चंदौली। ऑपरेशन क्लीन के अन्तर्गत थाना मुगलसराय इंडस्ट्रियल एरिया अंतर्गत गणेश प्लाईवुड उद्योग व नेवल कलकत्ता प्रा0 लि0 कम्पनी में सात थानों द्वारा 37 अभियोगों से सम्बंधित अवैध 1965.72 किग्रा गांजा विनष्टीकरण कराया गया। जिसकी अनुमानित कीमत 2.5 करोड़ बताया गया।
अधीक्षक आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में चलाया जा रहा अभियान में जिला स्तरी दो कमेंटी का गठन कर सात थानों को निर्देशित किया था। जिसके क्रम में 37 अभियोगों से सम्बंधित अवैध गांजा 1965.72 किग्रा का थाना मुगलसराय इंडस्ट्रियल एरिया अंतर्गत दो स्थानो पर विनष्टीकरण कराया गया। परिक्षेत्रीय व जिला स्तरी 02 कमेंटी में नामित सदस्य- पुलिस अधीक्षक आपरेशन अनिल कुमार यादव,अपर पुलिस अधीक्षक सदर , राजेश कुमार राय क्षेत्राधिकारी सदर, अनिल कुमार क्षेत्राधिकारी सैदपुर गाजीपुर अनिल कुमार, निरीक्षक शेषधर पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी, सम्बन्धित अभियोगों के विवेचकगण की उपस्थिति में वीडियोग्राफी के माध्यम से जनपद के सात थानों से संबंधित 37 अभियोगों के मालों को चेक कराकर उपलब्ध संसाधन द्वारा सुरक्षित स्थान-इंडस्ट्रियल एरिया मुगलसराय अंतर्गत गणेश प्लाईवुड उद्योग में मानक के अनुसार कम्पनीय के माध्यम से 36 अभियोगों से सम्बन्धित कुल 850.972 किग्रा अवैध गांजा का विनष्टीकरण कराकर ऑपरेशन क्लीन’ को सफल बनाया
Chandauli:सात थानों की पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा कराया नष्ट,कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
Chandauli:जनपद के प्रथम नागरिक ने ध्वजारोहण के साथ किया पौधरोपण
चंदौली। जनपद के प्रथम नागरिक व जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा ने रविवार को जिला पंचायत कार्यालय पर गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद जहां झंडे को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सलामी दी वहीं पौध रोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा का भी संदेश दिया।
गणतंत्र दिवस पर जिला पंचायत कार्यालय पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

जहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह छत्रबाली सिंह व अपर मुख्य अधिकारी अमित राय के साथ प्रशासनिक अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने ध्वजारोहण के बाद सभी को संविधान का शपथ दिलाया। इस दौरान राजेश यादव, पुष्कर कुमार, अनिल कुमार, सुदर्शन राम, शैलेंद्र यादव उपस्थित रहे।
Chandauli:चालान काटने को लेकर पुलिस वाले से भीड़ी पुलिस,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
चंदौली। चंदौली पुलिस चौकी के सामने शनिवार की अचानक हड़कंप की स्थिति मच गयी। यह सबकुछ उस वक्त हुआ जब सड़क पर खड़ी कार का चालान काटने को लेकर सिपाही और दरोगा सरेआम भीड़ गए, जिसकी वीडियो चंद मिनटों बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के मुताबिक एक पुलिस वाला दूसरे को थप्पड़ जड़ते हुए देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कस्बा चौकी प्रभारी अपने मातहतों संग सिपाही को चौकी में लाकर पिटाई कर देते है, जिससे नाराज सिपाही धरने पर बैठ गया। मामला महकमे के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया तो दोनों पक्षों को कोतवाली बुला लिया गया।
बताया जा रहा है कि दीवान राजनारायण पुलिस लाइन में तैनात है, जो अपने चार पहिया वाहन से सब्जी खरीदने के लिए मंडी में गए हुए थे। वह सर्विस रोड पर कार खड़ी करके सब्जी खरीद रहे थे तभी चौकी इंचार्ज संतोष तिवारी वाहन के पास पहुंचे और फोटो खींचकर गाड़ी का चालान करने लगे। जिसके बाद सिपाही ने खुद को स्टाफ बताते हुए चालान न काटने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि इसके बाद दीवान को पुलिस वाले पास स्थित पुलिस चौकी पर ले गए और वायरल वीडियो के मुताबिक उसके साथ मारपीट की। उक्त घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल दोनो पक्षों को कोतवाली बुलाया गया है। मामले में सुलह के जरिए उसका पटाक्षेप का प्रयास चल रहा है। इस घटना के बाद स्थानीय लोग यह चर्चा करते हुए गए कि पुलिस वाले से ही पुलिस भीड़ गयी। आमजन के प्रति पुलिस का जो रवैया देखने को मिलता था, आज वह पुलिस वाले के प्रति दिखा है। इस संबंध में सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चालान काटने को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कर दिया गया है।
आमजन से हटाएं मुकदमा, विवाद का करें पटाक्षेपः मनोज सिंह डब्लू
सपा के राष्ट्रीय सचिव ने पीडब्ल्यूडी की जमीन से अतिक्रमण हटाने की आवश्यकताओं पर दिया बल
Young Writer, चंदौली। मुगलसराय में सड़क चौड़ीकरण को लेकर उपजे विवाद में विपक्ष के राजनेताओं का इंट्री हो गयी है। सड़क चौड़ीकरण के समर्थन व विरोध में जुलूस निकालने के बाद प्रशासन ने दोनों पक्षों के 350 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसे संज्ञान में लेते हुए शनिवार को सपा के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे से कलेक्ट्रेट में मुलाकात की। इस दौरान डीएम को पत्र देकर व्यापारियों व आमजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और इसे वापस लेने की मांग की। साथ ही सड़क चौड़ीकरण के मुद्दे को जिलाधिकारी के निगरानी समिति बनाकर सुलझाने की आवश्यकता जताई।

इस दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि मुगलसराय में स्थानीय पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमें में 350 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर किया है, जो पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है। लोकतंत्र में सभी को अपनी बातों को संवैधानिक तरीके से रखने का अधिकार है और इस अधिकार की सुरक्षा जिला प्रशासन का दायित्व भी है लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण यह कि मुगलसराय में अपनी बातों व मांगों को लेकर जुलूस निकालने व प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस ने मुकदमें कायम करके उनकी आवाज को दबाने का काम किया है। कहा कि मुगलसराय में सड़क चौड़ीकरण के विवाद को डीएम स्वयं अपने स्तर से संज्ञान में लें और इसके पटाक्षेप के लिए किसी सक्षम अधिकारी को नामित करें, ताकि विवाद का जल्द से जल्द निपटारा हो सके। कहा कि मुगलसराय में पीडब्ल्यूडी विभाग की जमीनों पर व्यापक पैमाने पर अतिक्रमण व अवैध कब्जा लम्बे समय से कायम है, लिहाजा मुगलसराय में पीडब्ल्यूडी की जमीन को कब्जा मुक्त किए जाने की भी कार्यवाही करने का आदेश सक्षम अधिकारी को दें, ताकि सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो। इसके साथ ही मुगलसराय पुलिस की ओर से स्थानीय लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमें को हटाया जाए। इस अवसर पर संतोष उपाध्याय, छोटू सिंह, अमित उपाध्याय, सत्यपाल यादव, शिवम सिंह, गुड्डू सिंह, अभिनव सिंह भल्ला आदि उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय मतदाता दिवसः उम्दा कार्य करने वाले बीएलओ को मिला सम्मान
पंडित कमलापति त्रिपाठी डिग्री कालेज में हुए विविध कार्यक्रम
चंदौली। पंडित कमलापति त्रिपाठी डिग्री कालेज में 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान उम्दा कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया। इसी कड़ी में सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के घरचित स्थित भाग सं0-267 के बीएलओ इंद्रजीत यादव अजीत को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा अन्य बीएलओ को भी उनके बेहतर काम के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
विदित हो कि इंद्रजीत यादव अजीत, निर्वाचन विभाग की ओर से दिए गए बीएलओ के दायित्व के प्रति निरंतर गंभीर है। वह लम्बे समय से बीएलओ का दायित्व बखूबी निभाते चले आ रहे हैं। उनके द्वारा मतदाता सूची में नए मतदाताओं का नाम अंकित करने के साथ ही छूटे महिलाओं, पुरुषों, दिव्यांगों के नाम को शामिल कराने का काम पूरी निष्ठा से करते चले आ रहे हैं। इसके अलावा मतदाता सूची में व्याप्त त्रुटियों के सुधार की दिशा में भी इनके द्वारा अच्छा कार्य किया गया। जिसे जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से संज्ञान में लेते हुए शनिवार को पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बीएलओ इंद्रजीत यादव अजीत को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि बीएलओ मतदाता पुनरीक्षण कार्य के प्रति गंभीरता दिखाएं, ताकि अधिक से अधिक युवा मतदाताओं को सूची से जोड़कर उन्हें मतदान का अधिकार प्रदान किया जा सके। इस अवसर पर एडीएम सुरेंद्र सिंह, सीडीओ एसएन श्रीवास्तव, एसडीएम हर्षिका सिंह आदि उपस्थित रहे।
हज़ार किमी की अनूठी बाइक यात्रा से डाक सेवाओं का प्रचार कर लौटे वैलियंट वाराणसियन डाक योद्धा
चंदौली। पोस्टमास्टर जनरल वाराणसी परिक्षेत्र
कर्नल विनोद कुमार की अगुवाई में इंडिया पोस्ट की सेवाओं का प्रचार प्रसार करने वाली “वैलियंट वाराणसियन बाइक रेली” आज अपने महाभियान के अंतिम पड़ाव पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर पहुची जहां डाक विभाग की “ग्राहक संगोष्ठी” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में राजीव कुमार अधीक्षक डाकघर वाराणसी पूर्वी मंडल के द्वारा डाक सेवाओं जिनमें बल्क ग्राहक के लिए आकर्षक छूट, डाक घर निर्यात केंद्र, मीडिया पोस्ट, ईपोस्ट, डायरेक्ट पोस्ट, जन सुरक्षा योजनाएं, बचत बैंक योजनाएं, डाक जीवन बीमा एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा व्यापारियों की सुगमता हेतु विभिन्न बिंदुओं पर पीपीटी के माध्यम से अवगत कराया गया। ग्राहको को उनके व्यवसाय के प्रचार प्रसार के लिए डाक विभाग की मीडिया पोस्ट डायरेक्ट पोस्ट, खुदरा पोस्ट, लॉजिस्टिक पोस्ट की सुविधा के बारे में बताया गया। कर्नल विनोद कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित व्यापर मंडल के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रेश्वर जैसवाल तथा आराधना गुप्ता, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड तथा सभी उपस्थित व्यापारियों से भारतीय डाक की सभी योजनाओं में निवेश कर लाभ उठाने की अपील किया। उन्होंने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के लिये मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल के लोगो के विकास हेतु भारतीय डाक विभाग अपने डेढ़ लाख से ज्यादा डाकघरों में की जा सकने वाली अल्प बचत योजनाओ में निवेश के साथ डाक सेवा जन सेवा के लिए कटिबद्ध है I उन्होंने बताया कि गरीबी अशिक्षा और समानता की लड़ाई में समस्त डाक परिवार सभी देशवाशियों के साथ है। उन्होंने ई-पोस्ट सेवा, डोरस्टेप सर्विसेज के साथ हर योजना को जन जन तक पहुचाने का आश्वासन दिया गया। कर्नल विनोद की वैलियंट वाराणसियन की टीम ने अपने अभियान में भदोही , जौनपुर, गाजीपुर , बलिया तथा चंदौली समेत पांच जिलो में डाक प्रचार कर वाराणसी लौटी I इस टीम ने करीब 1000 किलोमीटर से अधिक दूरी तय किया और हजोरों लोगो को डाक विभाग कि विभिन्न योजनाओं से जोड़ा I इस अभियान में लगभग चालीस हज़ार से अधिक बचत खाते, 1800 सुकन्या समृद्धि के खाते खोले गये, 100 महिला सम्मान बचत पत्र, 4500 ग्राहकों का डाक जीवन बीमा किया गया एवं 21 संपूर्ण सुकन्या ग्राम, 15 महिला सम्मान बचत ग्राम, 12 संपूर्ण बीमा ग्राम बनाये जा चुके हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल विनोद कुमार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक कर्मचारियों को भी सम्मानित एवं पुरष्कृत किया गया l कार्यक्रम में पल्लवी मिश्रा सहायक अधीक्षक डाकघर वाराणसी के साथ अन्य डाककर्मी उपस्थित रहे |
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट की छात्र-छात्राओं ने निकली रैली,बोले अधिकारी प्रदेश ऊंचाइयों की ओर अग्रसर
चंदौली। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार को मुख्यालय स्थित डॉ आरडी मेमोरियल हॉस्पिटल से यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट की छात्र-छात्राओं ने सर्व नहीं सम्मान है यूपी हमारी शान है। का नारा लगाकर रैली निकाली सीडीओ एस एन श्रीवास्तव सीएमओ डॉ. वाई के रॉय व कॉलेज प्रबंधक डॉ धनंजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
इस दौरान सीडीओ एस एन श्रीवास्तव ने कहा की 24 जनवरी सन् 1950 से उत्तर प्रदेश स्थापना के बाद से ही हमारा प्रदेश सदैव ऊंचाइयों की ओर अग्रसर रहा है। तथा इसकी अखंडता व विकास हम सभी के लिए सर्वोपरि है। सीएमओ डॉ वाई के रॉय ने कहा की उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य संबंधी सभी उच्च इकाइयों तथा रिसर्च सेंटर को स्थापित कर रहा है। जिससे उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत सभी छात्र/छात्राओं को अपना भविष्य उज्ज्वल बनाने में सुगमता होगी।



कॉलेज प्रबंधक डॉ धनंजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है जहां सभी धर्मों के लोग एक साथ मिलकर शांति पूर्वक अपने सभी सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम मनाते हैं। यहां की संस्कृति में एकता देखने को मिलती है। जो कि उत्तर प्रदेश की अलौकिक विशेषता को प्रकट करता है। इस दौरान डॉ शुभम सिंह, अमन सिंह, प्रवीण मिश्रा, सोनी चौहान,धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप, रिंकू मौर्य, वंदना पाठक,अनुराधा प्रजापति, नीलम यादव, कंचन यादव, अर्चना राज, रीता पाल,इंदू पाल, प्रियंका दुबे,अभिषेक पांडे, विकास यादव,आरती चौहान,आंचल वर्मा, अंजनी, सताक्षी, शिवम मौर्या, जुली, गज़ाला नाजमीन अन्नू कुमारी, मधु सेठ, प्रगति, विजयलक्ष्मी, ख़ुशबू, प्रतीक्षा, शिवानी, शुभांगीआरती, आदि उपस्थित रहे।
Chandauli:सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ
चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को चंदौली कचहरी परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि जनपद एवं सत्र न्यायाधीश रवींद्र सिंह ने सिविल बार अध्यक्ष विनय कुमार सिंह को शपथ दिलाई। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों ने भी समारोह में शपथ ली और अधिवक्ता हित में काम करने के संकल्प को दोहराया।
इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, महामंत्री गौरव सिंह, उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पांडेय, रमेश चन्द्र तिवारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिंह व सत्येंद्र कुमार बिंद, संयुक्त मंत्री सौरभ चन्द्र, राजीव कुमार शर्मा, शम्शुजुहा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रीनिवास पांडेय, शशिशंकर सिंह, विधि प्रकाश चौबे, दुर्गेश पांडेय ने भी शपथ लिया। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि चंदौली के अधिवक्ताओं ने अपने प्रयास से यहां एक सकारात्मक माहौल कायम किया हुआ है। उम्मीद है बार की नई टीम इसे आगे बढ़ाने के दायित्वों का निर्वहन बखूबी करेगी। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से हरसंभव मदद का भी भरोसा दिया। एसपी आदित्य लांग्हे ने वादकारियों को न्याय सुलभ कराने में अधिवक्ताओं से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर हरेंद्र प्रताप सिंह, शहाबुद्दीन, डा.वीरेंद्र सिंह, चन्द्रभान सिंह, चन्द्रमौलि उपाध्याय, सदानन्द सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता राकेश रत्न तिवारी व संचालन महेंद्र प्रताप सिंह उज्ज्वल नारायण सिंह ने किया।
डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार की परम्परा को आगे बढ़ाएं पदाधिकारी
चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के सभागार में शुक्रवार को बार के अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निवर्तमान महामंत्री झन्मेजय सिंह ने अपना कार्यभार सौंपा। वहीं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपना पदभार ग्रहण किया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि चंदौली वासियों एवं अधिवक्ता हित में संघर्ष के लिए डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन जाना जाता है। चंदौली कचहरी परिसर में जो कुछ भी निर्माण कार्य अभी तक हुआ है उसमें इस बार की भूमिका अहम रही है। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता हितों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष किया है। अपेक्षा है कि नए पदाधिकारी इस परम्परा को सदैव बढ़ाने का काम करेंगे इस दौरान अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने वरिष्ठ व कनिष्ठ सदस्यों के सामने अपनी जिम्मेदारियां को मर्यादित ढंग से पूरा करने का भरोसा दिलाया। वहीं बार की मर्यादा को बढ़ाने का भी संकल्प लिया। चार्ज देने के पहले राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद पंचानंद पांडेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपना आशीर्वाद भी दिया। इस मौके पर विद्याचरण सिंह, मोहम्मद शहाबुद्दीन, मोहम्मद शमसुद्दीन, सुल्तान अहमद, रमाकांत सिंह, संतोष सिंह, राजबहादुर सिंह, गोविंद गोस्वामी, राजेंद्र प्रसाद पाठक, आनंद सिंह, अनिल सिंह, पंकज सिंह एवं रामाशंकर यादव, उज्जवल स्वरूप श्रीवास्तव मौजूद रहे।
जननायक कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व को धारण करने की जरूरतः Manoj Singh W

जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनायी गयी
Young Writer, Chandauli : चहनियां क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ स्थित लक्षुब्रम्ह बाबा मंदिर परिसर में शुक्रवार को प्रगतिशील नाई बिकास समिति द्वारा अध्यक्ष बुलबुल सलनानी के देखरेख में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि सांसद व पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह और विशिष्ठ अतिथि विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलित किया। कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत हुआ। मूर्ति स्थापित करने के लिए वित्त विहीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रताप सिंह ने 25 हजार देने की घोषणा किया।
मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर मुख्यमंत्री ही नहीं गरीबों के भी मसीहा थे। जो रिक्शा से चलते थे और झोपड़ी में रहकर जीवन गुजारते थे। बिहार में गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले कर्पूरी ठाकुर ने नाई समाज को इस समाज मे जगह दी।
विशिष्ठ अतिथि विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर बिहार में एक बार उपमुख्यमंत्री ,दो बार मुख्यमंत्री, दशकों तक विधायक रहे और विरोधी दल के नेता रहे। 1952 की पहली विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद वे बिहार विधानसभा का चुनाव कभी नहीं हारे।
सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का पूरा जीवन अनुकरणीय व हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हम सभी को उनके जीवन से त्याग, समर्पण व समाज के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा मिलती है। आज के राजनीतिक परिवेश में उनके व्यक्तित्व को धारण करके ही देश की दिशा व दशा को बदला जा सकता है। कहा कि वह अपने कार्यों के कारण आज भी लोगों की स्मृतियों में जीवंत है। इस अवसर पर एमएलसी अरविंद सिंह, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रगतिशील नाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल हलीम, जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, मनोज सिंह काका, हीरा शर्मा, सुभाष यादव,जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र यादव, बुलबुल सलमानी, इंद्रजीत शर्मा, बसंत शर्मा, महबूब सलमानी, भइया लाल शर्मा, माधव शर्मा आदि लोग उपस्थित थे। अध्यक्षता मोहन शर्मा व संचालन महबूब सलमानी ने किया।










