35.5 C
Chandauli
Wednesday, March 25, 2026

Buy now

Home Blog Page 213

भीटे की जमीन को तहसील प्रशासन ने कराया मुक्त,अवैध कब्जा धारियों में हड़कंप



सकलडीहा। क्षेत्र के भोजापुर गांव में बुधवार को तालाब की भीटे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान मकान और बाउंड्री को बुल्डोजर से जमीदोज कर दिया गया। तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है। एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि अवैध कब्जा करने वालो पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
भोजापुर गांव मे परिषदीय विद्यालय के पास तालाब है। उस तालाब के भीटे पर गांव के ही तीन लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था। जिस पर अवैध कब्जाधारी की ओर से बाकायदा मकान और बाउंड्री का निर्माण भी करा लिया गया था। इसको लेकर ग्राम सभा की ओर से तहसीलदार न्यायालय में वर्ष 2021 में मुकदमा दाखिल कराया गया था। जिसपर तहसीलदार न्यायालय से बेदखली का आदेश हुआ। इसके लिए राजस्व निरीक्षक गयासुद्दीन के नेतृत्व में लेखपालों की टीम गठित की गई। राजस्व निरीक्षक गयासुद्दीन ने बताया कि भोजापुर में आराजी नंबर 412 में भीटे की जमीन है। जिसपर मकान व बाउंड्री देकर अवैध कब्जा किया गया। जिसे बुल्डोजर से राजस्व टीम के मौजूदगी में कब्जा मुक्त कराया गया। उधर कब्जाधारियों ने बताया कि चुनावी रंजीश के कारण बदले की कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर लेखपाल पूजा सिंह, विनय कुमार सिंह, रामबली, शशिकला, श्वेतिमा रही।

बेहतर इलाज के लिए यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट की छात्र-छात्राएं ले रहें ट्रेंनिग,जाने कहा कहा दे रहें अपनी सेवाएं


चंदौली। जिले के झांसी गांव के समीप नेशनल हाईवे पर स्थित यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के बी.एस.सी नर्सिंग द्वितीय सेमेस्टर व जी.एन.एम प्रथम वर्ष की छात्र-छात्राएं नर्सिंग ट्यूटर आंचल वर्मा, मधु सोनी, अंजनी, गजाला नजमीन के देख रेख में कमलापति जिला संयुक्त चिकित्सालय में क्लिनिकल ट्रैनिंग ले रहे हैं। जिससे मरीजों का बेहतर इलाज़ हो सकें। यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट नर्सिंग क्षेत्र का सबसे सर्वोत्तम कॉलेज है।

इस संस्था के छात्र छात्राएं जिला अस्पताल के विभिन्न विभाग में अपनी ट्रेनिंग ले रहे है। और अपनी उत्तम सेवा प्रदान कर रहे हैं। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आदित्य,आकांक्षा ,मेल वार्ड में स्वेता ,पूजा , फीमेल वार्ड में रोशनी,कंचन ,मेंटल वार्ड में श्रेया,अनुराग, एसएनसीयू वार्ड में राघव,स्नेहा कार्यरत हैं। इस बाबत कॉलेज के प्रबंधक डॉ.धनंजय सिंह ने बताया कियथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट की छात्र-छात्राएं पंडित कमला पति जिला संयुक्त चिकित्सालय सहित अन्य अस्पतालों में क्लिनिकल ट्रैनिंग ले रहें हैं। जिससे जिससे मरीजों को उत्तम इलाज हो सकें।

Chandauli:नगरवासियों को झेलनी होंगी भीषण गर्मी इतने घंटे बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति,जाने क्या है वजह


चंदौली। मुख्यालय स्थित 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र पर बृहस्पतिवार को 33 के०वी० कन्ट्रोल पैनल बदलने का कार्य किया जाएगा। जिसमें लगभग 08 घण्टे का समय लगने का अनुमान है। जिससे 33/11 के०वी० चन्दौली विद्युत उपकेन्द्र से सम्बन्धित शहरी क्षेत्रों में आपूर्ति सुबह 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी। इस बाबत एसडीओ विवेक मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि विद्युत उपकेन्द्र पर पैनल बदलने का कार्य किया जाएगा। जिसको लेकर 8 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी।

Police Action: तीन मनबढ़ व पेशेवर अपराधी छह माह के लिए हुए जिला बदर

Young Writer

Young Writer, Crime News: चंदौली जनपद आपराधिक प्रवृत्ति के तीन आरोपियों को जिलाबदर किए जाने की कार्यवाही की है। पुलिस ने यह कार्यवाही जिले में शांति व्यवस्था के साथ ही कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के मद्देनजर किया है। एसपी ने कहा कि जिला बदर किए गए तीनों अपराधी पेशेवर होने के साथ-साथ मनबढ़ है, जिन्हें आगामी छह माह के लिए जिले की सीमा से निष्कासित किया गया है।

इस बाबत एसपी डा.अनिल कुमार ने जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को स्थापित रखने व अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सक्रिय अपराधियों एवं अराजकतत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिस क्रम में प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष चकिया, सैयदराजा व चकरघट्टा द्वारा भारतीय दण्ड संहिता मे वर्णित अपराधो के अन्तर्गत अपराध कारित करने वाले 03 अपराधियो के विरुध्द कार्यवाई करने हेतु अपर जिला मजिस्ट्रेटको प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर उक्त अपराधियों जिनसे समाज में भय व आतंक व्याप्त है। उनके उपर अगामी 06 माह की अवधि तक के लिए जनपद चन्दौली की सीमाओं को छोड़कर बाहर जाने का आदेश पारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिला बदर घोषित अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर, गुण्डा सहित अवैध गोवंश की तस्करी व आमजन के साथ मारपीट, गाली-गलौज, चोरी जैसे गंभीर अपराधों में अभियोग पंजीकृत है। इस कार्यवाही के साथ ही उन्होंने आमजन को भरोसा दिया कि समाज में भय व आतंक व्याप्त करने व कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अराजकत तत्वों के विरूद्ध चंदौली पुलिस ऐसे ही सख्ती से पेश आएगी। जिला बदर हुए अपराधियों में चकिया थाना क्षेत्र के छित्तमपुर निवासी जितेंद्र चौहान, सैयदराजा थाना क्षेत्र के खेदाई नरायनपुर निवासी राजू यादव व चकरघट्टा थाना क्षेत्र के देवदत्तपुर निवासी संदीप उर्फ रवि शामिल हैं।

जितेंद्र चौहान अनुसूचित जाति एवं जनजाति से मारपीट व गालीगलौज के साथ जातिगत उत्पीड़न व अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। जनपद मिर्जापुर में गोतस्करी से सम्बन्धित अपराधकारित किया गया था। वहीं संदीप उर्फ रवि डकैती के समय चोट पहुंचाने व डकैती के माल बरामदगी के साथ अवैध असलहा सम्बन्धी अपराध किये गये हैं व अभियुक्त पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है।

Arrested: पुलिस अभिरक्षा से फरार 25 हजार का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार

Chandauli कोतवाली में पकड़े गए अभियुक्त के साथ पुलिस टीम।
Chandauli कोतवाली में पकड़े गए अभियुक्त के साथ पुलिस टीम।

न्यायालय मे पेशी के दौरान हाथ धोने के बहाने हाथ छुड़ा कर भागा था

Young Writer, Crime News: चंदौली न्यायालय में पेशी के दौरान हाथ धोने के बहाने हाथ छुड़ाकर भागे अभियुक्त को चंदौली कोतवाली पुलिस ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन (DDU Nagar Station) के पास से किया गिरफ्तार किया। उक्त अभियुक्त अपहरण व बलात्कार के मामले में आरोपी था।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त हैदर उर्फ गोलू पुत्र स्वर्गीय महबूब निवासी वार्ड नंबर 11, संजय नगर थाना व जिला चन्दौली पर अपहरण बलात्कार से सम्बन्धित अभियोग पंजीकृत था जो जेल में निरूद्ध था। बीते 28 अगस्त 2023 को स्पेशल जज पाक्सो एक्ट न्यायालय में पेशी हेतु ले जाते समय पेशाब करके हाथ धोने के बहाने हाथ छुड़ाकर भीड़-भाड का फायदा उठाते पुलिस अभिरक्षा से अभियुक्त फरार हो गया था। जिस पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी। अभियुक्त पर पुलिस अधीक्षक (SP Chandauli) द्वारा 25 हजार रूपये की इनाम की घोषणा की गयी थी। इसी क्रम में जनपद में अपराध रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को चंदौली कोतवाली पुलिस द्वारा वांछित व पुरस्कार घोषित अभियुक्त हैदर उर्फ गोलू को सुबह 08.30 बजे मुगलसराय स्टेशन के पास गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में Inspector गगन राज सिंह, अमित कुमार मिश्रा व विजय कुमार शामिल हैं।

Demand: गर्मी में पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए नहरों में छोड़े पानी

Young Writer : प्यास बुझाते पक्षी


Young Writer, Chandauli: इस वक्त भीषण गर्मी पड़ने की बजह से छोटे छोटे गड्ढे, तालाब सुख जाने से बरहनी ब्लाक क्षेत्र में पशु-पक्षियों को अपनी प्यास बुझाने में घोर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में जंगली सियार, घड़रोज पानी की तलाश में सिवान से भटकते हुए आस पास के गांव की बस्ती तक पहुंच जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय ब्याप्त हो गया है। प्रधान प्रतिनिधि भैंसउर पंकज शुक्ला ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराकर नहरों में अविलम्ब पानी छोड़े जाने की मांग की है, ताकि पशु-पक्षी इस भीषणगर्मी में अपनी प्यास बुझा सके और उन्हें अपनी प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर बस्तियों व सिवानों में भटकना ना पड़े।

Road Accident : भदखरी में स्कूली वाहन से टकराया पिकअप

भदखरी के पास हुए सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त स्कूली वाहन।
भदखरी के पास हुए सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त स्कूली वाहन।

Young Writer, Chandauli: कन्दवा क्षेत्र के भदखरी गांव के समीप सैयदराजा-जमानिया मार्ग पर मंगलवार को पिकअप व स्कूली बच्चों को विद्यालय लेकर जा रहे वाहन के बीच में टक्कर हो गई। इस दौरान जहां स्कूली वाहन क्षस्ति ग्रस्त हो गया, वहीं वाहन में सवार 18 बच्चे बाल बाल बच गए। घटना के बाद सभी बच्चे भयभीत हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों वाहनों को मय चालक कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

जानकारी के अनुसार डालिम्स सनबीम स्कूल मरूई के बच्चों से भरा एक वाहन भदखरी की तरफ से सुबह विद्यालय के लिए जा रहा था उधर सैयदराजा से जमानिया के लिए पिकअप जा रही थी तभी भदखरी मोड़ के पास स्कूली वाहन और पिकअप की आपस में टक्कर हो गई टक्कर के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई स्कूली बच्चों को वाहन से बाहर निकाला गया इस अप्रत्याशित घटना के बाद स्कूली बच्चे भयभीत थे किसी तरह विघालय तो पहुंचे वहीं जहां घटना की जानकारी होते ही अभिभावकों में कोलाहल मच गया बच्चों का हाल जाननें के लिए अभिभावक बिद्दालय पर पहुंच गए हाला की अभिभावकों ने राहत कि सांस लिया जब बच्चों को सकुशल होने की जानकारी मिली। वही सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आग्रीम कार्रवाई में जुट गई लोगों का कहना है कि विकासखंड बरहनी में दर्जनों निजी विघालय संचालित होते हैं इन स्कूलों में बच्चों को होने के लिए प्रयुक्त वाहन बिना परमिट मानक को ताक पर रखकर संचालित हो रहे हैं। स्कूली बच्चों को लेकर प्रतिदिन सहित मुख्य मार्ग सहित संपर्क मार्ग पर फर्राटा भर रहे हैं। इस संबंध में कंदवा थाना प्रभारी निरीक्षक सलिल स्वरूप आदर्श का कहना है कि दोनों वाहन सहित मय चालकों को कब्जे में कर पुलिस अग्रीम कार्रवाई में जुट गई है।

Payment: कमीशन नहीं मिलने से धान क्रय केंद्र के कर्मचारी भुखमरी के कगार

Young Writer Chandauli

Young Writer, Chandauli : क्षेत्र के बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति संघति सहित जनपद के तीन समितियों पर 2022-23 में हुए धान क्रय केंद्र का अभी तक कमीशन नहीं मिलने से कर्मचारी भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। इसकी लिखित शिकायत कर्मचारियों ने यूपीएसएस एजेंसी के प्रबंधक से की है।

शासन के अधीन किसानों को खाद, बीज के साथ ही धान व गेहूं क्रय केंद्र करने वाली समिति के कर्मचारी सिर्फ कमीशन पर अधीन रहते हैं। इसमें एजेंसियों द्वारा कमीशन भी देने में हीलाहवाली करने के बाद उनकी माली हालात खराब हो जाती है। यहां तक की बहुत से कर्मचारी सदमे में आकर जान तक गवा देते हैं। कमोवेश यही हालात बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति संघति, पचोखर व विसापुर की बनी हुई है, जहां 2022-23 में हुए धान खरीद का अभी तक कर्मचारियों को ना तो कमीशन मिला और ना ही सुख सुविधा व पल्लेदारी जिससे कर्मचारियों की माली हालत खराब हो चुकी है। इसकी शिकायत कर्मचारियों ने कई बार यूपीएसएस एजेंसी के प्रबंधक से कर्मचारियों ने मौखिक व लिखित रूप से किया। लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से कर्मचारी भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर सहायक निबंधक अजय कुमार मौर्य ने बताया कि जल्द ही इनका भुगतान करा दिया जाएगा।

Samajwadi Party Chandauli जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर की माता का निधन

बलुआ घाट पर संवेदना प्रकट करते हुए विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव व अन्य।
बलुआ घाट पर संवेदना प्रकट करते हुए विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव व अन्य।

Young Writer, सकलडीहा। चंदौली समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर की 94 वर्षीय माता केसरा देवी का सोमवार की देर रात हृदय गति रूकने से निधन होगया। इसकी जानकारी होते ही सपाईयों में शोक की लहर दौड़ गयी। मंगलवार को बलुआ घाट पर अंतिम दाह संस्कार किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव सहित विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल सहित अन्य तमाम नेता पहुंचकर संवेदना जतायी।
बरठी गांव के स्व.रामअधार राजभर के पांच पुत्र सत्यनारायण राजभर, फत्तेह राजभर, संजय राजभर, संजीव उर्फ छोटू, धनंजय राजभर और दो बेटी निर्मला व विमला देवी है। सत्यनारायण राजभर की 94 वर्षीय माता केसरा देवी लम्बे समय से बिमार थी। सोमवार की देर रात को निधन हो गया। छोटे बेटे संजय राजभर ने बलुआ घाट पर मुखाग्नि दी। इस मौके पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, मुसाफिर चौहान, सुभाष यादव, सिंटू यादव, संतोष यादव, प्रमोद यादव, अशोक यादव, बबलू राजभर, चाखन यादव सहित अन्य सपा नेता मौजूद रहे।

Railway News : ट्रेन के इंजन से धुआं निकलता देखकर यात्रियों में मचा हड़कंप

रेलवे : young Writer

Young Writer, DDU Nagar: डीडीयू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या आठ पर खड़ी गोड्डा से नई दिल्ली जा रही 12349 गोड्डा हमसफर एक्सप्रेस के इंजन से धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों की मौजूदगी में कर्मियों ने आग बुझाई। काफी प्रयास के बाद इंजन की गड़बड़ी दूर नहीं हो सका। इसके बाद दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।

झारखंड के गोड्डा से नई दिल्ली जा रही गोड्डा हमसफर एक्सप्रेस सोमवार की रात ढाई बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या आठ पर पहुंची। ट्रेन के रुकने पर चालक ने देखा कि इंजन के अगले पहिए से हाट एक्सल के कारण धुआं निकल रहा है। चालक की सूचना पर एसएसई कैरेज शैलेष कुमार, डिप्टी एसएस कमर्शिलय आदि कर्मी पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। इसके पूर्व इंजन के समीप यात्रियों की भीड़ जुट गई। इंजन से धुआं निकलता देख कर यात्रियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों की मौजूदगी में कर्मियों ने कार्रवाई शुरू की। इससे धुआं निकलना बंद हो गया। इसके बाद जांच करने पर पता चला कि हाट एक्सल के कारण इंजन आगे लंबी दूरी तक नहीं जा सकती है। ऐसे में अधिकारियों के निर्देश पर दूसरा इंजन जोड़ा गया। तब जाकर 03.0 बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान लगभग एक घंटे तक ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी रही। इस संबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण धुआं निकला था। इंजन बदल कर ट्रेन को रवाना किया गया है।

Chandauli
few clouds
35.5 ° C
35.5 °
35.5 °
15 %
4.6kmh
14 %
Wed
36 °
Thu
39 °
Fri
38 °
Sat
38 °
Sun
40 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights