18.6 C
Chandauli
Tuesday, November 24, 2026

Buy now

Sakaldiha: गंदगी के अंबार से पटा प्राचीन शिव सरोवर, कार्रवाई की मांग

- Advertisement -

एडीओ पंचायत ने ग्राम सभा से कूड़ा करकट फेकने वालों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश

Young Writer, सकलडीहा। कस्बा के टिमिलपुर स्थित प्राचीन शिव सरोवर का बीते वर्ष मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत सुंदरीकरण और घाटों का निर्माण कराया गया था। जिसे मंदिर पर सुबह शाम दर्शन करने वाली महिला और भक्तों को दर्शन पूजन करने व धार्मिक कार्य करने में सहूलियत मिले। आरोप है कि सरोवर किनारे बसे लोगों की ओर से कूड़ा करकट सरोवर में गिराये जाने से आये दिन कूड़ा करकट से पट जाता है। जिसे लेकर कस्बावासियों में आक्रोश है। जबकि आगामी दिनों डाला छठ महापर्व है। विभागीय अधिकारियों से कार्रवाई कराने की मांग किया है।

टिमिलपुर स्थित प्राचीन शिव सरोवर पर मां दुर्गा, हनुमान, संतोषी माता, राधा कृष्ण, रामजानकी मंदिर है। यहां पर बारहों महीना धार्मिक कार्यक्रम शारदीय नवरात्र, देव दिवाली,डाला छठ महापूजा, जीयूतिया, तीज,गणेश चर्तुदशी सहित विभिन्न पर्व पर हजारों की संख्या में आसपास गांव की महिला व ग्रामीण दर्शन पूजन के लिये आते है। बीते कई वर्षाे से दुर्गापूजा सेवा समिति की ओर से विभिन्न प्रकार की धार्मिक कार्यक्रम किया जाता है। जिसे लेकर बीते वर्ष तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री डा. महेन्द्रनाथ पांडेय व स्थानीय विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के प्रयास से मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत सरोवर का लाखो रुपये खर्च करके सुंदरीकरण व घाटों का निर्माण किया गया। जगह जगह हाईमास्ट व पाथवे का निर्माण किया गया। आरोप है कि बार बार सरोवर की साफ सफाई पंचायत व ग्राम सभा की ओर से कराये जाने के बाद भी कूड़ा करकट सरेावर में फेक दिया जाता है। एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि डाला छठ महापर्व से पूर्व सरोवर की साफ सफाई कराया जायेगा। सरोवर में कूड़ा करकट फेकने वालों को चिन्हित कर मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights