चंदौली। ठंड के मौसम में बच्चों की सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। खासकर छोटे बच्चों के लिए यह मौसम बहोत खतरनाक होता है। ठंड के मौसम में बच्चों की इम्यून सिस्टम ठीक तरह से विकसित नहीं होती है। जिससे वो सामान्य बीमारियों की चपेट ने आ सकते हैं। ठंड मौसम में परिजनों को सुबह-शाम बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उक्त बातें आदित्य मैटर्निटी हॉस्पिटल की स्त्री एवं प्रसूति विशेषज्ञ डॉ विजय लक्ष्मी पांडेय ने कही
उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में बच्चों को गर्म खाना और गुनगुना पानी देना लाभदायक होता है। पानी की कमी से बच्चों को बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए तरल पदार्थ जैसे दूध, सूप और पानी अधिक मात्रा में दें। शिशु के संपूर्ण विकास के लिए पोषण का विशेष ध्यान रखें इस मौसम में बच्चों को को गर्म कपड़े पहनाना और उनके हाथ-पैर को ढककर रखना बेहद जरूरी है। ठंड के मौसम में बच्चों के माता पिता दोपहार में गर्मी महसूस होते ही उनको ठंडे पानी से नहला देते हैं। और शाम को अचानक सर्दी शुरू होते ही तो वे ठंड की चपेट में आ जाते है। इससे उनको खांसी और बुखार जैसी बीमारियां होने लगती है। इस पर बच्चों पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही ठंडे पानी और ठंडी हवा से चाहिए। बच्चों की नाजुक त्वचा को सर्दी में होने वाले चकतों से बचाने के लिए त्वचा की नमी को बनाए रखें। छोटे बच्चों को घर के अंदर रखें। बस छत पर धूप सेंकने के लिए भेजे।
बच्चों को गर्म खाना व गुनगुना पानी देना ठंडी में लाभदायकःडॉ विजयलक्ष्मी
1617 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा 2223 परीक्षार्थी रहें अनुपस्थित,केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस रही तैनात

चंदौली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की ओर से आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा रविवार को जिले में नकलविहीन सकुशल सम्पन्न करायी गई। इस दौरान पंजीकृत 3840 के सापेक्ष प्रथम पाली में 1617 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं द्वितीय पाली में 1611 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया। सभी केंद्रों पर शुचिता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी गई। वहीं सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट निगाह बनाए रहे।
जिले में सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण कराने के लिए कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में करायी जाएगी। प्रथम पाली सुबह 9ः30 बजे से 11ः30 बजे तक और द्वितीय पाली अपराह्न 2ः30 बजे से 4ः30 बजे तक हुई। इस दौरान पंजीकृत 3840 के सापेक्ष प्रथम पाली में 1617 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

वहीं 2223 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। जबकि द्वितीय पाली में 1611 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया और 2229 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगे पुलिस कर्मियों और केन्द्रों पर ड्यूटरत कर्मियों ने बकाएदे परीक्षार्थियों के मूल पहचान प्रमाण पत्र और प्रवेश पत्रों का मिलान किया। इसके बाद ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया गया। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगा रहा। उच्चाधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का चक्रमण भी किया।
एसडीओ व जेई बिजली उपभोक्ताओं को करेंगे जागरूक,एकमुश्त समाधान योजना का दिलाएंगे लाभ
चंदौली। विद्युत वितरण खण्ड प्रथम के अन्तर्गत सोमवार को बिजली उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने व उनको जागरूक करने के लिए जिले के विभिन्न गांवों में कैम्प आयोजित किया जाएगा 23 दिसंबर को बिजली अधिकारियों द्वारा सिकरी बरियॉ जन्सो कि मडई देवई तारापुर धनऊर चंदाइत बबुरी सिकन्दरपुर मुबारकपुर बरबसपुर प्रीतमपुर पखनपूरा अमांव गांव में बिजली उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा। अधिशासी अभियंता अरबिंद कुमार यादव ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए अधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाया जा रहा है। जिससे बिजली उपभोक्ता छूट का लाभ मिल सकें। इस दौरान उपखंड अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव, अमर सिंह पटेल, संतोष कुमार, मिथलेश कुमार बिन्द, अवर अभियंता सुनील कुमार पासवान, अभिषेक सिंह, दीपक दास, अमीत शेखर, राज कुमार, मोहम्मद शाहीद, प्रदीप कुमार यादव, जयप्रकाश, मनोज कुमार विश्वकर्मा, रवि शंकर प्रजापति, उपेन्द्र कुमार, मेराज खान, संजीव कुमार, विनोद कुमार, मौजूद रहेंगे।
Chandauli:जमीन विवाद में दो पक्षों जमकर चले लाठी डंडे,आधा दर्जन घायल
नौगढ। भरदूआं गांव में रविवार को जमीन संबंधी पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे से मारपीट हो गई। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए जाने पर एक महिला की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया रेफर कर दिया। नौगढ़ थाना क्षेत्र के भरदुआ गांव में रविवार को जमीन संबंधी पुराने विवाद को लेकर गांव निवासी जितेन्द्र यादव व लक्षिमन यादव के बीच हुई कहासुनी में लाठी डंडे से मारपीट हो गई।
जिसमें एक पक्ष के रामविलास 45 वर्ष पुत्र हीरामन यादव अजय 30 वर्ष पुत्र राजेंद्र बिरंजी देबी 50 वर्ष पत्नी कालीचरण अमरावती 30 वर्ष पत्नी अनिल कुमार रमाशंकर 25 वर्ष पुत्र श्यामलाल हीरावती 30 वर्ष पत्नी विजय कुमार व दूसरे पक्ष से पुष्पा देवी 48 वर्ष पत्नी लक्ष्मण यादव उम्र लगभग 48 वर्ष घायल हो गए। जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भर्ती कराये जाने पर पुष्पा देवी पत्नी लक्षिमन यादव की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया के लिए रेफर कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किया जाएगा। सीओ आपरेशन कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि भरदूआं गांव के समीप आरक्षित वन भूमि पर अवैध रूप से कब्जा दखल करने को लेकर के दोनों पक्षों में कायम पुराने विवाद में करीब एक पखवाड़े पूर्व दोनों पक्षों से लगभग दो दर्जन लोगों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किया गया था। पूर्व में एक पक्ष के 19 व दूसरे पक्ष के 13 लोगों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका में कार्रवाई किया गया है।
Chandauli:तेज़ रफ़्तार वाहन ने बुलेट सवार युवकों को मारी टक्कर,एक की मौत दो गंभीर
चंदौली। सकलडीहा थाना क्षेत्र नरैना गांव के समीप रविवार को अज्ञात वाहन की चपेट ने आने से बुलेट सवार एक युवक की मौत हो गई। वही दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने एक युवक की हालत चिंताजनक ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
बताते हैं कि बलुआ थाना क्षेत्र के हृदय पर गांव निवासी रवि 31 वर्ष चंद्रदेव 30 वर्ष व अभिषेक 24 वर्ष धनऊर गांव रिस्तेदारी में गए थे। वापस लौटते समय जैसे ही तीनो नरैना गांव के समीप पहुचे की सामने से आ रही तेज़ रफ़्तार वाहन ने बुलेट में टक्कर दी। घटना में रवि की मौके पर ही मौत हो गई। चंद्रदेव व अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहा चिकित्सकों ने चंद्रदेव की हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर कर दिया। मृतक के शव को कब्जे कर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया। इसबाबतथानाध्यक्ष हरिनारायण पटेल ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है। और दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Chandauli:यू.पी.पी.सी.एस (प्रवर) परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट,केंद्रों पर रहेंगे कड़े प्रबंध
चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे एवं समन्वयी पर्यवेक्षक की अध्यक्षता में शनिवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा 22 दिसम्बर को आयोजित होने वाली सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारियों के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक की गई।
इस दौरान उन्होंने बताया कि सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा आयोजन की तिथि 22 दिसम्बर को आयोग द्वारा निर्धारित किया गया है। जनपद में कुल 9 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिसका संचालन समय प्रथम पाली-प्रातः 09:30 बजे से अपराह्न 11:30 बजे तक द्वितीय पाली-अपराह्न 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोग द्वारा निर्धारित किया गया है। परीक्षा को शुचितापूर्ण एवं नकल विहीन रूप से कराने के लिए प्रत्येक के केंद्रों पर सह केन्द्र व्यवस्थाप स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेंगी। सभी अपने अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक निर्वाहन करेंगे। बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा,टीवी सहित अन्य सभी व्यवस्था आज ही पूर्ण कर ली जाए। परीक्षा में अधिकृत व्यक्ति और अभ्यर्थी ही मान्य होंगे। जिनकी ड्यूटी नहीं लगाई गई हो अथवा कोई बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। केंद्रों से निर्धारित दूरियों पर फोटो कापी की दुकानों का संचालन एवं लाउड स्पीकर व ध्वनि प्रदूषण जैसे उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे। जनपद में आए परीक्षार्थियों को हम सभी लोग निर्धारित केंद्रों पर बेहतर से बेहतर सुविधाएं जैसे स्वच्छ शौचालय, साफ सुथरा परिसर,अच्छी लाईट सहित अन्य संबंधित व्यवस्था मुहैया उपलब्ध कराना हम सब की जिम्मेदारी है ताकि आने वाले सभी अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के अपना बेहतर प्रदर्शन करे।बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक,सेक्टर मजिस्ट्रेट,स्टैटिक मजिस्ट्रेट,केन्द्र व्यवस्थापक,सह केन्द्र व्यवस्थापक अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Chandauli:एसपी ने उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव,देखे किसको कहा मिली तैनाती
चंदौली। कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए शनिवार को एसपी ने 6 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव कर दिया साथ ही सभी उपनिरीक्षकों को अपने- अपने कार्य क्षेत्र में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया।
इस दौरान नवही चौकी प्रभारी सूरज सिंह को इलिया कस्बा चौकी प्रभारी बनाया गया। वही सदर कोतवाली ने तैनात अमित कुमार मिश्रा को मोहर गंज चौकी प्रभारी बनाया गया। अलीनगर जफर पुरवा चौकी तैनात मनीष कुमार को नौगढ़ थाना क्षेत्र के अमहदा चौकी प्रभारी बनाया गया। थाना चकिया पर तैनात गिरीश चंद्र राय को जफर पुरवा चौकी प्रभारी बनाया गया। मोहर गंज चौकी प्रभारी सूर्य प्रताप को चकिया थाने में तैनात किया गया। पुलिस लाइन में तैनात संतोष तिवारी को चौकी प्रभारी नवही बनाया गया।

Chandauli:संपूर्ण समाधान दिवस में 73 प्रार्थना पत्रों में पांच का मौके पर निस्तारण,डीएम ने राजस्व निरीक्षक को लगाई फटकार
चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सभागार में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिनमें उनके समक्ष 73 प्रार्थना पत्र पड़े। जिसमें से पांच प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष बचे प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए भेजा गया।
इस दौरान एक फरियादी द्वारा राजस्व निरीक्षक अजीत कुमार सिंह के ऊपर आरोप लगाया कि इनके द्वारा बार बार कार्यालय का चक्कर लगवाया जाता है। लेकिन अभी तक समस्या का निस्तारण नहीं किया गया है। जिस पर डीएम ने राजस्व निरीक्षक को मौके पर बुलाकर कड़ी फटकार लगाई। कहा कि आप के खिलाफ और भी शिकायतें मिली है। जिसको देखते हुए तत्काल कार्यशैली में सुधार लाए। सभी कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए एक दिवस में रिपोर्ट उपलब्ध कराए। ऐसा ना करने पर आप के खिलाफ विभागी कार्यवाही की जायेगी। वही संपूर्ण समाधान दिवस में आई एक महिला अपनी समस्या से डीएम को अवगत कराने के बाद सभागार से बाहर निकली की तभी शुगर लेवल कम हो जाने के कारण बेहोश हो गई। जिसकी जानकारी मिलते ही डीएम ने तत्काल चिकित्सकों की टीम मौके पर बुला कर उपचार कराया। साथ ही सरकारी वाहन से महिला लेखपालों के साथ उसके घर तक सुरक्षित पहुंचवाया। जिलाधिकारी ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी को निर्देशित किया कि शिकायत प्राप्त होने पर मौके पर अधिकारी जरूर पहुंचे और फरियादियों बात कर उनको संतुष्ट करे। ऐसा करने वाले के खिलाफ शख्स से शख्स कार्यवाही की जाएगी।इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह तहसीलदार संजय सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, डीपीआरओ, तहसीलदार ,नायब तहसीलदार, थानाध्यक्ष, खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Chandauli:बाबा साहब को अपमानित करने वालों के खिलाफ सड़क पर उतरेगी बसपा,बोले जिलाध्यक्ष दलित वंचित व अन्य वर्गों के भावनाओं को पहुंची है ठेस
चंदौली। संसद में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अपमान में अभद्र टिप्पणी को लेकर 24 दिसंबर को बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। और कलेक्ट्रट पहुचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपेंगे। इसकी जानकारी जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने दी।
उन्होंने कहा कि कहा कि गृह मंत्री द्वारा संसद में दलितों के मसीहा बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के बारे में अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया है। उसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे देश के दलित वंचित व अन्य वर्गों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। भाजपा सरकार ने हमेशा बाबा साहब का अपमान ही किया है। जब चुनाब का समय होता है। तो भाजपा सरकार के लोग बाबा साहब का नाम व फोटो लेकर जनता के बीच जाते हैं। झूठे वादों के द्वारा उनका मत लेकर फिर बाबा साहब का अपमान करते हैं। जिसको बर्दाश्त नही किया जा सकता है। बसपा के कार्यकर्ता 24 दिसंबर को इसके विरोध में धरना प्रदर्शन करेंगे।
Chandauli:वार्षिकोत्सव में बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को किया मंत्रमुग्ध,बोले खंड शिक्षा अधिकारी जिले के साथ देश का नाम रौशन करें बच्चें
चंदौली। मुख्यालय स्थित पीएम श्री कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण गोपाल तिवारी ने व विशिष्ट अतिथि आनन्द सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों ने नाटक मंचन व नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्यातिथि ने कहा कि बच्चों के अंदर शिक्षा के साथ खेल व नृत्य की भी प्रतिभा भी छिपी होती है।



इन प्रतिभाओं को उभारना शिक्षकों का दायित्व होता है। शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने स्कूल के बच्चों की प्रतिभा को बेहतर ढग से निखारा है। जिसका परिणाम बच्चों ने मंच के माध्यम से दिखाया है। विद्यालय में वार्षिकोत्सव बच्चों ने चढ़ बढ़ कर हिस्सा लिया है। जो सराहनीय है। अंत मे उन्होंने ने अच्छे प्रदर्शन करने वालो बच्चों का उत्साह वर्धन किया।। इस दौरान प्रधानाध्यापक विजय शंकर, सभासद रौशन यादव टिल्लू, माया कुशवाहा,आदि मौजूद रहें।










