35.1 C
Chandauli
Thursday, March 19, 2026

Buy now

Home Blog Page 119

Chandauli:नेशनल हाईवे पर खड़ी कंटेनर में ट्रेलर ने मारी टक्कर केबिन में फसा चालक,पुलिस व एनएचआई की टीम ने घंटो चलाया रेस्क्यू

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला गांव के समीप नेशनल हाईवे पर सोमवार को खड़े कंटेनर में ट्रेलर ने टक्कर मार दी घटना में ट्रेलर चालक केबिन में बुरी तरह फस गया मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस व एनएचआई की टीम ने घंटो रेस्क्यू कर चालक को केबिन से बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

बताते हैं कि कंटेनर चालक नीद आने के कारण अपनी वाहन नेशनल हाईवे के किनारे लगा कर अंदर सो रहा था। तभी बिहार की तरफ से जौनपुर जा रहा शाहगंज जौनपुर निवासी ट्रेलर चालक संजय 25 वर्ष को नीद आ गई। जिससे वो खड़ी कंटेनर में टक्कर मार दिया। घटना में संजय केबिन के अंदर बुरी तरह फस गया। वही कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस व एनएचआई की टीम ने घंटो रेस्क्यू कर ट्रेलर चालक को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस बाबत यातायात सहायक प्रबंधक केडी मौर्या ने बताया कटसिला नेशनल हाईवे पर कंटेनर व ट्रेलर की टक्कर हो गई थी जिसमें कंटेनर चालक केबिन के अंदर फस गया था। जिसे रेस्क्यू कर बाहर निकल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है

अधीक्षण अभियन्ता की गलत नीतियों के विरोध में विद्युतकर्मी करेंगे आंदोलन


चंदौली। विद्युत मजदूर पंचायत कमेटी की बैठक रविवार को कैम्प कार्यालय पर हुई। जिसमें विद्युत कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियन्ता के गलत नीतियों व कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति उदासीनता दिखाने पर 21 नवम्बर को विरोध कर आंदोलन करने का निर्णय लिया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 30 सितम्बर तक रिक्त पदों पर पदोन्नति के लिए चयन की कार्यवाही पूर्ण किये जाने का शासन का स्पष्ट आदेश था। लेकिन अधीक्षण अभियन्ता ने पदोन्नति के लिए चयन की कार्यवाही अभी तक नाही पूर्ण किया गया। नाही चयन समितियों का गठन किया गया। जब कि वो अवर अभियन्ता के पद पर नियुक्ति के पश्चात तीन पदोन्नति प्राप्त कर आज अधीक्षण अभियन्ता के पद पर काबिज है। 20 फरवरी 20 20 पावर कापरेशन के आदेश संख्या 545 का अधीक्षण अभियन्ता द्वारा घोर उल्लंघन बार किया जा रहा है। और संगठन एवं कर्मचारियों को आन्दोलन करने के लिए बाध्य किया जा रहा है। कहा कि वर्तमान समय में मण्डल के तीनो अधिशासी अभियन्ता (वितरण) अच्छा कार्य कर रहे है। लेकिन मण्डल कार्यालय द्वारा कर्मचारियों के समस्याओं के समाधान करने की जगह उलझाकर उनके मनोबल तोड़ा जा रहा है। लाखों-लाखों का टेन्डर नियमों को ताक पर रखकर निपटाने में व्यस्त है। और वाराणसी जिले की तरह टेम्बर निस्तारण में खेल खेला जा रहा है। इस दौरान ओपी सिंह, आरके चाही, विजय सिंह, अंकुर पाण्योग, जीउत राम, शुष्मा, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Chandauli:तेज़ रफ़्तार टैंकर ने बाइक सवार भाई बहन को रौंदा एक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

module: a; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Night; cct_value: 5750; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 295.15894; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~25: 0.0;


सकलडीहा। ताजपुर-मुख्यमार्ग पर रविवार को बाइक सवार भाई बहन को टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दिया। घटना में 20 वर्षीय भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। वही बहन के सर पर टैंकर का पहिया चढ़ जाने से उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

बताते हैं कि सेवखर कला गांव निवासी किसान मान्धाता पांडेय को दो पुत्र अनुज पांडेय व राजेश पांडेय व एक पुत्री रिमझिम उर्फ शिल्पी है। रिमझिम सकलडीहा इंटर कॉलेज की छात्रा थी। वह अपने भाई अनुज के साथ सकलडीहा कस्बा के अलीनगर तिराहे पर लगने वाली मीना बाजार में सामान खरीदने के लिये आई हुई थी। सामान खरीद कर अपने भाई के साथ वापस घर जा रही थी। ताजपुर पेट्रोल पंप के समीप मुख्यमार्ग के पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रही टैंकर की चपेट में आ गए। घटना में शिल्पी की मौके पर ही मौत हो गई।ग्रामीण कुछ समझते तब तक टैंकर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची केातवाली पुलिस ने टैंकर चालक को पकड़ने के बजाय शव को कब्जे में जिला अस्पताल भेज दिया। वही भाई को इलाज के लिए सीएचससी ले गयी। इस मौके पर तहसीलदार अजीत सिंह, सीओ रघुराज, सदर कोतवाल राजेश सिंह, सकलडीहा प्रभारी अशोक मिश्रा सहित अन्य पुलिस फोर्स मौजूद रहे।

Chandauli:जंगल के रास्ते भटक कर गांव में आ गए सांभर ग्रामीणों की मदद से वन विभाग ने रेस्क्यू कर पकड़ा

चकिया। विकासखंड के मुसाखाड़ गांव की घनी बस्ती में शनिवार की देर रात जंगल के रास्ते गांव में भटक कर आ गए सांभर को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया ग्रामीणों की सूचना मिलते ही चकिया रेंजर अश्वनी चतुर्वेदी और उनकी टीम मौके पर पहुंच गई कड़ी मशक्कत के बाद सांभर को पकड़ लिया और सोमवार की सुबह उसे चंद्रप्रभा वन्य जीव अभ्यारण क्षेत्र में छोड़ दिया।


ग्रामीणों की माने तो चंद्रप्रभा वन्य जीव विहार अभ्यारण क्षेत्र से पानी की तलाश में वन्य जीव सांभर भटक कर मुसाखाड़ गांव की घनी बस्ती में पहुंच गया होगा। बस्ती में वन्य जीव के घुसने की जानकारी जंगल में आग के समान फैल गई। बस्ती के लोग किसी अनहोनी की आशंका से व्यथित हो गए और अपने-अपने घरों में दुबक गए। पूर्व ग्राम प्रधान शंभू नाथ सिंह यादव ने गांव की बस्ती में वन्यजीव सांभर के आने की सूचना मिलते ही रेंजर अश्विनी चौबे डिप्टी रेंजर आनंद दुबे के नेतृत्व में जसवंत सिंह, आदित्य सिंह, शिव बक्स सिंह आदि वनकर्मियो की टीम बस्ती में पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद वन्य जीव को गिरफ्त में लेकर टीम ने चंद्रप्रभा वन्य जीव अभ्यारण क्षेत्र में सकुशल छोड़ दिया।

Chandauli:साइबर फ्रॉड करने वाले पांच युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,146 सिम कार्ड व लाखों का नगदी बरामद

नियामताबाद। अलीनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ऑनलाइन साइबर फ्रॉड कर रहे पांच युवाओं को गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से नगदी सहित विभिन्न समान बरामद हुए उक्त मामले का खुलासा सीओ मुगलसराय आशुतोष ने अपने कार्यालय में किया।
उन्होंने बताया कि अलीनगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान शनिवार की देर रात दो मोटरसाइकिल पर सवार कुल पांच संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवकों के कब्जे से कुल सात मोबाईल 146 सिम कार्ड एक बायो मेट्रिक मशीन दो आधार कार्ड एक आधार कार्ड की फोटो कापी दो मोटरसाईकिल दो एटीएम कार्ड एक पेन कार्ड एक ई-श्रम कार्ड एवं नगद 2,81,500 रुपये बरामद किया गया।  गिरफ्तार युवकों ने बताया कि उन सभी के द्वारा नौकरी दिलाने पासपोर्ट बनवाने केवाईसी अपडेट कराने एटीएम बंद होने तथा गूगल पे पर बोनस आदि की बात बताकर ग्राहकों से उनके बैंक डिटेल प्राप्त करके आनलाइन फ्रॉड के माध्यम से पैसे मँगवाते थे। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा, निरीक्षक रमेश कुमार यादव निरीक्षक अपराध, अमित कुमार सिंह चौकी प्रभारी भूपौली, पन्नालाल यादव शैलेन्द्र कन्नौजियाँ, शैलेन्द्र यादव, विजय आदि शामिल रहे।

Agriculture News : गेहूं की बोआई से पहले किसान करें बीज व भूमि शोधन, सरकार दे रही 75% अनुदान

खेती Young Writer Chandauli किसानी


Young Writer, चंदौली। जिला कृषि रक्षा अधिकारी स्नेह प्रभा ने बताया कि वर्तमान में रबी की बुआई का समय आ गया है। ऐसे में किसान बुआई से पहले बीज शोधन अवश्य कर लें। क्योंकि फसलो में रोग, बीज, मृदा, वायु एवं कीटो द्वारा फैलते है एवं बीज जनित रोगों का कोई भी उपचार सम्भव नहीं है। बीज जनित व भूमि जनित रोगों से आगामी बोई जाने वाली फसल के बचाव हेतु बीज शोधन अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि बीज शोधन का कार्य कार्बेन्डाजिम 50 प्रतिशत अथवा थीरम 75 प्रतिशत 2.5 ग्राम से 3 ग्राम प्रति किग्रा बीज की दर से तथा ट्राइकोडर्मा जैविक रसायन द्वारा 4 से 5 ग्राम प्रति किग्रा बीज की दर से किया जाता है। बीज शोधन द्वारा फसल की रोगो से सुरक्षा कर अधिक पैदावार प्राप्त की जा सकती है, जिससे कृषकों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। लिहाजा जिले के किसान बोआई से पहले बीज शोधन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति ध्यान दें। बीज शोधन व भूमि शोधन रसायन कृषि रक्षा इकाइयों पर 75 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध है।

जिला कृषि रक्षा अधिकारी स्नेह प्रभा ने बताया कि भूमि शोधन हेतु 2.5 किग्रा प्रति हेक्टेयर ट्राइकोडर्मा या ब्यूबेरिया बैसियाना बायो रसायन को 75 किग्रा सड़ी हुई गोबर की खाद में मिलाकर 10-12 दिन तक छाया युक्त स्थान पर रखकर पानी के छीटे मारें, ताकि नमी बरकरार रहे। तत्पश्चात इस 75 किग्रा गोबर की खाद जो कि बायोपेस्टीसाइड में तब्दील हो चुका है इसे जुताई करके बुवाई से पहले खेत में मिला दें। इससे खेत में मौजूद दीमक एवं फफूंद से छुटकारा मिलेगा। साथ ही खेत में जैविक खाद की कमी भी पूर्ण हो जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कृषि रक्षा अधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं।

Chandauli:राजीव प्रजापति अमेरिकन कांफ्रेंस में प्रस्तुत करेंगे अपना शोध-पत्र


चंदौली। जिले के ग्राम कवरुआ निवासी राजीव कुमार प्रजापति अमेरिका के ओरेगॉन कन्वेंशन सेंटर पोर्टलैंड में आयोजित होने वाले कांफ्रेंस में हिस्सा लेंगे। राजीव 17 से 21 नवंबर तक चलने वाले कांफ्रेंस दी अमेरिकन सोसायटी ऑफ़ मैकेनिकल इंजीनियर्स में हिस्सा लेने के लिए चुना गया है।
उक्त कांफ्रेंस मैकेनिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नवीनतम शोध और विचारों को साझा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां राजीव कुमार अपने शोध का प्रस्तुतिकरण करेंगे। साथ ही, उनके रिसर्च पेपर को प्रकाशन के लिए चुना गया है। राजीव कुमार प्रजापति, आईआईटी मद्रास के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में प्रो. जीएल सैमुअल के मार्गदर्शन में एक रिसर्च स्कॉलर के रूप में एडवांस्ड मशीनिंग के विषय पर काम कर रहे हैं। आईआईटी मद्रास, एनआईआरएफ रैंक में प्रथम और विश्व में 227वां भारत का प्रमुख टेक्निकल इंस्टिट्यूट है। राजीव प्रजापति छोटे गांव से निकलकर आईआईटी में रिसर्च और फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने तक का सफल तय किया, जो एक बड़ी उपलब्धि है। यह सफलता न केवल राजीव कुमार प्रजापति, बल्कि उनके घर, गांव और जिला के लिए गर्व का विषय है। इसकी जानकारी होने पर परिवार व गांव के लोगों उन्हें इसके लिए शुभकामनाएं भी दी है।

Chandauli News: कार्तिक मेला के अंतिम दिन कोइलरवा हनुमान मंदिर पर दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

कोइलरवा हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए कतारबद्ध श्रद्धालु।
कोइलरवा हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए कतारबद्ध श्रद्धालु।

मंदिर प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय कार्तिक मेला का हुआ समापन

Young Writer, नौगढ़। पहाड़ियों के बीच आसीन चिरप्रसिद्ध दक्षिणमुखी कोइलरवा हनुमान परिसर में आयोजित पांच दिवसीय कार्तिक मेला का समापन शुक्रवार को हुआ। जहां पर उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल सहित बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश से करीब बीस हजार की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम चन्द्र के अनन्य भक्त हनुमान जी का दर्शन पूजन करके सुखी जनजीवन की कामना किया। मंदिर परिसर में अनेकों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण भी किया। जय श्री राम व बजरंग बली के जयकारों के उद्घोष से वन क्षेत्र भक्ति मय हो गया था।

आमचुआं दरी व मंदिर परिसर के बाहर में सैकड़ों स्थानों पर भोजन बना कर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया गया। पेयजल का समुचित सुविधा उपलब्ध नहीं होने से पानी के लिए लोगों को बहुत काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंदिर परिसर में स्थापित समर्सेबुल पंप से सुरक्षा बल के जवानों की निगरानी में लोगों को लाईन लगवाकर के पानी उपलब्ध कराया गया। वहीं पेयजल के लिए आमचुआं दरी में स्थित प्राकृतिक जलस्रोत पर भी पानी लेने के लिए काफी भीड़ रही। उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने मेला के अवसर पर 07 टैंकर पानी उपलब्ध कराने का निर्देश खण्ड विकास अधिकारी को दिया था। जिसपर विकास विभाग की ओर से कोई भी पहल नहीं किया गया। नगर पंचायत चकिया से एक टैंकर पानी की सुविधा मुहैया कराई गई थी। मंदिर परिसर के बाहर कई दिनों से एक खाली टैंकर रखा गया था।

मेला में फूल माला प्रसाद चाट पकौड़ी गुड़ से बनी जलेबी खेल खिलौने के सामानों ईत्यादि दुकानों पर काफी भीड़ लगी रही। प्राकृतिक मनमोहक छठा के बीच सेल्फी व फोटो खींच कर अनेकों लोगों ने यादगार के रूप में संजोने के लिए अपने अपने कैमरों में कैद किया। मंदिर के महंत श्री राम दास त्यागी ने बताया कि परंपरागत 05 दिवसीय कार्तिक मेला में पहली बार टैंकरों से पेयजल की सुविधा ग्राम पंचायत या समाजसेवियों की ओर से उपलब्ध नहीं कराया गया, जिससे पेयजल के लिए श्रद्धालु काफी परेशान हुए। मंदिर परिसर से दो सौ मीटर दूर बैरियर लगा कर दो पहिया चार पहिया वाहनों को रोके जाने की पुलिस की पहल का कोई असर नहीं दिखा। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर, सीओ आपरेशन कृष्ण मुरारी शर्मा, थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस चौकी इंचार्ज चन्द्रप्रभा मनोज कुमार तिवारी मौजूद रहे। मेला परिसर व जंगलों में पुलिस व पीएसी के जवानों की कड़ी निगरानी ड्यूटी लगाई गई थी।

Chandauli:चोरों ने काली माता मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटिका सहित चुराए सोने के आभूषण,ग्रामीणों में आक्रोश

सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के नईबाजार पुलिस चौकी अर्न्तगत पौनी गांव में गुरूवार की देर रात चोरों ने काली माता मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटिका सहित मांता के श्रृंगार में लगाया गया सोने चांदी के आभूषण लेकर चंपत हो गए। सुबह पूजा करने गये लोगों ने मंदिर की हालत देख पुलिस को सूचना दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी चोरी की घटना के बाद भी पुलिस प्रशासन मौन है। चोरों की गिरफ्तारी की मांग किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना को लेकर जांच में जुट गयी।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में आये दिन चोरी की घटना से लोगों में आक्रोश है। तीसरी बार काली माता मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने दान पेटिका,सोने की आंख, नथिया, मंटिका और चांदी की मुकुट चोरी होगयी है। पूर्व में भी चोरों ने मंदिर से चोरी किया था। जिसके बाद ग्राम प्रधान की ओर से पुनरू ग्रामीणों की सहयोग से चांदी की मुकुट सहित अन्य आभूषण से माता का श्रृंगार किया गया था। चोरी की घटना के बाद भी पुलिस गश्त के नाम पर सिर्फ कोरमपूर्ति कर रहा है। गांव के वलिस्टर, दिनेश राय, विपिन राय आदि ने चोरी की घटना पर लगाम लगाने की मांग करते हुए चोरी की घटना का खुलासा की मांग किया है। इस बाबत चौकी प्रभारी विजय राज ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है।

Chandauli:कृषि विभाग की टीम ने 35 उर्वरक के दुकानों पर की छापेमारी,25 दुकानों से संग्रहित किए नमूने दो को कारण बताओ नोटिस

चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे के निर्देश पर शुक्रवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने जनपद के 35 उर्वरक दुकानों पर छापेमारी की इस अभियान से दुकान संचालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान अधिकारियों ने 25 दुकानों से नमूने संग्रहित कर दो दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने
बताया कि जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज निर्धारित दर पर कराने एवं बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए बीज केन्द्रों पी०सी०एफ०, सहकारिता, बफर गोदामों, निजी विक्रेताओं एवं बीज विनिर्माता कम्पनियों पर आकस्मिक छापेमारी कर जांच की गयी है। जिसमे कुल 35 दुकानों से नमूने ग्रहित किए गए हैं। साथ ही दो दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कहा कि किसी भी उर्वरक प्रतिष्ठान द्वारा अवैध रूप से उर्वरक का भण्डारण कालाबाजारी अधिक मूल्य पर बिक्री की जाती है तो उसके विरूद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। जनपद के किसान उर्वरक खरीदने के लिए। निजी उर्वरक बिक्री केन्द्रों अथवा साधन सहकारी समितियों पर अपने साथ खतौनी तथा आधार कार्ड साथ लाए। और पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाकर फसल की आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक क्रय करे। इस दौरान पूजा त्रिपाठी, चंदन सिंह ,वंश नारायण सिंह, अभिषेक यादव,अखिलेश पांडे, मौजूद रहे।

Chandauli
clear sky
35.1 ° C
35.1 °
35.1 °
15 %
2.8kmh
1 %
Thu
33 °
Fri
38 °
Sat
31 °
Sun
33 °
Mon
36 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights