35.1 C
Chandauli
Monday, June 22, 2026

Buy now

Home Blog Page 122

Chandauli:यथार्थ नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं को प्रदान की गई यथार्थ गीता,प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं का हुआ स्वागत


चंदौली। स्थित यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में मंगलवार को एएनएम, जीएनएम, बीएससी, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बीएससी नर्सिंग के प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ धनंजय सिंह व प्राचार्य डॉ जेनेट जे ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक ने बताया कि नर्सिंग समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने  उनके विचारों से अवगत होने व सेवा भावना के द्वारा हर एक व्यक्ति से परस्पर सौहार्द बढ़ाने का सशक्त एवं सुलभ माध्यम है। उन्होंने प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद स्वरुप यथार्थ गीता प्रदान कर अगामी भविष्य के उज्जवल होने की कामना की। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए कर्तव्यपरायणता अनुशासन एवं सद्भाव के लिए प्रेरित की। इस मौके पर कॉलेज मैनेजर प्रवीण मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप, रिंकू मौर्या, सोनी चौहान, वंदना पाठक, अनुराधा प्रजापति, नीलम यादव, कंचन यादव, आरती, इंदू पाल, मधु सेठ, जुली, प्रियंका दुबे, अर्चना राज, विकास यादव, अभिषेक पांडे, रीता पाल, प्रगति, आँचल वर्मा, गजाला नाज़मीन, अन्नू कुमारी आदि सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राए उपस्थित रही।

Chandauli:नहर में मिला खून से लतपथ 25 वर्षीय युवक का शव हत्या की आशंका,जांच में जुटी पुलिस

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के बंशीपुर नहर में मंगलवार को एक 25 वर्षीय युवक का खून से लतपथ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं की बलुआ थाना क्षेत्र के देवरापुर गांव निवासी मुन्ना यादव 25 वर्षीय मृतक मुन्ना यादव जौनपुर में शराब के ठेके पर काम करता था। पिछले कई महीनो से घर आया हुआ था, कल वह घर से निकला था। और सुबह उसकी बंशीपुर ग्राम सभा के समीप नहर में शव मिला है। मृतक के शरीर पर चाकुओं के कई निशान भी हैं। आशंका जताई जा रही कि मुन्ना यादव की चाकूओ से गोद कर नृशंस हत्या की गई है। इस बाबत सीओ सकलडीहा रघुराज ने बताया कि मुन्ना यादव नामक व्यक्ति शव नहर में मिला है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सैयदराजा उपचुनाव:सुबह 9 बजे तक 4.64 प्रतिशत हुआ मतदान,पुलिस प्रशासन मुस्तैद


चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत में महिला सीट पर अध्यक्ष पद के लिए हो रहे उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 4.64 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें 467 पुरूष और 278 महिलाओं ने बूथों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही बूथों पर मतदाताओं की संख्या बढ़ती जा रही है।
जिले के सैयदराजा नगर पंचायत में कुल 13 वार्डों में 16068 मतदाता है। इसमें 8324 पुरूष और 7744 महिला वोटर हैं। वहीं चुनाव में भाजपा, कांगे्रस, निर्दलीय समेत कुल आठ प्रत्याशी चुनावी जंग में कूदी हुई हैं। सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक चुनावी प्रक्रिया पर निगाह गड़ाए हुए हैं। वहीं उनके एजेंट बूथों पर मोर्चा लिए हुए हैं। हालांकि बूथों पर शांति पूर्वक मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न करायी जा रही है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान सुबह आठ बजे शुरू करा दिया गया। करीब 9 बजे तक 4.64 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हालांकि सूर्य की तपिस बढ़ने के साथ ही बूथों पर मतदाताओं की संख्या बढ़ रही है।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आठ बजे शुरू हुई वोटिंग,प्रेक्षक ने बूथों को जांचा


चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हो रहे उपचुनाव में मंगलवार की सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। हालांकि ठंड के कारण सुबह बूथों पर मतदाताओं की संख्या कम दिखी। लेकिन करीब 9 बजे के बाद बूथों पर मतदाताओं की लाइन लगनी शुरू हो गई। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक मतदान की प्रक्रिया चल रही है। पे्रक्षक राजेश कुमार गुप्ता, सकलडीहा एसडीएम अनुपम मिश्रा, सीओ राजेश राय सहित अन्य अधिकारी बूथों का चक्रमण करते रहे। सकलडीहा एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि सैयदराजा नगर पंचायत चुनाव में पांच सेंटर हैं। इनपर 18 बूथों बनाए गए हैं। इन बूथों पर मतदान सुचारू रूप से चल रहा है। सभी बूथों पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। संवेदनशील बूथों पर अधिकारी डटे हुए हैं। कहीं कोई जबरन की आशंका नहीं है। सभी बूथों पर शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न कराया जाएगा।

Chandauli:स्वतंत्र निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने की बैठक,परीक्षा से संबंधित प्रश्न पत्र को कोषागार के डबल लॉक में रखने का दिया निर्देश

चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे एवं समन्वयी पर्यवेक्षक की अध्यक्षता में सोमवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा 22 दिसम्बर को सत्रों में आयोजित होने वाली सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 के सकुशल संपन्न कराने कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की गई

बैठक के दौरान बताया कि सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 के परीक्षा आयोजन की तिथि 22 दिसम्बर,2024 आयोग द्वारा निर्धारित किया गया है। जनपद में अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय 02, अशासकीय सहायता प्राप्त मध्यमिक विद्यालय 07 है । जनपद में कुल 09 परीक्षा केंद्र बनाये गए है। परीक्षा संचालन की समय प्रथम पाली सुबह 09:30 बजे से अपराह्न 11:30 बजे तक द्वितीय पाली-अपराह्न 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोग द्वारा निर्धारित किया गया है। सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 के परीक्षा के लिए जनपद में कुल 3840 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री को कोषागार हॉल/स्ट्रांग के डबल लॉक में रखे जाने की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोग के दिशा-निर्देशानुसार परीक्षा से संबंधित प्रश्न पत्र को कोषागार के डबल लॉक में रखे जाने एवं निकासी के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा। परीक्षा शुचितापूर्ण एवं नकल विहीन रूप से सम्पादित कराये जाने के लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर सह केन्द्र व्यवस्थापकों, स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती आयोग के दिशा-निर्देशानुसार प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर सह केन्द्र व्यवस्थापक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगायी जा चुकी है। आयोग के दिशा-निर्देशानुसार प्रश्न पत्रों को सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम संबंधित केन्द्र व्यवस्थापक/स्टेटिक मजिस्ट्रेट को उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जनपद में सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के शान्तिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण संचालन के लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस बल की तैनाती के लिए आवश्यक कार्यवाही किये जाने के लिए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।
परीक्षा के सकुशल आयोजन के लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक/सहयोगी कक्ष निरीक्षकों अन्य विद्यालयों से एवं 01 परीक्षा सहायक की तैनाती आयोग के दिशा-निर्देशानुसार प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर 50 प्रतिशत अन्तरीक्षकों की ड्यूटी अन्य विद्यालय (परिषदीय विद्यालय) से लगायी जा चुकी है। परीक्षा के सकुशल संचालन के लिए समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, सह केन्द्र व्यवस्थापक अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। 

Chandauli:सरकारी अफसरों ने होटल रेस्टोरेंट व ढाबों पर की छापेमारी,संचालकों में मचा हड़कंप

चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे के निर्देश पर सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जनपद की सीमाओं के अंदर स्थित समस्त होटल, रेस्टोरेंट एवं ढाबों पर छापेमारी की इस दौरान संचालकों में हड़कंप मच गया। वही अधिकारियों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूना संकलन कर कार्यवाई में जुट गई।

इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के क्रम में जनपद की सीमाओं के अंदर स्थित समस्त होटल, रेस्टोरेंट एवं ढाबों की सघन जांच एवं नमूना संकलन की कार्रवाई सुनिश्चित करवाई जा रही है। यह कार्यवाही अभिहित अधिकारी कुलदीप सिंह के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी के नेतृत्व में संचालित की जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मुगलसराय कस्बे के रेस्टोरेंट, रेलवे स्टेशन के सामने,पर निरीक्षण करते हुए नमूना संकलन की कार्रवाई संपादित की। टीम द्वारा प्रतिष्ठान संचालक दिनेश कुमार को अपने प्रतिष्ठान के अंदर साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आदेशित किया गया। टीम ने संदेह के आधार पर मिक्स मसाला, लड्डू, पनीर एवं नमक का नमूना संकलित किया। संकलित किए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला प्रेषित किया जाएगा। रिपोर्ट आने के पश्चात अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी लालजीत यादव,अरविंद कुमार, मनोज कुमार एवं सेनेटरी सुपरवाइजर गणपति पाठक मौजूद रहे।

Chandauli:जंगल में लग्जरी वाहन से हो रही थी गांजे की तस्करी,पुलिस ने घेरे बंदी कर दो तस्करों को दबोचा भारी मात्रा में खेप बरामद

चंदौली। थाना नौगढ पुलिस ने मझगायी मोड़ पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बसौली नगर से एक स्कार्पियो में 54 किलो 580 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उक्त मामले का खुलासा सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने थाने में किया।
उन्होंने बताया कि नौगढ़ पुलिस संदिग्ध वाहन व व्यक्ति की चेकिंग कर रही थी। तभी थाना नौगढ़ की तरफ से एक चार पहिया वाहन रोशनी में आता हुआ दिखायी दिया। जिसे टार्च की रोशनी से रूकने का इशारा किया गया। तो उक्त वाहन पुलिस टीम से कुछ दूर पहले ही गाडी रोककर तुरंत यू टर्न लेकर नौगढ़ की तरफ भागने लगा सन्देह होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल अपनी गाडी से उक्त वाहन का पीछा किया गया। पुलिस वालो द्वारा पीछा करने पर अपनी वाहन हड़बड़ी में बसौली नहर से पहले मोड़ पर रोड के नीचे उतर गए। और बैक करके चढ़ाने का प्रयास किया तब तक मौजूदा पुलिस टीम द्वारा घेरबन्दी कर दो तस्करों को वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके पास से तीन बोर में 54.580 किग्रा0 अवैध गांजा बरामद किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह,उ0नि0 अमित सिंह, अमित कुमार यादव, संदीप यादव,मो0 गुफरान सतीश यादव मौजूद रहे।

उपचुनाव:मतदान में गड़बड़ी करने वालो पर होगी कड़ी कार्यवाई,बोले एसपी मतदाता बिना किसी दबाव व भयमुक्त होकर करें वोट

चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत उपचुनाव को देखते हुए सोमवार को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने महेन्द्र पालिटेक्निक में समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निष्पक्ष चुनाव कराने में सहयोग करने की बात के साथ ही नशा से दूर रहकर पूरी ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाने की बात कही। चुनाव ड्यूटी पर जा रहे पुलिस कर्मियों को चुनाव आयोग के निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि पुलिसकर्मी अनुशासन में रहकर निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान कराने में योगदान करें। उपचुनाव के लिए होने वाले मतदान के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा मतदान केंद्र की सुरक्षा को सुनिश्चित करना पुलिस का प्रथम कार्य है। इस दौरान दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। अगर किसी भी बूथ पर किसी तरह का विवाद होने की संभावना हो तो संबंधित अधिकारियों व टीम इंचार्ज को तुरंत सूचना दें, जिससे स्थिति पर समय से नियत्रंण किया जा सके। हमारा दायित्व है कि चुनाव हर हाल में स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुरक्षित एवं शांतिपूर्वक हो साथ ही प्रत्येक मतदाता बिना किसी दबाव अथवा भयमुक्त होकर अपना मत स्वेच्छा से करें इसको सुनिश्चित किया जाए। स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के लिए बाधा पहुंचाने अथवा गड़बड़ी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उपचुनाम के लिए नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी आपस में समन्वय बनाए रखते हुए टीम भावना के साथ सौंपे दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी विराग पांडेय, सीओ राजेश कुमार राय,थाना प्रभारी मुकेश कुमार प्रभारी मौजूद रहें।

उपचुनाव:पालीटेक्निक कालेज से रवाना होंगी पोलिंग पार्टी,16068 मतदाता डालेंगे वोट


चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए होने वाले उपचुनाव लिए सोमवार को चंदौली पॉलिटेक्निक कॉलेज से पोलिंग पार्टी रवाना होगी। इसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी पोलिंग पार्टियों को स्ट्रांग रूम में रखे गए मतपेटिकाओं और मतदान सामाग्री आदि मुहैया कराया जाएगा।  
जिले के सैयदराजा नगर पंचायत में महिला पिछड़ी सीट पर अध्यक्ष पद के लिए 17 दिसंबर को उपचुनाव होना है। इसमें कुल आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतर गई हैं। इसमें भाजपा प्रत्याशी आभा जायसवाल, कांग्रेस उम्मीदवार शहनाज बेगम के अतिरिक्त निर्दलीय उम्मीदवार इशरत खातून, सबीना बेगम, श्वेता गुप्ता, उम्मे हबीबा, विजया लक्ष्मी एवं शहनाज ने दावेदारी की है। निर्दलीय उम्मीदवार इशरत खातून को समाजवादी पार्टी ने अपना समर्थन दिया है। इन प्रत्याशियों के भाग्य को मतपेटिकाओं में बंद करने के लिए कुल 13 वार्डों के 16068 मतदाता अपना वोट डालेंगे। इसके लिए कुल 18 बूथ बनाए गए हैं।

चुनाव में कुल 88 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। इसमें 10 फीसद रिजर्व हैं। प्रत्येक बूथ पर चार मतदान कार्मिक लगाए जाएंगे। इसमें पीठासीन अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय अधिकारी चुनाव कराएंगे। चंदौली पालीटेक्निक कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम से 16 दिसंबर सोमवार की सुबह 10 बजे से 22 पोलिंग पार्टियों में शामिल मतदान कार्मिक मतदेय स्थलों के लिए रवाना होंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंच स्थानीय शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए तीन काउंटर लगाए जाएंगे। वहीं आरओ और एआरओ की उपस्थिति में मतपेटिकाओं व चुनाव सामाग्री दी जाएगी। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए 10 मिनी बस लगाया गया है। वहीं रवानगी स्थल पर बैरिकेडिंग सहित अन्य इंतजाम किए गए हैं।

एकमुश्त समाधान योजनाः अधिकारियों ने बिजली के बड़े बकायदारों से वसूले 2 लाख 70 उपभोक्ताओं का काटा कनेक्शन


चंदौली। बिजली विभाग ने एकमुश्त समाधान योजना के तहत नगर सहित क्षेत्र में कैंप लगाकर बड़े बकायदारों से 2 लाख की वसूली की वही पैसा नही जमा करने पर 70 कनेक्शन काट दिए। साथ ही अधिकारियों ने एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया। लोगों ने एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए पंजीयन भी कराया।
उपखंड अधिकारी विवेक मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग योजना का लाभ देने के लिए बकायेदार उपभोक्ताओं को जागरूक करने में जुटा है। उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना का लाभ लेने के लिए पंजीयन कराया है। इसके साथ ही बकाया बिजली बिल नहीं जमा करने पर 70 कनेक्शन काट दिए गए हैं। मीटर खराबी की शिकायतों पर  विभाग को शीघ्र निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है। एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। जिससे बकाएदार छूट का लाभ अधिक से अधिक लेकर बकाए की अदायगी करें। साथ ही बकाया बिजली बिल नहीं जमा करने पर बकाएदारों को आरसी भेज कर अथवा एफआइआर दर्ज कराकर बिजली काट दी जाएगी। इस दौरान अवर अभियंता सुनील कुमार, राजकुमार, अमित शेखर, अभिषेक सिंह, दीपक दास मौजूद रहें।

Chandauli
overcast clouds
35.1 ° C
35.1 °
35.1 °
39 %
3kmh
100 %
Mon
43 °
Tue
44 °
Wed
46 °
Thu
46 °
Fri
46 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights