27.9 C
Chandauli
Thursday, March 19, 2026

Buy now

Home Blog Page 122

Dev Deepawali 2024: बलुआ गंगा घाट पर होंगे विविध भव्य आयोजन

बलुआ स्थित विश्वकर्मा मन्दिर पर बैठक करते गंगा सेवा समिति के लोग।
बलुआ स्थित विश्वकर्मा मन्दिर पर बैठक करते गंगा सेवा समिति के लोग।

Young Writer, चहनियां। देव दीपावली गंगा महोत्सव 2024 के सम्बन्ध में गंगा सेवा समिति की बैठक बलुआ में संपन्न हुई। जिसमे कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनायी गयी।

गंगा सेवा समिति अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने कार्यक्रम में होने वाले आयोजनों के विषय में बताया। बताया कि इस वर्ष मुख्य अतिथि के रूप ने प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु एवं विशिष्ट अतिथि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण निषाद रहेंगे। बताया कि वर्ष दर वर्ष भीड़ को देखते हुए इस वर्ष दो मंच बनाए जाएंगे। गंगा आरती का दृश्य अतिथिगण जेटी पर बैठकर देखेंगे बाकी आयोजन ऊपर के मंच पर होगा। घाट पर दिया सजाने के लिए स्थानीय समाजसेवी संस्थाओं का चयन हुआ है। रंगोली के लिए स्थानीय कलाकार, स्थानीय शिक्षण संस्थाओं की जिम्मेदारी लाग एवं नुक्कड़ के लिए, पार्किंग की व्यवस्था बाल्मिकी इंटर कालेज के खेल मैदान में इस वर्ष विशेष रूप से साज-सज्जा को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के रंग में किया जाएगा।

गंगा में बन रहे मंच की सुरक्षा हेतु आपदा राहत मोचन बल की व्यवस्था प्रशासन ने करना मुकर्रर किया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों को 4 बजे से अवसर दिया जाएगा। इसके लिए स्थानीय कलाकारों को सूचीबद्ध कर लिया गया है। गायक शशि लाल यादव और गायिका माया सिंह चौहान, लोक गीत एवं गंगा गीत प्रस्तुत करेंगे। आकाश दीप एवं लाइटिंग की पूरी व्यस्था है। अतिथि सम्मान, प्रसाद वितरण एवं संबोधन से संबंधित सारे दायित्व का निर्धारण कल की बैठक में किया गया है। बैठक में योगेन्द्र मिश्रा, अतुल सिंह, संदीप सिंह, अजय राय, हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष रामदयाल यादव, ध्रूव मिश्र, राजेश सोनकर, जुगनू पासवान, गौरव जायसवाल, अंकित जायसवाल, रोहित निषाद, अशोक मोदनवाल, सुनील पंजाबी, अजय साहनी, मोनु साहनी, अविनिश पांडेय, दिनेश सोनकर, मनोज निषाद, धीरज मोदनवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

सैयदराजा पुलिस ने चेकपोस्ट पर दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ चलाया सघन चेकिंग अभियान,47 वाहनों का किया चालान

चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर रविवार को थानाध्यक्ष मुकेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में नौबपुर चेकपोस्ट के समीप संदिग्ध व्यक्तियों व दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने 47 वाहनों का चालान कर बाइक चालको को हेलमेट लगाने को जागरूक किया।

एसपी ने जनपद में संदिग्धों व अपराधियों पर नियंत्रण लगाये के लिए। क्षेत्रों में प्वाइंट निर्धारित कर बैरियर लगाकर पुलिसकर्मियों को चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया है। वही उन्होंने कहा है। कि निर्धारित स्थान पर लगे बैरियर अस्थाई रहेंगे। तथा समय-समय पर इनके स्थान को बदल कर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जाए। और पुलिस टीम द्वारा लगातार चेकिंग किया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। इसी क्रम में सैयदराजा पुलिस ने बिना हेलमेट व तीन सवारी चल रहे बाइक सवारों का चालान कर उनको जागरूक किया। इस दौरान निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव, बब्बन सिंह चौहान, दिनेश कुमार यादव, विजय कुमार मौजूद रहे।

Chandauli:सैयदराजा पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार,एसपी के निर्देश पर हुई कार्यवाई

चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में वंछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में रविवार को थानाध्यक्ष मुकेश कुमार तिवारी ने न्यायालय द्वारा निर्गत वारंटी धारा 132/2015 323/ 324/ 504/ 506 से सम्बन्धि फेसुडा गांव निवासी मदन मौर्य तथा 136/2021 धारा 323/504/506 से सम्बन्धित वारण्टी तेजोपुर गांव निवासी मुकेश यादव 181/2005 धारा 323/325/504 से सम्बन्धित वारण्टी काजीपुर गांव निवासी छोटेलाल यादव गिरफ्तार कर जेल भेज दिया इस दौरान निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव, बब्बन सिंह चौहान, दिनेश कुमार यादव, विजय कुमार मौजूद रहे।

ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति सम्मान से नवाजे गए ख्यातिलब्ध साहित्यकार Hemant Sharma

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया सम्मानित, बोलीं हेमन्त शर्मा से सीखने की मिलती हैं प्रेरणा

Young Writer: सोनभद्र जनपद के विन्ध्य कन्या महाविद्यालय राबर्ट्सगंज में रविवार को माँ शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट राबर्ट्सगंज सोनभद्र द्वारा मूर्धन्य साहित्यकार स्वगीय ठाकुर प्रसाद सिंह का जन्म शताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि अनुप्रिया पटेल केन्द्रीय स्वास्थ्य परिवार एवं कल्याण राज्य मंत्री, भारत सरकार, डॉ.हेमन्त शर्मा, डॉ.इन्दीवर, डॉ. उमेश सिंह व डॉ. वशिष्ठ अनूप, मुख्य ट्रस्टी डॉ. अजय कुमार सिंह महाविद्यालय की प्राचार्य तथा अतिथियों द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया। तत्पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

इस मौके पर डॉ० अजय कुमार सिंह व प्राचार्या डॉ० अंजली विक्रम सिंह द्वारा मुख्य अतिथि तथा अतिथियों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने डॉ.हेमन्त शर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की हेमन्त हम जैसे लोगो के मार्गदर्शक है उनसे हमेशा कुछ न कुछ सिखने से इच्छा रहती है।

 इसके पश्चात् ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान-2024 की घोषणा की गयी। ट्रस्ट द्वारा द्वितीय सम्मान हिन्दी के जाने-माने लब्ध प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार व टीवी 9 के न्यूज डायरेक्टर डॉ० हेमन्त शर्मा को दिया गया। ट्रस्टी के द्वारा डॉ हेमन्त शर्मा को अंगवस्त्रम, प्रसस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व 51000 (एक्यावन हजार) का चेक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो० वशिष्ठ अनूप ने कहा कि हेमंत शर्मा ने युद्ध में अयोध्या सहित कई किताबे लिखी है, लेकिन होलियाना मूह में जो लिखा है वो सांस्कृतिक रूप से दरिद्र हो रहे समाज को चेतावनी है। होली सिर्फ एक त्योहार नहीं है इसे आपको समझना होगा। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में  डॉ. उमेश सिंह, डॉ.इन्दीवर ने भी अपने विचार व्यक्त किये। अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ० अंजली विक्रम सिंह ने वकुर प्रसाद सिंह के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ठाकुर प्रसाद अदभुत प्रतिभा के धनी थे उनके नाम पर दिया जाने वाला यह सम्मान राष्ट्रीय स्तर का हो इसी शुभकामना के साथ आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन भोलानाथ मिश्र ने किया। इस अवसर पर डा. वी सिंह, डा. संजय सिंह, डा. अनुपमा सिंह,  रामनाथ शिवेब्द, कृष्ण मुरारी गुप्ता विनोद जालान, आनन्द सिंह, डॉ. मालती  शुक्ला, डॉ. अरूणेन्द संदल इत्यादि उपस्थित थे।

Chandauli:कुंड में डूबने से किशोर की मौत,घंटो बाद बरामद हुआ शव परिजनों में मचा कोहराम


चकिया। लतीफशाह कुंड में नहाते समय डूबने से पीतपुर गांव निवासी दशरथ बिन्द के 15 वर्षीय पुत्र सोनू की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही मौके पहुंचे कोतवाल अतुल प्रजापति ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पीतपुर गांव निवासी दशरथ बिन्द का पुत्र सोनू रविवार की दोपहर स्कूल की छुट्टी होने पर अपने गांव के ही मित्र प्रिंस सुरेश ,कृष्ण, चक्रधारी व बबुआ के साथ लतीफ शाह जंगल मे मकोय व बैर खाने आया था। इस दौरान उन सबका मन नहाने का बना और वह लतीफ शाह कुंड में नहाने लगे इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से सोनू की डूबने से मौत हो गई। सोनू को डूबता देख उसके अन्य साथी चिखने चिल्लाने लगे जब तक आसपास के ग्रामीण कुछ कर पाते तब तक सोनू डूब चुका था। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकार राजीव सिसोदिया और कोतवाल अतुल प्रजापति ने गोताखोरों की मदद से घंटे के बाद किशोर के शव को बाहर निकाला और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Chandauli:चार परीक्षा केंद्रों पर 2005 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा,239 परीक्षार्थियों ने बनाई दूरी


चंदौली। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा रविवार को जनपद के चार इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। इसमें कुल 2244 परीक्षार्थियों को प्रतिभा करना था लेकिन 2005 परीक्षयों ने प्रतिभा किया वहीं 239 बच्चों ने इस परीक्षा से दूरी बना ली।
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता पर आधारित परीक्षा 2025 में कुल 2244 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2005 परीक्षार्थियों ने इस परीक्षा में प्रतिभा किया। परीक्षा सुबह 10बजे से 1बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा के लिए जनपद में कुल चार केंद्र बनाए गए थे। जिसमें मुख्यालय के महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज, लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज व नगर पालिका इंटर कॉलेज मुगलसराय और नेशनल इंटर कॉलेज सैयद राजा शामिल थे। जहां पर सकुशल परीक्षा संपन्न हो गई। वही 239 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से दूरी बना ली। नगर पालिका इंटर कॉलेज मुगलसराय के प्रभारी दालसिंगार सिंह यादव ने कहा कि यह परीक्षा आठ पास विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती हैं। इस परीक्षा में 300 परीक्षार्थियों का चयन किया जाएगा जिन्हें हाई स्कूल से इंटर तक1000 रुपये प्रति माह उन्हें छात्रवृत्ति दी जाएगी, ताकि वे आगे की शिक्षा ग्रहण कर सके।

Chandauli:दो कटियामार व तीन बड़े बकायदारों के खिलाफ बिजली विभाग ने कराया मुकदमा दर्ज,बोले अधिकारी निरंतर चलेगा अभियान

Chandauli News

चंदौली। नगर में बिजलेंस व बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने बड़े बाकायदादारो के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिजली विभाग की टीम ने दो कटियामारों के साथ तीन बड़े बकायादारों पर मुकदमा दर्ज किया। साथ ही बकायादारों से 80 हजार वसूल किए। उक्त अभियान से बिजली उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया।
इस दौरान अवर अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बिजली के बड़े बकायदारों व कटियामारो के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील किया जा रहा है। कि समय से बिजली का बकाया बिल का जमा करें। समय से भुगतान नहीं करने पर उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। और जो भी बिजली चोरी करते पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Chandauli:नवीन मंडी पहुंचे सांसद ने की धान खरीद की समीक्षाबोले,गेहूं की बोआई के मद्देनजर उपलब्ध रखें पर्याप्त उर्वरक


चंदौली। सांसद बीरेंद्र सिंह शनिवार को जनपद दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने नवीन मंडी समिति पहुंचकर वहां संचालित क्रय केन्द्रों का जायजा लिया। साथ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने धान खरीद व्यवस्था का समीक्षा किया। वहीं रबी के फसल की बुआई को लेकर डीएपी खाद की उपलब्धता पर सवाल उठाए। अधिकारियों को चेताया कि धान खरीद में किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। साथ ही उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को जद्दोजहद न करना पड़े।
इस दौरान बीरेंद्र सिंह ने कहा कि एक नंवबर से धान खरीद करने की व्यवस्था चालू है, लेकिन अभी तक केंद्रों पर किसानों से धान की खरीद नहीं हुई हैं। वहीं प्रति हेक्टेयर में 56 कुंतल धान खरीद करने के मानक को लेकर किसान असमंजश की स्थिति हैं। क्योंकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया हैं कि प्रति हेक्टेयर कितने कुंतल धान को खरीदा जाएगा। कहा कि रबी के सीजन में गेंहू की बुआई चालू होने जा रही हैं, लेकिन डीएपी खाद की किल्लत को लेकर किसान परेशान हैं और जनपद के अलग-अलग इलाकों से इसकी शिकायतें भी आ रही है।

चेताया कि गेहूं की बुआई से पहले सभी सरकारी गोदामों में इफको की डीएपी खाद उपलब्ध होनी चाहिए। अगर दूसरे ब्रांड का खाद सरकारी गोदामों में भेजा गया तो इसकी भी जांच कराई जाएगी। कहा कि जनपद में बड़े पैमाने पर मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्याे में घोटाला हुआ हैं। इसकी जांच के लिए केंद्रीय गृहममंत्री को पत्र लिखा गया है। कहा कि डीएम चंदौली को दो बार पत्र देने के बाद भी जिला स्तर पर जांच की कार्रवाई से अवगत नहीं कराया गया। इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, चंदौली चेयरमैन सुनील यादव, जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव, संतोष यादव, दिलीप पासवान, राजा खान, छोटू तिवारी, मुसाफीर चौहान, अजय मौर्या,मुकेश यादव उपस्थित रहे।

Chandauli:चांदनी मार्केट से शंकर मोड़ तक अवैध रूप से पार्क हो रहे चार पहिया वाहन जाम की समस्या से राहगीरों के साथ-साथ दुकानदारों को परेशानी,बोले अधिकारी जल्द चलाया जाएगा अभियान

चंदौली। मुख्यालय स्थित पुरानी बाजार में स्थानीय लोगो द्वारा अपने घर के बाहर अवैध रूप से वाहन पार्क कर दिया जाता हैं। जिसमें बच्चों के स्कूली वाहन सहित अन्य वाहन फस जाते हैं। इसके कारण पूरे दिन बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे लोग हलकान व परेशान हो जाते हैं। बावजूद ऐसे लोगों पर कोई कार्यवाई अमल में नही लाई जाती है।
दरसअल चांदनी मार्केट से शंकर मोड़ तक बाजार के ही स्थानीय लोगों द्वारा दर्जनों की संख्या में चार पहिया वाहन अपने घरों के सामने पार्क कर दिया जता हैं। जिससे राहगीरों व आस पास के लोगों को आगमन में परेशानियां होती है।

साथ ही उसमें बच्चों के स्कूली वाहन के साथ अन्य वाहने भी घंटो फस जाती है। इसमें बच्चे गाड़ी के अंदर बैठे बैठे हलकान हो जाते हैं। जिससे दुकानदारों के दुकानदारी पर भी असर पड़ता है। शाम में उसी रास्ते पुलिस प्रतिदिन गस्त करती है। लेकिन बावजूद ऐसे लोगो पर कोई कार्यवाई नही करती है। जिससे लोग निडर होकर अपने घर के बाहर वाहन पार्क कर देते हैं। इस बाबत सीओ ट्रैफिक रघुराज ने बताया कि यातायात पुलिस को मामले से अवगत कराया जाएगा। जल्द ही अभियान चलाकर ऐसे लोगो के खिलाफ कार्यवाई किया जाएगा।

Chandauli:नगर में बिजली बकायादारों के खिलाफ बिजलेंस टीम ने चलाया चेकिंग अभियान,मचा हड़कंप

चंदौली। मुख्यालय स्थित नगर में शनिवार को बिजलेंस व बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने बड़े बाकायदादारो के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया इससे अवैध कनेक्शनधारिओ में हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम ने अवैध 13 अवैध कनेक्शन काट दिए। साथ ही बड़े बकायादारों को चेताया कि जल्द ही बिजली का बकाया भुगतान जमा कर दे अथवा उनका भी कनेक्शन काट दिया जाएगा।
इस दौरान अवर अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि नगर में बड़े बकायदारों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही 25 हजार के ऊपर बिजली बकायदारों का कनेक्शन काटे गए हैं। बिजली उपभोक्ता समय से भुगतान नहीं करेंगे तो उनका चरणबद्ध तरीके से कनेक्शन काट दिया जाएगा। लगातार बिल भुगतान को लेकर उपभोक्ताओं से अपील किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी बिजली उपभोक्ता समय से बिजली बिल का भुकतान नही कर रहे हैं। ऐसे लोगो के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Chandauli
broken clouds
27.9 ° C
27.9 °
27.9 °
15 %
2.1kmh
57 %
Thu
27 °
Fri
39 °
Sat
29 °
Sun
33 °
Mon
36 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights