नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर रेलवे यार्ड में गुरुवार की देर रात ट्रेन से गिरने से रेलकर्मी यात्री की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
बिहार के रोहतास करहर थाना अंतर्गत भोखारी गांव निवासी ओम प्रकाश सिंह 28 वर्ष गुजरात के अहमदाबाद डिवीजन के मेहसाना में रेलवे ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत है। छठ पूजा के पर्व पर गुरुवार को अपने गांव जाने के लिए जोधपुर ट्रेन से जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में यात्रा के दौरान सरेसर रेलवे यार्ड के समीप ट्रेन से गिरने से इसकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर अलीनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसके जेब से मिले कागजात के आधार पर इसके परिजनों को फोन कर सूचना दी। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि इसके साथ ट्रॉली बैग आदि सामान था वह भी गायब है। इसकी मौत भी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। विधिक कार्यवाई की जा रही है।
Chandauli:ट्रेन से गिरकर रेलकर्मी की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
Chandauli:सदर कोतवाल राजेश कुमार ने नगर में पैदल गस्त कर आमजन व व्यापारियों को सुरक्षा का कराया एहसास,बोले शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है पुलिस
चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर शुक्रवार को नवागत कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने नगर में पैदल गस्त किया। वही नगरवासियों व व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उनको सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। आव्हान किया कि सभी व्यापारी अपने दुकान के सामने सीसी टीवी कैमरा लगा ले जिससे संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा सकें।
सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने पैदल गश्त के दौरान प्रमुख मार्गो, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग किया। और आम जन से संवाद स्थापित कर कहा कि पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है। साथ ही अराजक तत्वों पर कार्रवाई का शिकंजा कसने में जुट गई हैं। बाजार में कोई व्यक्ति संदिग्ध अथवा अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहा तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दे। जिससे पुलिस ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाई कर सकें। इस दौरान कस्बा इंचार्ज दुर्गेश यादव, अमित मिश्रा, भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।
डाला छठःव्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य,कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोखरों सरोवर व नदियों पर उमड़ी भीड़
Young Writer, चंदौली। लोक आस्था का महापर्व डाला छठ को लेकर गुरुवार को जनपद के पोखरों व सरोवरों के घाटों व्रती महिलाओं की भारी भीड़ नजर आई। महिलाओं पूरे विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और इसके बाद पोखरे के पानी में उतरकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य भगवान सूर्य की उपासना की। इस दौरान हजारों की संख्या में घाटों पर श्रद्धालु उमड़ पड़े। साथ ही पटाखे फोड़े और ढोल नगाड़े के साथ छठ पूजा की खुशी मनाई। पूजन-अर्चन और छठ मइया के गीत से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।


दोपहर से ही नगर में श्रद्धालुओं का भारी हुजूम दिखने लगा। बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं के साथ ही उनके परिवार के लोग घाट पर पहुंच गए। घरों से डाल लेकर पहुंची महिलाओं ने वेदी पर पूजन सामग्री व फल चढ़ाकर भगवान सूर्य की उपासना की। इसके बाद व्रती महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। और दीप कलश लेकर घर वापस लौटीं। इस दौरान घाटों पर मेले जैसा दृश्य देखने को मिला। जहां बच्चे चाट फुल्की व अन्य सामानों की खरीदारी कर लुत्फ उठाए। वही छठ पर्व को लेकर घाटों पर व्रती महिलाओं के साथ उनके परिजन व युवतियां सेल्फी लेती नजर आईं।साथ ही उनकी घर की बहुएं भी सेल्फी को लेकर उत्साहित दिखी। युवक भी अपनी व्रती माताओं के साथ सेल्फी लेते दिखे।

घाट पर सुरक्षा के रहे पुख्ता बंदोबस्त
चंदौली। छठ पर्व पर पुलिस की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। भारी भीड़ को देखते हुए वाहनों का रूट डायवर्जन के साथ घाटों पर सुरक्षा को लेकर पूरे इंतजाम किए गए थे। सावजी पोखरे पर जाने के लिए केवल व्रती महिलाओं को बाइक से जाने की छूट थी। वही चार पहिया व दो पहिया वाहनो घाट से दूर पार्क किया गया था। इस दौरान कोतवाल राजेश कुमार सिंह पूरी फोर्स के साथ तैनात रहे। उन्होंने अपनी टीम को काली माता मंदिर प्रांगण स्थित पोखरे व सावजी के पोखरे पर तैनात रखा, ताकि कोई अप्रिय घटना ना होने पाए।

आरडी मेमोरियल अस्पताल ने लगाया कैम्प
चंदौली। आरडी मेमोरियल हॉस्पिटल की तरफ से घाटों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। जहा चिकित्सकों द्वारा जिसमें मेले में आये लोगो ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण किया गया साथ ही उनको निशुल्क दवा भी वितरित किया गया। इस दौरान अमन सिंह, शुभम् गुप्ता, शेखर, सीतेश, अभिजीत, प्रिय, प्रतिमा, ब्यूटी आदि मौजूद रहे।

कानून व्यवस्था के साथ चंदौली पुलिस ने शिकायत जनसुनवाई पोर्टल और निस्तारण में पाया पहला स्थान
चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण त्वरित व समयबद्ध निस्तारण करने के लिए जनपद के समस्त अधिकारी व थाना प्रभारियों को लगातार पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया जाता है। वही जनसुनवाई पोर्टल आईजीआरएस के कार्यों की स्वयं मानिटरिंग करने के साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण को लगातार नजर बनाए रहते हैं। साथ ही जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को पुलिस कार्यालय में गठित आईजीआरएस सेल द्वारा सम्बंधित थानों पर आनलाईन प्रेषित की जाती है। समस्त सम्बन्धित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा प्राप्त सन्दर्भो की जांच आख्या आनलाइन दिये गये समय सीमा के अन्दर संबंधित को प्रेषित की जाती है। और आवेदक पुलिस कार्यवाही से सन्तुष्ट है। कि नहीं इसका फीडबैक भी पुलिस कार्यालय से लिया जाता है। जिससे जांच एवं पुलिस कार्यवाही की गुणवत्ता उच्च होती है। इसमें अपराध एवं अपराधियों के प्रति प्रदेश सरकार और शासन की शून्य सहनशीलता की नीति पर अक्षर:अमल कर रही चंदौली पुलिस ने कानून व्यवस्था के साथ ही शिकायत सुनवाई और निस्तारण में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। चंदौली पुलिस को उ0प्र0 सरकार की समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली आईजीआरएस से प्राप्त सभी 100% शिकायतों का निस्तारण करने पर माह अक्टूबर 2024 की रैकिंग में जनपद चंदौली 115 में से 115 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम है। साथ ही जनपद के 15 थानें 90 अंक में से 90 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।
Chandauli:जनपद में महापर्व छठ पूजा लेकर पुलिस ने रूट डायवर्जन नो एंट्री और नो एग्जिट प्लान किया तैयार,देखे कहा से गुज़रेगी वाहने
चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के दौरान जनपद में सुगम यातायात व्यवस्था संचालित करने के लिए 07.11.2024 की दोपहर 12.00 बजे से रात्रि 22.00 बजे तक व दिनांक 08.11.2024 की रात्रि भोर 03.00 बजे से सुबह 10.00 बजे तक सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान व नो एंट्री पॉइंट लागू रहेगा।
जिसमे कोयला मंडी से आज 12:00 बजे दिन से कोई भी बड़ी गाड़ी (ट्रक) पड़ाव की तरफ नहीं जा पाएंगे। रात 10:00 बजे से भोर में 3:00 तक जा सकेंगे। रामनगर की तरफ से आने वाली गाड़ियों के लिए रात 10:00 बजे खुलेगी और सुबह 3:00 बजे बंद हो जाएगी। पचपेड़वा हाईवे से उतरकर आलमपुर होते हुए जो वाहन पड़ाव की तरफ जाना चाहते हैं। उनको पचपेड़वा से उतरने का मार्ग बन्द कर दिया जाएगा। और सीधे हाईवे पड़कर बनारस की तरफ जाएंगे। चकिया तिराहा उर्फ गंजी प्रसाद तिराहा से कोई भी वाहन मुगलसराय स्टेशन की तरफ नहीं जा पाएंगे।गोधना से मुगलसराय की तरफ जाना चाहते हैं तो उनको गोधना पर ही रोक कर हाईवे से भेजा जाएगा।
पड़ाव की तरफ से आने वाले समस्त वाहन सुभाष पार्क तक आएंगे उसके बाद उन्हें पड़ाव की तरफ वापस कर दिया जाएगा जो लोग स्टेशन आना चाहते हैं। वह वीआईपी गेट बाटा तक आएंगे स्टेशन जाएंगे और वापस पड़ाव की तरफ चल जाएंगे। जिन व्यक्तियों को चकिया की तरफ से स्टेशन जाना है वह गंदा नाला से बाये मुड़कर स्टेशन जाएंगे।
Chandauli:पुलिस ने दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ चलाया सघन चेकिंग अभियान 1293 वाहनो का काटा चालान 20 लाख 25 हजार 500 रुपये का वसूला जुर्माना
चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन पर चलाए जा रहे अभियान में यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान 1293 वाहनों का चालान कर 20 लाख 25 हजार 500 का जुर्माना वसूल किया। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया।
यातायात माह में पुलिस ने दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया उक्त अभियान में पुलिस ने बिना साइलेंसर मोडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट, बिना शीटबेल्ट, तीन सवारी, ब्लैक फ़िल्म लगे वाहन, पिकअप बिना रजिस्ट्रेशन व यातायात नियमों का उल्ल्घन करने वाले, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट न लगाये जाने पर कुल 1293 वाहनों का चालान करते हुए 20 लाख 25 हजार 500 जुर्माना वसूला किया गया। लगया साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लोगो को जागरूक किया। की यातायात नियमों के पालन जरूर करें नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करे वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें व दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करे
Chandauli:खंडहर में मिला 35 वर्षीय युवक का शव,क्षेत्र में फैली सनसनी
नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के जयमोहनी गांव के खंडर में बुधवार को 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि जयमोहनी गांव निवासी नंदू पासवान का पुत्र रमेश पासवान 35 वर्ष तीन दिन पूर्व से ही घर से किसी काम के सिलसिले में निकला था। मंगलवार को उसका शव खंडहर के एक पुराना मकान में मिला है। जिसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ आपरेशन कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि परिजनों द्वारा बताया गया है कि रमेश नशे का आदि था। मौके से घटनास्थल पर नशे का तीन इंजेक्शन भी मिला गया है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
Chandauli:जनपद में किसानों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित,धान खरीद में समस्या होने पर इस नंबर पर तत्काल करें शिकायत
चंदौली। खाद्य विपणन अधिकारी अनुपम कुमार निगम ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत सीधे कृषकों से धान क्रय करने करने के लिए शासन द्वारा निर्गत धान क्रय नीति के अनुपालन में जनपद में धान क्रय सम्बन्धी शिकायतों के प्रभावी अनुश्रवण करने के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नम्बर-05412-260117 है। उक्त कन्ट्रोल रूम में खाद्य विभाग के कार्मिकों की ड्यूटी लगायी गई है। जिसमें विद्यासागर उपाध्याय, सज्जाद अहमद खान, योगेश मौजूद रहेंगे। किसान सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक अपनी धान क्रय से सम्बन्धित समस्त प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए उक्त दूरभाष नम्बर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
डाला छठ:गहरे पानी वाले घाटों और तालाबों पर बैरिकेडिंग के साथ गोताखोर की रहेगी तैनाती,संदिग्धों व अराजकतत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर
चंदौली। आगामी त्योहार डाला छठ महापर्व को लेकर पुलिस की तरफ से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। घाटों व तालाबों पर वर्दी के साथ साथ-साथ सादे वर्दी में पुलिस के जवान व महिला कॉन्स्टेबल तैनात रहेंगे। साथ ही संदिग्ध व अराजकतत्वों पर अपनी पैनी नजर बनाए रहेंगे त्योहार में किसी प्रकार का खलल डालने वालों को किसी भी हाल में बख्सा नही जाएगा।
अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि तालाबो व गहरे पानी वाले घाटों में बैरिकेडिंग के साथ गोताखोर की तैनाती किया गया है। सभी घाट पर रोशनी, वस्त्र बदलने के लिए घेरा का निर्माण एव ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था रहेगी। इसके अतिरिक्त घाटों पर साफ सफाई, नियत्रंण कक्ष एवं सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे। साथ ही यातायात नियंत्रण के लिए सड़को व नेशनल हाईवे पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। घाटों पर स्वास्थ्य सहायता केन्द्र स्थापित रहेगा। जहां चिकित्सक एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी आवश्यक दवाओं के साथ उपस्थित रहेंगे। त्योहार में किसी खलल डालने वालों को किसी भी हाल में बख्सा नही जाएगा।
Chandauli:उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने पुलिसकर्मियों के कंधे पर एसपी ने सजाया स्टार,बोले पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपने कर्तब्यों का करें निर्वहन
चंदौली। पुलिस लाइन में बुधवार को एसपी आदित्य लांग्हे व प्रशिक्षु उपाधीक्षक नामेन्द्र रावत ने उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने रमेश यादव दुर्गेश यादव बसंत कुमार के पदोन्नति पर उनको कंधे पर स्टार लगाकर बधाई दी। और पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपने कर्तब्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों को हमेशा ऊर्जावान रहते हुए सकारात्मक सोच के साथ अपने कार्य करना चाहिए। कभी भी अपने आपको हतोत्साहित नहीं करना चाहिए। बड़े से बड़े चुनौतीपूर्ण दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाना चाहिए। और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के साथ अन्य चुनौतियों का सामना भी तन्मयता व निष्ठा से करना चाहिए।











