38.1 C
Chandauli
Wednesday, June 24, 2026

Buy now

Home Blog Page 120

Dr.Bhimrao Ambedka के अपमान से आहत सपाइयों ने किया पैदल मार्च

Chandauli कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपते सपाई।
Chandauli कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपते सपाई।

बोले‚ भाजपा व उनके नेताओं का संविधान में आस्था नहीं

Young Writer, चंदौली। डा.भीमराव अंबेडकर के अपमान को लेकर राजनीतिक जनपद में भी गरमाई हुई है। गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी से आक्रोशित समाजवादी पार्टी ने शनिवार को अंबेडकर की तस्वीरों के साथ बिछियां धरनास्थल से पैदल मार्च किया और जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव व सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने मार्च की अगुवाई की और कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी विराग पांडेय को ज्ञापन सौंपकर गृहमंत्री का इस्तीफा मांगा।

Chandauli

इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने संसद सत्र के दौरान अंबेडकर जी पर टिप्पणी करके उनका अपमान किया है। इससे एक बार फिर यह साफ हो गया कि भारतीय जनता पार्टी और उनके नेताओं का संविधान में कोई आस्था नहीं है। यही वजह है कि बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा के कई नेताओं ने संविधान बदलने की बात खुलेआम चुनाव मंच से कहे।

Chandauli कलेक्ट्रेट में पैदल मार्च करते सपाई।
Chandauli कलेक्ट्रेट में पैदल मार्च करते सपाई।

योगेंद्र यादव चकरू ने कहा कि आज देश बाबा साहब द्वारा समर्पित संविधान के अनुसार चल रहा है, लेकिन भाजपा को संविधान में समानता के अधिकार, आरक्षण व अन्य बुनियादी अधिकार जो आमजनता के लिए लिखे गए है वह स्वीकार नहीं है। यही वजह है कि वह हमेशा समाज को तोड़ने व संविधान को बदलने का षड्यंत्र कर रही है। जिस तरह से संविधान व नागरिकों के लोकतांत्रिक मूल्यों व अधिकारों पर हमले हो रहे हैं, वह भाजपा के संविधान विरोधी मंशा को प्रदर्शित करता है।

सपा नेता चंद्रशेखर यादव ने भी गृहमंत्री की टिप्पणी पर आक्रोश जताया और नैतिकता के आधार पर उनकी इस्तीफा मांगा। दिलीप पासवान ने कहा कि बाबा साहब ने देश के दलितों, पिछड़ों व असहाय वर्ग को समाज की मुख्य धारा में लाने और उनके प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने के लिए संविधान में जो प्रावधान दिए हैं वह भाजपा व कुछ तथाकथित लोगों को स्वीकार्य व बर्दाश्त नहीं है। इसलिए आए दिन ऐसे बयान व षड्यंत्र सामने आते रहते हैं। लेकिन देश आज भी संविधान से चल रहा है और आगे आने वाले दिनों में संविधान से ही चलेगा। इस अवसर पर संतोष यादव, मुश्ताक खान, विकास चौबे, सिद्धांत जायसवाल, मोहम्मद आरिफ, चंद्रभानु यादव, संजय सोनकर आदि उपस्थित रहे।

Central Public School : काउंसलिंग के जरिए इंटर के छात्र-छात्राओं का किया मार्गदर्शन

काउंसलिंग के दौरान छात्रों का मार्गदर्शन करते डा. विनय कुमार वर्मा।
काउंसलिंग के दौरान छात्रों का मार्गदर्शन करते डा. विनय कुमार वर्मा।

Young Writer, चंदौली। सेंट्रल पब्लिक स्कूल अपने विभिन्न ब्रांचों में पढ़ने वाले इंटरमीडिएट फाइनल ईयर के छात्र-छात्राओं का आगामी परीक्षाओं के लिए पूरी तरह से तैयार करने में जुटा है। किताबी तैयारियों के साथ उनके मानसिक रूप से मजबूती प्रदान करने एवं उन्हें आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए शुक्रवार को काउंसलिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

इस दौरान सीएमडी डा. विनय कुमार वर्मा व स्कूल के वरिष्ठ शिक्षकों के द्वारा बच्चों का एक-एक कर काउंसलिंग की गयी। परीक्षा की तैयारियों में आ रही दिक्कतों को जानने का प्रयास किया। साथ ही उनके द्वारा इंटर फाइनल इयर के छात्रों को परीक्षा की तैयारी करने के तरीकों पर चर्चा की। बताया कि किन तरीकों को अपनाकर परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित किए जा सकते हैं।

CMD डा. विनय कुमार वर्मा ने कहा कि परीक्षा की तैयारियों का प्लान तैयार करके अभी से रख लें और उसके अनुरूप ही पठन-पाठन का कार्य संपादित करें। इसमें यदि कहीं कोई भी दिक्कत आती है तो विद्यालय के शिक्षकों से मार्गदर्शन प्राप्त करें। बच्चों को अध्ययन व परीक्षा की तैयारियों को लेकर वि़द्यालय पूरी तरह से समर्पित है। परीक्षा की तैयारियों को लेकर किसी भी तरह का तनाव ना लें। भरपूर नींद लें और खेल गतिविधियों में बने रहे। इसके अलावा उन्होंने छात्र-छात्राओं से चर्चा किया कि इंटर के बाद क्या करना है? इस विषय पर छात्रों ने बारी-बारी सभी से चर्चा की और बच्चों ने खुलकर अपनी समस्याओं को रखा साथ ही भविष्य के अपने लक्ष्य को कैसे हासिल करना है उस पर भी संवाद किया।

Chandauli:मझवार स्टेशन पर हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस का ठहराव शुरू,राज्यसभा सांसद ने रेल मंत्री का जताया आभार

चंदौली। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर कोरोना काल से बंद ट्रेनों के स्टॉपेज की पुनः बहाली की मांग रखी, जिसे रेलमंत्री ने सहजता से स्वीकार कर रेल यात्रियों के हित में निर्णय लिया। हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस का मझवार स्टेशन पर ठहराव पुनः शुरू करने की सूचना मिलते ही चंदौली संसदीय क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर दौड़ पड़ी
कोरोना काल के दौरान बंद हुए हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस (अप/डाउन) ट्रेन का ठहराव अब मझवार स्टेशन पर फिर से बहाल कर दिया गया है। यह महत्वपूर्ण कदम राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह के निरंतर प्रयासों और आग्रह का परिणाम है। रेलमंत्री ने इस ठहराव को पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है। जिससे क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी सुविधा प्राप्त होगी। लंबे समय से इस ठहराव की बहाली की मांग की जा रही थी। जिसे अब पूरा कर दिया गया है। स्थानीय जनता ने इस पहल के लिए सांसद दर्शना सिंह का आभार व्यक्त किया है। यह निर्णय मझवार क्षेत्र के विकास के साथ-साथ यात्रियों की सुविधा में सुधार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस बहाली से न केवल आवागमन में सुगमता आएगी। बल्कि सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा। सांसद दर्शना सिंह ने ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति के लिए चंदौली क्षेत्र की जनता की ओर से रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।

एकमुश्त समाधान योजना:चार एसडीओ व 14 जेई कैंप में माध्यम से उपभोक्ताओं को करेंगे जागरूक


चंदौली। विद्युत वितरण खण्ड प्रथम के अन्तर्गत शनिवार को बिजली उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने व उनको जागरूक करने के लिए जिले के विभिन्न गांवों में कैम्प आयोजित किया जाएगा
21 दिसंबर को बिजली अधिकारियों द्वारा झॉसी लौंदा कोरी बिसुन्धरी चन्द्ररखा भदौलिया बरौझी तिलौरी मझगांवा परेवा उरगांव एकौना घोडसारी गांव में उपखंड अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव अमर सिंह पटेल संतोष कुमार मिथलेश कुमार बिन्द व अवर अभियंता  सुनील कुमार पासवान अभिषेक सिंह दीपक दास अमीत शेखर राज कुमार मोहम्मद शाहीद प्रदीप कुमार यादव जयप्रकाश मनोज कुमार विश्वकर्मा  रवि शंकर प्रजापति उपेन्द्र कुमार मेराज खान संजीव कुमार विनोद कुमार उपभोक्ताओं को जागरूक करने के साथ उनको एक मुश्त समाधान योजना लाभ लेने के लिए जागरूक करेंगे। इस बाबत अधिशासी अभियंता अरबिंद कुमार यादव ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाया जा रहा है। जिससे बिजली उपभोक्ता छूट का लाभ मिल सकें।

Chandauli:न्यायालय निर्माण को लेकर प्रमुख सचिव न्याय से मिले अधिवक्ता


चंदौली। जनपद न्यायालय निर्माण में हो रहे विलंब से आहत चंदौली के अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल के साथ प्रमुख सचिव न्याय से मिला। इस दौरान उन्होंने चंदौली में न्यायालय भवन निर्माण में हो रहे विलंब की समस्या से अवगत कराया और ज्ञापन देकर अविलंब न्यायालय निर्माण का कार्य शुरू किए जाने की आवश्यकता जताई।
इस दौरान अधिवक्ताओं ने बताया कि जनपद का सृजन वर्ष 1997 में हुआ था, तब से लेकर अब तक 27 वर्ष बीत जाने के बाद भी न्यायालय भवन का निर्माण नहीं हो सका। ऐसे में न्यायिक अधिकारियों के साथ ही अधिवक्ताओं व वादकारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं ने न्यायालय निर्माण के लिए लम्बी लड़ाई लड़ी। धरना-प्रदर्शन व आंदोलन किए। बावजूद इसके न्यायालय निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका। बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सकारात्मक प्रयास के कारण न्यायालय निर्माण के लिए जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। अब शिलान्यास मात्र होना शेष है। न्यायालय निर्माण नहीं होने के कारण अधिवक्ता, वादकारियों व न्यायिक अधिकारियों को रही रही समस्या पर सहानुभूतिपूर्व विचार करते हुए अविलंब दीवानी न्यायालय भवन का निर्माण प्रारंभ कराया जाए, ताकि समस्या से चंदौली के अधिवक्ताओं व आमजन को निजात मिल सके। इस अवसर पर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश रत्न तिवारी, डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, विद्याचरण सिंह आदि उपस्थित रहे।

किन्नर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किन्नरों के लिए मांगा आरक्षण,बोली पूरा नही हुआ तो होगा देशव्यापी-आंदोलन

चंदौली। राष्ट्रीय अध्यक्ष सलमा किन्नर के नेतृत्व में
आरक्षण की मांग की किन्नर समाज ने दिल्ली जंतर मंतर पर केंद्र सरकार व विपक्ष के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। चेताया कि जल्द ही हमारी मांगों को पूरा नही किया गया तो किन्नर समाज बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे।


इस दौरान सलमा किन्नर ने कहा कि 70 सालों में किन्नरों को आरक्षण नहीं दिया गया। जिससे किन्नर समाज को हमेशा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग किया। कि किन्नरों समाज को शिक्षा स्वास्थ व चुनाव में पांच प्रतिशत का हक़ दिया जाए। अगर सरकार हमारी मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं करती हैं तो किन्नर समाज द्वारा देश व्यापी आंदोलन करेगी। इस दौरान कमलेश किन्नर, वेरोनिका किन्नर,अनुज पांडे, सृष्टि किन्नर, वैशाली आदि मौजूद रहें।

Chandauli:डीएम ने जनपद में लागू किया धारा-163,जाने क्या है वजह

चंदौली।जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने पत्र जारी करते हुए निर्देशित किया है। कि वर्तमान समय में परीक्षा एजेंसियों द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाएं व दिनांक: 25.12.2024 को क्रिसमस-डे का मुख्य पर्व, दिनांक 01.01.2025 को न्यू ईयर के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रम, दिनांक 06.01.2025 को गुरू गोविन्द सिंह जयन्ती का मुख्य पर्व, दिनांक 14.01.2025 को हजरत अली जन्म दिवस, एवं दिनांक 26.01.2025 को गणतन्त्र दिवस तथा दिनांक  02.02.2025 को बसन्त पंचमी का पर्व मनाया जायेगा। उक्त अवसर पर कतिपय अवाछनीय एवं असामाजिक तत्वों द्वारा अनुशासनहीनता, मारपीट करने एवं शान्ति भंग करने की सम्भावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। उक्त सूचनाओं के आधार पर जनपद में जनसामान्य के हित व कानून व्यवस्था को बनाये रखने एवं आगामी परीक्षाओं तथा पर्वो को सकुशल शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए दिनांक 18.12.2024 से 04.02.2025 तक धारा-163 भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिता के अन्तर्गत् निषेधाज्ञा निर्गत् किये जाने का पर्याप्त आधार विद्यमान है। अतः जनशान्ति, जनसुरक्षा के हित एवं भयमुक्त वातावरण में आगामी परीक्षाओं एवं पर्वों को सकुशल शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जनपद के सम्पूर्ण क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए डीएम निखिल टी. फुंडे ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जनपद के सम्पूर्ण क्षेत्र में जिल आदेश पारित किया। कोई भी व्यक्ति सम्पूर्ण जनपद में लाठी-डण्डा, स्टिक अथवा नुकीले एवं धारदार शस्त्र जैसे तलवार, भाला, बल्लम, भुजाली, छूरी-चाकू आदि किसी प्रकार का अस्त्र अथवा ऐसे, किसी विस्फोटक पदार्थ, विनाशकारी आपत्तिजनक सामग्री जैसे पटाखा, राकेट आदि अपने पास नहीं रखेगा एवं अवैध शस्त्र धारण करके नहीं चलेगा तथा कोई आक्रामक पदार्थ जैसे इंट-पत्थर आदि के टुकडे एकत्रित नहीं करेगा। इस प्रतिबन्ध से मजिस्ट्रेट, पुलिसकर्मी तथा डयूटी पर शस्त्र धारण करने वाले अधिकारी कर्मचारी, सिक्ख एवं गोरखा जाति के व्यक्ति, जो प्रथा के अनुसार हथियार रखने के लिए अधिकृत है। एवं लाठी का सहारा लेकर चलने वाले वृद्ध, दृष्टीहीन व दिव्याग व्यक्ति, मुक्त होंगे।
सार्वजनिक स्थान, सड़क या गली में पाँच या पाँच से अधिक व्यक्ति एक साथ एकत्रित नहीं होंगे, न ही समूह में विचरण करेंगे। यह आदेश परम्परागत धार्मिक उत्सवों, धार्मिक स्थल, मन्दिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च पर लागू नहीं होगा। कोई भी व्यक्ति जनपद के सीमान्तर्गत मादक द्रव्यों का प्रयोग करके जनसाधारण में अश्लील, अभद्र व्यवहार करते हुए विचरण नहीं करेगा, न ही आपत्तिजनक बैनर, पोस्टर, पम्पलेट लगायेगा और न ही आपत्तिजनक उत्तेजनात्मक नारेबाजी करेगा जिससे जन साधारण में अशान्ति पैदा हो। कोई भी जुलूस/सभा का आयोजन एवं लाउडस्पीकर अथवा ध्वनि विस्तारक यन्त्रो (डी० जे०) का प्रयोग किसी सार्वजनिक स्थान पर सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट/अपर जिला मजिस्ट्रेट / अधोहस्ताक्षरी के पूर्व अनुमति के बिना नहीं किया जायेगा, और न ही लाउडस्पीकर अथवा ध्वनि विस्तारक यन्त्रों (डी० जे०) का प्रयोग किया जायेगा। जनपद की सीमान्तर्गत कोई भी व्यक्ति अन्य या अपने शरीर के प्रति ऐसा कोई कृत्य नहीं करेगा जिससे जन सामान्य, लोक शान्ति, विक्षुब्ध करने के लिए प्रोत्साहित हो।कोई भी व्यक्ति जनपद के सीमान्तर्गत सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थल पर ऐसा कोई कार्य नहीं करेगा जिससे साम्प्रदायिक अथवा वर्ग विभेद की भावना उभरती हो। जनपद सीमा क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह सम्बन्धित क्षेत्र के उप जिला मजिस्ट्रेट से पूर्व अनुमति प्राप्त किये बिना धरना/प्रदर्शन/सभा नहीं करेगा। जनपद सीमा क्षेत्र में पड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग / राज्य स्तरीय मार्ग / स्थानीय मार्ग को व्यक्ति या व्यक्तियों द्वारा यातायात को प्रभावित करने की दृष्टि से जिससे मरीज, दिव्यांग, असहाय, वादकारी आदि प्रभावित हो, अवरूद्ध या निरूद्ध नहीं किया जायेगा।सरकारी कार्यालयों/ उपक्रमों/ रेलवे ट्रैक/अस्पताल/दूरभाष केन्द्र/बस स्टैण्ड / टैम्पू स्टैण्ड आदि सार्वजनिक स्थानों को किसी व्यक्ति या सगठनों द्वारा निरुद्ध या प्रभावित नहीं किया जायेगा। परीक्षा केन्द्र के आस-पास 200 मीटर की परिधि में ध्वनि विस्तारक यन्त्रों का प्रयोग पूर्णतया प्रतिबन्धित होगा। परीक्षा केन्द्र के भीतर परीक्षार्थियों को पाठ्य सामग्री, मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबन्ध रहेगा। कोई भी व्यक्ति नकल विरोधी अध्यादेश का उल्लंघन नहीं करेगा ।उपरोक्त आदेश का उल्लंघन भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा। यह आदेश जनपद चन्दौली की सम्पूर्ण सीमा के अन्तर्गत दिनांक: 18.12.2024 से 04.02.2025 तक तब तक प्रभावी रहेगा, यदि जिला मजिस्ट्रेट द्वारा इसे निरस्त/वापस न कर दिया जाय।

Chandauli:शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए एसपी ने पुलिसकर्मियों से लगवाई दौड़,बोले आमजनमानस की सुरक्षा व सेवा में रहे समर्पित

चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने शुक्रवार को पुलिस लाईन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली साथ ही परेड का निरीक्षण किया निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल की कार्यवाही का निरीक्षण कर उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए निर्देशित किया।

वही पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर उपलब्ध समस्त आपातकालीन उपकरणों को चलवाकर चेक किया। और प्रभारी यूपी 112 को निर्देश दिया कि पीआरवी वाहनों व उसके उपकरणों की लगातार चेकिंग करें पीआरवीकर्मी अपने-अपने स्थान पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आमजनमानस की सुरक्षा और सेवा में समर्पित रहें। उन्होंने क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय, शस्त्रागार, बैरक,भोजनालय व परिवहन शाखा आदि को चेक किया। शस्त्रागार प्रभारी को शस्त्रों की साफ-सफाई रखने व गार्द कमांडरों के रजिस्टरों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों को चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

बिजली उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान योजना का लाभ दिलाने के लिए जेई व एसडीओ विभिन्न क्षेत्रों में लगाएंगे कैम्प


चंदौली। विद्युत वितरण खण्ड प्रथम के अन्तर्गत शुक्रवार को बिजली उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने अथवा उनको जागरूक करने के लिए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कैम्प आयोजित किया जाएगा। जिसको उपखंड अधिकारियों व अवर अभियंताओं द्वारा सफल बनाया जाएगा। 20 दिसंबर को बिजली अधिकारियों द्वारा फुटियाँ लौंदा हिरामनपुर सदलपुरा पिपरी बौरी सोनईडीह शिकारगंज दिरेहूं गढ़वा सैयदराजा बाजार उत्त्री सोहदवार भूसी मसोई में कैम्प का आयोजन किया जाएगा जिसको उपखंड अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव अमर सिंह पटेल संतोष कुमार  मिथलेश कुमार बिन्द द्वारा सफल बनाया जाएगा। वही अवर अभियंता  सुनील कुमार पासवान अभिषेक सिंह  दीपक दास अमीत शेखर राज कुमार मोहम्मद शाहीद  प्रदीप कुमार यादव जयप्रकाश मनोज कुमार विश्वकर्मा  रवि शंकर प्रजापति उपेन्द्र कुमार मेराज खान संजीव कुमार विनोद कुमार उपभोक्ताओं को जागरूक करने के साथ उनको एक मुश्त समाधान योजना लाभ लेने के लिए जागरूक करेंगे। इस बाबत अधिशासी अभियंता अरबिंद कुमार यादव ने बताया कि कैंप से माध्यम से एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा जिससे बकाएदार छूट का लाभ अधिक से अधिक लेकर बकाए की अदायगी कर सकें। इसके बाद भी बिजली उपभोक्ता बकाया बिजली बिल जमा नही करते हैं तो उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।

Chandauli:पोखरे में मिला 27 वर्षीय युवक का शव,परिजनों में मचा कोहराम


चंदौली। धानापुर क्षेत्र के सकरारी गांव बृहस्पतिवार को पोखरे में 27 वर्षीय एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। मौक़े पर जूट आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि सकरारी गांव निवासी अखिलेश राम 27 वर्ष गांव में मजदूरी का काम करता था। शाम में घर से शौच के लिए निकला और वापस घर नही आया जिससे परिजन परेशान होने लगे। और अखिलेश की खोजबीन करने लगे बृहस्पतिवार को उसका शव गांव के पोखरे में मिला जिसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि सकरारी गांव के पोखरे में एक युवक की शव मिला है। जिसको कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Chandauli
few clouds
38.1 ° C
38.1 °
38.1 °
25 %
4.3kmh
18 %
Wed
38 °
Thu
46 °
Fri
46 °
Sat
47 °
Sun
48 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights