43.1 C
Chandauli
Wednesday, June 24, 2026

Buy now

Home Blog Page 116

New Year Celebration : बच्चों, किशोरों व युवाओं में दिखा नए साल का उत्साह

News Year Celebration

नए साल के पहले दिन लोगों ने बनाए पकवान, मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए लगी रही भीड़

Young Writer, New Year Celebration News Chandauli: वर्ष 2024 के मुकम्मल होने के साथ ही नए सवेरा नई उम्मीदों के साथ नया साल लेकर आया। इसके साथ ही बुधवार को जनपद में नए साल को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने का मिला। खासकर छोटे बच्चों, किशोरों व युवाओं में नए साथ की शुभकामनाओं के आदान-प्रदान की उत्सुकता व उत्साह देखने को मिला। बच्चों अपने हम उम्र साथियों व सहपाठियों के साथ नए उत्साह के साथ मिले। उन्हें चाकलेट आदि गिफ्ट कर नए साल की मुबारकबाद दी और नए साल के पहले दिन को अपने तरीके साथ धूमधाम से मनाया। वहीं बड़ों ने भी नए साल का स्वागत खुशी-खुशी किया।

चंदौली में अपने दोस्तों व गुरुजन के साथ नया साल मनाती छात्राएं।

विदित हो कि वर्ष-2024 अब हम सभी की स्मृतियों का हिस्सा बन गया है और इसी के साथ नए साल-2025 का आगमन हो चुका है। साल के पहले दिन को लोगों ने उत्सव के जैसा रहा। यह पल बच्चों के लिए खुशियां व उत्साह भरा रहा। सुबह ही बच्चे स्नान-ध्यान के बाद अपने साथियों व दोस्तों से मिले और नए साल की मुबारकबाद का आदान-प्रदान कर खुशियां साझा की। बच्चों ने एक-दूसरे चाकलेट व गिफ्ट दिया। साथ ही मिलकर खूब मौज-मस्ती की। ठंड को देखते हुए कुछ स्कूलों में अवकाश घोषित होने के बावजूद बच्चों में नए साल का उत्साह कम नहीं हुआ और वे अपने गुरुजनों के साथ ही सहपाठियों के घर जाकर उनसे मिले और नए साल को उल्लास के साथ मनाया।

बच्चों की इस खुशी में परिवार के लोग भी शामिल हुए और उन्होंने बच्चों के लिए कई तरह के लजीज पकवान तैयार कर उनकी खुशियों को बढ़ाने का काम किया। इसके अलावा लोगों ने अपने सगे-संबंधियों व पास-पड़ोस के लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दी और कुछ लोगों ने बकायदा स्नान आदि करने के बाद मंदिरों में दर्शन पूजन भी किया। इस कारण साल के प्रथम दिन देव-देवी मंदिरों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं शाम होते ही जनपद के शहरी व कस्बाई इलाकों में मौजूद रेस्टूरेंट व ढाबे लोगों की चहल-पहल से गुल्जार हो उठे। इस दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस बल देर रात तक पैदल पेट्रोलिंग की। नशा व उपद्रव करने वालों पर पुलिस की खास नजर रही, ताकि नए साल के जश्न में किसी तरह का कोई खलल न पड़ने पाए।

वर्तमान राजनैतिक परिवेश में राजनारायण जैसे व्यक्तित्व की दरकार: अरविंद सिंह

चंदौली में श्रद्धापूर्वक मनाई गई राजनारायण की 38वीं पुण्यतिथि
Young Writer, चंदौली। जन संघर्षों महानायक व समाजवादी चिंतक राजनारायण सिंह की 38वीं पुण्यतिथि चंदौली में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह की अगुवाई विभिन्न दलों से आए समाजवादी विचारकों ने राजनारायण को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके संघर्ष एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही दलित व पिछड़े युवाओं के राजनीति में भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए विचार-विमर्श भी किया गया।

पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह।
पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह।

इस दौरान पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह ने कहा कि राजनारायण वो शख्सित थे, जिन्हें आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी ने जेल भेजने का काम किया। 1977 में इंदिरा गांधी ने आपातकाल हटाकर चुनाव कराया तो रायबरेली पर उनके खिलाफ राजनारायण चुनाव लड़े और उन्होंने इंदिरा गांधी को शिकस्त दी। उन्होंने जनता पार्टी में दोहरी सदस्यता का सवाल खड़कर आरएसएस के खिलाफ मोर्चा खोला।

कांग्रेस नेता संजीव सिंह ने कहा कि उत्तर भारत में छात्र युवा आंदोलनों को राजनारायण का सहयोग और समर्थन भरपूर मिला। उनके अंदर अकेले खड़े होने का साहस और संघर्ष की क्षमता थी। सियासत में उतार चढ़ाव के बीच वह पूरी तरह से स्थिर रहे।

कुंवर सुरेश सिंह ने कहा कि राजनारायण जैसे महानायकों की आवश्यकता है, जिस तरह से देश की राजनीति में गिरावट आ रही है उससे लड़ने के लिए राजनारायण जैसे नेतृत्व क्षमता की जरूरत है। चेयरमैन अध्यक्षता करते हुए प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिवेश में समाजवादी विचारधारा तेजी से विलुप्त हो रही है, जिसे बचाने के लिए मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। साथ ही युवा पीढ़ी को महापुरुषों के बारे में जानकारी देकर जोड़ने की जरूरत है, जो वर्तमान में दूर होते जा रहे हैं।

चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू ने राजनारायन को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि आज हम सभी को अपने युवाओं को अपने महापुरुषों के व्यक्तित्व व जीवनी के बारे में बताकर उनसे जोड़ने की जरूरत है। इस अवसर पर संजय सिंह, चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू, दिलीप पासवान, सुजीत कन्नौजिया, अजय मौर्या, वंशराज पासवान, सुनील सिंह मुखिया, गणेश यादव, केदार यादव, महेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:नए साल पर चढ़ा शराब का सुरूर तो जेल जाएंगे जरूर,सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा व हुड़दंग करने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाई

चंदौली। नए साल का जश्न मनाने को लेकर जहां नगर के कई जगहों पर तैयारी चल रही है। तो वहीं कोतवाली पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद है। ऐसे में नए साल पर लोगों द्वारा खलल डालने वालो पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी। मंगलवार की शाम सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने नेतृत्व में पुलिस ने नगर में पैदल गस्त किया। और सुरक्षा व्यवस्था को परखने के साथ साथ चेताया कि नए वर्ष पर नशे की हालत में वाहन चलाने वालों या सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाजार अथवा चौराहों पर किसी तरह की भीड़ नही लगाई जाएगी। नए साल पर पुलिस अराजकतत्वों व संदिग्धों पर विशेष नजर रखेंगी। जिनके लिए पुलिस के जवान सादे वर्दी में भ्रमणशील रहेंगे। नशे में पकड़े जाने पर उनको कोतवाली जाया जाएगा। और कड़ी कार्यवाई किया जाएगा। इस दौरान एसआई संतोष तिवारी,रामशंकर पीएसी बल मौजूद रही।

Chandauli:कड़ाके की ठंड में गरीबों के सहारा बने हरिओम हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ विवेक सिंह,बोले गरीबों व असहायों की सेवा करना असली धर्म

चंदौली। जनपद में कड़ाके की ठंड में जहा लोगों ठिठुरने को मजबूर हैं। वही मुख्यालय स्थित हरिओम हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ विवेक सिंह गरीबों के लिए सहारा बन गए। उन्होंने शहाबगंज क्षेत्र में गरीबों व असहाय लोगों के बीच पहुचकर कंबल वितरण किया। कंबल मिलते ही ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
उन्होंने कहा कि इस कड़कड़ाती ठंड में गरीबों असहाय लोगों की सेवा करना ही असली धर्म है। चिकित्सकीय सेवा सेवा के साथ-साथ गरीबों व असहाय की सेवा करना ही एक चिकित्सक का कर्तव्य होता है। गरीबों की सेवा के लिए सभी को एक मंच पर आकर सहयोग करना चाहिए। ग़रीब व असहाय हमारी संस्कृति के एक हिस्सा है। इसको दरकिनार नही किया जा सकता है। इस कड़कड़ाती ठंड में सभी को मिलजुलकर आगे आना चाहिए। इस दौरान करन,रविकांत राय,राहुल,अनुज मौर्या आदि मौजूद रहे।

अरे बाप रे….दो बल्ब जलाने पर मीटर रिडिंग कर्मचारी ने थमा दिया 94 हजार की बिल


सकलडीहा। बिजली विभाग की मनमानी मीटर बिलिंग से उपभोक्ता सुबह शाम विद्युत उपकेन्द्र का चक्कर काट रहे है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी और कर्मचारी बिलिंग की समस्या दूर करने को लेकर टालमटोल कर रहे है। सकलडीहा कस्बा की उषा पासवान ने आरोप लगाया कि दो बल्ब जलाने पर एक साल का मीटर रिडिंग करते हुए 94 हजार का बिजली बिल थमा दिया गया है। जिसका संशोधन के लिये एक सप्ताह से चक्कर लगाना पड़ रहा है। जबकि दो साल पूर्व नया कनेक्शन लिया गया है।
सकलडीहा कस्बा के चन्द्रमा पासवान मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते है। पत्नी उषा पासवान के नाम पर 8 अप्रैल 2022 को बिजली का कनेक्शन लिया था। जिससे एक ब्लब मड़ई में और एक घर में सात वाट का ईलीईडी बल्ब लगाये हुए है। एक शिव मंदिर पर बल्ब लगा है।। पैसा इतना नहीं है कि एक पंखा भी लगा सके। जबसे बिजली कनेक्शन है तब से तीन चार बार बिजली बिल भी जमा किया है। बीते एक साल से आर्थिक तंगी होने के कारण बिजली बिल जमा नही कर सका। बीते दिनों बिजली विभाग के कर्मचारी मीटर रिडिंग करके 94 हजार 33 रूपया का दे दिया गया। जिसे देखकर दंपति परेशान है। बीते तीन दिनों से उपकेन्द्र का चक्कर काटने को मजबूर है। वही दूसरी ओर एक बच्चा बीमार है। जिसका इलाज के लिये सुबह शाम अस्पताल दौड़ रहे है। उषा देवी ने विभागीय अधिकारियों से मौके की जांचकर बिल ठीक कराने की मांग किया है। आरोप है कि ऐसे कई उपभोक्ता है सुबह शाम परेशान है। इस बाबत एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि उपभोक्ता अपना समस्त बिजली बिल व रिडिंग लेकर एक प्रार्थना पत्र दे जिसका जांच कराकर सही कराया जायेगा।

सैयदराजा व चंदौली के ईओ को कारण बताओ नोटिस जारी


चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान ईओ नगर पंचायत सदर, सैयदराजा अनुपस्थित रहकर अपने बाबुओं को बैठक में भेजने पर जिलाधिकारी द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने बैठक में आए बाबुओं को मीटिंग से जाने और अगली बैठक में स्वयं उपस्थित रहने को कहा। दोनों नगर पंचायत ईओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश प्रभागीय वनाधिकारी को दिया।
वृक्षारोपण जन अभियान-2024 के अन्तर्गत कराये गये वृक्षारोपण क्षेत्रों की जियो टैगिंग हेतु अवशेष क्षेत्रों का शत-प्रतिशत जियो टैगिंग पौधों की सुरक्षा हेतु लगाए गए ट्री गार्डों की सूची, एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण कराये जाने एवं अन्तर्विभागीय वृक्षारोपणों की सत्यापन रिपोर्ट एक सप्ताह के अन्दर करने हेतु सम्बन्धित विभागों व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। साथ ही जिलाधिकारी ने बताया कि लगाए गए पौधों  अगर मृतक हो गए तो पुनः उसी गढ़ों में वृक्षारोपण का कार्य करते हुवे जियो टैगिंग का कार्य पूरा किया जाय। इसके अतिरिक्त जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति से सम्बन्धित अधिकारियों से विगत बैठक में दिये गये निर्देश के अनुपालन के सम्बन्ध में समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित विभाग को गंगा को प्रदूषण मुक्त कराये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। सम्बन्धित विभाग यह सुनिश्चित करें कि किसी भी दशा में प्रदुषित जल गंगा नदी में प्रवाहित न हो। उक्त के अतिरिक्त जनपद चन्दौली के गंगा के किनारे स्थित ग्रामों में समुचित कुड़ा उठान किये जाने हेतु सम्बन्धित विभाग को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि गंगा ग्रामों में जन जागरूकता, गंगा को प्रदूषण से रोकने हेतु शपथ व प्रभात फेरी के कार्यक्रमों को और गति दी जाने रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, सीवर ट्रीटमेंट निर्देश जिला पंचायती राज अधिकारी को दिए। प्रदूषणकारी वाहनों के सम्बन्ध में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी चन्दौली द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि प्रदुषित वाहनों को चिन्हित कर कार्यवाही की जा रही है, निर्देशित किया गया कि 15 वर्ष से उपर के वाहनों को चिन्हित कर तद्नुसार नियमानुसार स्कैपिंग की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला खान अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:बेटी के शादी के लिए मांग रहा था। पैसा नही देने पर काट दिया गला,पुलिस ने 36 घंटे मे किया पर्दाफाश

चंदौली। विगत दिनों पूर्व चकिया के लम्ठा पहाड़ी पर बकरी चरवाहे का गला काटकर हत्या के मामले में पुलिस व स्वाट टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर बहेलिया मोड़वा पहाड़ी के पास दो आरोपियों को धर दबोचा जिनके पास से एक कुल्हाड़ी बरामद किया गया। घटना का खसुला पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने पुलिस लाइन सभागार में किया।

उन्होंने बताया की लम्ठा पहाड़ी में दोनो आरोपी व गांव का राजेश खरवार बकरी चरा रहा था। बोधन राम राजेश खरवार से लड़की की शादी के लिए पैसे की मांग कर रहा था। जिसमें राजेश हीला हवाली कर रहा था। बोधन राजेश से एक साल पहले भी रूपये की मांग किया था। तो राजेश खरवार नही दिया था। उसी रंजिश को लेकर बोधनराम आक्रोशित हो गया था। और अपने साथी कपिल बहेलिया से बताया कि राजेश हम लोगों का साथी है। लेकिन मुसीबत में साथ नही देता है। पहले भी पैसे की मांग किया था। लेकिन राजेश उसने नहीं दिया। जनवरी में बेटी की शादी के लिए पैसा मांग रहा हूए लेकिन नही दे रहा है। झिड़कते हुए भिखारी बोलकर अपमानित कर रहा है। वही कपिल बहेलिया के द्वारा बताया गया कि राजेश खरवार मेरे हितेशी पंचम को मेरे घर आने जाने पर मेरी पत्नी से रिश्ता होना बताते हुए गांव में शोर कर दिया है। तथा मुझे देखकर बोली बोलता है। राजेश गांव घर में मेरी बदनामी कर दिया है। जिसे भी रास्ते से हटाने की सोच रहा था। जिसे रास्ते से हटाने की योजना बोधन राम व कपिल बहेलिया बनाते हुए। प्रतिदिन की भांति बकरिया चराते जंगल पहाड़ की ओर गए। तय योजना के मुताबिक बकरियो को ऊंची पहाड़ी पर ले जाकर बोधन राम और कपिल बहेलिया ने मिलकर धोखे में रखकर राजेश खरवार को कुल्हाडी से द्वारा गर्दन पर प्रहार कर मार दिया।इसके बाद बोधन और कपिल बकरियो को लेकर चोर-चोर चिल्लाते हुए भाग गए। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा, अनिल कुमार पाण्डेय अभिनव कुमार गुप्ता, मौजूद रहें।

Chandauli:महिला की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा,लोहे की रॉड मोफलर व खून के छिटे वाले कपड़े बरामद


चंदौली। दो दिनों पूर्व मुगलसराय में महिला की लोहे की रॉड से मारकर हत्या करने वालो आरोपी को पुलिस व स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को काली महाल चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्ज़े से हत्या करने वाला लोहे का रॉड सफेद काला चेकदार मुफलर  व खून के दाग लगे टी शर्ट बरामद किया। उक्त मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने पुलिस लाइन में किया।
उन्होंने बताया कि कालीमहाल चतुर्भुजपुर रोड पर देशी शराब के ठेका के सामने हीरावती देवी टीन शेड के दुकान में चखना बेचने के साथ उसमें गुजर बसर करती थी। आरोपी हिमांशु गुप्ता नशे की हालत में उसके दुकान पर गया। और जबरन उससे चीखना व शराब मांगने लगा महिला द्वारा शराब नहीं बेचने के बात कर नाराज आरोपी ने गुस्से में दुकान के अंदर रखे लोहे की रॉड से महिला के सिर पर वार कर दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। वही आरोपी हिमांशु गुप्ता मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस खोजबीन कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी  हिमांशु गुप्ता काली महाल चौराहे पर मौजूद हैं। और कही भागने के फिराक में है। पुलिस व स्वाट टीम ने तत्काल घेरे बंदी कर आरोपी को धर दबोचा जिसके पास से लोहे की रॉड मफलर व खून के छींटे पर टीशर्ट बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर, उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा, अजय कुमार, हेमन्त यादव अभिषेक शुक्ला, सुभाष प्रसाद, मनोज कुमार तिवारी आदि मौजूद रहें।

Chandauli:चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस ने की छापेमारी 79 दुकानों से 131 बंडल मांझा किया बरामद दो गिरफ्तार


चंदौली। आगामी त्यौहार व चाइनीज मांझे के बिक्री को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) अनिल कुमार यादव के पर्यवेक्षण में जीवन रक्षार्थ चाइनीज मंझा बेचने वालों के विरुद्ध चलाया अभियान गया। उक्त अभियान में पुलिस कुल 79 दुकानों को चेक किया। चेकिंग के दौरान 131 बंडल चाइनीज मांझा की बरामद किया  साथ ही 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस ने पतंगबाजी में इस्तेमाल किए जाने वाले चाइनीज मांझे के खिलाफ एक खास अभियान चला रखा है। चाइनीज मांझे पर देश भर में प्रतिबंध के बावजूद इसे विभिन्न बाजारों में अवैध रूप से बेचा जा रहा है। चाइनीज मांझे से जुड़ी घटनाओं की संख्या में कमी लाने के लिए पुलिस अधिक सतर्कता बरत रही है। ताकि इससे होने वाले हादसों पर लगाम लगाया जा सके। वही आमजन से अपील किया कि अपने दोस्तों और परिवार को चायनीज मांझे के खतरों के बारे में बताएं। पतंग उड़ाने के लिए सुरक्षित मांझे का इस्तेमाल करें। चायनीज मांझा बहुत तेज होता है। और यह लोगों को गंभीर रूप से घायल कर सकता है। व चाइनीज मांझा पर्यावरण के लिए भी हानिकारक होता है। किसी बाजार या दुकान पर यदि चाइनीज मांझा की बिक्री की जा रही है। तो आप अपने नजदीकी थाना पर इसकी सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। आपकी सुरक्षा महत्वपूर्ण है। चायनीज मांझे से बचें और सुरक्षित रहें।

समाज में वृद्धजनों की सेवा करना पुनीत कार्यःप्रियंका




चंदौली। मुख्यालय स्थित वृद्धाश्रम में रविवार को समाज सेविका प्रियंका सिंह ने वृद्धजनों के बीच पहुंचकर उनका हाल जाना। इस दौरान 120 वृद्धजनों को गर्म वस्त्र वितरित किया। उन्होंने कहा कि दान नहीं बल्कि एक सहयोग है। इस कड़कड़ाती ठंड में वृद्धजनों की सेवा ही परमोधर्म है। जैसे ही उन्हें गर्म वस्त्र मिले वैसे ही वृद्ध आश्रम के लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
इस दौरान प्रियंका सिंह का आदर करना चाहिए। समाज की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। उनकी सेवा के लिए एक मंच पर आकर सहयोग करने की जरूरत है। वृद्धजन हमारी संस्कृति और हमारे विचारों के स्रोत है। इसे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। बताया कि हर वर्ष समय निकालकर बुजुर्गों की सेवा में उनका परिवार आगे रहता है। इस बार नव वर्ष के पूर्व वृद्धजनों का आशीर्वाद प्राप्त करनी की आकांक्षा है। इस दौरान प्रियंका ,प्रिंस सिंह, मानबहादुर सिंह राजन, अधिराज नारायण सिंह, उषा सिंह, नम्रता सिंह, राजेश्वर पटेल, विष्णु देव शर्मा, दिव्या गुप्ता उपस्थित रहे।

Chandauli
clear sky
43.1 ° C
43.1 °
43.1 °
17 %
4kmh
0 %
Wed
44 °
Thu
44 °
Fri
46 °
Sat
48 °
Sun
48 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights