29.6 C
Chandauli
Wednesday, September 30, 2026

Buy now

Home Blog Page 212

Chandauli:अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली। सकलडीहा तहसील क्षेत्र के रानेपुर गांव के समीप मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल उसको प्राथमिक स्वास्थ्य के केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने उसे इलाज़ के दौरान मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने तत्काल अधेड़ को शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
बताते हैं कि रानेपुर गांव निवासी राजा राम 65 वर्ष
अपने रिस्तेदारी में जा रहे थे। कि आचानक अज्ञात वाहन में टक्कर मार दिया। और मौके से फरार हो गया। घटना में राजा राम गंभीर रूप से घायल हो गए। वही मौके पर ग्रामीणों के मदद से 108 एम्बुलेंस द्वारा सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य पर ले गया। जहां चिकित्सक डॉ0 बी0 के0 प्रसाद ने इलाज़ के दौरान मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Health Department : प्रत्येक नवजात बच्चों का एएनएम करेंगी निगरानी

सकलडीहा सीएचसी पर बैठक करते यूनिसेफ के अधिकारी व सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव।
module: a; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Night; cct_value: 5625; AI_Scene: (0, -1); aec_lux: 262.04556; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~25: 0.0;

15 माह तक पांच बार बच्चों के पूर्ण विकास के लिये कर देंगी रिपोर्ट

Young Writer, सकलडीहा। प्रत्येक नवजात बच्चों को पूर्ण मानसिक और शारीरिक विकास को लेकर यूनिसेफ की ओर से कवायद शुरू किया गया है। कस्बे के सकलडीहा टिमिलपुर सीएचसी पर यूनिसेफ के मंडल प्रभारी आलोक राय व सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव ने एएनएम के साथ समीक्षा बैठक किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि पन्द्रह माह तक पांच बार डोर टू डोर होम वेस्ड एंड चाइल्ड केयर के तहत बच्चों का निगरानी रिपोर्ट व टीकाकरण कराने का निर्देश दिया।डिलेवरी लक्ष्य के सापेक्ष नहीं होने पर वेतन रोकने की भी चेतावनी दिया।

गर्भवती महिलाओं की डिलेवरी ससुराल हो या माइका में नवजात बच्चें की शारीरिक विकास और मानसिक विकास को लेकर लगातार एएनएम को निगरानी करना होगा। पन्द्रह माह के अंदर तीन माह पर, छह माह पर, 9 माह, 12 और 15 माह तक नवजात बच्चे डोर टू डोर बच्चे की रिपोर्ट सीएचसी प्रशासन को भेजा जायेगा। किसी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत सीएचसी को अवगत कराने को बताया। इसके साथ ही डिलेवरी कम होने पर नाराजगी जताते हुए माह में कम से कम पांच डिलेवरी सीएचसी पर कराने को बताया।टीकाकरण से लेकर डिलवेरी लक्ष्य के सापेक्ष नहीं होने पर एएनएम का वेतन रोक दिया जायेगा। इस मौके पर एचईओ रजनीकांत राय, टीएसओ अजय परमार, डीसीपीएम सुधीर राय, शाहिद आलम अंसारी, एएनएम, किरन, सफलता, अंकिता यादव, सावित्री, अंजू, रेखा वर्मा, सोनम, साधना शर्मा, सत्यभामा, साधना देवी, निर्मला, किरन, रंजू शर्मा, सुनीता, सरिता, संजना आदि मौजूद रही।

Electricity Department: बड़गांवा में मीटर लगाने व लोड बढ़ाने का दिया निर्देश

बड़गांवा में बिजली कनेक्शन की जांच करती विजिलेंस टीम।
बड़गांवा में बिजली कनेक्शन की जांच करती विजिलेंस टीम।

विजिलेंस टीम ने बड़गांवा व शिवपुर में की छापेमारी, बिजली उपभोक्ताओं में हड़कंप

Young Writer, शहाबगंज। बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने मंगलवार को बड़गांवा व शिवपुर गांव में पहुंच कर छापेमारी किया। विजिलेंस टीम द्वारा की गई छापेमारी से बिजली उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। वहीं विभाग द्वारा की गई छापेमारी को लेकर उपभोक्ताओं में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त रही।

बड़गांवा गांव में ओवरलोड के कारण आये दिन केबल जल जाने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। जिसे लेकर ग्रामीणों द्वारा विद्युत उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन किया था। जहां विभाग द्वारा शीघ्र केबल बदलने की बात कही गई थी लेकिन केबल तो नहीं बदला गया, बल्कि विजली विभाग की विजिलेंस की टीम जेई विकास यादव के नेतृत्व में पहुंच गई। जहां टीम द्वारा डोर टू डोर वैध व अवैध कनेक्शनधारियों की जांच घरों में घुसकर की गयी। इस तरह की जांच से बिजली उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। वहीं विभाग के कार्य प्रणाली को लेकर नाराजगी भी रही।

इस दौरान बड़े पैमाने पर कनेक्शन मिले, लेकिन मीटर नहीं लगा होने के कारण सभी लोगों को मीटर लगाने का निर्देश दिया। जिन उपभोक्ताओं का मीटर लगा था, लेकिन लोड अधिक देखकर उनको लोड बढ़ाने को कहा। इसके बाद शिवपुर गांव पहुंचकर भी डोर टू डोर जांच पड़ताल किया गया। अचानक विजिलेंस टीम के आने से हड़कंप मच गया। जेई विकास यादव ने बताया कि रुटीन जांच है। ऐसे ही आगे भी जांच जारी रहेगा, जिनके पास मीटर नहीं था उनको मीटर लगाने को कहा गया। वहीं मीटरों की जांच कर कुछ लोगों को लोड बढ़ाने को भी कहा गया। इस दौरान जेई संजीव कुमार, लल्लन सोनकर, बाबूनंदन, राजेन्द्र, करमवीर, राकेश, देवा सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।

उद्‍यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर करें दूरः CDO Chandauli

Chandauli कलेक्ट्रेट सभागार में उद्यमियों के साथ बैठक करते सीडीओ।
Chandauli कलेक्ट्रेट सभागार में उद्यमियों के साथ बैठक करते सीडीओ।

Chandauli कलेक्ट्रेट में सीडीओ ने सुनी उद्यमियों की समस्याएं

Young Writer, चंदौली। मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान उद्यमियों ने समस्याओं से अवगत कराया। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को उद्यमियों से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अभी तक चुनाव में व्यस्त थे। लेकिन अब सभी लोग निर्वाचन कार्य से फ्री हो चुके हैं। इसलिए उद्यमियों की समस्याओं को त्वरित गति से निस्तारित कराए। इसमें लापरवाही व उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उद्यमियों ने रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया में आने-जाने के लिए सड़कों के निर्माण, पटनवा से सिंधिताली के सड़क निर्माण के बजट स्वीकृति का मुद्दा उठाया। इसके अतिरिक्त निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं विद्युत कनेक्शन दिलाए जाने, नई यूनिट में विद्युत कनेक्शन कराने में हो रही देरी के संबंध में जानकारी दी। इसपर सीडीओ ने शीघ्र कारवाई करने निर्देश दिया।

उन्होंने सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने की हिदायत सम्बन्धित अधिकारी को दिया। उन्होंने सहायक आयुक्त स्टांप एवं स्टांप निबंधन विभाग को अपनी स्पष्ट व्याख्या देने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए सैद्धांतिक सहमति बन गई है। बजट मिलते ही कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। जीएम डीआईसी ने बताया कि जिले से जरी जरदोजी एवं काला चावल का निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से विभिन्न प्रकार की सरकारी सहायता दी जाएगी। कहा कि जरी जरदोजी के काम में लगे संगठनों को एकत्रित करके एक सेमिनार आयोजित किया जाएगा।उसके माध्यम से निर्यात को बढ़ाने वाली स्कीमों के बारे में बताया जाएगा। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी सहित प्रमुख उद्यमी उपस्थित रहे।

मुख्य सचिव से मुलाकात कर हरिओम हास्पिटल के प्रबंध वैभव सिंह ने चंदौली के विकास का रखा मुद्दा


चंदौली। हरिओम हास्पिटल चन्दौली के प्रबंध निदेशक वैभव सिंह ने लखनऊ में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी व सूबे के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें यूपी का मुख्य सचिव बनाये जाने पर मंगलवार को बुके व स्मृति चिन्ह देकर उन्हे बधाई दी।
इस दौरान वैभव सिंह ने चन्दौली जनपद के विकास के संदर्भ में मुख्य सचिव को अवगत कराया। बताया कि चन्दौली में बड़े उद्योग नहीं है, जिसके चलते नौजवान के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। जिले में सैकड़ो महाविद्यालय है, इसलिए यहां पर एक विश्वविद्यालय की अति आवश्यकता है, जिससे कि पठन-पाठन और परीक्षा सुचारू रूप से हो सकें। कहा कि जनपदवासियों को बेहतर चिकित्सा सेवा व शिक्षा मिल सके। इसके लिए लगातार हरसंभव प्रयास करते रहे हैं। वैभव सिंह ने कहा कि हम सभी का यह प्रयास होना चाहिए कि कैसे हम अपने गृह, मोहल्ले, जिले, प्रदेश और देश को बेहतर बनाने में अपना योगदान दें। बताते चलें कि वैभव सिंह पिछले महीने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिलकर जनपद में एम्स बनवाने की बात कही थी।

शांति व सद्भाव के साथ मनाएं मोहर्रम का त्यौहारः गगन राज



चंदौली। आगामी त्यौहार मुहर्रम को लेकर मंगलवार को सदर कोतवाली परिसर में कोतवाल गगन राज सिंह के नेतृत्व में नगर व क्षेत्र के सभ्रांत मुस्लिम बंधुओं व ताजियादारो के साथ पीस कमेटी की बैठक की। जिसमें ताजिया में अपने-अपने समस्याओं के बारे में विस्तार के जानकारी दी। जिसे सुनने के बाद कोतवाल ने समस्याओं को समय से समाधान कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान थानाध्यक्ष गगन राज सिंह ने कहा कि मोहर्रम के जुलूस में तजियादार हथियार व तलवार का प्रयोग नहीं करेंगे। जुलूस में किसी भी रास्ते पर तलवारबाजी करना अथवा स्टंट दिखाना गैरकानूनी है। नियम का उल्लंघन करने वालों को चिंहित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कहा कि हर वर्ष की भांति परंपरागत व सादगी के साथ जुलूस निकाले साथ ही गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखे किसी भी स्तर पर माहौल खराब न करने की कोशिश ना करें। माहौल खराब करने वालो पर पुलिस कड़ी कार्यवाई करेगी। इस दौरान अधिवक्ता शमशुद्दीन सुल्तान अहमद, अबरार अली,जावेद अली, मंजूर आलम, ताहिर हुसैन, यूनुस अंसारी, सोहराब अंसारी, मुस्तफा, अब्बास अली, अब्दुल सलाम, अब्दुल्ला, इसहाक, अनीश, शाकिर अली मीर साहब, खालिद जफरुल्ला आदि तजियादार मौजूद रहे।

PHC Niyamtabad: सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मियों को दी विदाई

पीएचसी नियामताबाद पर सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई देते प्रभारी।
पीएचसी नियामताबाद पर सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई देते प्रभारी।

Young Writer, नियामताबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य महकमा में अपनी सेवा प्रदान करने वाले तीन स्वास्थ्य कर्मचारियों के सेवानिवृत्त पर पर समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवानिवृत कर्मचारियों में एएनएम कल्पना राय, हेल्थ पर्यवेक्षक सुमन देवी व गायत्री देवी को प्रशस्ति भेंट कर विदाई दी गई। इस मौके पर कर्मचारियों ने कहा कि अपनी सेवाओं के दौरान पूरी निष्ठा व ईमानदारी से आजीवन सेवा प्रदान किया और सभी को ऐसे ही सेवाएं देना चाहिए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के कार्यों की कर्मचारियों ने प्रशंसा की। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ रविकांत सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त होना विभागीय प्रक्रिया है। ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का पालन करते हुए इन कर्मचारियों ने विभाग को गौरवान्वित किया है इनका कार्यकाल सदैव याद रहेगा। इस अवसर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रतिभा सिंह, डा.आशीष सिंह, अरुण सिंह, कल्पना राय, गायत्री देवी, सुमन देवी, फार्मासिस्ट अशोक यादव, बीपीएम संजय यादव, गंगासागर सिंह, महाराजी देवी, अमरावती, आशा देवी, पुष्पा, नीता, संगीता आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

Akhilsh Yadav Birthday: सपाइयों ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगाया PDA पौधा

मुगलसराय स्थित सपा कार्यालय पर जन्मदिन मनाते पूर्व सांसद रामकिशुन व अन्य।
मुगलसराय स्थित सपा कार्यालय पर जन्मदिन मनाते पूर्व सांसद रामकिशुन व अन्य।

डीडीयू नगर में केक काटने के साथ ही सपाइयों ने लगाया पौध

Young Writer, डीडीयू नगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर एसएस हॉस्पिटल पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुगलसराय विधानसभा सपा के पूर्व प्रत्याशी चन्द्रशेखर यादव ने रक्तदान किया, वही राज गार्डन मुगलसराय में केक काटकर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया और उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। साथ ही समाजवादी पार्टी के निर्देश पर पौधारोपण किया गया।

डीडीयू नगर में अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाते सपाई।
डीडीयू नगर में अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाते सपाई।

चंद्रशेखर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी नेता एवं कार्यकर्ता मिलकर उत्तर प्रदेश के हर गांव में पीडीए पेड़ लगाएंगे। पीडीए पेड़ के रूप में बरगद, पीपल और नीम का पौधारोपण किया जाएगा, जो पर्यावरण के संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक न्याय के प्रतीक के रूप में सामाजिक समानता-समता की प्राणवायु हर दिन देंगे। जिला उपाध्यक्ष परवेज अहमद जोखू व तस्लीम अंसारी ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।। इस दौरान अयुब खान गुडडू, चंद्रभानु यादव, औसाफ अहमद, जलालुद्दीन अंसारी, अजीत बब्बू, महेंद्र माही, लल्लू बीयार, श्यामलाल पांडेय, रामेश्वर प्रधान, अमरनाथ जायसवाल मोनू, वीरेंद्र प्रधान, अजय इंद्रेश आदि मौजूद रहे।

दूसरी ओर मुगलसराय विधानसभा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 51वां जन्मदिवस केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। इसके बाद नीम, पीपल, बरगद का पौधरोपण किया गया। 51 लड्डू वितरित किया गया। पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पिछड़ा, दलित अल्पसंख्यक आधी आबादी का नारा देकर  समाज में तथा प्रदेश में लोगों को जोड़ने का काम किया है, जिसका परिणाम रहा है कि प्रदेश में लोकसभा के चुनाव में देश की बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में 33 सीट पर सीमित करने का काम किया है।

वहीं पूर्व प्रत्याशी बाबूलाल यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने-अपने गांव सभा में एक-एक पेड़ लगाकर अखिलेश यादव की भावनाओं का आदर करेंगे। इस अवसर पर डीएन यादव,अमरेश यादव पारस सभासद, संजय नट सभासद गौरी तिवारी, रामनाथ, तेजबली, धर्मेंद्र प्रधान भानु प्रधान, अमरनाथ जायसवाल, संतोष भारती, नंदन यादव, शमीम अहमद, इंजमाम आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता इंद्रजीत शर्मा व संचालन प्रेम नाथ तिवारी ने किया।

Education Session Start: कम्पोजिट विद्यालय शहाबगंज पर मना प्रवेश उत्सव

कंपोजिट स्कूल शहाबगंज बच्चों का स्वागत करते एडीओ कोआपरेटिव।
कंपोजिट स्कूल शहाबगंज बच्चों का स्वागत करते एडीओ कोआपरेटिव।

तीन दिन छात्रों का रोली व पुष्प वर्षा कर होगा स्वागत

Young Writer, शहाबगंज। कम्पोजिट विद्यालय शहाबगंज के परिसर में एडीओ कोआपरेटिव सुनील कुमार पाल के देखरेख में विद्यालय प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। जहां विद्यालय सुन्दर ढंग से सजाया गया। पहले दिन विद्यालय आने वाले छात्र छात्राओं को रोली का टीका लगाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। वही इस अवसर पर बच्चों को स्वादिष्ट हलुआ का वितरण किया गया।इस अवसर पर एडीओ कोआपरेटिव ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि बच्चों के पहले दिन विद्यालय आगमन पर उनका स्वागत किया जाय। जिससे अन्य बच्चों में भी विद्यालय आने की ललक पैदा है। परिषदीय विद्यालयों में प्रशिक्षित शिक्षकों से पठन पाठन कराया जा रहा है। वही निःशुल्क किताब के साथ यूनिफार्म, जूता,मोजा के साथ बैग के लिए खाते में सरकार से धन भेजा जा रहा है।इन सारी सुविधाओं के साथ खेलकूद का मैदान उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे बच्चों में पठन-पाठन की ललक बनी रहे। अभिभावक भी अपने बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को भेजने का कार्य करें। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बबिता कुमारी सहित आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Mughalsarai: Police ने तीन नए कानूनों की पुलिस ने दी जानकारी

मुगलसराय कोतवाली में नए कानून की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
मुगलसराय कोतवाली में नए कानून की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।

Young Writer, डीडीयू नगर। एक जुलाई से नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं। मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में पारित यह कानून सोमवार से लागू कर दिए गए हैं। कानून में बदलाव के तहत आईपीसी की जगह भारतीय न्याय संहिता, सीआरपीसी की जगह भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता और इंडियन एविडेंस एक्ट की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम को लागू कर दिया गया है।
मुगलसराय कोतवाली में सीओ अनिरुद्ध सिंह व मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने नगर के व्यापारी व लोगों को एक जुलाई से लागू तीन कानून के बारे विस्तार से बताया गया। बताया गया कि इन कानूनों में छोटे-छोटे बदलाव किये गए हैं। एक अहम् मुद्दा आतंकवाद का है। इसकी वजह यह थी कि आईपीसी में आतंकवाद को लेकर कोई स्पष्ट परिभाषा नहीं था। जबकि नए कानून भारतीय न्याय संहिता में आतंकवाद को विस्तार से परिभाषित किया गया है। इसमें कहा गया है कि जो भी व्यक्ति देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता, सुरक्षा और आर्थिक सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हैं। उन्हें इस श्रेणी में रखा जाएगा।

Chandauli
overcast clouds
29.6 ° C
29.6 °
29.6 °
67 %
2.7kmh
85 %
Wed
28 °
Thu
32 °
Fri
32 °
Sat
33 °
Sun
32 °
Verified by MonsterInsights