36.5 C
Chandauli
Thursday, March 19, 2026

Buy now

Home Blog Page 116

Chandauli:पुलिस ने चार पेशेवर अपराधियों को किया जिला बदर,देखे उनका आपराधिक इतिहास

चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को बनाए रखने व अपराध नियंत्रण के लिये चलाए जा रहे। अभियान में सक्रिय अपराधियों एवं अराजकतत्वों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसको देखते हुए पुलिस द्वारा जनपद में चार पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाई की गई। तथा इन अपराधियों को 06 माह के लिए जिले की भौगोलिक सीमाओं से निष्कासित किया गया हैं। अगर इसके बाद भी कोई शहर की सीमा में भटकता या सक्रिय दिखा तो उसके ऊपर सख्त एक्शन का पूरा प्लान पुलिस के पास तैयार रखा है। जिला बदर अपराधियों पर पुलिस अपनी पैनी नजरें बनाए हुए है।

इनसेट—-

अपराधियों का आपराधिक इतिहास

वीरू पुत्र सुभाषचन्द्र निवासी ग्राम एवती थाना धीना
1.मु०अ०स० 23/2020 धारा 188, 269, 270 भादवि व 3 महा०अधि० 1997, 54 आ०प्र० अधि० 2005 थाना धीना जनपद चन्दौली
2.मु०अ०स० 24/2020 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 427, 308, 332, 353, 188, 269, 270, 34 भादवि व 7 सीएलए एक्ट 3 महा०अधि० 1997, 54 आ०प्र० अधि० थाना धिना 3.मु०अ०स० 25/2020 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 188, 269, 270, 3 महा०अधि० 1997, 54 आ०प्र० अधि० थाना धीना

2.अभिषेक मौर्या उर्फ अभिषेक कुश्वाहा उर्फ अभिमन्यु मौर्या पुत्र यसवन्त मौर्या उर्फ जसवंत मौर्या उर्फ यशवन्त कुशवाहा उर्फ जशवंत मौर्या उर्फ मुन्ना मौर्या निवासी ग्राम मांगलपुर थाना धीना
1.मु०अ०स०97/17 धारा 506, 406 भादवि
2.मु०अ०स० 98/17 धारा 411, 392 भादवि
3.मु०अ०स०99/17 धारा 307 भादवि थाना
4.मु०अ०स०108/17 धारा 504, 506 भादवि
5.मु०अ०स०109/17 धारा 504, 506 भादवि
6.मु०अ०स०110/17 धारा 3/25 आयुध अधि०
7.मु०अ०स०171/17 धारा 353, 333, 332 307 भादवि थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
8.मु०अ०स०245/18 धारा 3/25 आयुध अधि०
9.मु०अ०स०307/18 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट
10.मु०अ०स०277/23 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट
11.मु०अ०स०228/23 धारा 3/25 आयुध अधि0 व 399/402

3.आजाद पुत्र सुल्तान उम्र निवासी ग्राम बिछियाकला थाना व जनपद चन्दौली
1.मु०अ०स०35/2019 धारा 323, 504, 506, भादवि थाना व जनपद चन्दौली
2.मु०अ०स०172/2020 धारा 147, 323, 504, 506
3.मु०अ०स०252/2022 धारा 363, 366, 376, 504, 506 भादवि व 3(2) 5 एसटी/एसटी एक्ट व 3/4 पाक्सो एक्ट

  1. दीपक यादव पुत्र भोला यादव उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम नोनार थाना सकलडीहा नोनार
    1.मु०अ०स०175/2022 धारा 323, 504, 506, 427, 325
    2.मु०अ०स० 178/2022 धारा 147, 148, 149, 323, 332, 336, 504, 506 भादवि व सीएलए एक्ट
    3.मु०अ०स०09/2023 धारा 325, 323, 504, 506, 427

उपचुनाव मझवां: प्रतिष्ठा की लड़ाई में जीते सांसद डा.विनोद बिंद‚ BJP प्रत्याशी को दिलाई जीत

चंदौली सांसद व चंदौली सपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं के प्रयासों के बाद भी मझवा में हारी सपा

Shamshad Ansari

Young Writer, Majhawan by election News: यूपी उपचुनाव के बाद एक बार फिर समाजवादी पार्टी चंदौली की समीक्षा की चर्चाएं होने लगी है। हालांकि यहां कोई उपचुनाव नहीं हुए, लेकिन मझवा में हुए उपचुनाव से चंदौली सपा का सीधा-सीधा संबंध रहा है। उक्त चुनाव में चंदौली सांसद बीरेंद्र सिंह जहां प्रभारी की भूमिका में पूरे चुनाव की कमान संभाले हुए थे, वहीं पूरी की पूरी चंदौली समाजवादी पार्टी के नेता-कार्यकर्ता उपचुनाव के दरम्यान मझवा में छाए रहे, लेकिन उनकी उपस्थिति व गतिविधि सपा प्रत्याशी डा. ज्योति बिंद को जीत दिलाने में नाकाम रही। वहीं दूसरी ओर चंदौली के उभरते राजनीतिक सितारे और भदोही सांसद डा. विनोद बिंद ने एक बार फिर अपने राजनीतिक कौशल का करिश्मा दिखाया और भाजपा प्रत्याशी की झोली में जीत डालने में अहम भूमिका अदा दी। उनका यह प्रयास और पूरी की पूरी समाजवादी टीम पर भारी पड़ा।

विदित हो कि मझवा विधायक रहे डा. विनोद बिंद के भदोही सांसद बनने के बाद‚ मझवा विधानसभा रिक्त चल रहा था। हाल ही सम्पन्न हुए यूपी विधानसभा उपचुनाव में मझवा समेत कुल नौ सीटों पर चुनाव हुए। इस दौरान सत्ताधारी बीजेपी व सपा ने सभी सीटों पर जोर आजमाइश की और पूरा दमखम दिखाया। शनिवार को मतगणना के बाद जैसे ही ईवीएम खुला तस्वीर धीरे-धीरे तस्वीर साफ होने लगी। मझवा विधानसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य ने लगातार अपनी बढ़त कायम रखा और अंतत इस बढ़त को जीत में तब्दील करने में कामयाब रही।

मझवा उपचुनाव की बात करें तो मीरजापुर लोकसभा चुनाव हारे रमेश बिंद के साथ ही समाजवादी पार्टी और भदोही से लोकसभा चुनाव जीते डा. विनोद बिंद की प्रतिष्ठा दांव पर थी। चुनाव के दौरान दोनों की प्रत्याशियों व उनकी पार्टी ने पूरा दमखम झोंक दिखा दिया था। यूपी उपचुनाव में सभी की निगाहें मझवा पर टिकी रही। इसी बीच हुए मटन कांड ने एक बारगी माहौल को सपा के पाले में लाने का प्रयास किया, लेकिन सांसद डा. विनोद बिंद समेत तमाम दिग्गज भाजपाइयों ने संभावित नुकसान को अपने प्रयासों से बेअसर करते हुए भाजपा प्रत्याशी के प्रयासों को जीत की दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया। ऐसे में जब 23 नवंबर को ईवीएम का पिटारा खुला तो जीत और खुशियां दोनों भाजपा प्रत्याशी के पाले में थी, वहीं सपा प्रत्याशी व उनके समर्थक मायूस व हताश नजर आए।

मझवा में हार से जहां मीरजापुर सपा की टीम को मंथन करने पर विवश कर दिया है। वहीं चंदौली समाजवादी पार्टी को भी अपने संगठनात्मक कामकाज पर मंथन करने की चर्चाएं होने लगी है। क्योंकि पूरे उपचुनाव के दौरान चंदौली संगठन से जुड़े लगभग सभी प्रभावशाली नेता व पदाधिकारी मझवा में डेरा डाले हुए नजर आए। बावजूद इसके सपा प्रत्याशी को हार मिली, जो चुनाव प्रभारी और सांसद चंदौली के साथ ही चुनाव में लगे तमाम सपा के नेताओं को सोचने पर विवश कर दिया है। उपचुनाव नतीजा आने के बाद फिलहाल चंदौली समाजवादी पार्टी व उनके पदाधिकारी-नेता चर्चाओं व सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं सभी को मात देकर प्रतिष्ठा की जंग जीतने वाले भदोही सांसद डा. विनोद बिंद ने बार फिर अपने राजनैतिक कुशलता को स्थापित करने में सफल रहे हैं।

Sakaldiha News: परचून विक्रेता ने घर में फांसी लगाकर किया खुदकुशी

Chandauli News: परचून विक्रेता की मौत के बारे में जानकारी लेते सीओ राजेश कुमार राय व कोतवाल।
परचून विक्रेता की मौत के बारे में जानकारी लेते सीओ राजेश कुमार राय व कोतवाल।

Young Writer, Sakaldiha News: क्षेत्र के ईटवा गांव में शुक्रवार की दोपहर में परचून विक्रेता 38 वर्षीय विजय कुमार गुप्ता ने घर के पंखा में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे सीओ राजेश कुमार राय व कोतवाल हरिनारायण पटेल ने घटना के बारे में परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को सीएचसी से पीएम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों की ओर  पति पत्नी का आपसी विवाद बताया जा रहा है।

बलुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी गिरधारी गुप्ता के दो पुत्र विजय कुमार गुप्ता और अजय कुमार गुप्ता है। विजय की शादी चंदौली काटा विशुनपुरा में सोनी देवी से हुआ था। बीते सात आठ साल से विजय गुप्ता अपना परिवार लेकर ईटवा गांव में रहता था। घर पर ही परचून की दुकान खोला हुआ था। विजय को दो पुत्र गौरव 13 और प्रिंस 10 और एक पुत्री अराधना 8 वर्ष है। कल पत्नी सोनी देवी अपने बेटी को लेकर अपने रिश्तेदारी में शादी के लिये मोहनिया गयी हुई थी। शुक्रवार को घर पर अकेले गौरव और उसका पिता थे। दोपहर में करीब साढ़े बारह बजे दुकान बंद करके विजय ने अपने बेटा को पैसा देकर कुछ खाने की सामान लाने को बताया। बेटा सामान लेने के लिये गया हुआ था। वापस लौटने पर आगे का दरबाजा बंद रहा। बेटे ने पीछे के रास्ते से घर में घुसा तो पिता पंखा में साड़ी का फंदा लगाकर झूला हुआ था। बेटे ने ब्लेट से साड़ी काटकर पिता को चौकी पर लेटाया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में मौके पर पहुंचे परिजन विजय को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ राजेश कुमार राय व कोतवाल हरिनारायण पटेल ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए परिजनों से जानकारी लिया। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर शव को पीएम के लिये भेज दिया। इस बाबत सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि फांसी लगाकर परचून विक्रेता ने खुदकुशी कर लिया है। शव को पीएम के लिये भेजा गया है। इस दौरान परिजनों का रोते रोते बुरा हाल था।

Transport Department UP: सड़क हादसे घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को सरकार देगी नकद पुरस्कार

Chandauli News : एआरटीओ डा. सर्वेश गौतम।
एआरटीओ डा. सर्वेश गौतम।

ARTO Chandauli ने कहा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले से नहीं होगी पूछताछ

Young Writer, चंदौली। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डा. सर्वेश गौतम ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में किसी घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाता है तो उस व्यक्ति से पुलिस किसी भी प्रकार की पूछताछ नहीं करेगी। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने हेतु कोई भी आम नागरिक दुर्घटना की सूचना 108 या 112 पर कॉल करके दे सकता है।

गुड सीमेटेरियन योजना सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तुरंत चिकित्सा उपचार प्रदान किया जाने हेतु आम जनमानस में जागरूकता लाई जाने के उद्देश्य से 15 अक्टूबर 2021 से प्रभावित है। उक्त योजना का मुख्य उद्देश्य आम नागरिक सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचने के लिए प्रेरित करना तथा सड़क दुर्घटना में करने वाले व्यक्तियों की संख्या में अपेक्षित कमी लाने हेतु प्रयास करना है। गुड सेमेरिटन योजना (Good Samaritan law) के तहत, घायल व्यक्ति को तत्काल सहायता देकर और दुर्घटना के गोल्डन आवर के भीतर अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को पुरस्कार दिया जाता है। इस योजना के तहत, पुरस्कार की राशि पांच हजार रुपये प्रति घटना है। यह दुर्घटना में घायलों की मदद करने वालों को कानूनी सुरक्षा देता है। इस कानून के तहत, मदद करने वालों को किसी भी तरह की कार्रवाई से सुरक्षा दी जाती है और उन्हें किसी भी तरह से प्रताड़ित नहीं किया जा सकता।

Mulayam Singh Yadav Jayanti: जनकल्याण व ऐतिहासिक फैसलों के लिए याद किए जाएंगे ‘नेताजी’ मुलायम सिंह यादव

Chandauli News: सैयदराजा आवास पर वृद्धजनों के हाथों के केक कटवाकर मुलायम सिंह की जयंती मनाते मनोज सिंह डब्लू।
सैयदराजा आवास पर वृद्धजनों के हाथों के केक कटवाकर मुलायम सिंह की जयंती मनाते मनोज सिंह डब्लू।

सैयदराजा स्थित पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के आवास पर उत्सव के रूप में धूमधाम से मनी मुलायम सिंह की जयंती

Young Writer, Chandauli: सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के सैयदराजा स्थित आवास पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती धूमधाम से उत्सव के रूप में मनाई गई। इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने क्षेत्र से आए वृद्धजनों, विकलांगों व निराश्रित महिलाओं का सम्मान किया। उनके हाथों केक कटवाया और उन्हें मिठाई खिलाकर मुलायम सिंह की जयंती मनाई। साथ ही नेताजी मुलायम सिंह यादव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शीश नवाया। इसके बाद उन्होंने जयंती उत्सव में उपस्थित वृद्धजनों, विकलांगों व महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया।

Chandauli News: सैयदराजा आवास पर वृद्धजनों के हाथों के केक कटवाकर मुलायम सिंह की जयंती मनाते मनोज सिंह डब्लू।

इस दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि मुलायम सिंह यादव को जनकल्याण की दिशा में किए गए कार्यों के लिए लोग आज भी पूरी श्रद्धा के साथ याद करते हैं। उन्होंने देश का रक्षामंत्री रहते हुए कई अभूतपूर्व व ऐतिहासिक फैसले लिए। उनके प्रयासों का प्रतिफल है कि आज सेना व अर्द्धसैनिक बलों के शहीद जवानों के शव राजकीय सम्मान के साथ परिवार तक पहुंचाए जाते हैं। उन्होंने सूबे का मुख्यमंत्री रहते हुए यूपी जैसे बड़े राज्य के विकास को गति प्रदान किया।

Chandauli News: सैयदराजा आवास पर वृद्धजनों के हाथों के केक कटवाकर मुलायम सिंह की जयंती मनाते मनोज सिंह डब्लू।

Manoj Singh W ने कहा कि मुलायम सिंह ने कुशल नेतृत्व क्षमता के बूते राजनीतिक के शिखर पर पहुंचने के बाद भी वह जमीन से जुड़े रहे। उन्होंने अपनों का हमेशा ख्याल रखा। गरीब, पिछड़ों, कमजोर वर्ग की सामाजिक व आर्थिक दशा बदलने के साथ ही उन्हें राजनीतिक में उचित भागीदारी देकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ा। उन्होंने समाजवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर राजनीति व समाजसेवा किया। कभी किसी भी वर्ग, संप्रदाय में भेद किए बिना जरूरतमंदों व पीड़ितों की मदद की। ऐसी महान शख्सित का ना होना हम सभी के लिए बड़ी क्षति है। ऐसी स्थिति में हम सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाजवादी विचारधारा को आगे ले जाना होगा, ताकि समाज में समरसता, एकता व एकरूपता कायम रहे। इस अवसर पर ऐवती प्रधान मुकेश यादव, बृजेश यादव, संतोष उपाध्याय, सुरेन्द्र यादव, रामानन्द सिंह, सूर्यपाल सिंह, अमित उपाध्याय, हंसलाल, जिज्ञासा यादव, अर्जुन अग्रहरि, मयंक यादव, अजय मौर्या आदि उपस्थित रहे।

Chandauli News: सैयदराजा आवास पर वृद्धजनों के हाथों के केक कटवाकर मुलायम सिंह की जयंती मनाते मनोज सिंह डब्लू।

Agriculture News: खेतों में पराली जलाने वाले किसानों पर होगी दंडात्मक कार्यवाही

Chandauli News : उपनिदेशक कृषि भीमसेन।

हार्वेस्टर में सुपर स्टा मैनेजमेन्ट सिस्टम अथवा स्ट्रारीपर अथवा स्ट्रा रेक एवं बेलर का प्रयोग करें तथा पराली कदापि न जलायेंः उप कृषि निदेशक

Young Writer, चंदौली। उपकृषि निदेशक भीमसेन ने बताया कि पराली (धान की पुआल) एवं अन्य कृषि अपशिष्टों के जलाने को रोकने हेतु कम्बाइन हार्वेस्टिंग मशीन के साथ सुपर स्ट्रा मैनेजमेन्ट सिस्टम अथवा स्ट्रा रीपर अथवा स्ट्रा रेक एवं बेलर का प्रयोग अनिवार्य किया है। बिना सुपर स्ट्रा मैनेजमेन्ट सिस्टम मशीन के प्रयोग करने वाले कम्बाइन मशीन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। पराली जलाने वाले कृषकों से दो एकड से कम क्षेत्र के लिए पांच हजार, 02 से 05 एकड क्षेत्र के लिए दस हजार और 05 एकड से अधिक क्षेत्र के लिए तीस हजार रुपये तक पर्यावरण कम्पन्सेशन की वसूली होगी।

उन्होंने बताया कि पराली जलाने की घटनाओं के रोकथाम हेतु जनपद स्तर पर अपर जिलाधिकारी तथा तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सचल दस्ता गठित किया गया है। जो पराली जलाने की घटनाओं का निरीक्षण करेंगे। न्याय पंचायत स्तर पर कृषि विभाग के कर्मचारी एवं राजस्व विभाग के लेखपालों का उत्तरदायित्व निर्धारित किया गया है जो फसलों को जलाने की घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही करेंगे। पराली न जलाकर इसको जैविक खाद में परिवर्तित करने हेतु जनपद में 5000 वेस्ट डिकम्पोजर का वितरण किया जा रहा है। जिसे कृषक बन्धु अपने ब्लाक स्तरीय बीज गोदाम से प्राप्त कर सकते है। पराली जलाये जाने की घटनाओं को रोकने के लिए फसल अवशेष प्रबन्धन की योजना अन्तर्गत कृषि यन्त्रों पर व्यक्तिगत कृषकों के लिए अधिकतम दो यन्त्रों पर 50 प्रतिशत एवं व्यक्तिगत कृषक एवं एफपीओ को कस्टम हायरिंग सेन्टर की स्थापना हेतु 80 प्रतिशत अनुदान का प्राविधान किया गया है।

IFFCO NEWS: Nano Urea व Nano DAP से किसानों मिलेगी गेहूं की अच्छी पैदावार

Chandauli News : नवीन मंडी स्थित किसान सेवा केन्द्र पर संजीव सिन्हा का स्वागत करते कर्मचारी व अधिकारी।
वीन मंडी स्थित किसान सेवा केन्द्र पर संजीव सिन्हा का स्वागत करते कर्मचारी व अधिकारी।

एमसी के अधिकारी ने इफको केंद्र का किया निरीक्षण

Young Writer, IFFCO NEWS CHANDAULI: चंदौली नवीन मंडी स्थित इफको किसान सेवा केंद्र का इफको एमसी संजीव सिन्हा ने गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ किसानों से मुलाकात कर इफको के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान संजीव सिन्हा ने कहा कि इफको किसानों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहा है। किसान अपनी फसलों को दो गुना उत्पादन करने के लिए इफको के नैनो यूरिया व डीएपी (Nano Urea व Nano DAP) का प्रयोग करें, ताकि कम लागत में अच्छी पैदावार प्राप्त कर सके।

उन्होंने रबी की फसल में लगने वाले खरपतवार नाशक के बारे में बताया। साथ ही किसानों को इफको एमसी के अन्य उत्पादन के बारे विस्तार से जानकारी दी। वहीं सरोज सिंह ने कहा कि किसानों को कम लागत में अच्छी क्वालिटी का कीटनाशक, खरपतवार, फफूंद नाशक उपलब्ध कराया जा जा रहा है जिसका प्रयोग करके किसान अपनी आय दोगुनी कर सकते है। वहीं उन्होंने गेहूं फसल मे लगने वाले रोग के बारे में उपचार के तरीकों बताया। इस दौरान आशीष, सतीश यादव, मयंक कुमार सिंह, अनुपम तिवारी, अभिषेक यादव, दिग्विजय सिंह उपस्थित रहे।

चांदी की तस्करी: GRP ने 50 लाख के चांदी के जेवरात के साथ चार तस्करों को दबोचा 

Chandauli News:

बिहार ले जा रहे थे आगरा और वाराणसी से जेवरात

Smuggling Of Silver By Train Young Writer, DDU Nagar Chandauli: GRP DDU Nagar ने बृहस्पतिवार को लगभग 45 किलो चांदी के जेवरात के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है।एक तस्कर आगरा और तीन जेवरात  बनारस से बिहार ले जा रहे थे। बरामद गहनों का मूल्य 45 लाख रुपए है। जीआरपी डीडीयू कोतवाली में शाम सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने जानकारी दी। 

सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह दल बल के साथ अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए गस्त कर रहे थे। इसी बीच  फुटओवर ब्रिज पर प्लेटफार्म संख्या एक और दो के पास चार संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। उनके पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर उसमें चांदी के जेवरात मिले। चारों जेवरात से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सके। कोतवाली लाकर तौल करने पर 48. 856 किलो चांदी के जेवरात मिले। चारों ने अपना नाम क्रमशः विकास कुमार सोनी  निवासी मो० हयात खान की गली, वार्ड नं. 32 थाना डुमरांव  बक्सर बिहार, सन्नी निवासी वार्ड नं. 13, राम रेखा घाट, बक्सर बिहार, गोल्डेन वर्मा निवासी नई चौक बक्सर  बिहार और  सरोज कुमार  निवासी वार्ड नं. 25 जमुनाचौक  बक्सर वर्तमान पता सुखरौली पीरो भोजपुर बिहार बताया। इसकी सूचना आयकर विभाग वाराणसी को सूचित किया गया। आयकर विभाग की टीम बरामद जेवरात और आरोपियों को अपने साथ ले गई। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की टीम करेगी। सीओ ने बताया की बरामद चांदी के आभूषण का मूल्य 45 लाख रुपए है।

DM Chandauli का फरमान‚ अवैध पार्किंग की वजह से आमजन को न हो असुविधा

Chandauli News : DM Chandauli का फरमान‚ अवैध पार्किंग की वजह से आमजन को न हो असुविधा
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

Young Writer, Chandauli News: चंदौली जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फंडे की अध्यक्षता में गुरुवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने ट्रैफिक, परिवहन एवं एनएचआई को सड़क सुरक्षा के संबंध में समन्वय बनाकर ठोस कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने अलीपुर सकलडीहा मार्ग पर साइनेज नहीं लगे होने का मुद्दा उठाते हुए अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी को उसे लगवाने हेतु निर्देशित किया। कहा कि जिन मुख्य मार्गों में साइनेज़ नहीं लगे हैं वहां पर भी यथाशीघ्र लगाए जाएं। जिलाधिकारी ने एनएचआई के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि यदि कहीं पर गलत साईनेज लगाए गए हैं तो उसे ठीक कराया जाए।

सड़क दुर्घटना पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी ने कहा कि एनएचआई, पुलिस और परिवहन विभाग समन्वय बनाकर इस दिशा में ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने मुख्य मार्गों पर कैमरे लगाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने एनएचआई को निर्देशित किया कि बिना सूचना या परमिशन के कहीं पर भी अनावश्यक डायवर्जन न किया जाए। बिना पूर्व अनुमति डाइवर्जन करने पर कार्यवाही की जाएगी।

DM Chandauli ने शराब के ठेके, दुकानों एवं ढाबों आदि पर अवैध पार्किंग से आमजन को हो रही और सुविधा को लेकर गहरी नाराजगी जाहिर की। कहा कि इन स्थानों पर पुलिस व एनएचआई मिलकर सघन अभियान चलाए। अवैध पार्किंग की वजह से आमजन को किसी भी तरह की सुविधा नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने रोड सेफ्टी पॉलिसी के अंतर्गत पुलिस/परिवहन विभाग द्वारा किए गए चालानों पर संतोष जाहिर किया। उन्होंने चिन्हित अवशेष ब्लैक स्पॉट का सुधारीकरण साथ ही यातायात नियमों के लगातार उल्लंघन करने वालों के लाइसेंस नियमानुसार रद्द किए जाने की कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक के दौरान एसपी नक्सल अनिल कुमार यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाईके राय, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी राजेश कुमार, एआरटीओ डॉ सर्वेश गौतम आदि उपस्थित रहे।

Central Public School की टीमों ने वालीबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में दिखाया दमखम

Chandauli News: वालीबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल विजेता टीमों के साथ सीएमडी डा. विनय कुमार वर्मा।
वालीबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल विजेता टीमों के साथ सीएमडी डा. विनय कुमार वर्मा।

24 नवंबर को उतरौत में खेला जाएगा प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला
Young Writer, DDU Nagar News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल ग्रुप के द्वारा आयोजित इंटर स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच लोको ग्राउंड में संपन्न हुआ, जिसमें सेंट्रल पब्लिक स्कूल के चंधासी, परशुरामपुर, साहूपुरी, धूस खास तथा उतरौत के जूनियर एवं सीनियर टीमों के बालक एवं बालिकाओं के टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें टीम के खिलाड़ियों ने अपने-अपने प्रदर्शन के दम पर बेहतर खेल का परिचय देते हुए फाइनल में जगह बनाई।
मैच के शुभारंभ से पहले विद्यालय के सीएमडी डॉ विनय कुमार वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करने के पश्चात खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

Chandauli News : वालीबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल विजेता टीमों के साथ सीएमडी डा. विनय कुमार वर्मा।
वालीबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल विजेता टीमों के साथ सीएमडी डा. विनय कुमार वर्मा।

CMD Dr. Vinay Kumar Verma ने बताया कि सेमीफाइनल में सीनियर बालक वर्ग में चंधासी ब्रांच विजेता तथा परशुरामपुर उपविजेता। जूनियर बालक वर्ग में परशुरामपुर विजेता व चंधासी उपविजेता, जबकि सीनियर बालिका वर्ग में चंधासी ब्रांच विजेता व उतरौत उपविजेता बनी। जूनियर बालिका वर्ग में धूसखास विजेता व परशुरामपुर उपविजेता बनी। जिनका 24 नवंबर को सीपीएस उतरौत ब्रांच में विजेता एवं उपविजेता टीमें फाइनल मुकाबला खेलेंगी। कहा कि 24 तारीख को ग्रैंड फिनाले में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल दी जाएगी। मैच के मुख्य निर्णायक की भूमिका में खेल शिक्षक व कोच कुमार नंदजी रहे। सहयोगी की भूमिका में अजीत कुमार, मुकेश कुमार,मनीष कुमार, साजिद रहे। परशुरामपुर प्रिंसिपल विभा सिंह, चंधासी की प्रिंसिपल विद्यु श्रीवास्तव, उतरौत की प्रिंसिपल नेहा मसीह तथा धूसखास के इंचार्ज प्रीति गुप्ता ने भी अपने-अपने टीमों को फाइनल में पहुंचने पर बधाई दी।

Chandauli
broken clouds
36.5 ° C
36.5 °
36.5 °
15 %
4.2kmh
52 %
Thu
37 °
Fri
36 °
Sat
30 °
Sun
33 °
Mon
37 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights