28.5 C
Chandauli
Sunday, September 27, 2026

Buy now

Chandauli:ट्रेन से गिरकर रेलकर्मी की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

- Advertisement -

नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर रेलवे यार्ड में गुरुवार की देर रात ट्रेन से गिरने से रेलकर्मी यात्री की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
बिहार के रोहतास करहर थाना अंतर्गत भोखारी गांव निवासी ओम प्रकाश सिंह 28 वर्ष गुजरात के अहमदाबाद डिवीजन के मेहसाना में रेलवे ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत है। छठ पूजा के पर्व पर गुरुवार को अपने गांव जाने के लिए जोधपुर ट्रेन से जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में यात्रा के दौरान सरेसर रेलवे यार्ड के समीप ट्रेन से गिरने से इसकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर अलीनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसके जेब से मिले कागजात के आधार पर इसके परिजनों को फोन कर सूचना दी। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि इसके साथ ट्रॉली बैग आदि सामान था वह भी गायब है। इसकी मौत भी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights