, प्रियंका, अंकिता, अदिति सिंह, अदिति गुप्ता, अनुष्का, अर्चना, शशि, शारीक, मुस्कान, नेहा, पूजा, नेहा, श्वेता, सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रिंसिपल विभा सिंह ने किया।

Chandauli:एसपी ने ग्राम प्रहरी चौकीदारों के साथ कि बैठक,बोले अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक करें निर्वहन


चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बृहस्पतिवार को द्वारा कोतवाली परिसर में ग्राम प्रहरी चौकीदारों के साथ गोष्ठी किया। इस दौरान ग्राम प्रहरियों को मिलने वाले वेतन-भत्ता, वर्दी, टॉर्च,साइकिल आदि के विषय में जानकारी ली साथ ही साथ उनकी व्यक्तिगत कार्य सरकार में होने वाली समस्याओं को त्वरित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस विभाग का एक महत्वपूर्ण एवं अभिन्न अंग हैं। जिन्हें कर्तव्यों एवं दायित्वों का बोध कराते हुए कहा कि क्षेत्र में होने वाली आपराधिक एवं अवैध गतिविधियों अवैध शराब निष्कर्षण, गांजा बिक्री सहित अन्य आपराधिक कृत्यों का तत्काल पुलिस को सूचना दे। जिसे आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। ग्राम प्रहरी (चौकीदारों) को अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया। साथ ही वर्तमान समय में पड़ रही कड़ाके की ठण्ड को देखते हुए बचाव के लिए कम्बल प्रदान किया गया। इस दौरान सदर कोतवाल राजेश सिंह,मौजूद रहें।

Chandauli:हत्या के जुर्म में 10 साल का सजा काट चुका व्यक्ति बना गांजा तस्कर,लग्जरी कार से तस्करी को दे रहा था अंजाम पुलिस ने जंगल में दबोचा

चंदौली। नौगढ़ क्षेत्र के चकरघट्टा पुलिस ने बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के बैरगाढ केसार जंगल चौराहे के समीप तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से एक लग्जरी होंडा सिटी कार 37.890 किलो गांजा व एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया उक्त मामले का खुलासा सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने थाना परिसर में किया।
इस दौरान उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष चकरघट्टा भूपेन्द्र कुमार निषाद अपनी टीम से साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने देखा की बैरगाढ केसार चौराहे के समीप रास्ते में चार पहिया वाहन व दोपहिया वाहन के पास खडें तीन तस्कर कुछ बण्डल गिन रहे थे। और जैसे ही पुलिस टीम देखा भगाने लगे लेकिन पुलिस ने टीम ने घेराबन्दी कर तीनो को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से दो बडे झोले में 37.890 किग्रा अवैध गांजा के साथ एक कार चारपहिया एक बाइक बरामद किया गया।

पूछताछ में तीनों ने अपना नाम मुराली निवासी ग्राम केसार थाना चकरघट्टा देवेन्द्र कुमार निवासी ग्राम बैरा दिरेहू थाना चकिया
निराला मौर्य निवासी पचफेडिया पोस्ट भीषमपुर थाना चकिया बताया कहा कि मुराली हत्या के अपराध मे 10 वर्ष की सजा काटकर तीन महीने पहले ही घर आया है। तीनो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक संतोष कुमार, घनश्याम तिवारी, अभिषेक पाल, भूपेन्द्र शैलेन्द्र यादव मौजूद रहे।

Chandauli:डीएम से मिला कांग्रेसियों का प्रतिनिधमंडल,कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत पर निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

चंदौली। लखनऊ विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस की बर्बरता से एक कांग्रेस कार्यकर्ता के मौत को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंडल जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे से मिला और राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौपकर घटना में निष्पक्ष जांच कर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग

इस दौरान प्रदेश महासचिव सरिता पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा वर्तमान सरकार के खिलाफ 18 दिसम्बर को विधानसभा घेराव का पूर्व निर्धारित शांतिपूर्वक कार्यक्रम आयोजित था। जिसकी सूचना प्रदेश सरकार के साथ संबंधित अधिकारियों को दिया गया था। लेकिन शांतिपूर्वक घेराव कार्यक्रम को विफल करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक जाने से रोकने के लिए प्रशासन द्वारा कटीली नुकीली बैरिकेटिंग लगाने के अलावा पुलिस बल का प्रयोग किया गया था। तथा,परिणामस्वरूप प्रदेश कांग्रेस युवा मोर्चा के पूर्व सचिव ,प्रभात पाण्डे की असामयिक मृत्यु हो गयी। पुलिस की बर्बरता से हुई। इस होनहार युवा नेता और देश के भविष्य के दुःखद मृत्यु से हम सभी मर्माहत है।
जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि कांग्रेसजन पुलिस की बर्बरता का शिकार हुए अपने इस युवा नेता के मृत्यु की निष्पक्ष न्यायिक जांच के साथ उचित मुवावजा दिया जाए। और इसमे दोषी पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्यवाई की की जाए। इस दौरान शहर अध्यक्ष राम जी गुप्ता, मधु राय, आनंद शुक्ला, गंगा प्रसाद, प्रदीप मिश्रा, राम मूरत गुप्ता, राधेश्याम यदुवंशी, दंगल यादव, अनिल श्रीवास्तव, श्रीकांत पाठक, नरेंद्र तिवारी इत्यादि कांग्रेस जन मौजूद रहे।

मध्य प्रदेश के लोकायुक्त का सवैयां पट्टीदारी में हुआ स्वागत


चंदौली। मध्य प्रदेश के लोकायुक्त सत्येंद्र कुमार सिंह बुधवार को अपने पैतृक घर सवैयां  पट्टीदारी पहुंचे। इस दौरान उनके आगमन पर परिवार के साथ ही आसपास के ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
इसकी सूचना मिलते ही अगल-बगल के गांव और शुभचिंतकों का बधाई देने और मिलने का तांता लग गया। उनके छोटे भाई संतोष कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन ने बताया कि बड़े भाई सत्येंद्र कुमार सिंह का मध्य प्रदेश लोकायुक्त पद पर होना हम लोगों के लिए गर्व का बात है। साथ ही क्षेत्र और जनपद चंदौली का मान बढ़ाने का काम किये है। शुरू से ही सरल स्वभाव और अपने कार्य के प्रति ईमानदार बड़े छोटों को सम्मान देना उनकी स्वभाव में रहा है। बताया कि सत्येंद्र कुमार सिंह ने अपनी मेहनत से उपलब्धियां अर्जित कर जो मान-सम्मान बढ़ाया है वह घर परिवार के लिए बहुत बड़ी बात है। इस मौके पर और राज बहादुर सिंह पूर्व महामंत्री डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन, पूर्व प्रधान रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ मनोज, आशीष सिंह, ब्लॉक प्रमुख चंदौली संजय सिंह बबलू, दिनेश सिंह, ओम प्रकाश, सच्चिदानंद सिंह, आशु सिंह, अंकित सिंह, संतोष सिंह, राहुल सिंह मौजूद रहे।

Central Public School: क्रिसमस डे पर सेंट्रल पब्लिक स्कूल में बाल मेला आयोजित

Young Writer, Chandauli: सेंट्रल पब्लिक स्कूल परशुरामपुर में बुधवार को बाल मेला का आयोजन किया गया। मेले में अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान विद्यालय के बच्चों की ओर से कुल 55 खान-पान के स्टॉल सजाए गए थे, वही 10 सजीव झांकियां भी प्रदर्शित की गई थी। इसके अलावा साइंस, कॉमर्स, स्पोर्ट व क्राफ्ट की अलग-अलग प्रदर्शनी भी सजाई गई थी। चित्रकला प्रदर्शनी को भी लोगों ने खूब सराहा।

बाल मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि चेतना मंच के महामंत्री प्रकाश चंद चौरसिया तथा विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान जफरपुर रामविलास यादव, ग्राम प्रधान अमोघपुर सुनील कुमार चौहान, ग्राम प्रधान परोरवा रामेश्वर प्रसाद सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर अतिथियों का स्वागत सीएमडी डॉ विनय कुमार वर्मा ने किया। डा. विनय कुमार वर्मा ने कहा कि बाल मेले के माध्यम से स्कूल ने बच्चों को विभिन्न प्रस्तुतियों में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया है, जिसका परिणाम रहा कि बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा में अभिभावकों व स्कूल के शिक्षकों की मेहनत प्रदर्शित हो रही है।

सेंट्रल पब्लिक स्कूल में आयोजित बाल मेले में प्रतिभाग करते नन्हें बच्चे।
सेंट्रल पब्लिक स्कूल में आयोजित बाल मेले में प्रतिभाग करते नन्हें बच्चे।

बाल मेला में अतिथियों के स्वागत में छात्राओं ने अनोखा नृत्य किया, फिर बच्चियों ने अलग ढंग से स्वागत किया। सजीव झांकियों में भगवान यीशु के जन्म की झांकी, भारत माता की झांकी, नारी शक्ति की झांकी, पर्यावरण की झांकी, पांचों स्कूल के बिल्डिंग की झांकी, एक वर्ष में जितने भी कार्यक्रम हुए उन कार्यक्रमों की संयुक्त झांकी को लोगों ने खूब पसंद किया। इस मौके पर डायरेक्टर सत्यम वर्मा सहित माजिद परवेज, प्रशांत कुमार राय, सर्वजीत यादव, सूफी शमसुद्दीन सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। संचालन कुमार रवि व धन्यवाद ज्ञापन प्रिंसिपल बिभा सिंह ने किया।

Chandauli
overcast clouds
28.4 ° C
28.4 °
28.4 °
14 %
2.6kmh
100 %
Wed
27 °
Thu
39 °
Fri
38 °
Sat
33 °
Sun
35 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights