24.3 C
Chandauli
Wednesday, March 25, 2026

Buy now

Home Blog Page 205

Manoj Singh W का दावा‚ इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो पूरे होंगे वादे

चंदौली लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गांवों में महिला की बात सुनती मनोज सिंह डब्लू।
चंदौली लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गांवों में महिला की बात सुनती मनोज सिंह डब्लू।

सपा के राष्ट्रीय सचिव ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गांवों में किया जनसम्पर्क

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न गांवों के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जनसंपर्क के जरिए लोगों को मतदान के अधिकार के प्रति सजग किया। साथ ही इंडिया गठबंधन व समाजवादी पार्टी के वादों से रूबरू कराया। कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो लोगों को बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य सुविधाएं मिलेगी। जनता को भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी की समस्या से निजात मिलेगी।

इस दौरान के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने धनाइतपुर, मुड्डा, चारी, चिरईगांव, दैथा गांवों का दौरा किया। पैदल भ्रमण के दौरान वह घर-घर जाकर लोगों से मिले। उनकी बातों को सुना। साथ ही उन्हें भाजपा के भ्रम व छलावे से दूर सहने के लिए सजग किया। कहा कि भाजपा ने पिछले एक दशक तक गुमराह करने के साथ ही छलने का काम किया है। भाजपा ने चुनाव के दौरान जो वादे किए उसे आज तक पूरा नहीं कर पायी। चुनाव आते ही देश व लोगों को जाति, धर्म के आधार पर बांटने का षड्यंत्र किया। यह लोकसभा चुनाव बदलाव के लिए लड़ा जा रहा है, लिहाजा देश में बदलते राजनीतिक परिवेश में केंद्र की सत्ता से भाजपा को बेदखल करने में अपना-अपना योगदान दें।

जनता ने अपनी वोट के समर्थन से डा.महेंद्रनाथ पांडेय को सांसद बनाया। इस दरम्यान वह कई विभागों की कमान संभाले, लेकिन उन्होंने चंदौली के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया। मेडिकल कालेज की सौगात आज तक चंदौली के लोगों को नहीं मिली। वहीं ट्रामा सेंटर को दो बार शिलान्यास हो चुका है, लेकिन निर्माण कार्य अब तक नहीं हो सका। इसी तरह कई ऐसे वादे है जो अब तक पूरे नहीं हो सके। वादा किया कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो जो भी वादे घोषणा-पत्र में है वह एक-एक कर पूरे किए जाएंगे। इस अवसर पर बृजेश यादव, विनोद शर्मा, संतोष उपाध्याय, अभिषेक सिंह, गुड्डू सिंह, दिनेश खरवार, अमित उपाध्याय, परमहंस यादव आदि उपस्थित रहे।

Chandauli: चकिया में संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा की मौत‚ परिवार में मचा कोहराम

आत्महत्या

Young Writer, चन्दौली। चकिया नगर के वार्ड नंबर 5 मां काली नगर में सोमवार की सायं संदिग्ध परिस्थिति में कक्षा दसवीं की छात्रा हिना सोनकर की मौत हो गई। आनन फानन में परिजन उसे लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय गए जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने उसके मृत होने की पुष्टि कर दी।
वार्ड नंबर 5 निवासी श्यामू सोनकर की पुत्री हिना सोनकर नगर के सिल्वर बेस स्कूल में सीबीएसई के कक्षा दसवीं की छात्रा थी। सोमवार को सीबीएसई का रिजल्ट आया जिसमें हिना को 70% अंक से पास हुई जाए तरफ घर वाले खुशियां मना रहे थे घर के परिजन जब हिना को बधाई देने गए तो वह बेसुध अवस्था में पड़ी थी उसके परिजन अस्पताल के इमरजेंसी पहुंचे जहां प्राथमिक जांच के बाद तैनात डॉक्टर शैलेंद्र कुमार ने उसके मृत होने की पुष्टि कर दी।
कोतवाल अतुल प्रजापति ने बताया कि छात्रा के शव को अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही छात्रा की मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Chakia: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

आत्महत्या


Young Writer, Chakia: कोतवाली क्षेत्र के नेवाजगंज गांव में सोमवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में 23 वर्षीय विवाहिता प्रतिमा ने पंखे में गमछे का फंदा बनाकर लटक गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
नेवाजगंज गांव निवासी इंद्रजीत पांडेय के पुत्र पवन की शादी धूमधाम से 4 वर्ष पहले बिहार प्रांत के रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के तोरना गांव निवासी स्वर्गीय गुप्तेश्वर उपाध्याय की पुत्री प्रतिमा से हुई थी। पवन और प्रतिमा को दो बच्चे भी हैं।
सोमवार की दोपहर प्रतिमा ने अपने घर के कमरे में पंखे में गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने प्रतिमा को गमछे से झूलता हुआ देखा तो अवाक रह गए। मामले की जानकारी होते ही कोतवाल अतुल प्रजापति पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए जहां से शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाल अतुल प्रजापति ने बताया कि प्रथम दृश्य मामला संदिग्ध के प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा।

Loksabha Chandauli : नामांकन के साथ चंदौली के रण में उतरी पदमा किन्नर

Loksabha Chandauli : पदमा किन्नर
चंदौली कलेक्ट्रेट से नामांकन करके बाहर आती उम्मीदवार पदमा किन्नर।

कलेक्ट्रेट पहुंचकर इंडियन नेशनल समाज पार्टी से किया नामांकन

Young Writer, चंदौली। चंदौली लोकसभा से नामांकन करने के बाद पदमा किन्नर सुर्खियों में छा गयी। नामांकन स्थल से बाहर आते ही इंडियन नेशनल समाज पार्टी की प्रत्याशी पदमा किन्नर ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाई और चुनाव लड़ रहे तमाम दिग्गजों को कड़ी टक्कर देने का ऐलान भी किया। कहा कि जनहित व स्थानीय मुद्दों पर पूरी दमदारी के साथ चुनाव लड़ा जाएगा।

विदित हो कि लोकसभा चंदौली से चुनाव लड़ने वाली वह पहली किन्नर प्रत्याशी भी हैं। इसके पहले किसी भी किन्नर ने लोकसभा चंदौली से न तो नामांकन किया और ना ही चुनाव लड़ा। ऐसे में नामांकन पत्र लेने के साथ ही पदमा किन्नर सुर्खियों में छा गयी। इसी बीच सोमवार को उन्होंने अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट के साथ नामांकन किया। नामांकन करके लौटी पदमा किन्नर ने शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विधवा आश्रम जैसे महत्वपूर्ण व बुनियादी मुद्दों को अपनी प्राथमिकता बताया। विदित हो कि मिनी महानगर दीनदयाल नगर अंतर्गत वार्ड नंबर-11, मवई खुर्द निवासी पदमा किन्नर समाज में बदलाव लाने की अपनी महत्वकांक्षाओं के साथ लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। बीते निकाय चुनाव में सोनू किन्नर की जीत ने उनके राजनीति में आकर जनसेवा करने के सपनों को पंख लगाया। फिलहाल वह चंदौली की राजनीति में किन्नर समाज का प्रतिनिधित्व चाहती हैं, ताकि वह सबकुछ किया जा सके जो अब तक के राजनेता सर्वसमाज के लिए करने में असफल रहे।

ये है पदमा किन्नर मेनिफेस्टो के मुख्य बिंदु
चंदौली। पदमा किन्नर के चुनावी मेनिफेस्टो पर गौर करें तो जाति, धर्म से इतर पदमा किन्नर वे तमाम सुविधाएं चंदौली के लोगों को देना चाहती है। उनके मेनिफेस्टो में महिलाओं, किसानों व नौजवानों को प्राथमिकता दी गई है। वृद्धाश्रम के साथ विधवा आश्रम की स्थापना एवं उसका संचालन करने की इच्छा रखती है। इसके अलावा वृद्धजनों को एक लाख रुपये सलाना आर्थिक मदद, गरीब युवाओं व कन्याओं को प्रति वर्ष 10 हजार का भत्ता देना उनके वादे में शामिल है। वहीं अस्पताल व रोजगार केंद्र के साथ ही विधानसभा स्तर पर खेल मैदान, विद्यालय, अस्पताल व तालाबों को सुदृढ़ कर जल संरक्षण करना भी शामिल है। इसके अलावा विधानसभा स्तर पर बड़े मार्केट को स्थापित करके गरीब किसान एवं व्यापारियों को क्रय-विक्रय की सुविधा मुहैया कराना है. इतना ही नहीं कन्याओं की शादी के लिए दो से पांच लाख की आर्थिक मदद एवं वृद्धजनों के निधन पर परिजनों को अंतिम क्रिया के लिए 20 हजार रुपये का आर्थिक मदद देने के साथ ही किसान व कुटीर उद्योग की स्थापना के लिए लिए गए कर्ज माफी घोषणा-पत्र में शामिल है।

Robertsganj Loksabha : खुद के इतिहास को दोहरा पाएंगे पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार?

छोटेलाल खरवार रावर्टसगंज
छोटेलाल खरवार रावर्टसगंज

बदलाव की बयार में दल बदलकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बने छोटेलाल

शमशाद अंसारी
Young Writer, चंदौली। इतिहास एक बार फिर खुद को दोहराता हुआ नजर आ रहा है। राबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र से पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार को समाजवादी पार्टी से टिकट मिलने के बाद इस बात की चर्चाएं सुर्खियों में रही। पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार का भाजपा छोड़कर सपा में इंट्री और टिकट की रेस में तमाम दिग्गजों को पछाड़कर उनकी जीत यह संकेत दे रहा है कि एक बार फिर छोटेलाल खरवार के संसद जाने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। फिलहाल अभी बहुत कुछ होना शेष है, लेकिन जिस तरह से उन्होंने 2014 में बदलने राजनीति परिदृश्य को भांप कर भाजपा में छलांग लगाई और टिकट लेकर सीधे संसद पहुंच गए। एक बार फिर बदलाव की बयार में उनका सपा में वापसी और टिकट कंफर्म होना उन्हीं राजनीतिक समीकरण को दोहराता हुआ नजर आ रहा है। फिलहाल परिस्थितियां छोटेलाल खरवार के अनुरूप बनती दिख रही है, लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। फिलहाल इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बनने के बाद उन्हेें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

विदित हो कि छोटेलाल खरवार की ख्याति व पहचान लोकगीत गायक के रूप में हुआ करती थी और जब वे अपने लोकगीत व कला से प्रसिद्धी प्राप्त किए तो उसे आधार बनाते हुए 2005 में अपने पैतृक गांव मंगरही से ग्राम प्रधानी का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने देश की सबसे छोटी मगर सशक्त पंचायत के मुखिया के तौर पर पांच वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा किया। ग्रामीणों के हित में किए गए काम और अपनी ख्याति के साथ एक बार फिर उन्होंने वर्ष 2010 में पंचायत चुनाव लड़ा और प्रधान निर्वाचित हुए।

उनकी राजनीतिक महत्वकांक्षा जागृत हुई तो वे नौगढ़ ब्लाक से जिला मुख्यालय चंदौली पहुंचे और उन्होंने समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। उनके व्यक्तित्व से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी ने उन्हें सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बना दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने राजनीतिक कौशल को निखारा और संवारा। साथ ही अपने राजनीतिक पहचान को विस्तार देते हुए लखनऊ व दिल्ली तक पहुंच बनाने में सफल रहे। इसी बीच केंद्र की सत्ता में परिवर्तन की लहर और देश में बदलते राजनीतिक मौसम को उन्होंने काफी पहले भांप लिया और भाजपा से टिकट लेकर मोदी लहर में अपनी जीत को सुनिश्चित करने में सफल रहे। इस तरह दल बदलकर उन्होंने ग्राम प्रधान से सीधे सांसद तक का सफर तय किया। उन्होंने जिस वक्त यह ख्याति और उपलब्धि अर्जित की उनके गांव मंगरही में जश्न का माहौल रहा। सामान्य परिवार से संसद तक का सफर तय करना बिल्कुल भी आसान नहीं था, लेकिन छोटेलाल खरवार ने सही समय पर सही निर्णय लेकर अपने राजनीतिक कैरियर को ऊंचाईयां प्रदान की।

विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि छोटेलाल खरवार का अपने गांव-इलाके और अपनी बिरादरी में अच्छी पकड़ है और लोग उनसे खासा लगाव भी रखते हैं। जो लोकसभा चुनाव में उनकी जीत का आधार बना। शायद यही वजह रही होगी कि समाजवादी पार्टी ने उनके विरादरी के वोटरों की संख्या, स्थानीय पकड़ व कुशल राजनीतिक कौशल को देखते हुए अन्य लोगों की उम्मीदवारी पर भाजपा छोड़कर आए पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार को तरजीह दी। समाजवादी पार्टी ने तमाम समीकरणों को ध्यान में रखकर अपना दांव चल दिया है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार छोटेलाल खरवार को इस दांव को सही साबित करना का एक सुनहरा अवसर है। अब देखना यह है कि क्या इतिहास खुद को फिर से दोहराता है या फिर अबकी बार परिणाम कुछ अलग होगा। फिलहाल सबकुछ भविष्य की गर्त में छिपा है, लेकिन इसे लेकर लोगों में खूब चर्चाएं हैं।

BJP News : डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने मेरा बूथ सबसे मजबूत का कार्यकर्ताओं ने दिलाया संकल्प

Sakaldiha कस्बा के एक लॉन में केन्द्रीय मंत्री व सांसद डा. महेन्द्रनाथ पांडेय कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए
Sakaldiha कस्बा के एक लॉन में केन्द्रीय मंत्री व सांसद डा. महेन्द्रनाथ पांडेय कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए

Young Writer, News: सकलडीहा कस्बा के तेन्दुईपुर स्थित एक लॉन में रविवार को बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं अपन बूथ सबसे मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर विकास कार्यो पर विस्तार से जानकारी दी गयी।

इस दौरान केन्द्रीय मंत्री व सांसद तथा चंदौली से भाजपा उम्मीदवार डा.महेन्द्रनाथ पांडेय ने कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ सबसे मजबूत बूथ, बूथ जीता चुनाव जीता पर मंत्र दिया।  मंत्री ने कराये गये विकास कार्यों को जनता के बीच में समझने एवं बतलाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उक्त कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री क्लस्टर प्रभारी गिरीश यादव व लोकसभा प्रभारी ओंकार नाथ केसरी और लोकसभा संयोजक सर्वेश कुशवाहा जी ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र विस्तार से दिया। इस मौके पर सूर्यमुनी तिवारी, नीरज सिंह,भानू सिंह, विजय गुप्ता, अमित सिंह, भानू चौहान, पियूष यादव रामसुंदर चौहान,राणा सिंह, सत्यप्रकाश गुप्त, जितेन्द्र पांडेय, अजीत पाठक, बुद्धुलाल विश्वकर्मा, पूनम चौहान, रमाशंकर खरवार, शैलेन्द्र पांडेय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने किया।

Loksabha Chandauli: सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह बोले‚ पिछले एक दशक से अवरूद्ध पड़ा है चंदौली का विकास

चुनावी सभा में कार्यकर्ताओं व आम मतदाताओं से रूबरू प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह।
चुनावी सभा में कार्यकर्ताओं व आम मतदाताओं से रूबरू प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह।

Young Writer, चंदौली। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह अपने चुनावी प्रचार को गति देने के लिए युद्ध स्तर पर जुटे हैं। इस कड़ी में रविवार को अजगरा के दर्जन भर गांवों में तूफानी दौरा किया। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं के साथ ही ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। कार्यकर्ताओं को जहां इंडिया गठबंधन की जीत में सभी के सहयोग का आह्वान किया।

India गठबंधन के प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र व संविधान को बचाने का चुनाव है। इसलिए चुनाव की गंभीरता को देखते हुए अपना सर्वोच्च सहयोग व समर्पण देकर इंडिया गठबंधन की जीत को सुनिश्चित करने में भागीदार बने। कहा कि पिछले एक दशक से चंदौली का विकास अवरूद्ध पड़ा है। यहां की जनता ने अपने वोट के ताकत से भाजपा के डा.महेंद्रनाथ पांडेय को जीत दिलाकर सदन में भेजने का काम किया। बावजूद इसके पिछले 10 सालों में कई अहम मंत्रालयों की कमान संभालने के बाद भी चंदौली के लोगों को छलने व ठगने का काम किया। कहा कि अब वक्त आ गया है कि चंदौली की जनता भाजपा के छलावा, झूठ से बाहर आकर अपने अधिकारों व सुविधाओं के लिए सजग हो। इंडिया गठबंधन की सरकार में बच्चों की पढ़ाई के अलावा आम आदमी का दवा-ईलाज, किसानों को एमएसपी का कानूनी अधिकार व नौजवानों को नौकरी देने का काम होगा। इंडिया गठबंधन के अपने वादों को पूरा करके लोगों को न्याय दिलाने का काम करेगी। इसलिए हम सभी को एकजुट होकर इंडिया गठबंधन की जीत में अपने प्रयासों का आहुति डालनी होगी, ताकि चुनावी परिणाम आने के बाद चंदौली के साथ ही प्रदेश व देश की तस्वीर को बदला जा सके।

Loksabha Election : सपा के राष्ट्रीय सचिव ने बरहनी के जोन‚ सेक्टर व बूथ प्रभारियों के कसे पेंच‚ बोले बूथ पर चौकस रहें कार्यकर्ता

Manoj Singh W
बरहनी ब्लाक के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते मनोज सिंह डब्लू।

अपने-अपने बूथों पर चौकस रहेें सपा कार्यकर्ताः मनोज सिंह डब्लू
राष्ट्रीय सचिव ने बरहनी ब्लाक के प्रभारियों के साथ की बैठक

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने रविवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बरहनी ब्लाक के जोन, सेक्टर व बूथ प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान चुनाव को लेकर जोन, सेक्टर व बूथ प्रभारियों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की। साथ ही बैठक में मौजूद चुनाव प्रभारी व पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटेल, शिव कुमार सिंह, शिव कुमार यादव व सुजीत सिंह लक्कड़ ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर चौकस रहें। इसमें किसी भी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। प्रभारियों को यदि किसी तरह के मार्गदर्शन व सहयोग की जरूरत हो तो बेझिझक कहें। समाजवादी पार्टी उनकी भरपूर मदद करेगी।

इस दौरान पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह ने सपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। कहा कि समाजवादियों की पहचान संघर्ष से है। लिहाजा संघर्ष करने से पीछे नहीं रहें। सपा संरक्षक रहे नेताजी मुलायम सिंह यादव ने हम सभी को जो मार्ग दिखाया है उसे पर बिना डरे, बिना झुके आगे बढ़ना होगा। समाजवादी विचारधारा को स्थापित करने के लिए यदि कुर्बानी देनी पड़े तो हम सभी मिलकर देने का काम करेंगे।

सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने जोन प्रभारियों को तलब कर उनके क्षेत्र के सेक्टर व बूथों पर चल रहे चुनावी तैयारियों व कार्यक्रमों की जानकारी ली। कहा कि सभी जोन, सेक्टर व बूथ प्रभारियों की जवाबदेही आज तय की जा रही है। बताया कि बरहनी ब्लाक में जोन वाइज तीन बड़ी चुनावी रैलियां 14, 16 व 18 मई को होंगी। जिसमें उस जोन के प्रभारी रैली की जगह को निर्धारित करते हुए उसमें जनता की भागीदारी को सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उनके सेक्टर व बूथ प्रभारी सहयोगी के तौर पर पार्टी कार्यक्रम को अपने-अपने इलाके में क्रियान्वित करने का काम करेंगे। कहा कि यह जिम्मेदारी भरा काम है और जो इस जिम्मेदारी को उठा सकता है उसे चुना गया है। अपनी निष्ठा, कर्मठा से पार्टी के निर्णय को सही साबित करें और अपने-अपने बूथों पर जीत सुनिश्चित करें।

कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र व संविधान को बचाने का चुनाव है। बताया कि समाजवादी पार्टी व इंडिया गठबंधन ने देश व प्रदेश की जनता के हित में कार्य करने के जो वादे किए हैं उन्हें जनता के बीच लेकर जाएं। बूथ व सेक्टर प्रभारी अपने साथ समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र को रखें और लोगों के बीच जाकर उसे पढ़ने व बताने का काम करें, ताकि जनता भाजपा के झूठ व छलावे से बाहर आकर देश की तरक्की व खुशहाली के लिए मतदाता पूरे उत्साह के साथ अपना मत डाले। इस अवसर पर बरहनी ब्लाक अध्यक्ष बृजेश यादव, नन्द कुमार राय, संतोष उपाध्याय, राम सिंहासन सिंह, शिवपूजन आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:नेशनल हाईवे पर ट्रक और कार की टक्कर में कार के उड़े परखच्चे


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के मुख्यालय स्थित नए सरकार की कुटिया के समीप नेशनल हाइवे पर शनिवार को ट्रक और कार में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग अच्छा रहा कि कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गयी।
बताते हैं कि वाराणसी निवासी हरेंद्र दुबे 40 वर्ष अपनी पत्नी रीता देवी 35 वर्ष, बेटी अंक्षिता 8 वर्ष, मेघा 19 वर्ष व अनान्य 18 वर्ष के साथ कार में सवार होकर अपने ससुराल बिहार प्रांत के कोचस जा रहे थे। चालक पीयूष पांडेय 36 वर्ष चला रहा था। बताते हैं कि जैसे ही कार चंदौली पहुंची, तभी नए सरकार की कुटिया के समीप हाइवे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। संयोग अच्छा रहा कि टक्कर जोरदार होने के बावजूद कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। घटना को देखकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और लोगों ने ट्रक चालक व खलासी को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। घटना के बाबत सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने कहा की घटना में कोई घायल नहीं है। दोनों पुलिस के कब्जे में है।आगे कार्रवाई की जा रही है।

Chandauli:संदिग्ध परिस्थिति में भाई व बहन ने लगाई फांसी,क्षेत्र में फैली सनसनी


डीडीयू नगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के लॉठ नंबर 2 जायसवाल स्कूल के पीछे एक मकान में भाई व बहन का फंदे से लटकता शव मिलने क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों शवों को उतार कर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया।
जंगी साव गुप्ता के तीन पुत्रों में से दो पुत्र कमलेश गुप्ता उर्फ राजू गुप्ता 45 वर्ष,दीपू गुप्ता व उनकी बहन अंजू गुप्ता उर्फ गुड़िया गुप्ता 48 वर्ष जायसवाल स्कूल के पीछे लॉठ नम्बर 2 वार्ड नंबर हनुमानपुर में अपने मकान में रहते थे। तीसरा भाई अपने परिवार के साथ कैथापुर में निवास करता है। मृतक के माता-पिता का 8 वर्ष पहले मौत हो गई थी। राजू गुप्ता और उनके भाई दीपू की शादी नहीं हुई। जबकि बहन गुड़िया की शादी के बाद 15 वर्ष पूर्व तलाक हो चुका था। जो आंगनबाड़ी में काम करती थी। दीपू मंदबुद्धि का होने के कारण उसका इलाज चल रहा था। तीन चार दिनों से राजू और गुड़िया पास के ही एक किराये के घर में रहकर अपने घर में बने सेप्टिक टैंक की सफाई करवा रहे थे। गुरुवार को राजू और गुड़िया किराये के मकान में पड़ोसी से यह कहकर गये। कि हम लोग एक मंगलिक कार्यक्रम में जा रहे हैं। शाम तक वापस आ जायेंगे। छोटे भाई दीपू का खाना उसी पड़ोसी के यहां से भेज दिया गया। गुरुवार को भी दीपू का खाना लेकर पड़ोसी युवक आया था। उसने राजू और गुड़िया के बाबत पूछा तो दीपू ने बताया कि वे लोग रात में आयेंगे शादी में गये हैं। जबकि घर के ऊपरी मंजिल के कमरे में राजू और गुड़िया ने छत में लगी कुंडी से रस्सी का फंदा गले में बांधकर आत्महत्या कर ली थी। जिसकी जानकारी मृतक के मंदबुद्धि भाई जो नीचे ही रहता था उसको नहीं हुई। शुक्रवार की देर शाम जब पड़ोस का युवक उनके मंदबुद्धि भाई को पुनः खाना देने के लिये गया और उनसे उनके भाई बहन के बारे पूछा तब उसने कुछ नहीं बताया। पड़ोसी युवक ने ऊपर जाकर देखा तो उसका होश उड़ गया। वह बदहवास हालत में भागकर नीचे आया। उसने इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दिया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह व कोतवाल विजय बहादुर सिंह पहुंच गए। फरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराने के बाद लटक रहे शव को नीचे उतारकर पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि गुड़िया और राजू ने गुरुवार को ही आत्महत्या कर ली थी।
इस घटना के बाद वहां पहुंचे रिश्तेदारों व सगे संबंधियों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि उनकी बहन गुड़िया,राजू अवसाद में चल रहे थे।

Chandauli
clear sky
24.3 ° C
24.3 °
24.3 °
35 %
3.2kmh
0 %
Tue
24 °
Wed
36 °
Thu
40 °
Fri
38 °
Sat
38 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights