39.7 C
Chandauli
Monday, June 22, 2026

Buy now

Home Blog Page 121

Chandauli:पुलिस ने 48 घंटे के अंदर हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार,आशनाई से जुड़ा मामला


चंदौली। बलुआ पुलिस ने चेकिंग के दौरान 48 घंटे के अंदर मुखबिर की सूचना पर हत्या के आरोपी को सुरतापुर काली मंदिर के पास से धर दबोच जिसके पास से एक चाकू खून से सने कपड़े व शराब को बोलते बरामद की गई। उक्त मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में किया।
उन्होंने ने बताया कि बलुआ थाना क्षेत्र में मुन्ना यादव की आरोपी राकेश सिंह यादव द्वारा हत्या कर दी गई थी। जिसको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस व स्वाट टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सुरतापुर काली मंदिर के पास मौजूद हैं और कही भागने के फिराक में है। पुलिस ने मौके पर पहुचकर आरोपी राकेश सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में आरोपी ने बताया मुन्ना यादव को मैनै करीब एक-डेढ़ माह पहले आधी रात को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया था। उसके बाद मैने अपनी पत्नी व मुन्ना यादव को कई बार समझाया था। लेकिन बाद में किसी न किसी बहानें मुन्ना यादव और मेरी पत्नी के बीच सम्बन्ध बनाने की जानकारी मुझे मिलती रही थी। इस बीच कुछ दिन पूर्व मुन्ना यादव की पत्नी पूजा को चहनियाँ के एक अस्पताल में लड़की पैदा हुई है। मैनें मुन्ना को हमेशा के लिए हटाने की ठान ली थी। यह सही अवसर जानकर मैनें मुन्ना से मिलकर बातचीत कर उसे पिता बनने की बधाई देते हुए सारे मामले खत्म करने की बात कही और बेटी के जन्म पर खानें पीनें की पार्टी करने एव रुपया 6000 देने के बहानें मुन्ना यादव को अपनी दुकान पर बुलाया। उसके आनें के पहले ही शाम को मैनें अलीनगर तिराहा सकलडीहा से एक तेज धार वाली सफेद रंग की चाकू खरीदकर अपनी मोटर साइकिल की डिग्गी में रख लिया।
शाम करीब 06.00 बजे मुन्ना यादव के मेरी दुकान पर आनें पर मैनें लगभग 06.30 बजे तक अपनी कपड़ों की दुकान बन्द करके मुन्ना और मैं अपनी अपनी मोटर साइकिल से पपौरा होते हुए अमिलाई माइनर नहर से मुड़ कर महगाँव शराब ठेका पर गये। जहाँ हम दोनों नें अग्रेजी शराब व गिलास आदि लेकर बंशीपुर नहर पुलिया पर चले गए। मुन्ना यादव के पैग में ज्यादा शराब एवं अपने पैग में नाम मात्र का शराब डालकर पीता पिलाता रहा और मोटर साइकिल की डिग्गी से पूर्व से रखा हुआ धारदार नया चाकू निकालकर अत्यधिक नशे में मदमस्त मुन्ना के पेट में कई बार चाकू घोपा और गले को कई बार काटा ज्यादा जोर लगानें से मेरा चाकू की मुठिया टूट गई। जब मैनें यह विश्वास कर लिया कि अब मुन्ना यादव मर ही जाएगा तब टूटी चाकू वहीं मौके पर ही छोड़कर अपनी मोटर साइकिल जो मेरे पास है UP67AH4192 स्प्लेण्डर से वहाँ से अपने घर चला गया।

सैयदराजा उपचुनाव में बीजेपी की आभा 98 वोट से विजई


चंदौली। सैयदराजा उपचुनाव में हुए मातो की गिनती पालिटेक्निक कालेज में बने मतगणना हाल में हुई। इसमें बीजेपी की आभा ने 98 वोट से विजई हुई। उन्हें कुल 3539 मत मिला। उनके प्र तिद्वं दी निर्दलीय प्रत्याशी इशरत खातून को 3441 वोट मिला। जबकि तीसरे नंबर पर निर्दल प्रत्याशी विजय लक्ष्मी की 1351 मत मिला। कांग्रेस प्रत्याशी शहनाज़ बेगम को 338 मत मिला। तीन राउंड की गणना में बीजेपी प्रत्याशी शुरू से ही बढ़त बनाए रही। मतगणना के दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रेक्षक राजेश कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सैयदराजा निकाय उप चुनाव दूसरे राउंड में भाजपा की बढ़त बरकरार

दूसरे राउंड के रुझान में बीजेपी की बढ़त बरकरार …

The News Point (चंदौली) : सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतगणना शुरू हो गई है. मुख्यालय स्थित पॉलिटेक्निक कालेज में मतगणना के शुरूआती रूझानों में बीजेपी उम्मीदवार को बढ़त मिल रही है. वहीं निर्दलीय उम्मीदवार लगभग सवा सौ वोटों से पीछे चल रही हैं. बीजेपी की बढ़त से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है.वही दूसरे निर्दलीय प्रत्याशी विजय लक्ष्मी तीसरे व कांग्रेस चौथे स्थान पर चल रही है।दूसरे राउंड की गढ़ना में बीजेपी 2552 पर दूसरे स्थान पर निर्दलीय इशरत खातून 1986 मत के साथ दूसरे स्थान पर चल रही है वही निर्दलीय विजय लक्ष्मी 992 मत के साथ तीसरे स्थान पर चल रही है

प्रथम राउंड

1–आभा (बीजेपी)–1353

2–शहनाज बेगम(कांग्रेस)–150

3–इशरत खातून(निर्दलीय)–1225

4–उम्मे हबीबा (निर्दलीय)–05

5–विजया लक्ष्मी(निर्दलीय)–404

6–शहनाज(निर्दलीय)–26

7–श्वेता गुप्ता (निर्लदीय)–02

8–सबीना बेगम(निर्दलीय)–33

9–नोटा– 06

दूसरे राउंड में

आभा, भाजपा, 2552

इशरत, 1986

विजय लक्ष्मी 992

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने प्रथम पाण्डेय,ननिहाल में ग्रामीणों ने मालाफूल से किया स्वागत


शहाबगंज। क्षेत्र के डुमरी गाँव में बुधवार को अपने ननिहाल पहुँचे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने प्रथम पाण्डेय का ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर सम्मान किया।इस दौरान ग्रामीणों में खुशी का माहौल था। प्रथम पांडेय ने बीते शनिवार को देहरादून सैन्य अकादमी में आयोजित गरिमामयी पासिंग आउट परेड समारोह में लेफ्टिनेंट के रूप देश सेवा का संकल्प लिया।प्रथम पांडेय को लेफ्टिनेंट जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी मिलने से ननिहाल के लोग काफी खुश दिखे।गाँव की लालसा दुबे पत्नी अरुणेंद्र दुबे बताती हैं कि उनका नाती प्रथम पाण्डेय पढ़ने में शुरू से हो तेज व परिश्रमी था। माता प्रियंका पांडेय पिता सुभाष चन्द्र पांडेय का सपना था कि उसका बेटा सेना में उच्च पद पर पहुंचकर देश की सेवा करे।प्रथम पाण्डेय ने हाई स्कूल सेंट मेरी स्कूल मिर्जापुर से प्रथम श्रेणी में 2018 पास किया इसके बाद इंटर विन्ध्वासिनी इंटरमीडिएट कॉलेज मिर्जापुर से 2020 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया।2020 में ही प्रथम पाण्डेय ने जेई मेंस में 90 प्रतिशत अंको के साथ क्वालीफाई किया।

इसके बाद उसने सेना से टेली कम्युनिकेशन से बीटेक की पढ़ाई पूरी की।प्रथम ने देहरादून में आयोजित एक शपथ समारोह के दौरान वर्दी पर स्टार लगाकर भारत माता की सेवा का संकल्प लिया।प्रथम पाण्डेय की इकलौती बहन प्राप्ति पाण्डेय देहरादून में ही एमबीबीएस कर रही हैं।स्वागत समारोह के दौरान समाजसेवी प्रमोद पाण्डेय ने कहा कि प्रथम पाण्डेय के लेफ्टिनेंट बनने से गाँव के युवाओं का उत्साह बढ़ेगा।उन्होंने गांव के युवाओं से कठिन परिश्रम करने की अपील किया।शिक्षक नेता केशरीनंदन जायसवाल ने कहा कि सेना में प्रथम पाण्डेय का लेफ्टिनेंट बनना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है इससे क्षेत्र का मान बढ़ेगा। प्रथम पाण्डेय मूल रूप से मिर्जापुर के बेलखरिया के निवासी हैं।इस दौरान मुख्य रूप प्रमोद पाण्डेय,अवधेश पाण्डेय,अशोक पाण्डेय,महात्मा तिवारी गुड्डू पाण्डेय,गजाननंद पाण्डेय,छागूर यादव, दीपू गुलाब,रोली पांडेय,
मेवा लाल,अभिमन्यु अनिल,नित्यानंद पाण्डेय,बृजेश पाण्डेय आशुतोष आदि उपस्थित थे।

Chandauli:एकमुश्त समाधान योजना को सफल बनाए के लिए अधिकारियों ने तैयार की रूपरेखा,जाने उपभोक्ताओं को लाभ दिलाने के लिए किस-किस क्षेत्र में लगाया जाएगा कैंप

चंदौली। विद्युत वितरण खण्ड प्रथम के अन्तर्गत बृहस्पतिवार को बिजली उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने अथवा उनको जागरूक करने के लिए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कैम्प आयोजित किया जाएगा। जिसको उपखंड अधिकारियों व अवर अभियंताओं द्वारा सफल बनाया जाएगा।
19 दिसंबर को बिजली अधिकारियों द्वारा मसौनी, नई कोट महदीउल, कोडरिया, बर्थरा कलॉ, बिलारीडीह, हटिया, भीषमपुर, कालिकाधाम कालोनी, अमदहा, तेजोपुर, परासी कलां, राम माडो, खलीची, में कैम्प का आयोजन किया जाएगा जिसको उपखंड अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव अमर सिंह पटेल संतोष कुमार मिथलेश कुमार बिन्द द्वारा सफल बनाया जाएगा। वही अवर अभियंता सुनील कुमार पासवान
अभिषेक सिंह दीपक दास अमीत शेखर राज कुमार मोहम्मद शाहीद प्रदीप कुमार यादव जयप्रकाश मनोज कुमार विश्वकर्मा रवि शंकर प्रजापति उपेन्द्र कुमार मेराज खान संजीव कुमार विनोद कुमार उपभोक्ताओं को जागरूक करने के साथ उनको एक मुश्त समाधान योजना लाभ लेने के लिए जागरूक करेंगे। इस बाबत अधिशासी अभियंता अरबिंद कुमार यादव ने बताया कि कैंप से माध्यम से एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा जिससे बकाएदार छूट का लाभ अधिक से अधिक लेकर बकाए की अदायगी कर सकें। इसके बाद भी बिजली उपभोक्ता बकाया बिजली बिल जमा नही करते हैं तो उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।

Chandauli:डेढ़ सौ कुंतल राशन गबन कर गया कोटेदार अधिकारियों ने कोटा किया निलंबित, मुकदमा दर्ज


चंदौली। जिला प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गौड़ की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत शाहपुर ब्लॉक चंदौली में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया था। जिसमें गांव सभा के लोगों द्वारा शाहपुर के भ्रष्ट कोटेदार सुरेंद्र कुमार के विरुद्ध राशन वितरण में अनियमितता करने के साथ समय से राशन न देने की शिकायत की गई । जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा उक्त जांच विकासखंड के पूर्ति निरीक्षक गुलाम साबिर को सौंपी गई। परन्तु जांच में हो रही देरी से जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा पुनः उक्त जांच क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव एवं पूर्ति निरीक्षक बरहनी विवेक कुमार को सौंपी गई। जिनके द्वारा दुकान की जांच कर करने पर कोटेदार मौके से भाग गया। कोटेदार के अनुपस्थित रहने पर दुकान को सील मोहर बंद कर कार्डधारकों के बयान प्राप्त किए गए । अग्रेत्तर कार्यवाही के लिए उप जिलाधिकारी द्वारा पूर्ति निरीक्षक बरहनी और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी साथ नायब तहसीलदार चित्रसेन के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच कराई गई। जांच टीम के तीन बार गांव में जाने पर भी कोटेदार पूरे घर पर ताला बंद कर भाग गया। अंततः थाना बबुरी की पुलिस फोर्स से सहयोग प्राप्त कर जांच टीम द्वारा दुकान का सील बंद ताला खोलकर राशन के स्टॉक की जांच की गई। जांच में पाया गया कि विक्रेता सुरेंद्र कुमार द्वारा दिसंबर माह में वितरित होने वाले लगभग डेढ़ सौ कुंतल से अधिक राशन का गबन कर लिया गया है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद उक्त कोटेदार के विरुद्ध विकास खंड के पूर्ति निरीक्षक गुलाम साबित द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया है। साथ ही दुकान का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया है । वहीं जिला पूर्ति अधिकारी मनीष विक्रम सिंह द्वारा बताया गया है। कि क्षेत्र से मिल रही ऐसी शिकायतों के विरुद्ध टीम गठित कर सघन जांच कराई जा रही है। तथा समय से राशन राशन न देने वाले एवं अनियमितता बरतने वाले ऐसे कोटेदारों के विरुद्ध जिलाधिकारी के पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Chandauli:मतगणना स्थल का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण,परिसर में उम्मीदवारों के साथ नामित एजेंट ही रहेंगे

चंदौली। नगर पंचायत अध्यक्ष (सैयदराजा) के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतगणना की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्घे ने पॉलिटेक्निक मतगणना स्थल व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही निर्वाचन के दृष्टिगत ड्यूटी में लगे कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि मतगणना परिसर में सिर्फ ड्यूटी में लगे अधिकारी कर्मचारी,उम्मीदवारों तथा उनके द्वारा नामित एजेंट ही रहेंगे। एक भी अनधिकृत व्यक्ति  परिसर में घुसने ना पाए अगर ऐसा करता हुआ कोई पाया जाय तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मतगणना परिसर में किसी भी उम्मीदवार या नामित एजेंट के द्वारा खाने या पीने का सामान साथ लेकर जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष (सैयदराजा) के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतगणना के लिए कुल 24 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें 6 टेबलो पर तीन चक्र में मतगणना की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मतगणना स्थल के अन्दर और पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की भी व्यवस्था की गई है। इस दौरान रिटर्निग ऑफिसर विराग पाण्डेय सहित अन्य सम्बन्धी अधिकारी शामिल रहे।

Chandauli:दो मंजिला मकान से गिरे मजदूर घायल,एक की हालत गंभीर ट्रामा सेंटर रेफर


नियामताबाद। क्षेत्र के अलीनगर अकटहवा अस्पताल के पास दो मंजिला मकान से गिरने से दो मजदूर घायल हो गए। आनन-फानन में लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक मजदूर की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बना हुआ है।
क्षेत्र के कूढकला निवासी विद्यासागर उर्फ गुड्डू व मधू काम कर रहे थे। भवन स्वामी ने दो मंजिला मकान पर करकट रखने के लिए कहा मजदूरों ने कहा कि करकट रखने का साधन नहीं है। तभी भवन स्वामी ने करकट रखने के लिए कहा संयुक्त रखने के दौरान दोनों नीचे गिर गए जिस में विद्यासागर की हालत गंभीर बना हुआ है।

Chandauli:विद्यालय और पंचायत भवन पर गंदगी देख नाराज हुए अधिकारी,सफाई कर्मी को किया निलंबित

चंदौली।चकिया विकास खंड के भलुवा बिलौडी ग्राम पंचायत में मंगलवार को जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिंहा ने औचक निरीक्षण किया। इसमें विद्यालय और पंचायत भवन पर गंदगी पाए जाने से सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया। सामुदायिक शौचालय की संचालन में मानदेय और अन्य विकास के कई बिंदुओं में लापरवाही पर ग्राम प्रधान को कारण बताओं और ग्राम पंचायत अधिकारी को स्पष्टीकरण देने की नोटिस जारी की गई। डीपीआरओ चकिया विकास खंड के भलुआ बिलौडी गांव पहुंच गए। जहां उन्होंने निरीक्षण में स्कूल परिसर सामुदायिक शौचालय में गंदगी को देख सफाई कर्मी आदित्य पर तत्काल कार्यवाही करते हुए निलंबित कर दिया। उन्होंने सामुदायिक शौचालय की देखरेख लगभग 1 वर्षों से कर रहे एनजीओ संस्था को मात्र एक माह का वेतन मिलने की जानकारी और अन्य कई विकास कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी कर दी गई।

सैयदराजा उपचुनावः अध्यक्ष पद के लिए पड़े 55.54 प्रतिशत मत,फर्जी वोटिंग को लेकर खूब लगे आरोप-प्रत्यारोप हुआ चुनावी विवाद

????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????


चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव मंगलवार को भारी गहमागहमी के बीच सकुशल सम्पन्न हुआ। इस दौरान शाम 5 बजे तक 55.54 प्रतिशत मतदान हुआ, जो पिछले चुनाव के मुकाबले काफी कम रहा है। शाम को मतदान के बाद मतपेटियों को अभिकर्ताओं के समक्ष सील बंद कर पालीटेक्निक कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया। मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग को लेकर आरोप प्रत्यारोप लगा और विवाद की स्थिति कायम हुई। इस दौरान हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने डंडा पटक कर खदेड़ दिया। पूर्व सपा जिलाध्यक्ष बलिराम यादव समेत 2 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर मौके पर ही पूछताछ किया।
सैयदराजा नगर पंचायत उपचुनाव में मंगलवार की सुबह 8 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। हालांकि ठंड का असर वोटिंग पर देखने को मिला। सुबह मतदाताओं की संख्या बेहद कम दिखी। लेकिन जैसे-जैसे धूप खिलती गई वोटरों का रुझान भी बढ़ता गया। सुबह 9 बजे तक मात्र 4.64 प्रतिशत मत ही पड़े। वहीं 11 बजे तक 10.54 प्रतिशत हुई। लेकिन दोपहर तक मतदाताओं में उत्साह दिखा और एक बजे तक 35.87 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जबकि 3 बजे तक 39.21 फीसद वोटिंग हुई है। हालांकि अंतिम घंटे मतदाताओं के अंदर वोटिंग को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। शाम 5 बजे तक 55.54 प्रतिशत वोटिंग के साथ मतदान प्रक्रिया समाप्त हुई। मतदान सम्पन्न होने के बाद पीठासीन अधिकारी की निगरानी में मतदान कर्मियों ने मतपेटिकाओं को सील बंद कर सकुशल स्ट्रांग भेजवाया गया। हालांकि इस दौरान फर्जी आधार कार्ड के सहारे वोटिंग को लेकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी किया गया। मतदान के दौरान एक केंद्र पर मौजूद बूथों पर निर्धारित समय से पहले वोटिंग को रोक देने का आरोप लगाते हुए सैयदराजा विधायक नाराज हो गए। उन्होंने सरकारी तंत्र के प्रति नाराजगी व्यक्त की। कहा कि पहले वोटिंग रोकने से कई लोग वोट देने से वंचित रह गए। उन्होंने सैयदराजा पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप मढ़ा और कार्यवाही की मांग की।

Chandauli
scattered clouds
39.7 ° C
39.7 °
39.7 °
25 %
5kmh
46 %
Mon
40 °
Tue
45 °
Wed
44 °
Thu
45 °
Fri
45 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights