चंदौली। जिला अधिकारी निखिल टी.फुंडे के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने खाद व कीटनाशक दवाओं के दुकानों पर छापेमारी की इससे दुकान संचालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कृषि विभाग की टीम ने 20 दुकानों पर छापेमारी कर 11 दुकानों से नमूने लिए वही 6 दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि जिले में कृषकों को निर्धारित दर पर व गुणवत्ता युक्त कीटनाशी दवाओं के साथ ही की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद व कीटनाशक के दुकानों पर छापेमारी की गई है। जिसमे दुकानों का
रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्रों के निलम्बन की संख्या कैश मेमो स्टाक रजिस्टर एवं पी०सी० जांच की गई है। साथ ही 11 दुकानदारों से नमूने संग्रहित कर 6 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी बिनोद कुमार यादव, कृषि उपनिदेशक भीमसेन,अपर कृषि रक्षा अधिकारी रमेश सिंह, यादव, चंदन कुमार सिंह,अखिलेश,बंसनारायण आदि मौजूद रहे।
Chandauli:कृषि विभाग की टीम ने 20 खाद व कीटनाशक दुकानों पर की छापेमारी,11दुकानों से नमूने संग्रहित कर 6 को दुकानों को जारी किया नोटिस
कैबिनेट मंत्री Anil Rajbhar ने केशवपुर पहुंचकर परिवार का बांटा दर्द, कहा लापरवाह अधिकारियों के Yogi Sarkar में जगह नहीं
Young Writer, Chandauli: Cabinate मंत्री श्रम एवं सेवायोजन अनिल राजभर शुक्रवार को जनपद दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने केशवपुर गांव पहुंचकर मृतक महेंद्र प्रजापति के परिजनों से मुलाकात की। घटना को दुखद एवं मर्माहत करने वाला बताया। कहा कि घटना में गरीब की जान चली गाई, जिससे उसके बच्चे बेसहारा हो गए और पत्नी विधवा हो गयी। इससे बड़ा कष्ट और दुख परिवार के लिए कुछ और नहीं हो सकता। इसके साथ ही उन्होंने चंदौली कोतवाली पुलिस की कार्यवाही पर सवाल खड़े गए। कहा कि मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि केशवपुर के महेंद्र प्रजापति के मौत मामले में पीड़ित परिवार व पुलिस दोनों से बातचीत की गई है। इस मामले में पुलिस ने 18 दिनों बात एफआईआर दर्ज किया है, जिस कारण मृतक के दिव्यांग भाई को 16 दिनों तक चंदौली कोतवाली के चक्कर काटने पड़े। प्रथम दृष्टया पुलिस की लापरवाही प्रतीत होती है। कैबिनेट मंत्री ने परिवार और स्थानीय लोगों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। कहा कि योगी सरकार में गुनाह व अपराध की कोई जगह नहीं है। सरकार अपराधी के खिलाफ उचित कार्यवाही करेगी।
कहा कि वह चंदौली पुलिस कार्यवाही से संतुष्ट नहीं हूं, क्योंकि मामले में 18 दिनों बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्यवाही ऐसी हो जिससे पीड़ित परिवार को संतुष्टि मिलनी चाहिए। समाज में अच्छा संदेश जाना चाहिए। कहा कि किसी भी व्यक्ति की वजह से सरकार व प्रशासनिक तंत्र पर सवाल खड़े हो। ऐसे व्यक्ति को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच की जाएगी, लापरवाही मिली से जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। क्योंकि एक गरीब का घर उजड़ा है। इस घटना के पीछे जो भी अपराधी है उसे ढूंढना पुलिस की जिम्मेदारी है और पुलिस उसे खोजने का भी काम करेगी। सवाल के जवाब पर कहा कि पीड़ित परिवार के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगौ ऐसे अधिकारियों के लिए योगी सरकार में कोई जगह नहीं है। विदित हो कि मैना प्रजापति ऊर्फ महेन्द्र बीते 18 अगस्त की शाम से गुम हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद पास के तालाब में दूसरे दिन शव मिला। पुलिस द्वारा इस संबंध में जांच की जा रही है।
Chetna Manch: ताहिर वारसी को मिला चेतना सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष का दायित्व‚ महामंत्री की जिम्मेदारी प्रमोद अग्रहरि को मिली
Young Writer, Chetna Manch News (DDU Nagar): सामाजिक संस्था चेतना मंच के आठ अंगों में से एक चेतना सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष का दायित्व ताहिर वारसी व महामंत्री का दायित्व प्रमोद अग्रहरि को सौंपा गया है। नए पद के साथ दायित्व सौंपते हुए चेतना मंच ने अध्यक्ष व महामंत्री को एक सप्ताह के अंदर नई कार्यकारिणी का गठन करके सूची सौंपने का निर्देश भी दिया है।
यह जानकारी देते हुए संस्थापक व संयोजक डा.विनय कुमार वर्मा ने बताया कि चेतना सांस्कृतिक मंच के प्रभारी पीयूष मिश्रा की संस्तुति पर नए अध्यक्ष के रूप में ताहिर वारसी व महामंत्री के रूप में प्रमोद अग्रहरि का मनोनयन किया गया है। जनपद में सांस्कृतिक क्षेत्र के सभी कलाकारों, गायकों, वादकों.. आदि को एक मंच पर लाना प्रमुख उद्देश्य हैं।
चेतना मंच परिवार के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि बहुत जल्द चेतना मंच के अन्य सभी घटकों को पुनर्गठित किया जाएगा।
महामंत्री प्रकाश चौरसिया ने मनोनीत अध्यक्ष को बधाई देते हुए उन्हें पदभार दिलाया। नवनियुक्त अध्यक्ष ताहिर वारसी ने कहा कि सांस्कृतिक क्षेत्र के हर क्षेत्र में गतिविधि बढ़ाई जाएगी। कलाकारों की चिंता की जाएगी, उनके हित का ख्याल रखा जाएगा। नवनियुक्त महामंत्री प्रमोद अग्रहरि बताया कि बहुत जल्द प्रभारी व अध्यक्ष से मंत्रणा कर अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। बताया कि विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भी तय किए जाएंगे, ताकि नए कलाकारों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए उचित प्लेटफार्म मिल सके।
Naugarh News: भैंस से टकराने के बाद नहर में पलटी 108 Ambulance
Young Writer, Naugarh: नौगढ़ क्षेत्र के मदनी गांव के समीप नौगढ़-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर बुधवार की देर रात 108 एंबुलेंस भैंस को टक्कर मारने के बाद असंतुलित होकर नहर में पलट गई। इस हादसे में इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन विनीत कुमार घायल हो गए, जबकि पायलट दिनेश यादव बाल-बाल बच गए। वहीं दूसरी ओर एंबुलेंस की टक्कर से भैंस की तत्काल मौत हो गई।
बताते है कि यह हादसा बुधवार की रात करीब दो बजे हुआ, जब पायलट दिनेश यादव और ईएमटी विनीत कुमार नौगढ़-सोनभद्र मार्ग पर एंबुलेंस चला रहे थे। मदनी गांव के पास अचानक एक भैंस सामने आ गई, जिसे बचाने की कोशिश में एंबुलेंस असंतुलित हो गई और टक्कर मारते हुए नहर में पलट गई। एंबुलेंस पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर दौड़े और किसी तरह पायलट और ईएमटी को बाहर निकाला। इस घटना में ईएमटी विनीत कुमार को चोटें आईं, जिन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस हादसे के समय एंबुलेंस दो बजे रात को डीजल भराने जा रही थी। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इतनी रात को एंबुलेंस डीजल भरवाने क्यों जा रही थी। पायलट दिनेश यादव के अनुसार, वे एंबुलेंस में डीजल भराने के लिए निकले थे। चिकित्सा अधीक्षक अवधेश पटेल ने बताया कि 108 एंबुलेंस की बुधवार की पूरी आईडी निकाली जा रही है और यह जांच कराया जा रहा है कि वह कब और कहां-कहां गई थी। इस मामले की पूरी जांच करवाई जा रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Shahabganj Bridge : बाढ़ के पानी से पुराने पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त, दुर्घटना की आशंका
Young Writer, Shahabganj News: कर्मनाशा नदी में आई बाढ़ ने पुराने पुल को भी अपने आगोश में ले लिया। जिससे पानी के दबाव के कारण पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके कारण पुराने पुल से आवागमन करने वालों को जान जोखिम में डालकर आना जाना पड़ रहा है।
कर्मनाशा पुल पर बना पुल आवागमन के बढ़ते प्रभाव के कारण आये दिन जाम लग रहा था। जिससे लोग परेशान हो जाते थे। क्षेत्रीयजनों की मांग पर नये पुल का निर्माण किया गया। जिससे लोगों को जाम से निजात मिली वही आवागमन में भी सुविधा मिलने लगी। लेकिन पुराना पुल का मार्ग शार्टकट होने की वजह से छोटे वाहनों के साथ पैदल आने जाने वाले लोगों के लिए आरामदेह था। लेकिन कर्मनाशा नदी में आई बाढ़ ने पुराने पुल की रेलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया।जिसका मलवा अभी पुल पर पड़ा हुआ है। वही अब पानी घटने पर लोगों का आवागमन पुनः चालू हो गया है। जिसके कारण दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। कस्बा के नरेन्द्र, बदरुद्दीन, अशोक, अरविन्द, शिवकुमार, सोनू, राहुल मोदनवाल, राजू मोदनवाल, शुभम ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए विभाग से क्षतिग्रस्त पुल की रेलिंग का मरम्मत कराने की मांग किया।
गलत बयानबाजी को लेकर BJP ने Congress Leader Rahul Gandhi का फूंका पुतला
Young Writer, डीडीयू नगर। भाजपा एवं सिख समुदाय के लोगों ने सुभाष पार्क में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सिख समुदाय के गलत बयानबाजी पर विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सरदार रणजीत सिंह शमी ने कहा कि राहुल गांधी जैसे व्यक्ति ही आज भारत देश को खंडित कर रहे हैं। भारत जैसा देश विश्व में कहीं नहीं है। सिख समुदाय के लोग भारत के सभी धर्म के साथ सभी पर्वों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और सम्मान के साथ खड़े रहते हैं। राहुल गांधी जैसी ऐसी छोटी सोच और विदेश की धरती पर ऐसा व्यक्तव्य की जितनी निंदा की जाए वह काम है।
भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि विदेश की धरती पर जाकर कर भारत देश में रहने वाले समस्त धर्म के जातियों को अमर्यादित तरीके से प्रदर्शित किया है। वह भारत की संप्रभुता, अटूट विश्वास और धर्म के प्रति क्या जानेंगे ऐसे लोग को भारत की जनता कभी माफ नहीं करेगी। आने वाले समय में इसका परिणाम राहुल गांधी को एवं कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा। विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार देश में दो-दो बार सिख समुदाय के ऊपर अत्याचार किया है। राहुल गांधी ने सिद्ध कर दिया कि कांग्रेस सिख समुदाय की हितैसी न कभी थी और न कभी होगी। सिख समुदाय इसका पुरजोर विरोध करेगा। इस अवसर पर सरदार अवतार सिंह, महेन्द्र सिंह, गुरदीप सिंह, कवलदीप सिंह, राहुल जायसवाल, सतीश चौहान, आशीष गुप्ता, प्रदीप मौर्या, आलोक सिंह, राकेश मिश्रा, संतोष खरवार, आशीष रघुवंशी, राजू इकबाल, रंजन शाह, विशाल तिवारी, सौरभ चन्द्रा आदि लोग मौजूद रहे।
Chandauli:खंड शिक्षा अधिकारी से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल,विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत
चंदौली। पूर्व माध्यमिक जिला अध्यक्ष संतोष सिंह व जिला महामंत्री संजय सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल मंडल शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं को लेकर सकलडीहा खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश राय से मिला। और उनको मांगो से भरा पत्रक सौंपा वही खंड शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया। की चयन वेतनमान की फाइलें सुधार के साथ जिले पर भेज दी जायेंगी।
इस दौरान जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि सकलडीहा ब्लाक के शिक्षकों को विभाग की लापरवाही से चयन बेतनमान नही मिल रहा है। यदि जल्द ही उनकी समस्याओं को दूर नही किया गया तो उसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, संघ ब्लाक अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लाक अध्यक्ष हरिशंकर मिश्र दीपक सिंह, अरविंद सिंह, गुलाब यादव, आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
Chandauli:खेती की रखवाली कर रहे किसान पर जंगली भालू ने किया हमला,हालत गंभीर ट्रामा सेंटर रेफर
चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र क्षेत्र के हिंनौत घाट में खेती करने गए। एक किसान पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। घटना में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। वही घटना को लेकर आस पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल किसान को चकिया संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
बताते हैं चकिया थाना क्षेत्र के भीषमपुर गांव निवासी विश्वनाथ साहनी 49 वर्ष हिंनौत घाट में खेत की रखवाली करने गए थे। इसी दौरान जंगली भालू ने विश्वनाथ साहनी पर हमला कर दिया। घटना में किसान विश्वनाथ साहनी हाथ और सर पर गंभीर चोटें आई। इससे वो मौके पर लहूलुहान हो गए। शोर गुल सुनकर मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल लाठी डंडे से भालू को दूर भगाया और घायल को चकिया सयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस बाबत चंद्रप्रभा रेंजर योगेश सिंह ने बताया कि चंद्रप्रभा अंतर्गत राजदारी अनुभाग के सेमरिया बीट कंपार्टमेंट शिकारगंज 15 के जंगल में हिनौतघाट के पास जंगल में घूम रहे। विश्वनाथ साहनी पर भालू ने हमला कर दिया। जिसकी जानकारी हुई है। वन विभाग की टीम जंगल में भालू को पकड़ने के लिए कांबिंग कर रही है।
DM Chandauli ने मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट में की बैठक
Young Writer, Chandauli News: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों के संभाजन तथा संशोधन संबंधित सुझाव व आपत्ति के निस्तारण हेतु राजनीतिक दलों के साथ बैठक जिलाधिकारी अनुश्रवण कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने जनप्रतिनिधियों को मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में आयोग से प्राप्त कार्यक्रम एवं निर्देशों बताया गया। साथ ही आलेख सूची पर विस्तार से चर्चा की गयी।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों से यह अपेक्षा की गयी कि उनके द्वारा मतदेय स्थलों की आलेख सूची के सम्बन्ध में कोई सुझाव व आपत्ति हो तो उसे लिखित रूप से आज ही उपलब्ध करा दे।
बैठक में सकलडीहा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक द्वारा बूथ नंबर-225 प्राथमिक पाठशाला डिग्घी के सोनकर, बनवासी व यादव बस्ती के लोग रेलवे लाइन के उस पर रहते है जबकि बूथ रेलवे लाइन के दूसरी तरफ बना हुआ है, जिसके कारण मतदाताओं को मतदान हेतु चार किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। मतदाताओं की सुविधा के लिए सामुदायिक केन्द्र पर पृथक बूथ बनाये जाने का लिखित सुझाव दिया गया। जिसे सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, पंडित दीनदयाल नगर को जांच कर आख्या उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।
सैयदराजा विधायक द्वारा पूर्व में दिये गये सुझाव की प्रति उपलब्ध कराते हुए बताया गया कि इस पर अभी तक कार्यवाही नहीं हुई है, जिसे उप जिलाधिकारी, सदर चंदौली को भेजते हुए निर्देशित किया गया कि वे पत्र में उल्लिखित बिंदुओं की जांच कराकर बिन्दुवार आख्या उपलब्ध कराये।
सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायन राजभर ने मुगलसराय विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के संबंध में 11 बिंदुओं पर सुझाव व आपत्ति दी गयी, जिसे सम्बन्धित उपजिलाधिकारी पंडित दीनदयाल नगर एवं उपजिलाधिकारी चन्दौली को भेजते हुये जांच कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। कुछ जनप्रतिनिधियों ने शिकायत किया कि डुप्लीकेट नामों की सूची दी जाती है, किन्तु उस पर कार्यवाही नहीं होती है। इस पर जिलाधिकारी द्वारा उन्हें आश्वस्त किया गया कि इस प्रकार की आपके पास जो भी सूची हो उसे उपलब्ध कराये। इसकी शत-प्रतिशत जांच कराकर कार्यवाही की जायेगी तथा कार्यवाही से आपको अवगत भी कराया जायेगा। इस दौरान विधायक सकलडीहा प्रभुनारायण सिंह यादव, सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर यादव, बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान, उपजिलाधिकारी विराग पांडेय, उ जिलाधिकारी अविनाश कुमार, उप जिलाधिकारी आलोक कुमार, तहसीलदार अजीत कुमार, नायब तहसीलदार चित्रसेन यादव उपस्थित रहे।
Narahan Bridge: Technical Team की जांच में पुल पर नहीं मिला दरार‚ DM Chandauli ने भी लिया जायजा
Young Writer, Chandauli: District Chandauli में UP-Bihar State को जोड़ने वाले कर्मनाशा नदी नरहन गाँव के पास बने पुल पर आवागमन रोक दिया गया है। पानी के अत्यधिक दबाव के कारण पुल मे दरार आने की सूचना पर जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने पुल पर दरार की जांच हेतु तत्काल अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी को टेक्निकल टीम से कराने हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में काफी बारिश होने के चलते नौगढ़ और मूसाखाड़ डैम से कर्मनाशा नदी में पानी छोड़ा गया हैं। इसके चलते कर्मनाशा नदी काफी उफान पर हैं। वहीं नरहन गांव के समीप बने पुल में ज्यादा संख्या में जलकुंभी फंस गई थी। इसके चलते पुल पर दबाव बढ़ गया। जाचोपरांत पुल से भारी वाहन को रोक दिया गया। जांच पड़ताल के बाद पैदल आवगमन सुचारू रूप से चालू है। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर हर्षिका सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी राजेश कुमार, तहसीलदार नायब तहसीलदार एवं टेक्निकल टीम मौजूद रही।

कर्मनाशा में बाढ़ से बढ़ा दबाव, पुल पर आवागमन ठप
चंदौली। क्षेत्र के हलुआ नरहन गांव के समीप कर्मनाशा नदी पर बने पुल में बुधवार को बाढ़ के चलते दरार आ गई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने उक्त पुल से आवाजाही पर रोक लगा दी है। आवागमन बंद होने से ग्रामीण परेशान है। जिला मुख्यालय से संपर्क मार्ग कट चुका है। समस्या के निदान के लिए ग्रामीणों ने गुहार लगाई है। विदित हो कि क्षेत्र के हलुआ नरहन गांव के समीप कर्मनाशा नदी में बाढ़ के कारण पुल में आए दरार के कारण खतरे को देखते हुए प्रशासन ने वाहनों के आगमन पर रोक लगा दी है।

लगातार हो रही बारिश के कारण बांधों में पानी ओवरफ्लो हो गया था, जिसके कारण बांधों से 51 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसका असर कर्मनाशा नदी में पड़ा है और नदी उफान पर है। इसके कारण आसपास के गांवों में जहां पानी घुसा है, वहीं हलुआ नरहन गांव के समीप बने पुल में पानी के दबाव के कारण दरार आ गई है। चंदौली जनपद के कई गांव पुल के दूसरी तरफ भी हैं। लोगों को जिला मुख्यालय सहित और जगह आने जाने के लिए यही पुल माध्यम है। उधर के लगभग 50 गांव का आवागम पुल के द्वारा होता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि नदी में जलकुम्भी होने के कारण पानी बढ़ने से पुल के पास पूरी तरह से जाम हो गया है, जिसके कारण पुल पर दबाव पड़ रहा है और उसी के कारण पुल में दरार आ गई है। पुल के टूटने का भी खतरा बढ़ गया है और इधर के गांव के आवागमन में लोगों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए दोनों तरफ से पुलिस तैनात की गई है और आवागमन बंद कर दिया गया है।











