31.2 C
Chandauli
Monday, March 23, 2026

Buy now

Home Blog Page 185

Asaduddin Owaisi का फूंका पुतला‚ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग

Mughalsarai VIP Get पर ओवैसी का पुतला फूंकते हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता
Mughalsarai VIP Get पर ओवैसी का पुतला फूंकते हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता

Young Writer, डीडीयू नगर। हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व जिला महामंत्री तेज प्रताप सिंह उर्फ लकरु सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने रोडवेज बस स्टैंड वीआईपी गेट तक जुलूस निकाला। जुलूस में असदुद्दीन ओवैसी मुर्दाबाद आदि नारा लगाते हुए पुतला फूंका गया। आक्रोशित हिन्दू युवा कार्यकर्ताओ ने असदुद्दीन ओवैसी मुर्दाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं के हाथ में तख्ती थी। जिस पर लिखा था, फिलिस्तीन की जय बोलने वाले की जगह जेल है। ओवैसी का एक ही काम देश विरोधी सारे काम, यदि भारत में रहना है तो भारत मां की जय कहना है।

इस दौरान ओवैसी द्वारा संसद में जय फिलस्तीन बोले जाने की कड़ी निंदा की गई।हिन्दू युवा वाहिनी के निवर्तमान महामंत्री तेज प्रताप सिंह ने कहा कि संसद में शपथ के दौरान ओवैसी ने जय फिलिस्तीन बोला है जो देश विरोधी है। जिससे पूरे भारतवासियों के दिलों पर गहरी ठेस पहुंची है। संवैधानिक मूल्यों के आधार पर ओवैसी की सदस्यता तुरंत समाप्त करके उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस कृत्य के लिए उन्हें जेल में डाल देना चाहिए। कोई भी भारत की अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने की हिमाकत न कर सके।इस दौरान राष्ट्रपति के नाम कोतवाल विजय बहादुर सिंह को पत्रक सौंपा। इस अवसर पर अंकित गुप्ता, गुड्डू सिंह, आशीष जायसवाल, गोल्डी जायसवाल, उमेश जायसवाल, प्रिंस जायसवाल, राकेश तिवारी,राजू पांडेय, राजेन्द्र चौहान, मंटू गुप्ता आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Lok Sabha Speaker Om Birla का आचरण संविधान और लोकतंत्र विरोधी : Congress

अलीगनर में स्वर्गीय गंजी प्रसाद के स्मारक स्थल पर धरना देते कांग्रेस नेता।
अलीगनर में स्वर्गीय गंजी प्रसाद के स्मारक स्थल पर धरना देते कांग्रेस नेता।

लोकसभा में राहुल गांधी का माइक बंद कराए जाने के विरोध में कांग्रेस का धरना

Young Writer: डीडीयू नगर लोक सभा में 28 जून को NEET PAPER लीक होने के सवालों पर बोलते समय नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का माइक माइक बंद कराने के विरोध में उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अकील अहमद बाबू ने स्वतंत्रता सेनानी रहे स्वर्गीय गंजी प्रसाद के स्मारक स्थल पर धरना दिया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता शमीम अहमद मिल्की ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष का यह आचरण संविधान और लोकतंत्र विरोधी है। लोकसभा के अंदर देश से माफी मांगनी चाहिए। वहीं अकील अहमद बाबू ने कहा कि लोकसभा में ओम बिरला ने 50 साल पहले लगाए गए आपातकाल का रोना रोया था। 28 जून को उन्होंने स्वयं सदन में राहुल गांधी का माइक बंद कराकर लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश की है। उनका यह काम निंदनीय है। लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले सभी लोगों को एकजुट रहकर सरकार के तानाशाही रवैया का विरोध करने का आग्रह किया। किसान नेता महेंद्र प्रताप यादव ने धरना स्थल पर पहुंचकर धरना को समर्थन दिया। कहा कि किसान न्याय मोर्चा लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में सदैव आपके साथ रहेगा। इस दौरान दयाराम पटेल, मधु राय, सतीश बिन्द,राजू पांडे, गंगाराम,शाहजमा खान, उषा यादव, चांदनी, बृजेश गुप्ता, लल्लू विश्वकर्मा, डॉ जी के पांडेय, रमेश पांडे, मोहम्मद आसिफ, नौशाद अहमद, मोहम्मद शाहिद, हाजी अहमद, जितेंद्र पासवान, कल्लू पासवान,झामर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Naugarh Bazar: दुकान व मकानों में घुसा बारिश का पानी

नौगढ़ में दुकानों व मकानों में घुसा बारिश का पानी।
नौगढ़ में दुकानों व मकानों में घुसा बारिश का पानी।

Young Writer, नौगढ़। कस्बा बाजार से सटे कूड़ा राजवाहा नहर में कूड़ा करकट का अंबार होने से वर्षा ऋतु में पहली बार हुई कुछ तेज बरसात में पानी कई दुकानों व घरों में घुस गया, जिससे दुकान व घर गृहस्थी के सामानों को काफी क्षति पहुंची है।
जनपद सोनभद्र के नगवां (बजरिया) बांध का पानी को नहर से मौजा नौगढ खास टेल तक पहुंचाने की सुविधा देय है। नहर की साफ सफाई कराने में सिंचाई विभाग हर वर्ष लाखों रुपए की राजकीय धनराशि का ब्यय  कागजों में करता है, जबकि मौके पर कूड़ा करकट के अंबार से नहर अटा पटा पड़ा है। रविवार को दोपहर मे हुई बरसात के दौरान दुर्गा पूजा स्थल के समीप मौजूद पुलिया मे पानी के बहाव से काफी कूड़ा एकत्रित हो गया, जिससे नौगढ़ बाजार में सड़क पर पानी बहने लगा। सड़क की पटरियों से नीचे स्थित कई दुकानों व घरों में पानी घूस गया, जिससे सामानों की सुरक्षा करने के लिए वर्षा के दौरान भी भींगते हुए लोग पानी को बाहर निकालने में जुट गये।

Ganga Katan: धन के दुरुपयोग को लेकर भाकियू लामबंद, आमरण अनशन व आत्मदाह की चेतावनी

दीनानाथ श्रीवास्तव

Young Writer: धीना। विकास खंड धानापुर अंतर्गत गुरैनी लघु डाल एवं गंगा कटान पर शासन द्वारा अवमुक्त किया गया 9.75 करोड़ के कार्य में धांधली को लेकर भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष दीनानाथ श्रीवास्तव ने आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने शासन, प्रशासन द्वारा कराए कार्यों की अनियमितता को लेकर एक जुलाई से धरना, प्रदर्शन व आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। इसके बाद भी बात नहीं बनी तो वहे आत्मदाह भी करेंगे।

प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि तीन करोड़ पचहत्तर लाख रुपए गुरैनी से ग्राम सभा दवनपुरा तक गंगा कटान के नाम पर जो लंबी लड़ाई के बाद शासन द्वारा जारी किए गए। दो करोड़ रूपए वर्ज से लगायत टैंक तक पाइप लाइन बिछाने के लिए धन मुहैया कराया गया था। चार करोड़ रुपए गुरैनी गांव से लिफ्ट कैनाल के पास गंगा कटान रोकने के लिए स्वीकृत किए गए थे जो बंधी डीविजन को अवमुक्त की गई थी। बोल्डर और पीचिंग का काम ठेकेदार द्वारा कराया है जो जगह जगह धंस गया है और बोल्डर गंगा में समाता जा रहा है।

शासन प्रशासन द्वारा अवमुक्त धन का सही ढंग से उपयोग न करके मनमाने ढंग से कार्य कर धन का दुरूपयोग किया गया है, जिसकी जांच कराकर जिला प्रशासन दोषियों को कठोर दण्ड दिया जाय। साथ ही दुरूपयोग किए धन की वसूली कर पुनः कार्य कराया जाय अन्यथा भारतीय किसान यूनियन लंबी लड़ाई लड़ेगा। बताया कि इस मुद्दे को लेकर एक जुलाई से धरना, प्रदर्शन व आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो आत्मदाह से भी पीछे नहीं हटेंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। मंडल अध्यक्ष भाकियू दीनानाथ श्रीवास्तव ने पत्र प्रतिनिधियों को बताया कि मुख्यमंत्री सहित सभी उच्चाधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया गया है।

Accident: सड़क हादसे में रेलवे स्टेशन मास्टर की मौत से मचा कोहराम

 रेलवे स्टेशन की मौत के बाद रोते बिलखते  परिजन
 रेलवे स्टेशन की मौत के बाद रोते बिलखते  परिजन

सकलडीहा से बाइक द्वारा ड्यूटी पर जाते समय बथावर गांव के समीप हुई घटना

Young Writer: सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बथावर गांव के धर्मकांटा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मुगलसराय के मटकुट्टा सहरोई पर तैनात रेलवे मास्टर 51 वर्षीय शारदा रंजन की शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी। ग्रामीणों की मदद से कोतवाली पुलिस ने उन्हें लेकर सकलडीहा सीएचसी पहुंची। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

मृत रेलवे स्टेशन मास्टर शारदा रंजन की फाइल फोटो
मृत रेलवे स्टेशन मास्टर शारदा रंजन की फाइल फोटो

बिहार के नालंदा शहर के मंडाक्ष गांव निवासी शारदा रंजन मुगलसराय के मटकुट्टा सहरोई में रेलवे स्टेशन मास्टर थे। उनकी पत्नी नूतन पटेल सकलडीहा बाल विकास परियोजना कार्यालय में वरिष्ठ पटल सहायक है। शारदा रंजन सकलडीहा कस्बा के अलीनगर तिराहे पर एक किराये के मकान में पत्नी व एक पुत्री स्मृति रंजन और एक पुत्र श्रेयस रंजन के साथ रहते थे। शनिवार को रात में करीब साढ़े आठ बजे बाइक से ड्यूटी के लिये जा रहे थे। ताजपुर के आगे बथावर गांव के पास एक धर्मकाटा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गये थे। तेन्दुई पुर गांव का एक युवक पहचान लेने पर अपने वाहन से सकलडीहा सीएचसी पुलिस की मदद से लेकर पहुंचा। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर रोते बिलखते पत्नी और बच्चे सीएचसी पर पहुंच गये। पति का शव देख पत्नी सहित बच्चे दहाड़ मारकर रोने लगे।

इसी बीच रेलवे विभाग के कई अधिकारी और सहयोगी भी सूचना मिलने पर पहुंच गये। पुलिस ने परिजनों की सहमति पर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम सूचना प्राप्त हुआ था कि अज्ञात वाहन के टक्कर से रेलवे स्टेशन मास्टर की मौत हो गयी है। शव को पीएम के लिये भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो पायेगा।

Chandauli Police: सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी विदाई

पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को विदाई देते क्षेत्राधिकारी रघुराज।
पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को विदाई देते क्षेत्राधिकारी रघुराज।

Young Writer, चंदौली। जिले में तैनात सात पुलिसकर्मी रविवार को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान पुलिस लाइन सभागार में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज ने पुलिसकर्मियों को फूल-माला पहनाकर विदा किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पुलिस विभाग में सेवारत उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह, मोहम्मद नईमुद्दीन, भरत राय,  शमशेर बहादुर सिंह, छोटेलाल, रामकुँवर व फॉलोवर सरल प्रसाद को सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी सकलडीहा ने कहा कि अपने कार्यकाल में जिस प्रकार परिश्रम व कर्मठता से दायित्व निर्वहन किया है। इससे सीख लेनी चाहिए। भगवान से प्रार्थना किया कि आप सभी पुलिस पदाधिकारी सेवानिवृत्ति के बाद परिवार के सदस्यों के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत करें। इस दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे।

JEECUP Topper: Polytechnic प्रवेश परीक्षा में पहली रैंक लाकर चंदौली के मोहम्मद सैफ ने किया कमाल

JEECUP Group A Topper
मोहम्मद सैफ अंसारी

कड़ी मेहनत के बल पर सूबे में अव्वल रहे बेलवानी के मोहम्मद सैफ

Young Writer, चंदौली। जनपद चंदौली की धरा बहुत ही उर्वरा है। यह न केवल धान-गेहूं को पैदा करती है, बल्कि यहां होनहारों की भी फसल खूब लहलहाती है। जी हां! होनहारों की बात करें तो शुक्रवार को पालीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में जनपद के बेलवानी निवासी मोहम्मद सैफ अंसारी ने पहली रैंक लाकर परिवार के साथ ही जनपद चंदौली का नाम रौशन किया है। उनकी यह सफलता पढ़ाई के प्रति सैफ के कड़ी मेहनत और परिवार के समर्पण का परिणाम है।

यह सफलता सैफ और उसके परिवार के इसलिए और भी खास है क्योंकि मोहम्मद सैफ एक सामान्य परिवार से आते हैं, जिनके पिता मोहम्मद निसार अहमद आज भी मथेला में इलेक्ट्रानिक की दुकान का संचालन कर अपने परिवार की आजीविका को चला रहे हैं। ऐसे में परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अलग कर गुजरने के जज्बे ने सैफ का रुझान पढ़ाई की ओर लाया। उन्होंने हाईस्कूल की पढ़ाई के साथ ही पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया और उसकी तैयारियों में जुट गए। बोर्ड एक्जाम होने के बाद वह पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा को अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करने के अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र होकर इसकी तैयारियों में जुट गए।

लगातार कड़ी मेहनत का परिणाम रहा कि जब पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा (Joint Entrance Examination Council (Polytechnic), Uttar Pradesh) का परिणाम जारी हुआ तो मोहम्मद सैफ ने ग्रुप ए में पहला रैंक लाकर परिवार के साथ ही जनपद का नाम रौशन किया। उन्होंने प्रवेश परीक्षा में बैठने वाले सभी विद्यार्थियों को पीछे छोड़ते हुए ओपन रैंक में अपना स्थान अर्जित किया। सैफ की सफलता चंदौली के उन तमाम मुस्लिम विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा हैं तो पढ़ाई के बल पर सफलता अर्जित कर अपना व अपने परिवार का नाम रोशन करने का सपना पाले हुए हैं। फिलहाल रिजल्ट जारी होते ही सैफ के परिजनों व आसपास के ग्रामीणों ने उसका मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया।

Chandauli:रविवार को इतने घंटे गुल रहेगी बिजली,विभाग ने बताई वजह


चंदौली। मुख्यालय स्थित 132 केवी उपकेंद्र पर सुदृढ़ व्यवस्था के लिए अतिरिक्त बे स्थापना के नए बस स्ट्रींगगिंग कार्य को देखते हुए रविवार को सुबह 08 बजे से दिन में 11 बजे तक 33 केवी फीडर बबुरी से जुड़े बबुरी गांव,सकलडीहा फीडर से जुड़े बनौली, डिग्री कालेज,चंदौली ग्रामीण से जुड़े सैयदराजा, बगही, बेलारीडीह से जुड़े बेलारीडीह ग्रामीण क्षेत्र व नेवाजगंज पंप कैनाल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत प्रेषण उपखंड द्वितीय चंदौली के उपखंड अधिकारी विके तिवारी ने दी है।

Chandauli समेत पूरे UP में 29 जून को मनेगा व्यापारी कल्याण दिवसः Rakesh Sharma

एडीएम अभय कुमार पांडेय से मुलाकात करते व्यापारी नेता Rakesh Sharma।
एडीएम अभय कुमार पांडेय से मुलाकात करते व्यापारी नेता Rakesh Sharma।

Young Writer, चंदौली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार व्यापारियों ने एडीएम अभय कुमार पांडेय से मुलाकात की। इस दौरान 29 जून को भामा शाह के जन्मदिवस पर व्यापारी कल्याण दिवस मनाया जाएगा। इस बात व्यापारियों ने एडीएम को व्यापारी दिवस की जानकारी दी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के प्रयास से 25 वर्षों की मेहनत सफल होती दिख रही है जिसमें उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार के द्वारा 29 जून को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में सभी जनपदों में विधिवत आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय आसान नहीं था इसके लिए दो दशकों का प्रयास रहा है, जो आज धरातल पर उतर गया है। इसके बाद यह भी निर्णय लिया कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल आगामी 29 जून को व्यापारियों को सम्मानित करने का भी काम करेगी। इस मौके पर प्रेमनाथ शर्मा, महेंद्र गुप्ता, अमीय कुमार पांडेय, बबलू सोनी, अनिरुद्ध जायसवाल, बाबू खान, बसंत गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

District Jail Varanasi: डीएम-एसपी संग जिला जज चंदौली ने लिया जायजा

डीएम व एसपी के साथ जिला जेल का निरीक्षण करते जिला जज।
डीएम व एसपी के साथ जिला जेल का निरीक्षण करते जिला जज।

Young Writer, चंदौली। जनपद न्यायाधीश (District Judge) सुनील कुमार, सीजेएम दीपक कुमार मिश्र के साथ जिलाधिकारी चन्दौली (DM Chandauli) निखिल टीकाराम फुंडे व पुलिस अधीक्षक चंदौली (SP Chandauli) आदित्य लांग्हे ने गुरुवार को जिला कारागार वाराणसी (District Jail Varanasi: डीएम-एसपी संग जिला जज चंदौली ने लिया जायजा) का निरीक्षण किया। इस दौरान जिले के बंद कैदियों के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने जेल में पहुंच कर बैरकों की जांच की और बंदियों को मिल रही सुविधाओं के बाबत भी जानकारी ली।

जिलाधिकारी चंदौली ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जेल में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है। इस दौरान जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। बंदियों के लिए अनुमन्य सुविधाएं मुहैया कराया जाना प्रमुख है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि जेल में मोबाइल का प्रयोग किसी भी दशा में न होने पाए। इस पर विशेष तौर से नजर रखें। इसके साथ ही बंदियों से मिलने आने वालों का भी रिकार्ड रखा जाए। अधिकारियों ने पाकशाला, लाइब्रेरी व चिकित्सालय में उपलब्ध दवाओं व व्यवस्था हाल देखा। इस मौके पर जिला जज सुनील कुमार ने कहा कि बंदियों के भी अपने अधिकार होते हैं। ऐसे में उन्हें मूलभूत सुविधाएं व साफ-सफाई प्रदान करना हमारी नैतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी है। अधिकारियों ने खान-पान की गुणवत्ता को परखा और संतोष जताया। जिला जेल के निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी सहित जिला जेल के मुख्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Chandauli
overcast clouds
31.2 ° C
31.2 °
31.2 °
24 %
3.7kmh
94 %
Mon
32 °
Tue
36 °
Wed
39 °
Thu
40 °
Fri
38 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights