21.8 C
Chandauli
Wednesday, March 25, 2026

Buy now

Home Blog Page 208

ICSE ISC Result: Scholars Public School का रहा शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम

ICSE ISC Result: Scholars Public School का रहा शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम

Young Writer, धानापुर। सोमवार को जारी ICSE BOARD  के परीक्षा परिणाम में Scholars Public School की कक्षा दसवीं व बारहवीं का सत्र 2023-24 का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के कुल 31 छात्र/छात्राओं ने कक्षा दसवीं में परीक्षा दिया था, जिसमे अनुराग यादव पुत्र  राजेश यादव ने 80% अंक के साथ विद्यालय में प्रथम, तनु यादव‌ पुत्री अच्छेलाल यादव ने 78% के साथ द्वितीय, मृगांग शेखर पुत्र दिनेश कुमार 77% के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

ICSE ISC Result: Scholars Public School का रहा शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम

इसी प्रकार कक्षा बारहवीं के विज्ञान वर्ग में सानिया शौकत पुत्री श्री शौकत अहमद खान ने 80% अंक , तथा कामर्स वर्ग में संघमित्रा मौर्य पुत्री कृष्णानन्द मौर्य ने 89% अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान सम्मान बढ़ाया है।  विद्यालय की प्रिंसिपल शाहिना खानम ने बच्चों का मुंह मीठा कराते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सीआईएससीई बोर्ड के पाठ्यक्रम को संचालित करना एक चुनौती है, लेकिन पिछले चार वर्षो से शत प्रतिशत परीक्षा परिणम‌ आने के पीछे अध्यापकों की लगन और बच्चों की मेहनत को श्रेय दिया है। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक खान मुहम्मद अनीस ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों से अपील किया है कि चंदौली के इस ग्रामीण क्षेत्र में स्कालर्स पब्लिक स्कूल  द्वारा विगत 25 वर्षो से किये जा रहे शैक्षणिक उन्नयन में अपना सहयोग और सुक्षाव बनायें रखें।

Chandauli:तेज़ रफ़्तार डम्फर ने साइकिल सवार को मारी टक्कर,मौत


चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव के समीप सोमवार को डंपर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही डंपर चालक मय वाहन मौके से फरार हो गया। घटनास्थल जुटे आस पास के ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। और अग्रिम कार्यवाई में जुट गई।
बताते हैं कि चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी दुलारे पासवान 52 वर्ष रेलवे में ठेकेदारी पर मजदूरी करते थे। बिगत दिनों की भांति सुबह ही साइकिल से मजदूरी करने जा रहे थे। जैसे ही सरेसर गांव के समीप पहुंचे की पीछे से डंपर ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दिया। घटना के दुलारे पासवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं डम्फर चालक मय वाहन मौक़े से फरार हो गया। घटना के बाद मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी श्यामपति देवी पुत्र अरविंद, रणजीत व राहुल साहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Chandauli:पुलिस ने लग्जरी कार से अवैध हथियारों के साथ युवक को दबोचा,जिंदा कारतूस बरामद


चंदौली।पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देश पर अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे। अभियान में सोमवार को सदर कोतवाली पुलिस ने छितों गांव के समीप एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया और उस पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
दरसल पुलिस रात्रि गश्त के दौरान छित्तो गांव स्थिति रेलवे क्रासिंग के समीप सुनसान जगह पर एक काली कलर की स्वीफ्ट संदिग्ध परिस्थिति में मिला। संदेह होने पर पुलिस ने कार को चेक किया। उसमें बैठा एक युवक पूरी तरह नशे में द्रुत था। पुलिस ने युवक का तलाशी लिया। तो उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल, एक तमंचा व तीन जिंदा कारतूस बरामद किया। वही कार का कागज नही दिखाने पर कार को भी सीज कर दिया। पुलिस ने उक्त युवक से पूछताछ किया तो उसने अपना नाम चंदन सिंह बताया। जिसे पुलिस गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। और विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। इस दौरान थाना प्रभारी गगन राज सिंह, रावेन्द्र सिह, सुनील सिह मौजूद रहें।

Agriculture: वैज्ञानिकों के सहयोग से वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन कर रहे किसान

Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के माटी गांव के प्रगतिशील कृषक कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के सहयोग से वर्मीकम्पोस्ट का उत्पादन कर रहे हैं। इसको व्यवसाय के रूप में अपनाकर केचुआ खाद को मृदा संजीवनी नाम से न केवल जिले में बल्कि वाराणसी और बिहार के जिलों में बिक्री कर अच्छी आय कर रहे हैं।

कृषक मोहम्मद अख्तर जिले के किसानों को वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनके यहां भी उत्पादन का कार्य शुरू कर दिया गया है। वह जिले के डेवढ़िल, धानापुर, वरंगा, कुल्हड़िया, बबुरी, भोजापुर, डम्हरिया आदि गांवों में कृषकों के यहां वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन यूनिट स्थापित करा चुके हैं। इससे कृषक अपनी मृदा की गुणवत्ता में सुधार व केचुआ खाद की बिक्री कर अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। मोहम्मद अख्तर ने बताया कि एक बिस्वा में पांच बेद्यड बन जाते हैं। एक बेड से लगभग 900 किलोग्राम कम्पोस्ट खाद मिल जाती है। वहीं 8-10 रुपये प्रति किलो की रेट से बिक जाती है।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रितेश गंगवार ने बताया कि केंद्र के वैज्ञानिक समय-समय पर मोहम्मद अख्तर को जानकारी देते रहते हैं। जिले के अन्य बेरोजगार नवयुवक भी इस दिशा में आगे आकर अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। वैज्ञानिक अभयदीप गौतम ने कहा कि जनपद के अन्य किसान कृषि संबंधित विभिन्न रोजगार परख प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से लेकर अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले के अन्य किसानों को इससे सीख लेने की आवश्यकता है। मोहम्मद अख्तर किसानों को वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन की तकनीकी जानकारी देने के साथ ही उन्हें उचित मूल्य पर केचुआ उपलब्ध कराते हैं। साथ ही किसानों को उनके उपयोग से ज्यादा उत्पादन को उचित मूल्य पर खरीद भी लेते हैं।

वर्ल्ड टूर पर निकले विदेशी दंपति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,ट्रामा सेंटर रेफर

पड़ाव। मालवीय पुल पर रविवार को वर्ल्ड टूर पर निकले ब्रिटेन के दंपति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने दोनों को निजी चिकित्सालय में भर्ती जहाँ महिला के बाए हाथ में गंभीर चोट लगने के कारण वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
बताते हैं कि पति माइकल जोसेफ़ अपनी पत्नी इयाना खुसके के साथ एक सप्ताह के लिए वर्ल्ड टूर पर निकले थे। रविवार की शाम राजघाट पुल से बुलेट से बौद्ध गया जा रहे थे। तभी दोनों किसी अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान इयाना खुसके के बाए हाथ ठुड्डी में गंभीर चोटें आई। और माइकल जोसफ को भी हलकी चोट आई। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने घायल दंपति को पड़ाव स्थित लतीफ हॉस्पिटल भर्ती कराया। दोनों पर्यटक बीएचयू हॉस्पिटल जाने की इच्छा जताई। पुलिस ने दोनों को वाराणसी ट्रामा सेंटर ले गए जहा उनका इलाज चल रहा है।

Chandauli:चोरी की आठ बाइक के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार



चंदौली। धानापुर पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अटौली गांव के समीप एक बगीचे में चोरी की योजना बना रहे तीन बाइक चोरों को एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा। जिनके पास के चोरी की आठ बाइक बरामद की गई। उक्त मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में किया।
उन्होंने ने बताया कि थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार सिंह के नेतृत्व में रात्रि में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि अटौली गांव के समीप भट्टे के पश्चिम सड़क किनारे आम के बगीचे में चोरी की आधा दर्जन से ज्यादा बाइक इकठ्ठा कर उसे बिहार में बेचने की तैयारी चल रही है। अगर जल्दी किया जाय तो चोरी की बाइक सहित चोर पकड़े जा सकते हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बागीचे में घेरेबंदी कर वहा खड़े तीन चोरों को पकड़ लिया गया। जहां मौके से आठ बाइक बरामद की गई। पूछताछ में बाइक चोर गोलू उर्फ अनुपम पाण्डेय व उसके अन्य साथियों ने बताया कि यहाँ सभी बाइक चोरी की हैं। जिन्हें हम सभी एक साथ मिलकर विभिन्न स्थानों से चोरी करके रखते हैं। जिसे बिहार ले जाने के लिए यहां इकट्ठा किए गए हैं। हमारे दो अन्य साक्षी मोटरसाइकिल ले जाने के लिए पिकअप का इंतजाम करने गए हैं। कहा कि हम लोग पकड़े जाने के डर से तथा धोखा देने के लिये कुछ गाडियों के नम्बर प्लेट बदल दिए हैं तथा कुछ गाड़ियों के नम्बर प्लेट खोलकर हटा दिए गए हैं। पुलिस ने उक्त सभी चोरों की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

Chandauli:प्रेम प्रसंग में हुई युवक की हत्या,तीन घंटे में पुलिस ने किया पर्दाफाश


चकिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेम परपंच मे हुई हत्या के मामले ने सनसनी फैला दी भाभी से अवैध संबंध रखने पर गांव के ही एक युवक को देवरों ने मौत के घाट उतार दिया। और उसके शव को भोकाबंधी के पास गोवर्धन बाबा पहाड़ी पर  फेंक दिया। गाय चराने वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।  कोतवाल अतुल प्रजापति ने घटना के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली तो मृतक युवक का गांव के ही एक विवाहित महिला से अवैध संबंध का मामला सामने आया जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पूछताछ के क्रम में दो युवकों को उठाया जब उनसे जनता से पूछताछ की तो चौंकाने वाला मामला सामने आया कोतवाली पुलिस ने 3 घंटे के अंदर ही हत्यारे देवर दो चचेरे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ आशुतोष ने कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ।
क्षेत्र बलिया खुर्द गांव निवासी विभूति चौहान का 22 वर्षीय पुत्र सूरज चौहान  का गांव के ही एक विवाहिता महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। और दोनों के बीच अवैध संबंध भी थे। गांव निवासी दो चचेरे भाई रामकिशुन यादव और आकाश यादव जो विवाहिता महिला के देवर हैं। उनको सूरज का प्रेम प्रसंग खटक रहा था। अभी वह सूरज को कुछ समझा पाए कि सूरज रामकिशुन की होने वाली पत्नी को भी फोन पर परेशान करने लगा। जिससे बौखलाए रामकिशुन ने सूरज को समझने की बहुत कोशिश की लेकिन सूरज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा था। बीते शनिवार की रात रामकिशुन और आकाश ने सूरज को रास्ते से हटाने की ठान ली और उसे संयोजित तरीके से अपने घर मुर्गा और शराब की दावत पर बुलाया। जहां देर रात सुरज को शराब पिलाने के बाद उसके मुंह में गमछा ठूंस कर मारपीट कर उसकी हत्या करने के बाद उसके शव भोकाबंधी स्थित गोवर्धन बाबा पहाड़ी की खोह में फेंक दिया। रविवार की सुबह पहाड़ के आसपास गाय चराने वाले ग्वालो ने रहे ने खोह में सूरज के शव को देखा तो शोर मचाने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल अतुल प्रजापति ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। कोतवाली में मामले की जानकारी देते हुए सीओ आशुतोष ने बताया कि हत्यारे दोनों चचेरे भाई रामकिशुन और आकाश को आईपीसी की धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामले का खुलासा करने वाली टीम में शिकारगंज चौकी इंचार्ज गिरीश चंद्र राय कांस्टेबल अरुण गिरी करने वाली टीम में शामिल रहें।

Crime News: आटो से उठा रहे थे बकरी‚ ग्रामीणों ने चोरों को दौड़ाकर पकड़ा

बकरी चोरी के प्रयास में युवक को पकड़े ग्रामीण।
बकरी चोरी के प्रयास में युवक को पकड़े ग्रामीण।

Young Writer, Chandauli: पड़ाव क्षेत्र अब हादसों का क्षेत्र बनता जा रहा है। आये दिन अपराधी खुलेआम घटना को अंजाम दे रहे है। पिछले अपराध का खुलासा होने से पहले अपराधी दूसरे घटना को अंजाम दे रहे है। वही शनिवार के शाम 4 बजे चौरहट गावं के नीबूपुर वाले रोड पर दो व्यक्ति ऑटो लेकर बकरी चोरी करने आये थे जैसे ही एक बकरी ऑटो में उठाकर डालने लगे, तभी ग्रामीण ने शोर मचाने लगे और मार्ग जर्ज़र होने के वजह से ऑटो छोड़ भागने लगा, तभी ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ लिया, तभी एक व्यक्ति मौका देखकर भागने मे फरार हो और ऑटो चला रहा व्यक्ति को लोगों ने पकड़ कर पूछताछ करने लगे ऑटो चला रहा युवक बताया की लेढूपुर वराणसी निवासी था। इस बात की जानकारी स्थानीय चौकी पर दें दी और मौके पर पहुंची जलीलपुर की पुलिस ऑटो सहित युवक को लेकर चौकी पर ले गई और कार्यवाही में जुट गई। वही लगातार हो रही घटना से क्षेत्र वासियों में रोष व्याप्त है।

Loskabha Election : Chandauli में सात से 14 मई तक चलेगी नामांकन की प्रक्रिया

नामांकन कक्ष का जायजा लेते DM Chandauli
नामांकन कक्ष का जायजा लेते DM Chandauli

11 मई को द्वितीय शनिवार एवं 12 मई को रविवार होने के कारण नहीं होगा नामांकन

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी अभय कुमार पांडेय, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर व समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ संपूर्ण नामांकन प्रक्रिया के साथ आदर्श आचार संहिता के अनुपालन, जुलूस, सभाएं, रैली सहित भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुपालन में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त कर, उन सभी से आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने में लगे सभी अधिकारियों व पदाधिकारियों के बीच आपसी तालमेल व स्वस्थ्य संचार के माध्यम से सभी जानकारियां साझा की जानी चाहिए। उन्होंने सभी पार्टी पदाधिकारियों को अवगत कराया कि अब नियमित बैठक होती रहेंगी।

उन्होंने आदर्श आचार संहिता के अनुपालन जैसे-पम्पलेट, पोस्टर छपवाने, चुनाव प्रचार करने, उम्मीदवार की ओर से किए जाने वाले व्यय आदि के सम्बन्ध में चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन से पार्टी पदाधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने चुनाव आयोग की ओर से ऑनलाइन सुविधा पोर्टल के बारे में सभी पार्टी पदाधिकारियों को बताया। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र का कोई भी कालम खाली नहीं छोड़ता है सूचना शुन्य होने की स्थिति में नील लिखना है। नामांकन कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी महोदय के न्यायालय कक्ष में होगा। नामांकन के दौरान नामांकन कक्ष में 5 से अधिक व्यक्ति का अंदर प्रवेश नहीं रहेगा। नामांकन में एससी-एसटी के लिए 12500 एवं अन्य के लिए 25000 धनराशि लगेगी। नामांकन से पूर्व सभी उम्मीदवार का नया बैंक खाता अवश्य खुला होना चाहिए। नामांकन के समय 2.25 सेंटी मीटर की वाईट बैकग्राउंड के साथ 10 फोटोग्राफ्स लाना आवश्यक है। विभिन्न पार्टी पदाधिकारियों द्वारा आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के सम्बन्ध में कई सवाल-जवाब भी किए गए। जिसका अफसरों ने निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार जवाब दिया।

Chandauli:लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ पर पहुंचे एसडीएम नौगढ़,जांच में खामियों के साथ ही गायब मिले शिक्षक व शिक्षामित्र



नौगढ़। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी आलोक कुमार ने शनिवार को बूथ संख्या 411 प्राथमिक विद्यालय परसहवा व बूथ संख्या 412 प्राथमिक विद्यालय बजरडीहा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बूथ संख्या 411 पर साफ-सफाई का अभाव पाया गया। वहीं बूथ संख्या-412 पर समर्सेबुल खराब होने से पेयजल की असुविधा नल में लगी टोटी गायब मिली। साथ ही शौचालय गंदा होने के साथ ही जीर्ण शीर्ण होने पर एसडीएम ने तीन 03 दिन में मरम्मत कराने का सख्त निर्देश ग्राम प्रधान संजय यादव को दिया गया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय परसहवा में नियुक्त प्रधानाध्यापक विजय कुमार गुप्ता बिना अवकाश स्वीकृत कराए ही अनुपस्थित पाए गए। वहीं प्राथमिक विद्यालय परसहवा में नियुक्त 02 अध्यापक नीरज श्रीवास्तव अभयजीत राय बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय से नदारत मिले। शिक्षामित्र कौशिल्या यादव, प्रतिभा सिंह चौहान उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर बनाकर अनुपस्थित रही। शिक्षामित्र इन्द्रजीत सिंह को शिक्षण कार्य करते हुए पाया गया। प्राथमिक विद्यालय परसहवा के प्रधानाध्यापक विजय कुमार गुप्ता व प्राथमिक विद्यालय बजरडीहा के प्रभारी प्रधानाध्यापक/शिक्षक नीरज श्रीवास्तव अभयजीत राय, शिक्षामित्र कौशिल्या यादव प्रतिभा सिंह चौहान के विरुद्ध प्रावधानों के अन्तर्गत कार्रवाई किए जाने की संस्तुति किया गया है। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन कृष्ण मुरारी शर्मा ने ग्रामीणों से निडर व निर्भिक होकर मतदान करने की अपील कर के कहा कि कोई भी धमकी प्रलोभन या दबाव देता है तो तत्काल सूचना थाना पुलिस को दिया जाय। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान कराया जाना प्राथमिकता में शुमार है।

Chandauli
clear sky
21.8 ° C
21.8 °
21.8 °
37 %
1.1kmh
2 %
Wed
36 °
Thu
39 °
Fri
38 °
Sat
38 °
Sun
38 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights