38 C
Chandauli
Thursday, March 19, 2026

Buy now

Home Blog Page 117

Mulayam Singh Yadav Jayanti: मुलायम सिंह यादव की जयंती पर मनोज सिंह डब्लू बांटेंगे कंबल

मनोज सिंह डबलू

सैयदराजा में विकलांग, वृद्ध व विधवा महिलाओं के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आज

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर सैयदराजा के पूर्व विधायक व सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू गरीब, वृद्ध व विकलांग व विधवा महिलाओं में कंबल वितरित करेंगे। उक्त कार्यक्रम का आयोजन सैयदराजा स्थित उनके आवास पर दोपहर 12ः30 बजे आयोजित किया गया है।

इस दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। साथ ही उनके व्यक्तित्व, कृतित्व के साथ ही देश व समाज के हित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डालेंगे। इसके बाद क्षेत्र से आए हुए गरीब, वृद्ध व विकलांगों के साथ ही विधवा महिलाओं के बीच कंबल वितरित करेंगे।

यह जानकारी देते हुए सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने जीवन पर्यंत गरीबों, दबे-कुचले व असहाय वर्ग को उनका हक दिलाने और उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष किया। आज वे हम सभी के बीच नहीं है, लेकिन उनकी सोच व विचारधारा आज भी हम सभी के अंदर जीवित है। ऐसे में उनके जाने के बाद हम सभी का यह नैतिक दायित्व बनता है कि मुलायम सिंह यादव के काम और उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाएं। इसी के मद्देनजर उनकी जयंती जैसे पावन अवसर पर ठंड को देखते हुए गरीब व असहाय वर्ग में कंबल का वितरण किया जाना है। प्रयास होगा कि ऐसे अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के जरिए क्षेत्र की जनता को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जा सके। कहा कि मुलायम सिंह यादव हम भी के प्रेरणास्रोत हैं और आगे भी उनकी स्मृति और याद में ऐसे सामाजिक कार्य और आयोजन किए जाएंगे, ताकि समाजवाद को आगे ले जाने की उनकी विचारधारा और सशक्त हो सके।

Pm Shri हथियानी स्कूल के बच्चों ने बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व व योगदान को जाना

Chandauli News; Composite School Hathiyani

कार्यक्रम में चौहान एकता फाउंडेशन ने स्कूली बच्चों में बांटे जूते-मोजे

Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के हथियानी स्थित पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय में गुरुवार को बिरसा मुंडा की आगामी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चौहान एकता फाउंडेशन के सुरेश चौहान के द्वारा कक्षा-1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को जूता और मोजा वितरित किया गया।

Chandauli News

इस मौके पर प्रधानाध्यापक कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा विरसा मुण्डा के योगदान एवं कुंठित समाज के उत्थान के साथ ही देश की आजादी में उनके अभिन्न योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। कहा कि बिरसा मुंडा ने साहस की स्याही से पुरुषार्थ के पृष्ठों पर शौर्य की शब्दावली रची। उन्होंने हिन्दू धर्म और ईसाई धर्म का बारीकी से अध्ययन किया तथा इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि आदिवासी समाज मिशनरियों से तो भ्रमित है ही हिन्दू धर्म को भी ठीक से न तो समझ पा रहा है, न ग्रहण कर पा रहा है। ऐसे में उन्होंने आदिवासियों को अंधविश्वास से बाहर निकालकर सही राह दिखाने का काम किया। इसके साथ ही स्कूली बच्चों में निःशुल्क जूता व मोजा वितरित करने वाले चौहान फाउंडेशन के सुरेश चौहान को अंगवस्त्रम व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उनके द्वारा आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अजीत सिंह, रवीन्द्र मिश्रा, सउद अहमद, संदीप दूबे, रामाज्ञा तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Politics: सुर्खियां बंटोर रहा पूर्व सांसद रामकिशुन व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू का सहभोज व संवाद

Chandauli News

पूर्व सांसद रामकिशुन और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के मुलाकात की चर्चाओं में पकड़ा जोर

Young Writer, Political News Chandauli: चन्दौली में समाजवाद को सींचने वाले दो समाजवादी पुरौधा इन दिनों राजनीतिक के नए आयाम गढ़ रहे हैं। बात, संवाद से समन्वय स्थापित किया जा रहा है, जिसमें सहभोज का रंग भी भरा जा रहा है और इन सब के भी इन दो दिग्गज समाजवादियों का खास और शुभचिंतक इसके साक्षी बन रहे हैं। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव और सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के बीच संवाद और सहभोज की यह तस्वीरें समाजवाद के रंग को और भी प्रगाढ़ कर रही हैं।

Chandauli News : सैयदराजा स्थित पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के आवास पर आयोजित सहभोग में उपस्थित पूर्व सांसद रामकिशुन यादव।
सैयदराजा स्थित पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के आवास पर आयोजित सहभोग में उपस्थित पूर्व सांसद रामकिशुन यादव।

यह तस्वीरें इसलिए खास हैं क्योंकि इनमें जिन दो दिग्गजों का मिलन होता दिख रहा है वह लंबे समय से सक्रिय राजनीति से पृथक और कटे हुए नजर आ रहे थे। चंदौली में ठहर से गये राजनीतिक चर्चाओं के बीच जैसे ही दो दिग्गजों का मिलना हुआ। स्वतः एक नए राजनीतिक समीकरण ने जन्म ले लिया। बुधवार की शाम सैयदराजा से जारी हुई तस्वीरों ने राजनीति के रणनीतिकारों को सोचने पर विवश कर दिया कि आखिर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के बीच गिने-चुने लोगों के साथ राजनीति के किन बिंदुओं पर चर्चा हुई। आगे आने वाले समय में इस मुलाकात का चंदौली के राजनीतिक पर क्या असर दिखेगा।

Chandauli News: बौरी स्थित पूर्व सांसद रामकिशुन के आवास पर मुलाकात करने पहुंचे पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू।
बौरी स्थित पूर्व सांसद रामकिशुन के आवास पर मुलाकात करने पहुंचे पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू।

समाजवादी पार्टी की दशा और दिशा तय करने में यह मुलाकात कितना प्रभावशाली होगी? या फिर इस मुलाकात से क्या कुछ नया होना है जो अब तक होते होते रह गया है। फिलहाल दोनों दिग्गजों के चेहरों का भाव सकारात्मक ऊर्जा से लबरेज नजर आ रहा है। जो कहीं न कहीं समाजवादी विचारधारा को आगे ले जाने के साथ ही इसमें बाधक बनीं राजनीतिक परिस्थितियों के समाधान की ओर इशारा भी कर रही हैं। फिलहाल राजनीति में दिलचस्पी रखने वालों के बीच इस अभूतपूर्व मुलाकात और सहभोज की खूब चर्चाएं है, जो मुलाकात दर मुलाकात तेजी पकड़ रही हैं क्योंकि जिन हालात में समाजवादी पार्टी के दोनों दिग्गज मिलना हो रहा है उससे कुछ लोगों की चिंताएं बढ़ना लाजमी हैं। क्योंकि यह मुलाकात और संवाद ऐसे ही चलता रहा तो कुछ न कुछ नया और ऐतिहासिक राजनीतिक बदलाव जनपद चंदौली में देखने को मिल सकता है, जिसकी कमी पिछले एक दशक से महसूस की जा रही है। अब देखना यह है कि आगामी दिनों में यह मुलाकात कितना गहरा प्रभाव छोड़ पाती है।

Shamshad Ansari

Chandauli News: बौरी स्थित पूर्व सांसद रामकिशुन के आवास पर मुलाकात करने पहुंचे पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू।
बौरी स्थित पूर्व सांसद रामकिशुन के आवास पर मुलाकात करने पहुंचे पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू।

Govt ITI Rewsa Chandauli में 22 नवंबर को लग रहा रोजगार मेला‚ युवा करें आवेदन

रोजगार मेला : Chandauli News

Young Writer, चंदौली। जिला सेवायोजन अधिकारी गिरीजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सेवायोजन कार्यालय चंदौली एवं राजकीय आईटीआई रेवसा चन्दौली के संयुक्त तत्वावधान में 22 नवम्बर को राजकीय आईटीआई रेवसा चन्दौली में रोजगार मेला आयोजित किया गया है। उक्त रोजगार मेला में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थियों को सर्वप्रथम सेवायोजन विभाग के पोर्टल के जॉब सीकर कालम में अपना पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।

इस रोजगार में विजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सुब्रोस लिव(नोएडा),स्नाइडर इलेक्ट्रिक आईटी बिजनेस इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड (बैगलुरू) एवं क्वेसकार्प लिमिटेड द्वारा टाटा मोटर्स,फिएट (पुणे), वेस्ट्रान (बैगलुरू) एवं एसआईएस सर्विसेज लिमिटेड द्वारा सुरक्षा गार्ड(ट्रेनिंग चार्ज अप्लाइड) हेतु प्रतिभागी अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी गिरीजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने वाले हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं आईटीआई उपरोक्त ट्रेड पास अभ्यर्थी अपने सभी (मूल शैक्षिक अंकपत्र, प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, 06 पासपोर्ट साइज फोटो व बायोडाटा) एवं उसकी छायाप्रति सहित प्रातः 10 बजे आयोजन स्थल राजकीय आईटीआई रेवसा चन्दौली पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे।

IGNOU NEWS : इग्नू से उच्च शिक्षा की डिग्री हासिल करने में छात्र-छात्राओं को होगी सहूलियत

Chandauli News: सकलडीहा पीजी कालेज में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक व छात्र।
सकलडीहा पीजी कालेज में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक व छात्र।

Young Writer, IGNOU News Sakaldiha: इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली के तत्वाधान में सकलडीहा पीजी कॉलेज में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र 48047 में मंगलवार को परिचय समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने इग्नू की विशेषता पर विस्तार से चर्चा किया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए किया गया।

प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि इग्नू एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की विश्वविद्यालय है। इससे जुड़कर पढ़ाई करना छात्र-छात्राओं के लिए गौरव की बात है। इसकी डिग्री की मान्यता पूरे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है। रोजगार और सरकारी नौकरी करते हुए भी इसके कार्यक्रम में प्रवेश लेकर अपना अध्ययन जारी रख सकते हैं स महाविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रम के तहत खाद्य पोषण, पर्यटन, ग्रामीण विकास बीए तथा एमए के कोर्स संचालित है। कहा कि इग्नू की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन आप घर बैठे ही अपने स्टडी मैटेरियल का स्टेटस चेक कर सकते हैं। परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।  प्रवेश ले सकते हैं और घर बैठे ही आप पढ़ाई कर सकते हैं स इसके साथ-साथ किसी विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालय से रेगुलर कोर्स के साथ-साथ दूरस्थ शिक्षा के रूप में इससे भी डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। इस कार्यक्रम का संचालन इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रोफेसर शमीम राइन ने किया। इस मौके पर डॉक्टर सीता मिश्रा, वंदना कुमारी, डा. मीनू श्रीवास्तव, डा.प्रीतम उपाध्याय आदि उपस्थित रही।

Chandauli News: सकलडीहा में बनाया जा रहा दोयम दर्जे का सीवर नाला‚ ग्रामीणों में आक्रोश

Sakaldiha Chandauli News
सकलडीहा कस्बा में खोदी गयी सीवर पाइप लाइन के लिये गड्डा।

सकलडीहा में दोयम दर्जे के सीवर नाला निर्माण का आरोप
Young Writer, सकलडीहा।
ग्राम सभा में लाखों रुपये ग्राम सभा की निधि से खर्च करके सितम्बर माह से सीवर नाला का निर्माण शुरू कराया गया है। आरोप है कि नाला निर्माण मानक के अनुरूप तो दूर गुणवत्ता का भी ख्याल नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण जगह जगह लगाया गया चौका टूटने लगा है। ग्रामीणों की शिकायत पर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने निर्माण कार्य की जांच कराया जायेगा। मानक के अनुरूप कार्य का गुणवत्ता नही मिलने पर रिकवरी के लिये जिलाधिकारी को पत्र लिखा जायेगा। एडीओ पंचायत की सख्ती पर ग्राम सभा में खलबली मची है। बीडीओ ने निर्माण कार्य का स्थलीय जांच करने की बात कही है।

सकलडीहा ग्राम सभा विकास खंड का सबसे बड़ा ग्राम सभा है। यहां पर विभिन्न मद में करोड़ों रूपये है। आरोप है कि ग्राम सभा निधि का धन खर्च करने के लिये उल जुलूल कार्य बगैर गुणवत्ता के कराया जा रहा है। बीते दिनों लाखों रूपये खर्च करके कचरा पात्र लगाया है। जिसका कहीं अता पता नहीं है।  सकलडीहा कस्बा में अन्डर ग्राउंड सीवर सड़क के बीचों बीच होना चाहिये। लेकिन ग्राम सभा सड़क के दोनो किनारे मनमानी तरीके से सीवर नाला निर्माण कार्य तीन माह पूर्व शुरू कराया है। सीवर पाइप जगह जगह जाम है। सीवर पाइप के बीच बीच में लगाया गया चौका टूटने लगा है। अभी भी नाला निर्माण आधा अधूरा है। व्यापारियों का चबूतरा भी टूट गया है। शादी विवाह के सीजन में एक बार फिर से सीवर नाला के लिये खोदाई शुरू करा देने से कारोबार प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ और एडीओ पंचायत ने निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण की जांच कराने की बात कही है। गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने पर रिकवरी के लिये जिलाधिकारी को पत्र लिखे जाने की बात कही है। इस बाबत एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि निर्माण कार्य की भारी शिकायत मिलने पर रिकवरी के लिये पत्र लिखा जायेगा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगा।

Naugarh News : पेड़ों का कटान कर वन भूमि पर कर रहे अतिक्रमण

Naugarh Chandauli News : पेड़ों का कटान कर वन भूमि पर कर रहे अतिक्रमण
परियोजना निदेशक भेडा़फार्म नौगढ के कार्यालय से सटे आरक्षित वन भूमि में अवैध रूप से काटा गया सागौन का पेड़।

Young Writer, Naugarh News: काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर वाराणसी के नौगढ़ वन रेंज में आरक्षित वन भूमि पर अवैध रूप से जुतान व पेड़ पौधों का कटान धड़ल्ले से अतिक्रमण कर रहे हैं। जिसे देख कर भी वनकर्मी मूकदर्शक बने हुए हैं। आरोप है कि उच्चाधिकारियों की सह पर क्षेत्रीय वन अधिकारी नौगढ संजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जंगल गश्त कार्यक्रम कागजों तक ही सीमित होकर कभी भी सरकारी आवास में रात्रि प्रवास नहीं होता है। जिनका कार्यालय में भी मौजूद रहने का कोई तिथि या समय निर्धारित नहीं है।

नौगढ वन रेंज की आरक्षित वन भूमि में मौजूद सैकड़ों कीमती पेड़ों को काट कर अतिक्रमणकारी लकड़ी उठा ले जा रहे हैं। वहीं जंगल की भूमि में अवैध रूप से जुतान करके खेती बारी किया जा रहा है। नौगढ़ पूर्वी उत्तरी व दक्षिणी बीट में मौजूद सागौन, धौर, खैर, आंवला आदि कीमती पेड़ों को धड़ल्ले से काटे जाने से जंगलों का अस्तित्व दिनों दिन सिमटता जा रहा है। आरक्षित वन भूमि पर अवैध रूप से कब्जा दखल किया जा रहा है, जिससे आरक्षित वन भूमि का भू-भाग सिमट रहा है।

आरोप है कि पौधरोपण व पौधों की सुरक्षा के नाम पर खानापूर्ति किया गया है। सरकार की संचालित वन विकास की योजनाओं से हर वर्ष लाखों रूपए व्यय करके पौधरोपण कराकर अभिलेखों में सफलता प्रतिशत निर्धारित मानक के अनुरूप दर्ज किया जाता है, जबकि मौके पर पेड़ पौधों की संख्या नाममात्र है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार उर्फ मालिक गोड़ ने आरोप लगाया है कि क्षेत्रीय वन अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव की व्याप्त मनमानी से आरक्षित वन भूमि में अवैध रूप से अतिक्रमण जारी है।

जंगल में मौजूद खैर आंवला धौर आदि प्रजाति की कीमती लकड़ियों को काट कर खोवा भट्ठियों को चलाने में ईधन का उपयोग किया जा रहा है। वन मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी हुए बगैर ही आरक्षित वन भूमि में अवैध रूप से चकरोड निर्माण बिजली के खंभों की स्थापना किया गया है। अतिक्रमणकारी अवैध रूप से आरक्षित वन भूमि में मौजूद पेड़ पौधों को नष्ट कर अवैध रूप से कब्जा दखल जुताई बुआई व पेड़ों को काटा जा रहा है।

Chandauli:बनारस से घर लौट रहे जीजा-साली को तेज़ रफ़्तार वाहन ने मारी टक्कर,हालत गंभीर

सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के संघति सकलडीहा- अलीनगर मुख्य मार्ग पर मंगलवार को बनारस से लौट रहे। तीन बाइक सवार को एक अज्ञात वाहन टक्कर मार कर फरार हो गया। जिसमे एक युवती सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।


बताते हैं कि बभनियाव गांव निवासी सोनू 28 वर्ष अपने दोस्त राजा 27 वर्ष व साली आँचल 20 वर्ष के साथ बनारस से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही तीनो सकलडीहा-अलीनगर मुख्य मार्ग पर पहुचे की किसी अज्ञात ने उनके बाइक को टक्कर मार कर फरार हो गया। घटना में तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। घटना में सोनू व आँचल को गंभीर चोटें आई। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायलों को प्राथमिकता स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने गंभीर चोटें देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहा इलाज़ के दौरान हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने सोनू व आँचल को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

Chandauli:50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं का डीएम ने की समीक्षा,बोले कार्यदायी संस्था फरवरी तक पूर्ण करे मत्स्य मंडी का निर्माण

चंदौली। जनपद में निर्माणाधीन पचास लाख से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में  कलेक्ट्रेट में हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बाबा कीनाराम आश्रम रामगढ़ में चल रहे कार्यों के बारे में पूछताछ की। पर्यटन अधिकारी नितिन द्विवेदी ने बताया कि शासन द्वारा क्वेरी लगाई गई है जिसका जवाब दे दिया गया है। शासन की सहमति के बाद कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा। पशुपालन विभाग के अंतर्गत नौगढ़ के चकरघट्टा में निर्माणाधीन पशुचिकित्सालय के अद्यतन प्रगति के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है सिर्फ फिनिशिंग का कार्य शेष है। जिलाधिकारी ने शेष कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण कराते हुए हैंडओवर की कार्यवाही कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन मत्स्य मंडी के कार्य को फरवरी तक कराए जाने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस द्वारा कराए जा रहे कार्य कस्तूरबा गांधी विद्यालय (धानापुर), व्यावसायिक शिक्षण संस्थान आईटीआई(रेवसा) एवं स्वास्थ्य विभाग के ट्रामा सेंटर का कार्य तेजी से कराए जाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने सिंचाई विभाग(लघुडाल), नौगढ़ बांध का पुनरोद्धार, चंद्रप्रभा का पुनरोद्धार एवं सैयदराजा में निर्माणाधीन शहीद स्मारक आदि के कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं को समन्वय बना कर तेजी से कार्य कराने के कड़े दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान डीएम ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कुछ विभागों द्वारा विभिन्न पैरामीटर पर अच्छा कार्य न किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ प्रतिकूल टिप्पणी की चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम, उपायुक्त स्वतः रोजगार,पर्यटन अधिकारी,जिला पंचायत राज अधिकारी एवं बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों पर गहरा रोष जाहिर करते हुए उन्हें अपने परफॉर्मेंस में तेजी से सुधार लाने की नसीहत दी। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वाईके राय आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:पुलिस ने नगर में दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ चलाया सघन चेकिंग अभियान,बोले कोतवाल सुरक्षित रहने के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी

चंदौली। पुलिस अधीक्षकआदित्य लांग्हे पुलिस के निर्देशन पर मंगलवार सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस पुलिस ने सैकड़ो दो पहिया वाहनों का चालान कर चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया।
इस दौरान कोतवाल राजेश कुमार सिंह न दो पहिया व चार पहिया वाहनों के साइलेंसर मोडिफाइड साइलेंसर बिना हेलमेट बिना शीटबेल्ट तीन सवारी ब्लैक फ़िल्म लगे वाहन पिकअप बिना रजिस्ट्रेशन व यातायात नियमों का उल्ल्घन करने वाले नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट न लगाये जाने पर चालान किया।

कहा कि जीवन को सुरक्षित रखने के लिए यातायात नियमों का पालन जरूर करें। नशे की हालत में वाहन न चलाने निर्धारित मानक से अधिक सवारी अपने वाहन पर ना बैठाए वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करे वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। व दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करे। जिससे जीवन सुरक्षित रहे। इस दौरान एसआई अमित मिश्रा,रावेंद्र सिंह,अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Chandauli
clear sky
38 ° C
38 °
38 °
11 %
5.1kmh
0 %
Thu
37 °
Fri
37 °
Sat
31 °
Sun
33 °
Mon
36 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights