19.4 C
Chandauli
Saturday, March 21, 2026

Buy now

Home Blog Page 155

CM Yogi Adityanath से मिले चंदौली अधिवक्ता‚ न्यायालय निर्माण के मुद्दे को उठाया

cm yogi adityanath से मुलाकात करते चंदौली के अधिवक्ता।
cm yogi adityanath से मुलाकात करते चंदौली के अधिवक्ता।

Young Writer: चंदौली जिला न्यायालय सहित विभिन्न मांगों को लेकर राज्यसभा सांसद साधना सिंह के अगुवाई में  अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला। इस दौरान अधिवक्ताओं जिले की समस्याओं को उनके समक्ष रखा। साथ ही न्यायालय निर्माण के मुद्दे को मजदूरी के साथ CM Yogi Adityanath के समक्ष रखा। अधिवक्ताओं की जनहित से जुड़ी मांगों को मुख्यमंत्री ने गंभीरतापूर्वक सुना और जल्द ही न्यायालय निर्माण की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। 

इस दौरान राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने कहा कि जनपद न्यायालय का निर्माण कई वर्षों से अधूरा है। जिसके लिए अधिवक्ताओं को तीन सेट के नीचे रहना पड़ता है। और गर्मी बरसात व ठंड के दिनों ने बड़ी कठिनाई झेलनी पड़ती है। अधिवक्ताओं के लिए छत के नीचे कार्य करने की सुविधा मिल जाए तो काफी सहूलियत होगी।

डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले का निर्माण हुए 27 साल हो गए है। लेकिन आज भी जिला मुख्यालय पर आधारभूत सुविधाएं नहीं उपलब्ध है। और ना ही  जिला न्यायालय का निर्माण हो सका है। जिससे वादाकरी, अधिवक्ता तथा अधिकारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री  ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दियाम कि जल्द ही जिला न्यायालय का कार्य शुरू होगा। क्योंकि भाजपा सरकार जनहित की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। रही बात विकास की तो विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार हमेशा तत्पर है।  इस दौरान डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, विनय सिंह आदि मौजूद रहे।

Chandauli:बाइक सवार बदमाशों में स्टेशन मास्टर को मारी गोली,हालत गंभीर


नियामताबाद।औद्योगिक नगर चौकी स्थित हमीदपुर गांव के पास बुधवार की देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने जीवनाथपुर में कार्यरत स्टेशन मास्टर को गोली मार दी। घटना में क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगो की सूचना पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायल हो स्टेशन मास्टर को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहा उनका इलाज़ चल रहा है।


बताते हैं कि गाजीपुर निवासी विरेंद्र वर्मा 58 वर्ष जीवनाथपुर में स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात हैं। बुधवार की देर रात ड्यूटी समाप्त होने के बाद अपने आवास पर जा रहे थे। वही कुछ दिन पहले अवैध वेंडर के साथ उनका विवाद हुआ था। विवाद के पश्चात वेंडर ने स्टेशन मास्टर को देख लेने की धमकी दी थी। औद्योगिक नगर स्थित हमीदपुर गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्टेशन मास्टर को कमर में गोली मार दी। और मौक़े से फरार हो गए। गोली लगते ही रेलकर्मी जमीन पर गिरकर छटपटाने लगे। गोली की आवास सुनकर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस स्टेशन मास्टर को निजी अस्पताल ले गई जहां से चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर दिया। विभाग के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। वही जानकारी होते ही एएसपी विनय सिंह, सीओ आशुतोष और थानाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए।

SC/ST Reservation: Samajwadi Party समेत कई संगठनों ने Bharat Band के समर्थन में भरी हुंकार

आरक्षण के मुद्दे चंदौली मुख्यालय पर पैदल मार्च करते सपा के पदाधिकारी।
आरक्षण के मुद्दे चंदौली मुख्यालय पर पैदल मार्च करते सपा के पदाधिकारी।

Young Writer, Bharat Band News: SC/ST Reservation में वर्गीकरण के खिलाफ कई संगठनों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी व समाजवादी पार्टी व खेत मजदूर यूनियन ने सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया और बिछियां धरनास्थल एकजुट होकर नारेबाजी की।

इस दौरान सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला आया है उससे दलिता और ओबीसी समाज के लोग दुखी है। क्योंकि आजादी के बाद बाबा साहब ने जो फैसला लिया संविधान बनाया एक विशेष रूप से इनको आरक्षण की व्यवस्था दी गई। आज इसके वर्गीकरण से कहीं न कहीं उनके ऊपर कुठाराघात होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, वीरेंद्र बिंद डाक्टर, दिलीप पासवान, मोहम्मद आरिफ, निरंजन कन्नौजिया, चंद्रशेखर यादव, मुसाफिर चौहान, शशिकांत भारती, गुलाब गोंड, अशोक त्रिपाठी छोटू, यादवेश उपस्थित रहे।

आरक्षण के मुद्दे चंदौली मुख्यालय पर पैदल मार्च करते सपा के पदाधिकारी।
आरक्षण के मुद्दे चंदौली मुख्यालय पर पैदल मार्च करते सपा के पदाधिकारी।

सपा नेता दिलीप पासवान ने कहा कि भाजपा के गलत नीतियों के कारण देश की एकता एवं अखंडता खतरे में है। सरकार ने एक बार फिर आरक्षण पर हमला बोलने का काम किया है। कहा कि एससी/एसटी आरक्षण में वर्गीकरण का सुप्रीम कोर्ट का आदेश स्वीकार नहीं है। कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी आंदोलन करने का काम करेगी। क्योंकि सपा ने हमेशा से दलितों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ेगी। कहा कि सरकार द्वारा गलत नीतियों के कारण आज एससी और एसटी समाज हसिये पर खड़ा है बाबा साहब द्वारा दिया गया संविधान एवं अधिकार को भाजपा सरकार बदलना चाहती है।

इसी क्रम में आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार ने कहा कि आरक्षण के वर्गीकरण के विरोध में हम सभी भारत बंद के समर्थन में है और हम सभी शांतिपूर्ण तरीके से इसका विरोध करते है, ताकि सरकार इसे संज्ञान में ले और उक्त फैसले को वापस लिया जाए। इस दौरान नंदन कुमार, नेहाल वाल्मीकि, अभिषेक चौधरी, चंद्रभान राव, सुरेश बागी, वहीं भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन कर ज्ञापन सोपा और मांग किया कि तत्काल हमारे संविधान में छेड़छाड़ ना किया जाए। वहीं समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी आरक्षण के मुद्दे पर बिछियां धरनास्थल पर धरना दिया। इसके बाद जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

Bharat Band: BSP का आह्वान SC/ST Reservation आरक्षण के साथ खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त

आरक्षण के मुद्दे चंदौली मुख्यालय पर पैदल मार्च करते बसपा के पदाधिकारी।
आरक्षण के मुद्दे चंदौली मुख्यालय पर पैदल मार्च करते बसपा के पदाधिकारी।


BSP ने की क्लोजियम सिस्टम को खत्म कर आरक्षण को लागू करने की मांग

Young Writer, Bharat Band News: आरक्षण बचाओ, संविधान बचाओ का नारा बुधवार को जनपद मुख्यालय पर पूरे दिन गूंजा। सुप्रीम कोर्ट के अनुसूचित जाति एंव जनजाति आरक्षण में वर्गीकरण को लेकर से जुड़े आरक्षण एवं यूपीएससी में लेटरल इंट्री से भर्ती के खिलाफ बसपा ने कलेक्ट्रेट तक कदमताल किया और सरकार के विरोध में जमकर नारे लगाए। कहा कि सरकार आरक्षण व संविधान को खत्म करने का बार-बार षड्यंत्र कर रही है जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अंत में कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम सदर हर्षिका सिंह को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बसपा के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर मुख्यालय का भ्रमण किया और आरक्षण के मुद्दे पर अपना आक्रोश दिया। सत्येंद्र मौर्य ने कहा कि संविधान के साथ किसी भी छेड़छाड़ सरकार को नहीं करना चाहिए। अगर ऐसा किया गया तो बहुजन समाज पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है।

भारत बंद के आह्वान के मद्देनजर कलेक्ट्रेट के बाहर फोर्स के साथ तैनात एसडीएम सदर।
भारत बंद के आह्वान के मद्देनजर कलेक्ट्रेट के बाहर फोर्स के साथ तैनात एसडीएम सदर।

सैयदराजा के पूर्व प्रत्याशी अमित यादव लाल ने कहा कि बाबा साहब ने देश को संविधान दिया, ताकि सभी वर्गों की सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित हो। आज जिस तरह से एस/एसटी आरक्षण में वर्गीकरण करने का षड्यंत्र हो रहा है वह निश्चित रूप से आरक्षण व्यवस्था पर हमला है। ऐसे में हम सभी को एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है।

BSP जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि बसपा दलितों के आरक्षण के खिलाफ खिलवाड़ नहीं होने देगी। कहा कि क्लोजियम सिस्टम को खत्म करके सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति में एससी/एसटी व ओबीसी आरक्षण को लागू किया जाए, ताकि सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इसके लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष किया जाएगा। इस अवसर पर अवधेश यादव, पंकज यादव, संतोष यादव, राकेश शर्मा, तिलकधारी बिंद, संदीप यादव, उमापति राम, मुकेश कुमार उपस्थित रहे।

Cycle Ki Chori : लाइब्रेरी में पढ़ने आयी छात्रा का चोरों ने उड़ा दिया साइकिल

साइकिल चोरी की घटना को अंजाम देता अज्ञात चोर।
साइकिल चोरी की घटना को अंजाम देता अज्ञात चोर।

Young Writer, चंदौली। जिला मुख्यालय पर चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। खासकर व्यस्त रहने वाले इलाके में चोरों की सक्रियता बनी रहती है जो दूरदराज गांव से आने वाले लोगों को निशाना बनाते हैं और चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। इसी कड़ी में बुधवार को अतिव्यवस्त मुंसफ कटरे से चोर ने लाइब्रेरी में पढ़ने आयी छात्रा का साइकिल चुरा लिया। छात्रा जब लाइब्रेरी से पढ़ाई करके बाहर आयी तो देखा की साइकिल गायब थी। आसपास लोगों से पूछताछ किया, लेकिन पता नहीं चला। लाइब्रेरी की सीसीटीवी में एक अज्ञात अधेड़ साइकिल चुराता हुआ देखा गया है। फिलहाल चंदौली कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दे दी गयी है।

बताते हैं कि मद्धूपुर गांव निवासी खुशी मौर्या मुंसफ कटरा स्थित लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पढ़ाई करती है। वह सुबह अपने साइकिल से आयीं और लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए चली गयी। इसी बीच एक अज्ञात चोर द्वारा मौका देखकर खुशी मौर्या की साइकिल पर हाथ साफ कर दिया गया। शाम को साढ़े चार बजे तक खुशी पढ़ाई करके बाहर आयीं तो देखा कि उनकी साइकिल गायब है। इसके बाद उन्होंने आसपास उसकी खोजबिन की और साथी छात्र-छात्राओं से भी अपने साइकिल के बारे में पूछा, लेकिन कुछ पता नहीं चला तो छात्रा ने लाइब्रेरी संचालन को साइकिल चोरी होने की सूचना दी। इसके उपरांत जब सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया तो एक अज्ञात चोर छात्रा की साइकिल को चोरी करते हुए देखा गया। घटना के बाद चंदौली कोतवाली पुलिस को साइकिल चोरी के प्रकरण से अवगत करा दिया गया है। अतिव्यस्त व सुरक्षित कहे जाने वाले चंदौली कचहरी के पास मुंसफ कटरे से साइकिल चोरी की घटना को लेकर आसपास के लोग काफी स्तब्ध हैं और उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस से चोर को पकड़कर कानूनी कार्यवाही किए जाने की आवश्यकता जताई।

दो आरपीएफ जवानों का रेलवे ट्रैक के पास मिला शव,मचा हड़कंप


डीडीयू नगर। डीडीयू रेल मंडल के रेलवे सुरक्षा बल मानस नगर और यार्ड पोस्ट में तैनात जवानों का शव गाजीपुर में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला है। दोनो सोमवार की रात बाड़मेड एक्सप्रेस से ट्रेनिंग सेंटर मोकामा के लिए निकले थे। ट्रेनिंग सेंटर न पहुंचने पर खोजबीन शुरू हुई। तब दोनों के शव गाजीपुर जिले के भदौरा और गहमर के बीच कुछ दूरी पर मिला। दोनों की मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चला। दो जवानों की मौत से डीडीयू रेल मंडल में हड़कंप मच गया है।


मूल रूप से बिहार के आरा जिले के तरारी थाना के करप गांव निवासी प्रमोद कुमार (36) पुत्र जवाहर सिंह आरपीएफ मानस नगर पोस्ट में आरक्षी के रूप में तैनात था। जो मानस नगर बैरक में रहता था। इसी तरह यार्ड पोस्ट में आरक्षी के रूप में तैनात मूल रूप से दिलदारनगर के देवइथा गांव निवासी मोहम्मद जावेद रिजर्व कंपनी बैरक में रह रहा था। दोनों को आरपीएफ के ट्रेनिंग सेंटर मोकामा घाट पहुंचना था। रिकार्ड के अनुसार दोनों सोमवार की रात डाउन 15631 बाड़मेड एक्सप्रेस ट्रेन से डीडीयू स्टेशन से मोकामा के लिए  रवाना हुए। मंगलवार की दोपहर सवा 12 बजे आरपीएफ कंट्रोल को सूचना मिली कि दोनों जवान ट्रेनिंग सेंटर नहीं पहुंचे हैं। इसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया और दोनों कि खोजबीन शुरू हो गई। खोजबीन करने पर गाजीपुर जिले के भदौरा और गहमर रेलवे स्टेशन के बीच एक किमी कि दूरी पर पोल संख्या 686/19, 687/9  के पास मिले। दोनों शवों को गहमर थाने की पुलिस कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी राज ने कहा कि दो जवानों की मौत हुई है। दोनों की मौत कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।

Chandauli:संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,जांच में जुटी पुलिस


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के केशव पुर गांव के पोखरे में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने युवक के शव को पोखरे से बाहर निकाला और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज रहे थे। कि ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते शव को पुलिस के हाथ से छीन लिए और जांच की मांग पर अड़े रहे।
बताते हैं केशवपुर गांव निवासी महेंद्र प्रजापति 35 वर्ष रविवार की बीती रात से गायब था। सोमवार की शाम महेंद्र प्रजापति का शव पोखरे ने उतराया मिला। और चप्पल व साइकिल पोखरे के किनारे मिला। जिसको देख कर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। और हो हल्ला मचाने लगे। ग्रामीणों में तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने युवक के शव को पोखरे से बाहर निकाला। और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज ही रहे थे। कि परिजन व ग्रामीण ने मिलकर पुलिस से शव को छीन लिया और जांच की मांग पर अड़ गए। इस बाबत सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि केशवपुर गांव के पोखरे में एक युवक का शव मिला है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

Raksha Bandhan : Chandauli जनपद में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार

सपा नेता कृष्ण यादव काजू को रक्षा सूत्र बांधती बहन।
सपा नेता कृष्ण यादव काजू को रक्षा सूत्र बांधती बहन।

शुभ मुहुर्त में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी
Young Writer, चंदौली। जनपद में रक्षाबंधन का पर्व सोमवार को धूमधाम के साथ हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस दौरान शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनसे अपनी रक्षा का वचन किया, वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार देकर प्रदान किया। नगर सहित कस्बा व ग्रामीण इलाकों में रक्षाबंधन की धूम रही और पूरे दिन रक्षा-सूत्र बंधवाने का सिलसिला चला।

रक्षाबंधन पर्व पर मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल को राखी बांधती महिला।
रक्षाबंधन पर्व पर मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल को राखी बांधती महिला।

विदित हो कि भगवान श्रीकृष्ण को द्रौपदी द्वारा उनके घायल उंगली में साड़ी की पट्टी बांधने को भी रक्षाबंधन से जोड़कर देखा जाता है। उसी परंपरा का पालन करते हुए बहनों ने रक्षाबंधन पर्व पर भाइयों को टीका लगाकर उनकी आरती उतारी और उनकी दाहिनी कलाई पर राखी बांधी, वहीं भाइयों ने रक्षा का वचन देते हुए बहनों को उपहार प्रदान किए। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में रक्षाबंधन को लेकर एक सा उत्साह नजर आया।

चंदौली में भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती बंधन।
चंदौली में भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती बंधन।

दूसरी ओर रक्षाबंधन पर्व पर मिठाई को राखी की दुकानें दोपहर तक गुलजार दिखी। लोगों ने त्यौहार के मद्देनजर खरीदारी की और परिवार के साथ त्यौहार को परंपरागत तरीके से मनाया और खुशियां साझा की। रक्षाबंधन का पर्व जनपद ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम के साथ मनाया गया। इसे लेकर सुबह से काफी चल-पहले देखने को मिली। बात कर बहनों ने भाई का सुरक्षा कर लिया वही भाइयों ने भी आवश्यकता अनुसार वाहनों को उपहार दिया। बहनों ने को भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर सुख-दुःख में साथ निभाने का वचन भाईयों से लिया। वहीं भाईयों ने भी बहनों को उपहार देकर हमेशा साथ निभाने का वादा किया।

BSP Supremo Mayawati के निर्देश पर SC/ST आरक्षण वर्गीकरण के खिलाफ बसपा करेगी आंदोलन

Young Writer: घनश्याम प्रधान।
घनश्याम प्रधान।

Young Writer, चंदौली। बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के आह्वान व निर्देश पर 21 अगस्त को चंदौली में बसपा शांतिपूर्ण आंदोलन करेगी और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपने का काम करेंगी। उक्त आंदोलन सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी/एसटी आरक्षण के वर्गीकरण को लेकर जारी किए गए आदेश के विरोध में किया जाएगा।

यह जानकारी देते बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि विगत एक अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने एससी/एसटी आरक्षण में वर्गीकरण किए जाने के पक्ष में अपना फैसला सुनाया है। इस फैसले से हम सभी आहत हैं। सुप्रीम कोर्ट के उक्त फैसले को लेकर पूरे देश में लगातार सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में बसपा सुप्रीमो मायावती ने एससी/एसटी आरक्षण के वर्गीकरण के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने प्रेसवार्ता और अपने ट्विट के जरिए केंद्र सरकार से विशेष संसद सत्र आयोजित आध्यादेश पारित करते हुए सुप्रीम कोर्ट के उक्त आध्यादेश को निष्प्रभावी किए जाने की मांग की है। साथ ही एससी/एसटी आरक्षण को 9वीं अनुसूची में डालने की आवश्यकता जताई है, ताकि इनका आरक्षण सुरक्षित रहे। इसी मुद्दे को लेकर चंदौली के बसपा कार्यकर्ता अनुशासित तरीके से शांतिपूर्वक आंदोलन करेंगे और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपने का काम करेंगे।

Chandauli में अब नए सर्किल रेट पर होगा जमीन का क्रय-विक्रय

Young Writer, चंदौली। सहायक महानिरीक्षक निबंधन चंदौली ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद चंदौली की नयी मूल्यांकन सूची की दरों को लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही 20 अगस्त 2024 से नई दरों पर संपत्तियों के क्रय विक्रय पर स्टांप व निबंधन शुल्क लिया जाएगा। बताया कि नया सर्किल रेट सूची तहसीलवार संबंधित विभाग की साइट पर अपलोड कर दी गई है।

Chandauli
scattered clouds
19.4 ° C
19.4 °
19.4 °
71 %
2.8kmh
45 %
Sat
19 °
Sun
33 °
Mon
36 °
Tue
38 °
Wed
39 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights