30.8 C
Chandauli
Wednesday, September 23, 2026

Buy now

Home Blog Page 117

Chandauli:आपसी विवाद में दो पक्षों में हुई चाकूबाजी एक युवक की मौत,दो गंभीर

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के महराई गांव में मंगलवार की शाम दो पक्षों में मारपीट के दौरान एक पक्ष के युवक ने दोनों युवकों को चाकू मार दिया। घटना में तीनो गंभीर रूप से हो गए। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल तीनो युवकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा इलाज़ के दौरान चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वही दो की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।

बताते हैं कि गांव निवासी चंदन बिंद व विजय बिंद व सोनू किसी बात को लेकर आपस मे लड़ गए इसी दौरान दोनों में चाकूबाजी होने लगी घटना में तीनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-गुल सुनकर मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घायलावस्था में दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने चंदन को मृत घोषित कर दिया। वही विजय व सोनू की हालत गंभीर होने पर जिलाचिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। इस बाबत एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि किसी बात को लेकर दो पक्षों की आपसी विवाद में तीन युवक चोटिल हो गए थे जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे को जिला चिकित्सालय भेज गया है साथ ही जिसके द्वारा घटना किया गया है। उसको भी चोट आई है। जिसका इलाज़ कराया जा रहा है घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है परिजनों के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाई किया जाएगा।

Chandauli:हैरान कर देगा शराब तस्करी का नया तरीका,बिहार में ऐसे पहुचायी जा रही थी भारी मात्रा में शराब,पुलिस ने बीच रास्ते में दबोचा

चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने मंगलवार को कोतवाल के समीप नेशनल हाइवे पर मुखबिर की सूचना पर एक एम्बुलेंस से भारी मात्रा में शराब बरामद किया। साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
दरसअल एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर शराब तस्करी व गौ तस्करी पर लगाम लगाने के लिए जनपद की पुलिस आस पास के क्षेत्रों में साथ ही नेशनल हाईवे पर प्रतिदिन चेकिंग अभियान चला रही है। इस दौरान सदर कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि हरियाणा से एक एम्बुलेंस में भारी मात्रा में शराब बिहार की तरफ जा रही है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तत्काल नेशनल हाईवे पर घेरे बंदी कर एम्बुलेंस को व एक तस्कर को धर दबोचा और भारी मात्रा में शराब बरामद के साथ अन्य प्रान्त की नंबर प्लेट बरामद किया। इस बाबत सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान नेशनल हाईवे से एक एम्बुलेंस में भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है। साथ ही तस्कर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। अन्य विधिक कार्यवाई की जा रही है।

PDDU Nagar Palika : स्वकर प्रणाली लागू करने प्रस्ताव पर सभासदों ने जताया विरोध

नगर पालिका की बैठक में विरोध जताते सभासद।
नगर पालिका की बैठक में विरोध जताते सभासद।

डीडीयू नगर। नगर पालिका परिषद बोर्ड की साल की पहली बैठक कार्यालय स्थित सभागार में चेयरमैन सोनू किन्नर की अध्यक्षता में सोमवार को हुई । नगरपालिका जनप्रतिनिधि बोर्ड की बैठक हंगामेदार रही। नगर पालिका क्षेत्र में एक अप्रैल 2025 से लागू होने वाली कर प्रणाली 2024 को बिना चर्चा किये बोर्ड की बैठक में लाने पर सभासदों ने विरोध किया। सभासदों ने बिना चर्चा किए इसे लागू नहीं किये जाने का प्रस्ताव दिया। वहीं जच्चा-बच्चा केंद्र बंद किये जाने के प्रस्ताव पर भी सभासदों ने नाराजगी जाहिर की।
इस दौरान बैठक 13 प्रस्ताव प्रस्तुत किये गये।बोर्ड की बैठक में सबसे पिछले वर्ष हुए कार्रवाई की पुष्टि की गई। बैठक में स्वकर प्रणाली 2024 को लागू किये जाने प्रस्ताव पर सभासदों ने विरोध जताया। सभासद पारस यादव, शैलेंद्र गुप्ता और राजेश जायसवाल ने कर प्रणाली 2024 को बोर्ड में बिना चर्चा किये पास नहीं किये जाने का प्रस्ताव दिया। सभासदों ने कहा कि शहर में सड़क, नाली और सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किये बिना इसे लागू किये जाने का विरोध जताया। बैठक में जच्चा-बच्चा केंद्र को बंद किये जाने के प्रस्ताव पर भी सभासदों ने विरोध जताया। वहीं सभासदों ने सफाई निरीक्षक पर जन्म प्रमाण बनाये जाने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इसके अलावा अन्य कार्य में मनमाने रवैये का आरोप लगाया।नगर के कसाब महाल चौराहे पर स्थित वीर अब्दुल हमीद पार्क व कब्रिस्तान के पास के पार्क के सुंदरीकरण का भी मुद्दा उठाया गया।नाली पर अतिक्रमण को अतिक्रमण का मुद्दा भी छाया रहा।इस दौरान मोहम्मद आफताब, अमित खरवार, रेखा गुप्ता,आरती यादव, निधि तिवारी, बंशनारायण चौहान, महेंद्र पटेल, वकार जाहिद, सुनील विश्वकर्मा, सुरेंद्र चौहान सहित अधिकारी व कर्मचारी आदि लोग मौजूद रहे। बैठक का संचालन ईओ व एसडीएम अविनाश कुमार ने किया।

PDA JAN PANCHAYAT: Baba Saheb Dr. BhimRao Ambedkar के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर हुई चर्चा

बनौली में आयोजित पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम में उपस्थित सपाई।
बनौली में आयोजित पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम में उपस्थित सपाई।

बनौली में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीएम जन पंचायत आयोजित
Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी की ओर से सोमवार को ग्राम सभा बनौली में पीडीए जन पंचायत चर्चा का आयोजन किया गया। जिसमे सविंधान बचाने और बाबा साहब के विचारों को जन जन तक पहुँचाने को लेकर चर्चा किया गया। इस दौरान सुजीत कनौजिया ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए के लोग एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से बाहर करेंगे। पीडीए देख रहा है कि उनका वोट छीना जा रहा है। उन्हें अपमानित किया जा रहा है।

पंचायत को संबोधित करते सपा नेता जितेंद्र यादव जीतू
पंचायत को संबोधित करते सपा नेता जितेंद्र यादव जीतू

इस दौरान जितेंद्र यादव जीतू ने कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर द्वारा संविधान में दिए गए वोट के अधिकार को छीन रही है। भाजपा सरकार में पीडीए के लोगों को सीओ, एसओ की तैनाती नहीं मिल रही है। चुनाव में उन्हें हटा दिया जाता है, पीडीए भाजपा को समझ चुका है। 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए की सरकार बनेगी। भाजपा सरकार से बाहर होगी। समाजवादी पार्टी के सेक्टर प्रभारी जीउत बंधन विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र और संविधान विरोधी काम कर रही है। लोगों को वोट नहीं डालने दे रही है। सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा साजिश और षड्यंत्र करती है। भाजपा लोगों से उनका हक, अधिकार और जो कुछ है उसे छीनने की योजना बनाती रहती है।

पंचायत को संबोधित करते सपा नेता दिलीप पासवान।
पंचायत को संबोधित करते सपा नेता दिलीप पासवान।

दिलीप पासवान ने कहा कि भाजपा के लोग बहुत मनमानी कर रहे है। इसीलिए पूरी व्यवस्था खराब हो गयी है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों के खिलाफ आपराधिक घटनाएं बढ़ी है। सरकार की गलत नीतियों के कारण शिक्षा, चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं बेपटरी हो गयी है, जिससे लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ती है। इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष श्यामलाल पांडेय, चंद्रशेखर यादव, सुदामा यादव, लखेंद्र बियार, चंद्रभानु, गुलशेर सिद्दीकी, लव बियार, सतेंद्र प्रजापति, शमशुद्दीन,दशरथ पासवान, जसवंत,सुभाष बिंद,सोनू भारती, पवन भारती, राजेंद्र चौहान, सतीश विश्वकर्मा, गनेश,सतीश बियार अजित आदि  मौजूद रहे। अध्यक्षता केशनाथ पासवान ने किया।

Chandauli:शार्ट-सर्किट से घर-गृहस्थी का सामान जलकर राख,फायर ब्रिग्रेड की गाड़ी नही पहुंचने पर लोगों ने जताया आक्रोश

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित गंगा रोड त्रिमुहानी के पास रविवार की शाम बिजली के शार्ट से पप्पू सेठ के मकान में आग लग गई। इसमें घर गृहस्थी के साथ ही हजारों के सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। वहीं आग बुझने पर फायर ब्रिग्रेड की गाड़ी पहुंचने पर आक्रोश व्यक्त किया।
नगर के वार्ड नंबर छह इंदिरा नगर में गंगा रोड त्रिमुहानी के पास सोनू सेठ का मकान है। रविवार की शाम बिजली की शार्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिग्रेड को घटना की जानकारी दी। साथ ही आग बुझाने में जुट गए। लोगों ने आग बुझाने के लिए अगल-बगल में लगे जेड पम्प, टूल्लू पम्प आदि के जरिए आग बुझाने में लगे रहे। अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सके। लेकिन आग पर काबू पाने तक सब कुछ जलकर राख हो गया। अगलगी में घर गृहस्थी के साथ ही एलईडी टीवी, चौकी, तोसक, रजाई, चांदी और सोने के गहने सहित घर में रखा अन्य हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।घटना की जानकारी देने के बाद आग पर काबू पाने के बाद फायर ब्रिग्रेड के पहुंचने पर लोगों में आक्रोश दिखा। सभासद संजय कन्नौजिया ने प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग किया है।

Chandauli:विद्युत पोल पर चढ़े बंदर की करेंट की चपेट में आने से मौत,युवकों ने विधिविधान से किया अंतिम संस्कार

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव में रविवार को करेंट की चपेट में आने से एक बंदर की मौत हो गई। मौक़े पर जुटे गांव के युवकों ने पूरे विधि विधान से पीताम्बर में लपेटकर बंदर के शव का अंतिम संस्कार किया।
इस दौरान युवकों ने बताया कि गांव में बंदरों के झुंड खाने पीने की तलाश में विचरण करता है शाम के वक्त एक बंदर लाइट की पोल पर चढ़ा था। और अचानक छटपटा कर निचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। जिसको पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है। इस दौरान अमित पासवान,बेलाल अली, कुंदन कुमार,रोहित पासवान आदि मौजूद रहे।

Chandauli:नेशनल हाईवे पर आपस में टकराई चार वाहने मचा अफरा-तफरी,नौ गंभीर

चंदौली।सदर कोतवाली नेशनल हाईवे 19 पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की रात सड़क हादसा हो गया।ज़ब हाईवे पर यात्रियों से भरी बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी उसके पीछे चल रही इनोवा ट्रक से टकरा गई जिसमें इनोवा के परखच्चे उड़ गए साथ ही पीछे चल रही अर्टिगा कार भी टकराई गई। घंटों रेस्क्यू के बाद बस में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां नौ का इलाज चल रहा है वही एक वाराणसी रेफर कर दिया गया।

सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला गांव के समीप नेशनल हाईवे पर चार वाहनों की आपस में रात टक्कर हो गई। जिसमें कुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस आंध्रा लौट रही थी जो चपेट में आ गई। इसके बाद वहां अफरा तफरी के साथ की चीख पुकार मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने से 10 लोगों को घाललावस्था में बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती कराया।घायलों में बाला रमैया65, चंना रमैया 50,नार लक्ष्मा 50, राम लक्ष्मा 50, लक्ष्मा 55 वर्ष ,अंजना रमैया 50, अनसूया 70, जेबी सुम्मा 75, लक्ष्मी नारायण अम्मा 65, शुंम्मा लक्ष्मा 65 घायल है। इसमें र लक्ष्मा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया कि घायलावस्था में 10 लोगों को 108 और पुलिस की मदद से भर्ती कराया गया,लेकिन एक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया है और शेष सभी का उपचार चल रहा है।

Chandauli:बंदरों झुंड ने नौ महिलाओं को काटकर किया घायल,ग्रामीणों में दहशत


कंदवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बंदरों ने तीन दिन के अंदर नौ महिलाओं को काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सभी घायल महिलाओं का उपचार पीएचसी बरहनी, चंदौली सहित वाराणसी में किया जा रहा है। घायल में कृष्णा शर्मा की पत्नी गीता देवी 50 वर्ष स्व.जितेन्द्र तिवारी की पत्नी उर्मिला देवी 55 वर्ष दुर्गादत तिवारी की पत्नी प्रतिभा देवी 62 वर्ष रागेकेश्वर पत्नी गिरिजा देवी 70 वर्ष रामभजन शर्मा की पत्नी शशिकला देवी 45 वर्ष मुन्ना शर्मा की पत्नी चिंता देवी 45 वर्ष स्व.अजय तिवारी की पत्नी धर्मशाला देवी 53 वर्ष रविन्द्र तिवारी की पत्नी निर्मला देवी 63 वर्ष अनिल तिवारी पत्नी अनिता 56 वर्ष को काट कर घायल कर दिया जिनका उपचार प्राइवेट सहित सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। गांव निवासी दुर्गादत तिवारी, हंशलाल शर्मा, अविनाश तिवारी, योगेन्द्र खरवार,सारदेन्दु शेखर तिवारी, शिवशंकर तिवारी सहित अन्य का कहना है। की बंदर के उत्पात से ग्रामीण परेशान है। बंदर अपना झुंड बनाकर कर घर के छत पर घुम रहे हैं। महिला बच्चे को देखते है तो उनके ऊपर हमला कर दे रहे हैं। साथ ही बुरी तरह काट कर घायल कर दे रहे हैं। गांव के महिलाएं सहित बच्चों ने डर के वजह से डरे-सहमे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रसाशन द्वारा बंदरों को पकड़ कर ले जाने की मांग की है।

महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, बहन के देवर से झगड़े के बाद उठाया कदम


बबुरी। थाना क्षेत्र के बौरी बाराडीह गांव के पास गुरुवार की दोपहर एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना से पहले महिला का अपनी बहन के देवर के साथ विवाद हो रहा था। झगड़े के दौरान उसने अचानक कुएं में छलांग लगा दी, जबकि युवक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार बौरी गांव निवासी राजकुमार की पुत्री नेहा की शादी करीब चार साल पहले भरछां गांव के पिंटू से हुई थी। उसके डेढ़ वर्ष की एक बेटी भी है। 10 फरवरी को वह मायके आई थी। गुरुवार की दोपहर वह बौरी-पांडेयपुर मार्ग पर अपनी बहन के देवर के साथ पैदल जा रही थी, जबकि युवक बाइक पर था। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बहस बढ़ते-बढ़ते बाराडीह गांव के पास पहुंच गई, जहां अचानक नेहा ने कुएं में छलांग लगा दी। घटना होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना नेहा के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही स्वजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। इसी बीच किसी ने पुलिस को भी खबर दी। बबुरी थाना प्रभारी मुकेश कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

बाइक सवार को बचाने में पलटी बोलेरो, आधा दर्जन घायल एक की हालत गंभीर


नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर जन्सों की मडई गांव के समीप गुरुवार को बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस दुर्घटना में बोलेरो सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे चिकित्सकों ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।


बताते हैं कि बिहार के खुर्माबाद, चेनारी, रोहतास निवासी बोलेरो में सवार होकर बीएचयू मरीज को इलाज कराने जा रहे थे। बोलेरो जैसे ही जन्सो की मडई गांव के समीप पहुंची कि ट्रक से पास लेने का प्रयास किया। इसी दौरान आगे मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गयी, जिससे लगभग 10 फीट ऊपर उछल कर सड़क पर पलट गई। स्थानीय लोगों व पुलिस द्वारा सभी दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल कर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बोलेरो में सभी सात लोग सवार थे इसमें बब्बन सिंह 53, अली हुसैन 40, प्रमोद कुमार 20, बलराम सिंह 32, गौरी शंकर सिंह 55, सविता देवी 36 वर्ष आंशिक रूप से घायल हो गए। जबकि बाइक सवार कठौरी गांव निवासी विकास यादव 18 वर्ष को गंभीर रूप से घायल होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। दूसरे बाइक सवार अजीत यादव 19 वर्ष का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर एसओ विनोद मिश्रा ने बताया कि बोलेरो में 7 लोग सवार थे, जिनको मामूली चोटे आई है। बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल है जिसे ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Chandauli
overcast clouds
30.8 ° C
30.8 °
30.8 °
68 %
4.2kmh
97 %
Wed
33 °
Thu
27 °
Fri
24 °
Sat
28 °
Sun
30 °
Verified by MonsterInsights