31.7 C
Chandauli
Wednesday, September 23, 2026

Buy now

Home Blog Page 123

PDA Jan Panchayat: डा. अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने का काम कर रही सपा

पड़या गांव में पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर शनिवार को क्षेत्र के पड़या स्थित डा.अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर समेत अतिथियों व आयोजक दिलीप पासवान ने डा.अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाया और कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद अखिलेश यादव के संदेश को लोगों के बीच रखा गया। साथ ही बाबा साहब के विचारों को भी आत्मसात करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने कहा कि बाबा साहब के विचारों ने देश में क्रांति व तरक्की लाने का काम किया। आज भी उनके विचार न केवल देश, बल्कि विदेशों में प्रासंगिक है। वह एक महान शख्सियत हैं जो लोगों के विचारों में सदैव जीवंत रहेंगे। कहा कि आज उनकी विचारधारा को सपा प्रमुख अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

सपा नेता जितेंद्र यादव जितू ने कहा कि आज जिस तरह से देश को जाति, संप्रदाय व धर्म के नाम पर बांटने का षड्यंत्र हो रहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। डा. अंबेडकर ने समानता की बात कही और कहा कि इसे एक गवर्निंग सिद्धांत रूप में स्वीकार करना होगा। शिक्षा जितनी पुरुषों के लिए आवश्यक है, उतनी ही महिलाओं के लिए भी जरूरी है। आयोजक दिलीप पासवान ने कहा कि समानता के बिना न्याय संभव नहीं है। इसलिए उन्होंने समानता की वकालत की। जो लोग स्वतंत्र होते हैं उन्हें अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ता है। इसलिए आज हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि संविधान के जरिए बाबा साहब ने हम सभी को जो अधिकार दिए हैं उसे हासिल करने के लिए संघर्ष करना होगा। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष राम बालक, श्यामजी यादव, दिनेश यादव, सुदामा यादव, मुसाफिर सिंह चौहान, चंद्रशेखर यादव, संतोष यादव, दिलीप पासवान, सोनू जायसवाल, चंद्रभानु यादव, गार्गी सिंह पटेल, औसाफ अहमद गुड्डू, वीरेंद्र प्रधान, अरुण पासवान, सूरज पासवान, पारस पासवान, राम भारती दीपक कुमार, संग्राम भारती, जलालुद्दीन अंसारी, गुलशेर सिद्दीकी, वीरेंद्र यादव, इंद्रेश यादव आदि उपस्थित रहे।

PM Shri Vidyalaya Hathiyani: उम्दा प्रदर्शन करने वाले छात्रों के साथ कोच को मिला सम्मान

पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय में छात्रों व कोच को सम्मानित करते शिक्षकगण।
पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय में छात्रों व कोच को सम्मानित करते शिक्षकगण।

जनपद स्तरी पीएमश्री में हथियानी के बच्चों ने बिखेरा जलवा
चंदौली।
क्षेत्र के हथियानी स्थित पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित हुए जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया और खेलों में उम्दा प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रधानाध्यापक कुंवर बीरेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों के साथ ही कोच लोकेश कुमार को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान प्रधानाध्यापक कुंवर बीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 31 जनवरी को महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के मैदान पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें जनपद के 20 पीएमश्री विद्यालयों के साथ पीएमश्री कंपोजिट स्कूल हथियानी के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। हथियानी स्कूल के बच्चों के द्वारा 100, 200, 400 व 600 मीटर की दौड़ के साथ ही बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो, वालीबाल खेलों के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागीदारी की और बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय व अपने परिजनों व गांव का नाम जनपद स्तर पर रौशन किया। प्रतियोगिता सम्पन्न होने के बाद बच्चों को मेडल आदि देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद शनिवार को इन बच्चों व कोच के सम्मान में समारोह का आयोजन हथियानी विद्यालय पर किया गया, जहां प्रधानाध्यापक समेत विद्यालय के अध्यापकों ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा। प्रधानाध्यापक ने कहा कि कोच के उम्दा मार्गदर्शन में बच्चों ने जनपद स्तर पर अच्छे खेल का प्रदर्शन किया है। उम्मीद है बच्चे आगे भी अपने अच्छे प्रदर्शन को और बेहतर बनाने का काम करेंगे। इस अवसर पर सउद अहमद, अजीत कुमार, रवि मिश्रा, रामाज्ञा मिश्रा, लोकेश कुमार, स्वाति, दीपा, नीलम, ममता, सरिता आदि उपस्थित रहीं।

Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana का लाभ लेने के लिए करें आनलाइन आवेदन‚ नजदीक है अंतिम तिथि

योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी लिए विभाग ने खोला अपना पोर्टल

Young Writer, चंदौली। मत्स्य पालन से जुड़े लोगों के लिए भारत सरकार की ओर से मत्स्य संपदा योजना के आवेदन की तिथियां निर्धारित की गई है। इसका लाभ लेने के लिए लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी 1 से 15 फरवरी तक की ओर से बनाए गए पोर्टल पर आवेदन कर पात्र हो सकते हैं।
इस दौरान सहायक निदेशक मत्स्य रवीन्द्र प्रसाद ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत निजी भूमि पर तालाब निर्माण,प्रथम वर्ष निवेश, रियरिंग यूनिट तालाब निर्माण, बायोफ्लाक पाण्ड निर्माण सम्बर्धन, मत्स्य बीज हैचरी निर्माण, वृहद आरएएस, मध्याकार व वृहद फीड मिल, सहित कुल 23 विभिन्न परियोजनाओं में विभागीय पोर्टल पर 1 फरवरी से 15 फरवरी तक आनलाइन आवेदन होगा। कहा कि योजना में चयन हेतु विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर आवेदन स्वयं अथवा जनसेवा केन्द्र के माध्यम से करें। परियोजनाओं का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने का प्रक्रिया व संलग्न किये जाने वाले अभिलेखों का विस्तृत विवरण विभागीय पोर्टल पर देखा जा सकता हैं। यही नहीं कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य, बिछियां कला से किसी भी कार्य दिवस में जानकारी प्राप्त की जा सकते है।

राजनैतिक हिस्सेदारी के लिए शिक्षित व एकजुट हो बिंद समाज: बिरेंद्र बिंद

कमालपुर बहेरी में बैठक को संबोधित करते डा. बिरेंद्र बिंद।
कमालपुर बहेरी में बैठक को संबोधित करते डा. बिरेंद्र बिंद।

कमालपुर बहेरी में आयोजित बैठक में बिंद समाज के लोगों ने किया विचार-विमर्श
चंदौली।
कमालपुर बहेरी स्थित कार्यालय पर डा. बिरेंद्र बिंद ने समाज के लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान बिन्द समाज के ऊपर हो रहे अत्याचार, समाज की  राजनैतिक हिस्सेदारी व समाज के उत्थान को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि बिरेन्द्र कुमार बिन्द ने कहा कि अब समय आ गया है कि बिन्द समाज अपने हक, अधिकार व राजनैतिक हिस्सेदारी के लिए एकजुट होकर आवाज उठाए।

उन्होंने कहा कि बिंद समाज को शिक्षित और संगठित होने की जरूरत है। जब तक हम सभी एक मंच पर नहीं आएंगे। उचित राजनीतिक भागीदारी मिलना संभव नहीं है। बिंद समाज को पिछड़े व अतिपिछड़े वर्ग के लोगों को जोड़ने की जरूरत है, ताकि पिछड़ों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठायी जा सके। कहा कि राजनीतिक समाजसेवा व जनसेवा का सशक्त माध्यम है। समाज के पढ़े-लिखे युवाओं को राजनीति आना चाहिए, ताकि वे राजनीति में खुद को स्थापित कर समाज का प्रतिनिधित्व सदन में कर सके।

इस अवसर पर लाल बचन बिन्द, चंद्रिका बिन्द प्रधान, नंदू कुमार बिन्द, राजेन्द्र प्रसाद बिन्द पूर्व प्रधान, सीताराम बिन्द, लाल बहादुर बिन्द पूर्व बीडीसी, नंदू बिन्द, रामलाल बिन्द, रज्जू बिन्द बीडीसी, धर्मेंद्र बिन्द, जयप्रकाश बिन्द, गोपाल बिन्द, विशेश्वर बिन्दु, केदार राम बिन्द, मदन मुरारी बिन्द, सीरी बिन्द, नंदकिशोर बिन्द, त्रिलोकी बिन्द, विजयमल बिन्द, राकेश बिन्द, जयकारा बिन्द, करण बिन्द, लल्लन बिन्द, चंदन प्रताप बिन्द, सुशील बिन्द, भानु प्रताप बिन्द, रमाशंकर बिन्द, मुन्ना बिन्द, धर्मेंद्र कुमार बिन्द, आल्हा बिन्द, जितेन्द्र कुमार बिन्द, नंदकिशोर बिन्द, धर्मेंद्र बिन्द पूर्व प्रधान, मोतीलाल बिन्द, तपस्या बिन्द, राम भजन बिन्द, सुनील कुमार बिन्द, संजय बिन्द, भरत बिन्द, प्रभु नारायण बिन्द, हनुमान बिन्द, राजू बिन्द व तमाम बिन्द समाज के लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता कृष्ण कुमार बिन्द व संचालन रामचंद्र बिन्द ने किया।

महाकुंभ-2025: ADG ZONE Varanasi ने DDU Nagar Railway Station का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

डीडीयू स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते ADG Zone Varanasi
डीडीयू स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एडीजी वाराणसी।

Young Writer, Chandauli News: एडिशनल डायरेक्टर जनरल (एडीज़ी) वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया देर रात DDU Nagar Railway Station पर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ से लौटने वाले स्नानार्थियों के सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर स्नान के बाद वापस लौटने वालों की संख्या लाखों में है। मौनी अमावस्या पर संगम तट पर हादसे के बाद प्रशासन स्नानार्थियों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। फिलहाल प्रयागराज के लिए कुंभ स्पेशल नहीं चलाई जा रही है। अब तीन फ़रवरी को वसंत पंचमी पर अमृत स्नान के लिए भक्त प्रयागराज रवाना होंगे। इसको देखते हुए रात नौ बजे एडीजी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया पीडीडीयू स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ यात्री ठहराव स्थल, मुख्य गेट, फुटओवर ब्रिज, प्लेटफार्म पर भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने एसपी आदित्य लांगहे को अतिरिक्त फ़ोर्स लगाने का निर्देश दिया। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेतिन बी राज से सुरक्षा व्यवस्था का ब्लू प्रिंट लिया। वहीं डीएम निखिल टीकाराम फूंडे से यात्रियों के लिए किए गए इंतजाम की जानकारी ली। उन्होंने भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम करने को कहा।

PDA Panchayat News: Manoj Singh W का आह्वान Dr. Bhimrao Ambedkar के व्यक्ति व विचारों को पढ़े युवा पीढ़ी

PDA पंचायत को संबोधित करते सपा नेता Manoj Singh W
PDA पंचायत को संबोधित करते सपा नेता Manoj Singh W

भतीजा गांव में समाजवादी पार्टी ने लगाया पीडीए जन चौपाल
Young Writer, चंदौली।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के नेतृत्व में शुक्रवार को भतीजा गांव में पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। साथ ही डा. अंबेडकर के विचारों को भी चौपाल के मंच से लोगों के बीच रखा।

इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू ने कहा कि आज के युवा पीढ़ी को डा. अंबेडकर की जीवनी, उनके त्याग व समर्पण को पढ़ने व समझने की जरूरत है। डा. अंबेडकर ने देश को संविधान देकर एक सशक्त राष्ट्र का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने दलितों, पिछड़ों व असहाय वर्ग को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के साथ ही सभी को बराबरी पर लाने का प्रयास किया। वह समतामूलक व शिक्षित समाज के पक्षधर रहे। कहा कि आज जिस तरह से सरकार संसद के अंदर डा.अंबेडकर का अपमान किया है, वह अक्षम्य है।

Manoj Singh W ने कहा कि भाजपा ने हमेशा महापुरुषों का अपमान कर देश के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। ऐसे में आमजन को यह संकल्प लेने की जरूरत है कि आगे आने वाले दिनों में सरकार में बैठे लोगों को जनता संवैधानिक तरीके से मुंहतोड़ जवाब दे।

पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार, अपराध अपने चरम पर है। भाजपा सरकार लोगों को छलने का काम कर रही है। जनता का ध्यान मुद्दों से हटाने के लिए तरह-तरह के षड्यंत्र किए जा रहे हैं, लेकिन आप सभी को सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा व महंगाई जैसे मुद्दों के प्रति सजग रहने की जरूरत है।

सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. विरेंद्र बिंद ने कहा कि पिछड़ों, दलितों को संगठित व शिक्षित होने की जरूरत है, तभी समाज व देश का भला हो सकेगा। कहा कि आज सरकार पूंजीपतियों के लाभ के लिए काम कर रही है। जनता पर महंगाई का बोझ डाला जा रहा है। गरीबों को शिक्षा से वंचित रखा जा रहा है, ताकि जनता सरकार से सवाल ना कर सके। इस अवसर पर लल्लन बिंद, रामउजागिर गोंड, कल्पनाथ मौर्य, संतोष उपाध्याय, रामजन्म यादव, मुगल अंसारी, समीर अंसारी, गुड्डू सिंह, बृजेश मौर्य, बृजेश यादव, द्वारिका खरवार, अशोक बिन्द, रामदुलारे कन्नौजिया, रामधवल पासवान, राजेश यादव आदि उपस्थित रहे।

Rail Accident : ट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

सकलडीहा रेलवे लाइन के समीप घटनास्थल पर जुटी भीड़ व कोतवाली पुलिस।
सकलडीहा रेलवे लाइन के समीप घटनास्थल पर जुटी भीड़ व कोतवाली पुलिस।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा
Young Writer, Sakaldiha News: सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर रेलवे फाटक के पश्चिम तरफ ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पीएम के लिए भेज दिया। मौके पर ग्रामीणो और राहगीरों की भीड़ जुट गई। कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि युवक की शिनाख्त विहार के बेगूसराय जनपद के बरौनी थाना के पपरौर गांव का निवासी बताया जा रहा है।
पटना की ओर से ईएमयू पैसेंजर ट्रेन मुगलसराय की ओर जा रही थी। ट्रेन जैसे ही भोजापुर रेलवे फाटक के करीब 200 मीटर आगे बढ़ी। तभी ट्रेन से एक युवक दोनों ट्रैक के बीच गिर पड़ा। चलती ट्रेन से गिरने से युवक का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से वही पर अचेत हो गया। काफी देर तक रेलवे ट्रैक पर होने के कारण उसकी मौत् होगयी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणो और राहगीरो की भीड़ जुट गई। इस बाबत कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि मृतक युवक 35 वर्षीय यशवंत पाठक पुत्र बाबूलाल पाठक ग्राम पपरौर, थाना बरौनी, जिला बेगूसराय बिहार का बताया जा रहा है। परिजनों को सूचना किया गया है। शिनाख्त होने पर शव का पीएम कराया जायेगा।

Zila Vidhik Seva Pradhikaran Chandauli ने नौगढ़ की महिलाओं को कानून की जानकारी देकर किया जागरूक

नौगढ़ ब्लाक सभागार में जानकारी देते अधिकारीगण।
नौगढ़ ब्लाक सभागार में जानकारी देते अधिकारीगण।

Young Writer, Naugarh News: चंदौली जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश चंदौली रविन्द्र सिंह के दिशा-निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विकास वर्मा के द्वारा विधान से समाधान के अन्तर्गत महिलाओं के हितार्थ संरक्षण कानून सम्बन्धी विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन ब्लाक सभागार नौगढ़ में किया गया। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न व घरेलू हिंसा पर प्रकाश डाला गया।

रिसोर्स पर्सन पैनल अधिवक्ता महेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा बाल विवाह पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। समान अधिकार कानून पर जोर देते हुए बताया कि समाज में महिलाओं को भी वही अधिकार है जो पुरूषों को हैं। उनके द्वारा मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्य के बीच एकरूपता बनी रहनी चाहिए। इसके साथ ही आपसी विवाद को सुलह-समझौता से निस्तारण किये जाने पर चर्चा की। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 08 मार्च के बारे में भी जानकारी दी गयी।

उक्त कार्यक्रम में विधिक सलाहकार सीडब्ल्यूसी धर्मेंद्र सिंह द्वारा महिलाओं की समस्या के संबध में राष्ट्रीय महिला आयोग के विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी तथा महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी। मानसिक विकास के प्रति सदैव सजग रहने हेतु प्रेरित किया गया। बताया कि महिला हेल्पलाइन 181 व 1090 जिसका लाभ प्रतिकूल परिस्थितियों में महिलाओं द्वारा उठाया जा सकता है। अन्त में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली विकास वर्मा प्रथम द्वारा जानकारी दी गयी कि महिलाओं को भी अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। कार्यक्रम में अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत चन्दौली रामनारायण, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, तहसीलदार नौगढ़ सतीष कुमार एवं खण्ड विकास अधिकारी नौगढ़ अमित कुमार के अलावा ग्राम्या संस्थान एवं अन्य विभाग के कार्यकत्री एवं आंगनबाडी, आशा व पीएलवी उपस्थित रहे। संचालन बाल कल्याण अधिकारी किशन वर्मा द्वारा किया गया।

शहीद दिवस पर कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी को किया याद,बोले जिलाध्यक्ष लोकतंत्र में धर्म आधारित राजनीति देश को पुनःले जाएगी गुलामी की ओर


चंदौली। मुख्यालय स्थित चंद्रा भवन कांग्रेस कार्यालय पर बृहस्पतिवार को शहीद दिवस के मौक़े पर महान स्वतंत्रता सेनानी राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों पर प्रकाश डाला साथ ही कार्यकर्ताओं ने उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि महात्मा गाँधी के विचार और दर्शन ने दुनिया को नई राह दिखाई है। गाँधी के मूलमंत्र सत्य और अहिंसा वाले विचार ने भारत में अंग्रेजों की दासता से मुक्ति दिलाई। जिसका अनुकरण करके दुनिया मे गुलाम देशों ने भी राजतंत्र से आज़ादी पाई। गाँधी के सर्वधर्म समभाव का संदेश और उस पर अमल ही भारत की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाये रखा है। लोकतंत्र में धर्म आधारित राजनीति देश को पुनः गुलामी की ओर ले जाएगी। महात्मा गाँधी के स्वदेशी और आत्मनिर्भर केंद्रित विचार ही विकाश शील भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा कर सकता है। महात्मा गाँधी के विचार हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। आज गाँधी के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत पुनःमहसूस हो रही है। आनंद शुक्ला, नारायणमूर्ति ओझा, मधु राय, गंगा प्रसाद, प्रदीप मिश्रा, राहुल सिंह, अमरदेव राम,श्रीकांत पाठक, आदि मौजूद रहें।

Chandauli:डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार सभागार में मृतक अधिवक्ता अवधेश पांडेय व दर्शनार्थियों को अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि,बोले महाकुंभ में हादसा हृदयविदारक


चंदौली। मुख्यालय स्थित सदर तहसील डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशान बार सभागार में बृहस्पतिवार को मृतक अधिवक्ता अवधेश पांडेय व प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर हुए दुर्घटना मृतक दर्शनार्थियों के लिए अधिवक्ताओं द्वारा शोक सभा आयोजित किया गया। जिसमे 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना की गई।
इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में हादसा हृदयविदारक हैं। इस दुःख के घड़ी में अधिवक्ता समाज मृतक अधिधवक्ता अवधेश पांडेय व प्रयागराज में मृतक दर्शनार्थियों प्रति गहरा दुख प्रकट कर रहा है। साथ ही महाकुंभ दुर्घटना में घायल लोगों को जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर है। प्रदेश सरकार द्वारा हादसे में मृतकों को 25 लाख का मुवावजा देना सराहनीय है। जिससे उनको परिवार को बड़ी मदद मिलेगी। इस दौरान अध्यक्षा अमरेन्द्र प्रताप सिंह पूर्व अध्यक्ष पंचानन पाण्डेय, आनन्द कुमार, विद्याचरणसिंह, राजेन्द्र पाठक, अनिल कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, राकेश रत्न तिवारी पूर्व महामंत्री शमशुददीन राजबहादुर सिंह, तुल्तान अहमद मणिशंकर राय, दुष्यन्त यादव, रामप्रकाश मौर्य, सदसन्द सिंह, उज्जवल श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिंह, आदि उपस्थित रहें।

Chandauli
overcast clouds
31.7 ° C
31.7 °
31.7 °
67 %
4.9kmh
100 %
Wed
31 °
Thu
25 °
Fri
25 °
Sat
29 °
Sun
30 °
Verified by MonsterInsights