25.3 C
Chandauli
Friday, March 20, 2026

Buy now

Home Blog Page 124

अतिक्रमण के चपेट में नगर का सर्विस रोड,बोले अधिकारी जल्द चलाया जाएगा अभियान


चंदौली। नगर में अतिक्रमण की समस्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिसके कारण हर दिन सर्विस रोड पर जाम के साथ-साथ दुर्घटना का खतरा बना रहता है। सर्विस रोड से अतिक्रमण हटाने में न तो प्रशासन कोई दिलचस्पी दिखा रहा है। और न ही एनएचआई के अधिकारी नगर में सर्विस रोड पर आम लोगों के पैदल चलने के लिए बनाए गए। नाले को भी पूरी तरीके से कब्जा कर लिया गया है। राहगीरों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
दरअसल राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा आम लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए सर्विस रोड पूरी तरह अतिक्रमण की चपेट में है। जिला अस्पताल से लेकर चंदौली मझवार स्टेशन तक लोगों का पैदल चलना दुश्वार हो गया है। अतिक्रमण के कारण लोग सड़क पर ही अपनी वाहन खड़ा कर सामान खरीदने चले जाते हैं। इससे सर्विस रोड पर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिसमे फसकर लोग घंटो हलकान होते हैं। अतिक्रमणकारियों को न पुलिस का डर है और न प्रशासन का जिसके कारण उनका मनोबल प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सहायक प्रबंधक यातायात के.डी मौर्या ने बताया कि सर्विस रोड के किनारे अतिक्रमण किए गए लोगों को प्रतिदिन हटाने को बोला जा रहा है। आगामी त्योहार डाला छठ खत्म होने के बाद सर्विस रोड से अतिक्रमण हटाया जाएगा।

अपराधियों पर नकेल कसने के साथ-साथ महिलाओं व बालिकाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबित बनाने में जुटी चंदौली पुलिस


चंदौली। जनपद पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के साथ-साथ महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने में जुट गई है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर नौगढ़ क्षेत्र में ग्राम्या संस्थान द्वारा नौगढ़ में पूर्व से लघु कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं व महिलाओ को एसएसपी नौगढ़ व सीओ द्वारा प्रमाण पत्र वितरण करने के साथ उनको मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी गई।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव ने कहा कौशल विकास प्रशिक्षण एक ऐसा महत्वाकांक्षी योजना है। जिसके द्वारा महिलाओं व बालिकाओ के कौशल विकास का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

यहाँ यह स्पष्ट करना होगा कि कम्युनिटी पुलिसिंग के इस प्रयास के अन्तर्गत अशिक्षित या कम पढ़े महिलाओं व बालिकाओ को आत्मनिर्भर बनाना मुख्य उद्देश्य हैं। सीओ कृष्णमुरारी शर्मा ने कहा कि छात्राओं को अच्छी शिक्षा व संस्कार प्राप्त कर भविष्य में अपने पैरों पर खड़े होकर अपने माता-पिता व गांव का नाम रोशन करना चाहिए। निर्धन व वंचित विद्यार्थियों को सुविधा मुहैया करके उन्हें शिक्षित व संस्कारी बनाने के लिए हम प्रयासरत है।

डाला छठ: सफाई के साथ ही सुरक्षा को लेकर गंभीर दिखे चेयरमैन व कोतवाल,तालाबों पर व्यवस्थाओं को परखा

चंदौली। डाला छठ पर्व को लेकर तैयारियां अब मुकम्मल हो चुकी है। चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू ने मंगलवार को नगर के सावजी के पोखरे का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां मौजूद कोतवाल राजेश कुमार सिंह के साथ घाटों का मुआयना कर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जाने पर बल दिया। इसके साथ ही घाटों की सफाई के साथ ही रोशनी की व्यवस्था पर अवलोकन किया। उन्होंने पोखरे पर तैनात सफाई कर्मियों को साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही नगर पंचायत कर्मियों को रोशनी के माकूल प्रबंध किए जाने के निर्देश दिया। कहा कि डाला छठ पर्व पर व्रती महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जाए। व्रती महिलाओं व परिजनों को पोखरे तक आने जाने के लिए हाइवे प्राधिकरण के नाले पर अस्थायी पुल निर्माण की बात कही। कहा कि छठ पूजा के दौरान सुबह व शाम गोताखोरों को पानी में तैनात रखे, ताकि अप्रिय घटना ना होने पाए। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सर्विस रोड पर भारी वाहनों का आवाजाही को बैरिकेडिंग लगाकर प्रतिबंधित किया जाएगा, ताकि सरोवर पर आने-जाने वालों को किसी भी तरह की असुविधा ना होने पाए। इसके बाद चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू व कोतवाल ने नगर के अतिप्राचीन काली माता मंदिर प्रांगण स्थित सरोवर पर सुरक्षा एवं साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

Chandauli:छिनैती के घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,नगदी सहित तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद

चंदौली। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मंगलवार को धरहरा नहर पुलिया से छिनैती के घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों धर दबोचा और उनके पास से 80 हजार नगद एक तमंचा 315 बोर के तमंचे के साथ एक जिन्दा कारतूस व दो मोबाइल बरामद किया। उक्त मामले का खुलासा सीओ रघुराज ने सकलडीहा थाने में किया।

उन्होंने बताया कि डेढगांवा गांव निवासी सन्तोष सिंह के ईट भट्ठे पर दो बदमाश आए और भट्टा मुन्शी अर्जुन राम रिंकु सिंह व वकील खरवार से हाथापाई करके तमंचा दिखाकर मौके से झोले में रखा 81,000 रुपया नगद छिनकर भाग गए। साथ ही जाते जाते ड्राइवर वकील खरवार से बोले कि तुम्हारा मालिक जहां भी हो उसे बता देना कि शाम तक 5,00,000 (पांच लाख) भेज दे नही तो जहाँ भी मिलेगा उसे हम लोग गोली मार देंगे और फरार हो गए। भुक्तभोगी के तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि छिनैती के घटना को अंजाम देने वाले बदमाश धरहरा नहर के पुलिया पर मौजूद हैं और कही भागने के फिराक में है। पुलिस ने घेरे बंदी कर दोनों बदमाशों को धर दबोचा पूछताछ में उन्होंने ने अपना नाम आवाजापुर गांव निवासी अभिषेक सिंह उर्फ लल्ला व वाराणसी फूलपुर गांव निवासी सूर्यांश सिंह उर्फ तन्नू बताया जिनके पास से छिनैती के 80,000 रुपया नगद एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस के साथ दो मोबाइल बरामद किया गया है। इस दौरानथानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उ0नि0 जनक सिंह, अवधेश कुमार, मुकेश कुमार, प्रश्विन कुमार दूबे, रणविजय मौजूद रहे।

Chandauli:एसपी ने पुलिस लाइन में फीता काटकर यातायात जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ,बोले यातायात नियमों का पूर्णतया करें पालन


चंदौली। यातायात जागरूकता अभियान का शुभारंभ मंगलवार को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने पुलिस लाइन में फीता काटकर किया गया। इस दौरान उन्होंने लोगो को जागरूक किया कि व्यक्ति का जीवन बहुमूल्य होता है। इसे किसी भी प्रकार की लापरवाही करके खतरे मे नही डाला चाहिए पुलिस द्वारा लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया जाता रहता है।
इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद महेन्द्र टेक्निकल इंटर कॉलेज व एमडीएस पब्लिक स्कूल के बच्चों को इस बात की शपथ दिलाई की वो अपने अभिभावक, माता-पिता,भाई-बहन आदि किसी को भी बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन तथा बिना शीट बेल्ट के चार पहिया वाहन नहीं चलानें देगें व उनसे यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करेंगे। हेलमेट एवं शीटबेल्ट चालान के डर से नहीं बल्की अपनी स्वयं की सुरक्षा के लिए लगाए। आज के समय सड़क दुर्घटना में होने वाली मौंते किसी भी तरह की होनें वाली मौतों से कहीं अधिक है। अगर हम सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पूर्णतया पालन करें तो होनें वाली इन दुर्घटनाओं तथा असमय मृत्यु को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह,अनिल कुमार यादव,सीओ राजेश कुमार राय, आदि मौजूद रहे।

Chandauli:सघन चेकिंग अभियान में पुलिस ने 1299 वाहनो का काटा चालान,18,79,300 रुपये का वसूला जुर्माना

चंदौली। पुलिस अधीक्षकआदित्य लांग्हे पुलिस के निर्देशन पर चलाए जा रहे अभियान में यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान 1299 वाहनों का चालान कर 18,79,300 का जुर्माना वसूल किया।साथ ही लोगो को यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया।

पुलिस ने चेकिंग अभियान में बिना साइलेंसर मोडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट, बिना शीटबेल्ट, तीन सवारी, ब्लैक फ़िल्म लगे वाहन, पिकअप बिना रजिस्ट्रेशन व यातायात नियमों का उल्ल्घन करने वाले, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट न लगाये जाने पर कुल 1299 वाहनों का चालान करते हुए 18,79,300/-₹ का जुर्माना अधिरोपित किया गया। लगया साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लोगो को जागरूक किया। की यातायात नियमों के पालन जरूर करें नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करे वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें व दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करे

इनसेट——
चालान वाहनो की संख्या
1.बिना हेलमेट-773 नो पार्किंग-133 तीन सवारी- 89 सीट बेल्ट- 33 बिना वैलिड इनस्योरेंस के वाहन चलाना- 22 यातायात नियमों का उल्लंघन- 15 गलत नंबर प्लेट-55 मागने पर ड्राइविंग लाइसेन्स न दिखा पाना- 74 वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना- 11 परमिट शर्तों का उल्लंघन करना-07 मांगने पर रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट न दिखा पाना-05 काली फिल्म-07 ओवर स्पीड-21 ध्वनि प्रदूषण-34
बेवजह हार्न बजाना-11 वायु प्रदुषण-01 क्षमता से अधिक सवारी बैठाना-02 बिना फिटनेस के वाहन चलाना-04 सीज-02

Crime News : Hariyana निर्मित 12 लाख की अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बलुआ थाने में प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते सीओ रघुराज व इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा।
बलुआ थाने में प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते सीओ रघुराज व इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा।

बलुआ पुलिस ने डीसीएम से 1700 लीटर अवैध शराब किया बरामद

Young Writer, Crime News Chandauli: बलुआ पुलिस ने सैदपुर गाजीपुर के रास्ते से बिहार के लिए तस्करी को जा रही एक डीसीएम पर लदे 12 लाख की हरियाणा की शराब को बराम किया है। इस पुलिस कार्यवाही में 1700 लीटर अवैध शराब के साथ दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े। पुलिस ने दोनों को आबकारी अधिनियम के तहत निरूद्ध कर जेल भेज दिया।

सकलडीहा क्षेत्राधिकारी रघुराज ने बताया कि थाना प्रभारी बलुआ डा.आशीष कुमार मिश्रा द्वारा गठित टीम के एसआई तरुण पाण्डेय मय हमराह द्वारा मजिहदां पुलिया पर रात में चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक डीसीएम गाड़ी जो कि गाजीपुर-सैदपुर पुल के रास्ते आ रही है, जिसमें अवैध अंग्रेजी शराब लदी है। जो चन्दौली के रास्ते बिहार जाने वाली है। सूचना पर मजिदहां पुलिया पर थाना बलुआ व जनपदीय एसओजी टीम द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग प्रारम्भ की गई। कुछ देर बाद एक डीसीएम सामने से आती दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा सामने से आ रहे वाहन को रुकने का इशारा करने पर वाहन चालक व सहचालक वाहन खड़ा करके भागने लगे। जिसपर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करके दोनों अभियुक्तों को 2ः30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान राजेन्द्र राय निवासी ग्राम नगवा थाना भगवानपुर द्वारा जिला सिवान (बिहार) व शैलेन्द सिंह निवासी ग्राम पुणरी पोस्ट पुणरी थाना नवाबगंज जिला फरुर्खाबाद के है। दोनों अभियुक्तों नें संयुक्त रूप से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि गाडी में शराब लदी है जिसको हम लोग हरियाणा के सूरजकुण्ड से लादकर ले आ रहे है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से डीसीएम वाहन से कुल 190 पेटी में लगभग 1700 लीटर आफिसर्स च्वाइस ब्राण्ड की हरियाणा निर्मित अवैध अग्रेजी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में डा. आशीष कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी कैलावर अनिल कुमार यादव,चौकी प्रभारी मारूफपुर तरुण पाण्डेय, एसआई पारसनाथ यादव, पवन कुमार बिन्द, शिवराज मौर्या, सुग्रीव चौरसिया, शिशिर यादव, रामजी पाण्डेय, आशीष मिश्रा प्रभारी एसओजी टीम/सर्विलांस सेल, विजेन्द्र कुमार सिंह, अरविन्द भारद्वाज, राणा प्रताप सिंह, आनन्द सिंह, राजेश यादव, अजीत कुमार सिंह, मनोज कुमार, मनीष कुमार रहे।

नौगढ़ के मझगांवा में संचालित अवैध पाली क्लीनिक सील



नौगढ। अवैध रूप से क्षेत्र के मझगावां गांव में संचालित जन सहायक पाली क्लीनिक की जांच में आरोप सही पाए जाने पर उपजिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को नायब तहसीलदार प्रभुनाथ यादव व स्वास्थ्य विभाग के एआरओ रविप्रकाश मिश्रा ने अस्पताल सील किए जाने की कार्रवाई किया है।
इस दौरान संचालक डा.अनुप कुमार सिंह मौके पर से फरार हो गए। उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने बताया कि बीते माह तहसील सभागार में आयोजित जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में अस्पताल का संचालन अवैध रूप से किए जाने की शिकायत मिली थी। जिसपर नायब तहसीलदार प्रभुनाथ यादव को कुछ दिनों पूर्व मौके पर भेजकर आरोपों की जांच कराई गई थी। जिसमें आरोपों की पुष्टि होने पर सोमवार को नायब तहसीलदार व स्वास्थ्य विभाग से एआरओ रविप्रकाश मिश्रा को मौके पर भेजकर अवैध रूप से संचालित जन सहायक पाली क्लीनिक को सील कराया गया है।

गाजियाबाद प्रकरण को लेकर अधिवक्ताओं में दिखा आक्रोश,दोषी पुलिस कर्मियों के निलंबन व बर्खास्तगी की मांग



चंदौली। संयुक्त बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी अविनाश कुमार से मिला। इस दौरान अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद में अधिवक्ताओं के ऊपर लाठीचार्ज करने के साथ ही अधिवक्ताओं के विरूद्ध एफआईआर दर्ज होने प्रकरण को उठाया। मांग किया कि प्रकरण में दोषी पुलिस कर्मियों व जिला जज गाजियाबाद के निलंबन व बर्खास्तगी की मांग की और ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की बर्बरता व उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिस तरह से गाजियाबाद में घटना हुई है उससे अधिवक्ता समाज में गहरा आक्रोश है। अधिवक्ताओं को लाठियों से पीटने के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उत्पीड़न की कार्यवाही की जा रही है जो पूरी तरह से गलत है। इसे तत्काल वापस लिया जाए। सिविल बार अध्यक्ष राकेश रत्न तिवारी ने कहा कि सरकार गाजियाबाद प्रकरण को संज्ञान में ले और अधिवक्ताओं पर लाठिया चलाने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच कर कार्यवाही सुनिश्चित करे। साथ ही अधिवक्ताओ ंके खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लिया जाए। मांग किया कि जनपद न्यायाधीश गाजियाबाद के खिलाफ निलंबन व बर्खास्तगी की कार्यवाही की जाए। इसके बाद अधिवक्ताओं ने पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस अवसर पर चन्द्रभान सिंह, अभिनव आनन्द सिंह, संदीप, विकास सिंह, जय प्रकाश सिंह, विनय सिंह, अनिल कुमार सिंह, गौरव कुमार, लक्ष्मीकांत, रविकांत इमरान सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री झन्मेजय सिंह व हरेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

Chandauli News : अमड़ा में ऐतिहासिक रामलीला का मंचन देखने को उमड़े ग्रामीण

अमड़ा में आयोजित रामलीला के मंचन का दृश्य।
अमड़ा में आयोजित रामलीला के मंचन का दृश्य।

Young Writer, कंदवा।  श्री रामलीला समिति, अमड़ा की ओर से रामलीला का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर धनुष यज्ञ का मंचन किया गया, जिसने रामायण की दिव्यता और उसके नाटकीय पलों को जीवंत कर दिया। मंचन के दौरान राजाजनक ने स्वयंवर की एक कठिन शर्त रखीकृजो योद्धा भगवान शिव के धनुष की प्रत्यंचा चढ़ा देगा, वही देवी सीता के साथ विवाह का अधिकारी होगा।

स्वयंवर में एकत्रित राजा-महाराजाओं में उत्साह और प्रतिस्पर्धा चरम पर थी। रावण और बाणासुर जैसे महाबली योद्धाओं ने आत्मविश्वास से भरे, धनुष उठाने का प्रयास किया। दोनों के बीच वाक युद्ध से सभा में सन्नाटा छा गया, परंतु जब वे धनुष उठाने में असफल रहे, तो दर्शकों की उम्मीदें टूटती सी दिखीं। फिर भी, अन्य वीरों ने बारी-बारी से अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने का प्रयास किया, किंतु वे भी असफल रहे।

तब गुरु विश्वामित्र के आदेश पर भगवान श्रीराम ने पवित्र शिव धनुष को उठाया और अपनी अद्वितीय शक्ति से उसे तोड़ दिया। यह दृश्य इतना सम्मोहक था कि दर्शक आनंदित हो उठे। तत्पश्चात देवी सीता ने भगवान श्रीराम को वरमाला पहनाई, और इसके साथ ही परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण के साथ उनके संवाद का मंचन भी हुआ। इस संवाद में परशुराम और लक्ष्मण के अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और वातावरण को रोमांच से भर दिया। रामलीला में हर किरदार का अभिनय दर्शकों के दिलों पर अपनी अमिट छाप छोड़ गया। भगवान श्रीराम की भूमिका में हरिओम पाठक ने अपनी अदाकारी से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। लक्ष्मण की भूमिका में ऋषभ सिंह का अभिनय जीवंत रहा, जबकि परशुराम की भूमिका को घनश्याम यादव ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से निभाया। राजा जनक के रूप में विशाल सिंह, साधु राजा के रूप में  बादल सिंह, दुष्ट राजा के रूप में राहुल सिंह, रावण की भूमिका में अतुल उपाध्याय, सीता के रूप में आयुष, विश्वामित्र के रूप में मृत्युंजय सिंह और शतानंद की भूमिका में विष्णु ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस आयोजन की कुशल निर्देशन और व्यास की भूमिका बलराम पाठक और यशवंत पाठक ने बखूबी निभाई। इस अवसर पर अनिल सिंह, शिवानंद सिंह, शिवकांत सिंह, परमानंद सिंह, नीरज सिंह,अंकित सिंह, आकाश सिंह, पप्पू जायसवाल, रामबचन सिंह, त्रिभुवन सिंह,समर बहादुर सिंह, अभिनंदन पांडेय, विनोद सिंह, अरविंद सिंह, पप्पू खरवार, दिग्विजय सिंह और पवन सिंह उपस्थित रहे। 

Chandauli
clear sky
25.3 ° C
25.3 °
25.3 °
19 %
2.9kmh
5 %
Thu
25 °
Fri
38 °
Sat
29 °
Sun
33 °
Mon
36 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights