चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के मनीपट्टी गांव में कुएं के अंदर एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल ग्रामीणों की सहायता से युवती के शव को बाहर निकाला और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताते हैं कि मनीपट्टी गांव निवासी महानन्द यादव की 22 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी रविवार से ही घर से गायब हो गई। जिसको परिजनों ने काफी खोजबीन किया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने थाने पर पहुचकर लिखित तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी। बुधवार की अल-सुबह पूनम का शव गांव के कुएं में उतराया मिला। जिसको देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला और कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत सीओ रघुराज ने बताया कि युवती मानसिक विक्षिप्त थी। परिजनों के तहरीर पर थाने में तीन दिन पहले गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसका शव कुएं में मिला है। जिसको कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Chandauli:घर से लापता युवती का कुएं में मिला शव,क्षेत्र में फैली सनसनी
Chandauli:सालों से पुस्तकालय निर्माण का इंतजार अब खत्म,राजकीय निर्माण एजेंसी को चिह्नित भूमि सुपुर्द
चंदौली। जिले में राजकीय पुस्तकालय के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होता नजर आ रहा है। इसके लिए प्रस्तावित जमीन का राजस्व टीम ने मंगलवार को सीमांकन कर दिया। साथ ही राजकीय निर्माण एजेंसी को चिह्नित भूमि को सुपुर्द कर दिया। अब कार्यदायी संस्था की ओर से जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे लोगों की उम्मीदें जग गई है। वहीं करीब 13 साल से पुस्तकालय निर्माण का इंतजार भी अब शीघ्र ही खत्म हो जाएगा।
प्रदेश सरकार का प्रत्येक जिला मुख्यालय पर राजकीय पुस्तकालय बनाने की योजना है। ताकि पढ़ने और प्रतियोगी तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को भटकना न पड़े। साथ अन्य लोग भी पुस्तकालय का लाभ ले सकें। लेकिन जिला मुख्यालय पर राजकीय पुस्तकालय न होने से प्रयोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पुस्तकालय की सुविधा नहीं मिल पाती है। जबकि शासन ने करीब 13 साल पहले जिला प्रशासन को जमीन तलाश कर राजकीय पुस्तकालय का निर्माण कराने का फरमान जारी किया था। साथ ही शासन से 66 लाख रुपये भी अवमुक्त कर दिए थे। इसके सापेक्ष कार्यदायी संस्था को 50 फीसद धनराशि भी जारी कर दिया गया था। लेकिन जमीन नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य अधर में लटका रहा। हालांकि एक हजार वर्ग मीटर में पुस्तकालय बनाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक की देखरेख में कई जगह जमीन देखी गई। लेकिन जमीन मुहैया नहीं हो पाया। शासन ने इसपर गंभीर रूख अपनाते हुए जिला प्रशासन से कार्यदायी संस्था को जल्द जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। जिलाधिकारी ने तहसील प्रशासन को तत्काल जमीन तलाश कर चिह्नित करने का आदेश दिया था। इसपर बीते दिनों सदर तहसील के बिछियां कला ग्राम के पास 0.040 हेक्टेयर परती भूमि पुस्तकालय निर्माण के लिए जमीन प्रस्तावित की गई। उपजिलाधिकारी एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह के निर्देश पर मंगलवार को राजस्व टीम ने डीआईओएस डीएस यादव और निर्माण एजेंसी की मौजूदगी में उक्त जमीन की बकायदे नापी कर सीमांकर कर दिया। साथ ही चिह्नित भूमि को राजकीय निर्माण एजेंसी को सुपुर्द कर दिया। इससे जल्द पुस्तकालय निर्माण की उम्मीद जग गई है। इस संबंध में डीआईओएस डीएस यादव ने बताया कि राजकीय पुस्तकालय के लिए लगभग 500 वर्ग मीटर जमीन चाहिए। लेकिन उक्त जमीन पौने चार सौ वर्ग मीटर ही है। यह मानक के अनुसार नहीं है। लेकिन अब उक्त जमीन में ही निर्माण कार्य कराया जाएगा। जमीन का सीमांकन करने पहुंची राजस्व टीम में राजस्व निरीक्षक अजीत सिंह, लेखपाल अभिषेक लाल, प्रदीप कुमार, तौफीक अहमद, हरिशरण प्रसाद शामिल रहे।
Chandauli:एनआरएलएम ब्लाक मिशन मैनेजर का रोका वेतन,समूह की महिलाओं ने बीएमएम के खिलाफ बीडीओ से की थी शिकायत
शहाबगंज। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में कार्यरत ब्लाक मिशन मैनेजर अब्दुल कादिर को कार्य में लापरवाही व वित्तीय अनियमित्ता के आरोप में वेतन रोकने के साथ, जिला कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया। वहीं नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब देने का निर्देश दिया गया।
ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर बड़गावा गांव की आधा दर्जन समूह की महिलाएं कार्यरत हैं। लेकिन गांव के दो ही समूह को ब्लाक मिशन मैनेजर अब्दुल कादिर काम दे रहा था। जिसकी शिकायत महिलाओं ने दर्जनों बार बीएमएम से किया। लेकिन संतोषजनक जवाब देने की बजाय टालमटोल करता रहा। जिससे नाराज होकर 14 अक्टूबर को ब्लाक मुख्यालय पर पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया। वहीं ब्लाक मिशन मैनेजर के खिलाफ पैसा लेकर चुनिंदा समूह को कार्य देने आरोप लगाते हुए बीडीओ को ज्ञापन सौंपा था। मांग किया था कि शासन की मंशा है की सभी समूहों को समान अवसर उपलब्ध कराते हुए सभी को कार्य दिया जाय। बीडीओ दिनेश सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसी एनआरएलएम को पत्र भेजकर मामले से अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता व भ्रष्टाचार के आरोप के मद्देनजर अब्दुल कादिर को जिला कार्यालय पर सम्बन्ध करते हुए वेतन रोक दिया गया। वहीं कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में जवाब देने का निर्देश दिया। डीसी एनआरएलएम स्वेता सिंह ने बताया कि बीएमएम के खिलाफ शिकायत मिली है। वेतन रोकने के साथ नोटिस जारी किया गया है। जवाब मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
प्रेम प्रसंग:पुलिस सुरक्षा में हृदयपुर गांव पहुचा युवक का शव,परिजनों में मचा कोहराम
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में सोमवार की देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों द्वारा पिट-पिट कर हत्या के मामले में परिजनों व पुलिस के साथ ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा रही जहा पूरे परिसर का माहौल गमगीन रहा। वही पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को पुलिस सुरक्षा में शव वाहन से उसके गांव हृदयपुर भेजा गया। जहा युवक के शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विदित हो कि बलुआ क्षेत्र के ही हृदयपुर गांव निवासी रामश्रृंगार का पुत्र धीरज 18 वर्ष का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती कुछ दिन पहले फुलवरिया अपने ननिहाल आई थी। सोमवार की रात धीरज भी अपनी प्रेमिका से मिलने वहां पहुंच गया था। जहा घर में घुसते समय ननिहाल के लोगों ने किसी तरह उसको देख लिया। और उसको पकड़कर बुरी तरह मार-पीट कर घायल कर दिया।


जिससे उसको गंभीर चोटें आई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने धीरज को चहनियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहा जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वही पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को पुलिस अभिरक्षा में उसके गांव भेजा गया जहा परिजनों में कोहराम मच गया।
Chandauli:डीएम से मिला कांग्रेसियों का प्रतिनिधिमंडल,संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम वापस लेने के किए राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
चंदौली। संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम बदले जाने के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुचकर जिला अधिकारी निखिल टी.फुंडे को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा और स्टेडियम के नाम को वापस लेने की मांग की
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा बनारस के पुराने प्रतिष्ठित स्टेडियम के आधुनिक निर्माण का उद्धघाटन किया गया। उक्त स्टेडियम के उद्धघाटन के साथ ही स्टेडियम से जुड़ा संपूर्णानंद का नाम हटा दिया गया। जो काफी आपत्तिजनक एवं शर्मनाक ही नहीं बल्कि काशी एवं उसकी गौरवशाली विरासत का भी अपमान है। सरकार के इस घृणित कार्य से काशी के लाखों लोग आहत हुए है। संपूर्णानंद जैसे लोकप्रिय राजनेता का नाम किसी प्रतिष्ठान से हटा दिया जाना महज उनका एवं काशी वासियों की भावनाओं का ही अपमान नहीं बल्कि काशी की विद्वत आचार्य परंपरा और सत्य त्याग नैतिक मूल्य ईमानदारी आदि की एक आदर्श राजनीति की प्रेरणास्पद विरासत और आजादी की लड़ाई के सेनानियों का भी अपमान है। इस दौरान रामजी गुप्ता, डा० नारायण मूर्ति ओझा, मधुराय, रजनीकांत पांडेय, गंगा प्रसाद, अरुण द्विवेदी, प्रदीप मिश्रा, हसन खान, नवीन पांडेय, दशरथ चौहान, माधवेंद्र मूर्ति ओझा, मौजूद रहे।
Chandauli Crime News: प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को उतारा मौत के घाट, आरोपियों के धर पकड़ में जुटी पुलिस
Young Writer, Crime News चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में सोमवार की देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने तत्काल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया‚ जहां चिकित्सकों को उसकी हालत चिंताजनक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताते हैं कि बलुआ क्षेत्र के ही हृदयपुर गांव निवासी रामश्रृंगार का पुत्र धीरज 18 वर्ष इंटर का छात्र था। जिसका गांव ही की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती कक्षा 9 की छात्रा है। युवती कुछ दिन पहले फुलवरिया अपने ननिहाल आई थी। सोमवार की रात धीरज भी अपनी प्रेमिका से मिलने वहां पहुंच गया। घर में घुसते समय ननिहाल के लोगों ने किसी तरह उसको देख लिया। उन्होंने धीरज को पकड़कर मारना-पीटना शुरू कर दिया। जिससे उसको गंभीर चोटें आई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने धीरज को चहनियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की धर पकड़ में जुटी है। इस बाबत सीओ रघुराज ने बताया कि परिजनों के तहरीर पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विधिक कार्यवाई की जा रही है।
Chandauli:75 हजार के निजी बंध पत्र व समान राशि के दो प्रतिभू दाखिल करने पर धनंजय सिंह को मिली जमानत,इस मामले में थे आरोपी
चंदौली। एनडीपीएस एक्ट के मामले में न्यायालय सत्र न्यायाधीश चंदौली की अदालत ने आरोपी धनंजय सिंह की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए जमानत दे दी है। न्यायालय ने 75 हजार रुपये के निजी बंध पत्र व समान राशि के दो प्रतिभू दाखिल करने पर उसे जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता लवकुश पटेल ने तथ्य एवं तर्क प्रस्तुत किया।
जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अभियोजन व बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने तथ्य, साक्ष्य एवं तर्क प्रस्तुत किए। जिला शासकीय अधिवक्ता द्वारा जमानत का विरोध करते हुए न्यायालय को बताया गया कि अभियुक्त पर सह अभियुक्तों के साथ मिलकर अवैध रूप से गांजा की तस्करी करने का आरोप है। अभियुक्त मौके से भागने में सफल रहा, जब कि सह अभियुक्त के पास से गांजा बरामद किया, जिसे बोलेरो से बिहार से मथुरा ले जाया जा रहा था। अपराध अत्यंत गंभीर प्रकृति का है। न्यायालय ने दोनों पक्षों का दलीलों को सुनने के बाद पाया कि अभियुक्त धनंजय सिंह मौके से नहीं पकड़ा गया। अभियुक्त का नाम सह अभियुक्त के बताने पर प्रकाश में आया है। अभियुक्त का कोई पुरानी आपराधिक इतिहास नहीं है। जिसे देखते हुए न्यायालय ने अभियुक्त के जमानत याचिका को स्वीकार कर दिया है।
Chandauli:सड़क हादसे में तीन व्यक्ति को आई गंभीर चोट पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से पहुचाया अस्पताल,हालत नाज़ुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी किया रेफर
चंदौली। सदर कोतवाली के नवही गांव के समीप धरौली मार्ग पर सोमवार की देर शाम बाइक और मोपेड सायकिल की आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें मोपेड सायकिल सवार दो और अज्ञात बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डाक्टरों ने तीनों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
क्षेत्र के गगेहरा निवासी पप्पू गुप्ता 40 वर्ष और रेमा निवासी शिवधनी गुप्ता 50 वर्ष सोमवार की देर शाम धरौली से चंदौली आ रहे थे। इस बीच नवही गांव के समीप धरौली मार्ग पर चंदौली की तरफ से जा रहा अज्ञात बाइक सवार युवक की आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज सूरज सिंह ने ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत नाजुक देख वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया।
Chandauli:अपराधियों पर अंकुश लगाने व बाइक पर चल रहे संदिग्ध लोगों के खिलाफ पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान,वाहन चालकों ने मचा हड़कंप
चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर सोमवार को सीओ राजेश कुमार राय के नेतृत्व में सदर कोतवाली पुलिस ने सकलडीहा रोड संदिग्ध व्यक्तियों व दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने 30 वाहनो का चालान कर उन पर जुर्माना लगाया।
दरसअल जनपद में संदिग्धों व अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने के लिए। एसपी ने जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में प्वाइंट निर्धारित कर बैरियर लगाकर चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया है। कहा है कि निर्धारित स्थान पर लगे बैरियर अस्थाई रहेंगे। तथा समय-समय पर इनके स्थान को बदल कर थाना क्षेत्र के अन्य स्थानों पर चेकिंग किया जाए। पुलिस टीम द्वारा लगातार चेकिंग की जाएगी।
न्यायालय के आदेश पर 90 साल के बुजुर्ग को गिरफ्तार कर एम्बुलेंस द्वारा लाया गया न्यायालय

34 साल पूर्व गाली गलौज का दर्ज हुआ था मुकदमा
शहाबगंज। स्थानीय पुलिस ने सोमवार को न्यायलय के आदेश पर अमरसीपुर गांव निवासी केदार मल्लाह 90 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां बुजुर्ग को उम्र को देखकर न्यायालय ने तुरंत जमानत दे दिया।
बताते हैं कि केदार मल्लाह का अपने पड़ोसी के साथ किसी मामले को लेकर 1990 में विवाद हो गया था। विपक्षी ने शहाबगंज थाने पर गाली गलौज का मुकदमा 323, 504 दर्ज कराया था। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर पत्रावली न्यायालय में पेश कर दिया। शुरू के दिनों में मुकदमा चला लेकिन समय बितने के साथ मुकदमे का फाइल दब गयी। समय गुजरने के साथ केदार मुकदमे की बात भुल गये। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि जितने भी मामले न्यायालय में विचाराधीन पड़े हुए हैं। उनका तुरंत निस्तारण किया जाय। न्यायालय में पुरानी फाइलें निकाल कर सुनाई की जाने लगी। वही इस मुकदमे की बात केदार मल्लाह समय गुजरने के बाद भूल गये। न्यायालय में हो रही सुनवाई को उनको जानकारी ही नहीं है पाई। वहीं विद्वान जज जूनियर डिवीजन ने बार-बार पड़ रही सुनवाई के तारीख पर दोषी के नहीं पहुंचने पर नाराज जज ने शहाबगंज पुलिस को दोषी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने का आदेश दे दिया। थाना प्रभारी मिर्जा रिजवान बेग जब आरोपी को गिरफ्तार करने गांव में पहुंचे तो देखा कि एक जीर्ण-शीर्ण काया का 90 साल का बुजुर्ग है केदार मल्लाह। लेकिन न्यायालय के अवहेलना के आदेश पुलिस ने बुजुर्ग को एम्बुलेंस में लादकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां विद्वान जज ने जीर्ण-शीर्ण काया देखकर तत्काल जमानत दे दिया। थाना प्रभारी मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि न्यायालय के अवहेलना के क्रम में आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर एंबुलेंस द्वारा न्यायालय के समक्ष पेश कराया गया।











