36.5 C
Chandauli
Thursday, March 19, 2026

Buy now

Home Blog Page 115

Chandauli Congress: संविधान की नींव को कमजोर करने का हो रहा षड्यंत्र

Chandauli कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी।
Chandauli कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी।

Young Writer Chandauli: चंदौली कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में कांग्रेसजनों ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट की। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि संविधान में भारतीय लोकतंत्र की आत्मा बसती है जो दुनिया मे भारत को विशाल लोकतांत्रिक देश की श्रेणी में खड़ा करता है। हमे अपने संविधान पर गर्व है।  

भाजपा शासित केंद्र और राज्य की सरकार द्वारा लगातार संविधान की नींव को कमजोर करने और न्याय पालिका को प्रभावित करने का कार्य किया जा रहा है। आम जनमानस  के मौलिक अधिकारों पर हो रहे कुठाराघातों और धार्मिक भेदभाव और अन्याय के विरुद्ध हम कांग्रेसजनों की लड़ाई तथा संविधान के बुनियादी ढाँचे की रक्षा करना अंतिम सांस तक जारी रहेगी। मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महासचिव सरिता पटेल ने कहा कि भारतीय होने के नाते संविधान की रक्षा करना प्रत्येक भारतीय नागरिक का परम कर्तव्य है। हमारी निष्ठा और आस्था संविधान के प्रति होनी चाहिए। यही एक अच्छे नागरिक का गुण भी है।

यह देश भारत रत्न बाबा साहेब का ऋणी है जिन्होंने देश को दुनिया का सबसे बेहतरीन संविधान दिया, जिसमें भारत के सभी धर्म, पंथ, सम्प्रदाय को स्वतंत्र रूप से रहने और आज़ादी की अभिव्यक्ति का मौलिक अधिकार दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निर्णय लिया कि वह अपने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देशन में 26 नवम्बर से लेकर 26 जनवरी तक जागरूकता अभियान चलाएगी। यह अभियान प्रदेश के सभी जिलों के मुख्यालयों, तहसीलों, ब्लाकों से लेकर ग्रामों और प्रत्येक जनों के घर घर तक चलाया जाएगा। जिसकी शुरुआत 26 नवंबर को चन्दौली जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय से शुरुआत की जा रही है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ला, रजनीकांत पांडे, राम मूरत गुप्ता, गंगा प्रसाद, शशि नाथ उपाध्याय, दिनेश चंद्रा,अरुण द्विवेदी, प्रेमचंद गुप्ता, नवीन पांडे, श्रीकांत पाठक, इंद्रजीत मिश्रा, सत्येंद्र उपाध्यक्ष, प्रदीप गोस्वामी, शमशेर अली, नरेंद्र तिवारी अमरदेव राम सहित कांग्रेस जन मौजूद रहे। संचालन प्रवक्ता शशिनाथ उपाध्याय, धन्यवाद मीडिया प्रभारी दिनेश चंद्रा ने किया।

Sambhal Violence: सपा प्रवक्ता मनोज काका ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

मनोज काका।
मनोज काका।

Young Writer, Chandauli: Samajwadi Party के प्रवक्ता मनोज सिंह काका मंगलवार को चंदौली दौरे पर रहे। निजी कार्यक्रमों में शामिल होने आए सपा प्रवक्ता ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान संविधान दिवस पर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने संभल में हुई हिंसा की घटना का जिक्र करते हुए इसके लिए सीधे तौर पर प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सीएम योगी आदित्यनाथ को फेल हैं।

SP SPOKESPERSON Manoj Singh Kaka ने कहा कि आज संविधान खतरे में है, लोकतांत्रिक मूल्यों पर पहरा है। हॉस्पिटल में नौनिहाल जलकर मर रहे है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। लेकिन इन सब मुद्दों पर लोगों का ध्यान न जाए। इसलिए संभल जैसी सांप्रदायिक हिंसा की साजिश रची जा रही है। यहीं नहीं उन्होंने सपा सांसद के खिलाफ दर्ज मुकदमा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि हिंसा के दिन संभल से बाहर होने के बाद साजिश के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। भाजपा सरकार में फर्जी इंकाउंटर के साथ-साथ फर्जी मुकदमें दर्ज करने का रिकार्ड बनी है। सरकार जनहित से जुड़े मुद्दों पर काम करने की बजाय अपनी नाकामियों को छिपाने में लगी है। जिस वजह से यूपी की जनता का हाल बेहाल है। इसके अलावा उपचुनाव में सपा को मिली करारी हार पर पुलिस प्रशासन पर दोष मढ़ते हुए कहा कि कई जगहों पर पुलिस ने मतदाताओं को मतदान करने से रोक दिया। संविधान को नहीं मानने लोग लोकतंत्र की हत्या करके सत्ता सुख चाहते हैं। सपा मतदाताओं के सीने पर शासन की बंदूक थी।

सांस्कृतिक,सामाजिक व लोकतांलित धरोहर है संविधानःडा.जेनेट


चंदौली। यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट सभागार में मंगलवार को भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बीएससी नर्सिंग, जीएनम एवं एएनएम के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से संविधान निर्माताओं एवं उनके देशप्रेम, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता को नमन किया।
इस दौरान प्राचार्य डा. जेनेट जे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान कागज के कुछ टुकड़े नहीं बल्कि यह हमारे सांस्कृतिक, सामाजिक एवं लोकतांत्रिक विरासत की वह धरोहर है जिसके लिए अनेको वीरों ने अपने जान न्योछावर कर दी।

इसकी गरिमा की रक्षा करना हर एक भारतीय का अक्षुण्ण कर्तव्य है। प्रबंध निदेशक डॉ धनंजय सिंह द्वारा संविधान प्रदत्त अधिकारों एवं कर्तव्यों की चर्चा की गई। कहा कि अधिकारों को सुरक्षित रखने हेतु कर्तव्यशील होना भी जरूरी है। साथ ही उन्होंने 26/11 ताज होटल मुंबई हमले में अपनी आहुति देने वाले वीरों को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर कॉलेज मैनेजर प्रवीण मिश्रा, सोनी चौहान, रिंकू मौर्या, वंदना पाठक, अनुराधा प्रजापति, नीलम यादव, कंचन यादव, प्रदीप, धर्मेंद्र, अर्चना राज, रीता पाल, प्रियंका दुबे, आरती, इंदू पाल, मधु, जुली, आंचल, गजाला, शिवम मौर्या, प्रगति, अन्नू के साथ-साथ कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Chandauli:साइबर फ्रॉड गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़,स्कॉर्पियो सहित भारी मात्रा में एटीएम कार्ड व मोबाइल बरामद

अलीनगर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान सोमवार की देर रात मुखबिर की सूचना परआलमपुर नहर के समीप साइबर फ्राड करने वाले समान के साथ सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से एक बिना नम्बर प्लेट स्कॉर्पियो 15 मोबाइल चार सिम कार्ड 29 एटीएम कार्ड आठ पैन कार्ड सात आधार कार्ड एक निर्वाचन कार्ड एक ड्राईविंग लाइसेंस व पांच चेक बुक बरामद किया। उक्त मामले का खुलासा थानाध्यक्ष बिनोद मिश्रा ने थाने में किया।
उन्होंने ने बताया कि एक पखवारा पूर्व दो साइबर फ्राड करने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया था। जिनके पास से सात मोबाईल फोन 146 सिम कार्ड एक बायो मेट्रिक मशीन दो आधार कार्ड व एक आधार कार्ड की फोटो कापी दो मोटरसाईकिल दो एटीएम कार्ड एक पेन कार्ड एक ई-श्रम कार्ड एवं नगद रुपये 2,81,500 बरामद किया गया था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक स्कार्पियो से पूर्व में गिरफ्तार युवकों के घर कुछ युवक गए हैं। इस सूचना पर गोधना नहर मोड नेशनल हाइवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एक-एक वाहन की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक काली स्कार्पियों में सवार कुल सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उन्होंने ने बताया कि हम लोग आपस में मिलकर जनता को काल कर के अलग-अलग मोबाइल नं. से फोन मेल व्हाट्सएप कालिग या एसएमएस के जरिये लोगो को नौकरी दिलाने पासपोर्ट बनवाने केवाईसी अपडेट कराने एटीएम बन्द होने तथा गूगल-पे व गेमिगएप पर बोनस के नाम पर काल करके उनके बैंक डिटेल प्राप्त कर आनलाइन फ्राड के माध्यम से पैसे मगँवाकर ले लेते है। तथा उसे आपस में बाट लेते है।
इनसेट——
गिरफ्तार युवकों का नाम व पता
1.अजय सिंह पुत्र ओमवीर सिंह नि० कुकहा महमूदपुर थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर उम्र करीब 30 वर्ष।
2.श्रीनिवास सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह नि० ग्राम बरौली थाना अहिरौली जनपद कुशीनगर उम्र करीब 32 वर्ष।
3.राहुल मिश्रा पुत्र जयप्रकाश मिश्रा नि० ग्राम भरेहटा थाना कोतवाली जनपद अमेठी हाल पता B17 Flat No S5 बसेरा 8 सुशांत गोल्फ सिटी थाना सुशान्त गोल्फ सिटी असल लखनऊ।
4- अजय गुप्ता पुत्र नंदकिशोर गुप्ता नि० बाजूपुर उधमसिंहनगर उत्तराखण्ड उम्र करीब 32 वर्ष।
5-ऋषभ पुत्र मोरपाल निवासी पिपरी पोस्ट परसौना खलीलपुर थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर उम्र करीब 25 वर्ष।
6- जहीर अब्बास नकवी पुत्र स्व० जफर अब्बास नकवी उम्र करीब 37 वर्ष नि० मौहल्ला लकडो अपोजिट इमामबाडा थाना कोतवाली जनपद अमरोहा हालपता हाउस नं. S10 फ्लैट नं0 डी6 हिलाल अपार्टमेंट अपोजिट मोहल्ला क्लीनिक जोगाबाई एक्सटेंशन बाटला हाउस जामिया नगर ओखला नई दिल्ली उम्र करीब 38 वर्ष।
7- शिवम सिंह पुत्र मनोज कुमार सिंह नि० जानखेडा पोस्ट लाही थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी उम्र करीब 27 वर्ष। है।

Chandauli:पुलिस ने दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ चलाया सघन चेकिंग अभियान,988 वाहनों का काटा चालान

चंदौली। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर यातायात पुलिस व कोतवाली पुलिस ने दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जिसमे पुलिस ने 988 वाहनों का चालान करते हुए 12 लाख 57 हजार का जुर्माना लगाया। वही नशे का सेवन कर वाहन चलाने वाले व काली फिल्म लगे वाहन स्वामियों के विरुद्ध भी कार्यवाही की गई।
इस दौरान पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान में बिना साइलेंसर या मोडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट, बिना शीटबेल्ट,तीन सवारी,ब्लैक फ़िल्म लगे वाहन, पिकअप बिना रजिस्ट्रेशन व यातायात नियमों का उल्ल्घन करने वाले,नाबालिगों को वाहन चलाने अथवा मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट न लगाये जाने पर कुल 988 वाहनों का चालान करते हुए 12,57,000-₹ जुर्माना अधिरोपित किया गया। इसी प्रकार प्रमुख चौराहों पर यातायात अपराधों के विरूद्ध विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों के पालन के लिये जागरुक किया। इस दौरान टीएसआई एल बी पाण्डेय, राजकुमार साह, संजय उपाध्याय, रामचन्द्र मौजूद रहे।

Chandauli:नेशनल हाईवे पर पुलिस को निजी सवारी बस से शराब की बड़ी खेप बरामद,वाराणसी से बिहार जा रही थी सवारियों से भरी बस

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: j; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: SFHDR; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 199.50494; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

चंदौली। बिहार में शराब बंदी के बाद बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी की जा रही है। चंदौली कोतवाली पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर निजी सवारी बस को चंदौली मझवार स्टेशन के पास रोका और सवारियों को उतारकर जब सघन चेकिंग की तो उसके अंदर रखी शराब की खेप बरामद हुई। पुलिस ने बस के साथ ही चालक व कंडक्टर को कब्जे में लेकर कोतवाली ले गयी।
बताते हैं कि सोमवार को चंदौली मझवार स्टेशन के समीप नेशनल हाईवे पर पुलिस ने वाराणसी से बिहार जा रही निजी सवारी बस को अचानक रोक लिया। इसके बाद उसमें बैठे सवारियों को बाहर निकालने के बाद बस के अंदर तलाशी लेने लगी। जिसको देख सवारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। पुलिस ने तलाशी के दौरान बस के अंदर इनवर्टर की बैटरी रखने वाले 6 डब्बे में शराब बरामद किया। वही सवारियों को पुलिस ने दूसरे वाहन से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। और बस कब्जे में लेते हुए चालक व कंडक्टर को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई और आगे की कार्यवाई में जुट गई। इस बाबत सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली कि बिहार के बस में यूपी से शराब की तस्करी की जा रही है, जिसको रोककर चेक किया गया तो बस के अंदर बैटरी के 6 डिब्बे में शराब बरामद किया गया है। बस के साथ चालक व कंडेक्टर से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बड़ी मात्रा में बस के अंदर से शराब बरामद किया है।

सम्मानः मुलायम सिंह यादव की स्मृति में नवंबर के आखिर तक कंबल बांटेंगे Manoj Singh W

Chandauli News: सैयदराजा आवास पर कंबल वितरित करते मनोज सिंह डब्लू।
Chandauli News: सैयदराजा आवास पर कंबल वितरित करते मनोज सिंह डब्लू।

सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने मुलायम सिंह यादव को समर्पित किया माह-नवंबर

Young Writer, चंदौली। समाजवादी के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने माह-नवंबर के अंतिम पखवारे को जनकल्याण और मानव सेवा के प्रेरणा स्रोत धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव को समर्पित कर दिया है। उन्होंने सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की स्मृति में 30 नवंबर तक गरीबों, जरूरतमंदों व वृद्ध एवं विकलांगजनों में कंबल वितरित करते चले आ रहे है। यह सिलसिला 22 नवंबर को जयंती समारोह से अनवरत चल रहा है।

इसी कड़ी में सोमवार की प्रातः भी Manoj Singh W ने अपने आवास पर एकत्रित जरूरतमंदों में कंबल वितरित कर एक बार फिर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। कहा कि मानव सेवा नेताजी मुलायम सिंह यादव की राजनीति का केन्द्र बिंदू रहा। उन्होंने आजीवन दबे-कुचले व असहाय वर्ग को सहारा देने व उनकी मदद करने का काम किया है। उन्होंने राजनीति को मानव सेवा व समाज सेवा का सशक्त माध्यम बनाया। इसी सोच के साथ समाजवादी पार्टी की स्थापवना की और अपने सभी समाजवादी कार्यकर्ताओं को मानव की सेवा व खिदमत करने का संदेश दिया। आज विचारों को आगे बढ़ाते हुए उनकी जयंती के उपलक्ष्य में सैयदराजा क्षेत्र से आने वाले गरीब, वृद्धजन व विकलांग जनों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित करने का काम किया जा रहा है, ताकि मुलायम सिंह यादव की सोच व उनकी विचारधारा के साथ लोग अपने गांव-क्षेत्र में आए और उसे आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि आगे भी अपने राजनीतिक गुरु व प्रेरणास्रोत मुलायम सिंह यादव की स्मृति और उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए समाज व जनकल्याण के काम जारी रहेगा, ताकि मुलायम सिंह यादव लोगों के विचारों व उनके दिलों में जीवित रहे। गरीबों में कंबल वितरण के पीछे प्रयास यह है कि इस ठंड में कोई भी व्यक्ति कंबल के अभाव में ठिठुरने ना पाए।

Agriculture News: DAP के बाद गेहूं के बीज के लिए लग रही किसानों की लाइन

गेहूं के बीज के लिए Shahabganj राजकीय बीज गोदाम पर कतारबद्ध किसान।
गेहूं के बीज के लिए Shahabganj राजकीय बीज गोदाम पर कतारबद्ध किसान।

गेंहू का रेट बढ़ने के बाद बीजों के लिए हो रही मारामारी
Young Writer, शहाबगंज। राजकीय बीज गोदाम पर गेंहू का बीज लेने के लिए लाइन लगानी पड़ रही है। पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर बीज बांटा जा रहा रहा है। गेंहू के बीज आते ही खत्म हो जा रहा है। धान की कटाई क्षेत्र में शुरू हो गई है किसान धान काटकर किसान चना, मटर, सरसों के साथ गेहूं की बुआई की तैयारी में लग गये हैं। एक तरफ समितियों पर जाकर डीएपी के लिए मारामारी कर रहे हैं तो दूसरी तरफ गेहूं बीज के लिए मारामारी चल रही है।

खुले बाजारों में महंगे दर पर डीएपी व गेंहू बीज मिलने के कारण किसान डीएपी के लिए सहकारी समिति व गेंहू बीज के लिए राजकीय बीज गोदाम के चक्कर लगा रहे है।जो किसान पहले आ रहे है वे अंगूठा लगाकर बीज प्राप्त कर ले रहे हैं।जो लाईन से पिछड़ गया वह खाली हाथ घर लौट जा रहा है। सोमवार को राजकीय बीज गोदाम पर गेंहू बीज का वितरण किया गया। लेकिन बीज वितरण होने की जानकारी होने पर गोदाम खुलने से पहले ही किसानों की लम्बी लाइन लग गयी। कुछ किसानों के हाथ गेंहू के बीज लगे तो कुछ खाली हाथ घर वापस चले गये।

किसान सतीश चन्द्र, इरफान अहमद, मनोज, राम अशीष, पिंटू ने कहा कि किसानों को हर जगह परेशानी उठानी पड़ रही है। खाद के लिए समितियों पर लाईन लगाना पड़ रहा तो गेंहू के बीज के लिए भी समितियों पर लाइन लगानी पड़ रही है। किसी किसान को मिल रहा है तो कोई खाली हाथ वापस चला जा रहा है। राजकीय बीज गोदाम प्रभारी अजीत भारती ने बताया कि गेंहू का बीज जैसे मिल रहा वैसे ही किसानों का अंगूठा लगाकर बांट दिया जा रहा है। गेंहू बीज का डिमांड अधिक होने के कारण समस्या आ रही है। फिर जब गोदाम पर गेहूं का बीज आएगा तो किसानों को बांटा जाएगा।

Chandauli:संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी के मौत से परिजनों में मचा कोहराम,गोताखोरों की मदद से शव को गंगा में तलाश रही पुलिस

धानापुर। थाना क्षेत्र के बंधवापर गांव में रविवार को एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में बिना पुलिस को सूचना दिए। किशोरी के शव को गंगा में प्रवाह कर दिए। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।
बताते हैं कि बंधवापर गांव निवासी संजय यादव की पुत्री ममता की घर में ही संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना से पूरे घर मे कोहराम मच गया। परिजनों ने आनन-फानन में बिना पुलिस को सूचित किए ही नजदीक के गंगा घाट पर जल प्रवाह कर दिया। सूत्रों के सूचना पर पहुचे सीओ रघुराज व थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने मौके पर जांच पड़ताल कर गोताखोरों की सहायता से किशोरी के शव की तलाश में जुटे हुए है। इस बाबत थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी के मौत की सूचना मिली है। जिसे बिना पुलिस को सूचना दिए ही गंगा में प्रवाह कर दिया गया है। सूचना के आधार पर गंगा में गोताखोर की सहायता से किशोरी के शव की तलाश की जा रही है। गंगा में शव मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Central Public School: वॉलीबाल प्रतियोगिता के सीनियर ब्वायज में चंधासी और गर्ल्स ग्रुप में उतरौत की टीम बनी चैम्पियन

Young Writer, चंदौली। सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल ग्रूप में इंटर स्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2024 का फाइनल मैच रविवार को उतरौत ब्रांच परिसर में खेला गयाI इसमें सीनियर बॉयज का मैच चंधासी व परशुरामपुर ब्रांच के बीच हुआ, जिसमें चंधासी ब्रांच विजेता बना। सीनियर गर्ल्स का मैच परशुरामपुर व उतरौत ब्रांच के बीच हुआ, इसमें उतरौत ब्रांच विजेता बना।
जूनियर बॉयज का मैच परशुरामपुर व  चंधासी के बीच खेला गया, जिसमें परशुरामपुर विजेता बना। आखिरी जूनियर गर्ल्स का मैच परशुरामपुर व धूस खास के बीच खेला गया। इसमें भी परशुरामपुर ही विजेता बना।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रेसलिंग व वॉलीबॉल के राष्ट्रीय कोच  राजवंत सिंह, विशिष्ट अतिथि जैबलिन थ्रो के राष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच रामप्यारे सिंह, क्रिकेट के राज्य स्तरीय खिलाड़ी सतीश यादव, कबड्डी व दौड़ की मंडल स्तरीय खिलाड़ी  चांदनी मौर्या ने दीप प्रज्जवलित कर किया। सभी विजेताओं कोई ट्रॉफी दी गई।

विद्यालय के सीएमडी डॉ विनय कुमार वर्मा ने सभी का स्वागत किया वहीं सीपीएस ग्रूप के स्पोर्ट्स इंचार्ज व इस टूर्नामेंट के संयोजक  कुमार नन्द को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्होंने खेल और उसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। कहा कि आज जिन टीमों ने मिलकर अच्छा प्रदर्शन किया उनको जीत और ट्राफी दोनों मिला, जो यह दर्शाता है कि मिलकर किया गया कोई भी काम सफल होता है। खेल हमें टीम भावना और अनुशासन की सीख देते हैं। उम्मीद है बच्चे आजकल पढ़ाई के साथ ही खेलकूद में अपने प्रदर्शन को सुधारने का काम करेंगे। धन्यवाद ज्ञापन डायरेक्टर सत्यम वर्मा ने किया। मैच का कमेंट्री सीनियर टीचर सज्जाद व संचालक अशोक शर्मा ने किया। इस मौके सभी ब्रांच के प्रिंसिपल, टीचर्स व प्रतिभागी बच्चे उपस्थित थे।

Chandauli
broken clouds
36.5 ° C
36.5 °
36.5 °
15 %
4.2kmh
52 %
Thu
37 °
Fri
36 °
Sat
30 °
Sun
33 °
Mon
37 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights