38.1 C
Chandauli
Sunday, March 29, 2026

Buy now

Home Blog Page 218

Chandauli:शार्ट सर्किट से किसानों की 25 बीघे गेंहू की फसल जलकर राख,हवा के साथ फसल को अपने आगोश में ले रही थी आग

चंदौली। सदर विकास खंड के खुरुहजा गांव में बुधवार को विद्युत पोल की शार्ट सर्किट से किसानों की लगभग 25 बीघे की खड़ी गेंहू का फसल जलकर राख हो गया। आनन फानन में मौक़े पर पहुचे ग्रामीणों ने आग को काबू करने का प्रयास किया। लेकिन हवा के तीव्र गति के साथ आग पूरे खेत की अपने आगोश में ले जा रही थी। ग्रामीणों ने तत्काल अगलगी की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी लेकिन मौके पर फायर ब्रिगेड की वाहन पहुचने तक किसानों का 25 बीघे की फसल जलकर राख हो गई। घटना के दौरान मौके पर पहुचे आलाधिकारियों ने लेखपालों को निर्देश दिया। कि जल्द से जल्द रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज जाए


दरअसल प्रचंड गर्मी के कारण खेत के ऊपर से गुजरे विद्युत तारो से चिंगारी निकल रही है। जिसके कारण खेतो में आग लग जा रही है। और किसानों की पूरी फसल जलकर बर्बाद हो जा रही है। इससे किसान अपने परिवार का भरण पोषण करने में असमर्थ हो जा रहे हैं। खुरुहजा गांव के अगलगी में चंदन सिंह 15 बीघे व रबिन्द्र सिंह का 10 बीघे गेहूं की फसल के साथ बबलू सिंह का 20 बोझा चना बाड़ू सिंह का खेत में रखा भूसा जलकर राख हो गया। मौके पर पहुचे अधिकारियों ने लेखपाल से तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत कर शासन को भेजने का निर्देश दिया। इस बाबत सदर तहसीलदार अजित सिंह ने बताया कि खुरुहजा गांव में खेतों के सर्वे कराया जा रहा है जल्द ही रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजा जागेगा।
इनसेट………
हवा के साथ सड़क पार कर रही थी आग
चंदौली। खुरुहजा गांव के खेत में लगे लगे भीषण आग की देखकर वहा मौजूद हर कोई सहम गया जब आग तेज़ हवा के साथ सड़क को पार कर दूसरे खेत को अपने आगोश में ले रही थी। मौके पर किसान अपने खेत में लगे आग को बस भीगी आखों से देख रहे थे।
इनसेट……

विधायक ने दुखी किसानों को बढ़ाया ढांढस
चंदौली। खुरुहुजा गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना पर पहुचे मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने आलाधिकारियों से वार्ता किया। वही किसानों की गेंहू की फसल जल जाने से आक्रोशित किसानों को समझा बुझाकर शांत कराया। मौके पर नायब तहसीलदार, कानूगो लेखपाल को निर्देशित किया। की जली फसल की फोटोग्राफी कराकर उसे उसका मुवावजा दिलाया जाए।

Chandauli:तेज़ रफ़्तार ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत,शिनाख्त में जुटी पुलिस

चंदौली। मुख्यालय स्थित अटल सेतु ओवर ब्रिज के समीप बुधवार को तेज़ रफ़्तार ट्रेन की चपेट में आने से एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज जांच पड़ताल में जुड़ गई।
बताते हैं की महिला अटल सेतु ब्रिज के निचे से रेलवे ट्रैक पकड़कर मुंसफ कटरे के तरफ जा रही थी। तभी पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार ट्रेन ने महिला को टक्कर मार दी। घटना में महिला की मौके पर ही मौत ही गई। मौके जुटे आस पास के लोगो ने महिला की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन शव-क्षत विक्षत होने से उनकी शिनाख्त नही हो पाई। वही लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि ट्रेन से महिला के मौत की खबर मिली है शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

School Session: बीएसए ने स्कूली बच्चों में वितरित की पाठ्य सामग्री

पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम में बीएसए को स्मृति चिह्न प्रदान करते आनंद सिंह।
पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम में बीएसए को स्मृति चिह्न प्रदान करते आनंद सिंह।

Young Writer, कंदवा। विकासखंड बरहनी के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय तेल्हरा में विगत कई वर्षों की भांति वर्तमान शैक्षिक सत्र में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के प्रत्येक छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य सामग्री के वितरण का कार्यक्रम विद्यालय परिवार की तरफ से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह थे। इसका शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदौली, खंड शिक्षा अधिकारी बरहनी राम आसरे, जिला अध्यक्ष आनंद कुमार पांडेय, बलराम पाठक, विजेंद्र भारती, अच्युतानंद त्रिपाठी ने आरंभ किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि छात्रों के विकास में यह एक अनुकरणीय पहल है। खंड शिक्षा अधिकारी बरहनी ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय को छात्र-छात्राओं की आवश्यकता के अनुरूप कार्य करना चाहिए। आनंद कुमार पांडे ने कहा कि विद्यालय परिवार की यह पहल छात्र-छात्राओं की आवश्यकताओं के अनुरूप है जो उनके विकास में सहयोग प्रदान करेगी। आदर्श शिक्षक बलराम पाठक ने छात्रों को आशीष वचन देते हुए कहा कि इससे छात्रों में सर्वांगीण विकास होगा और छात्र हित के लिए प्रत्येक विद्यालय को इस प्रकार की पहल करनी चाहिए। श्री अच्युतानंद त्रिपाठी ने सभा में उपस्थित सभी आगंतुकों का धन्यवाद देते हुए कहा कि विद्यालय परिवार ने सदैव ही छात्र हित को सर्वाेपरि रखा है एवं विद्यालय परिवार छात्र हित में सदैव इस प्रकार के कार्य करता रहेगा। सभा में उपस्थित अतिथियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर विद्यालय परिवार की तरफ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डा.जयकुमार सिंह, दिनेश सिंह, शशि, पाखंडू मौर्य, ज्ञान प्रकाश, अरविंद उपस्थित रहे।

Loksabha Election: बूथों पर सुविधाएं नहीं होने पर खफा दिखे DM Chandauli

Young Writer: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ का जायजा लेते डीएम।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ का जायजा लेते डीएम।

Chandauli: चंदौली जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने विकास खण्ड नियामताबाद स्थित बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालयों की स्थिति संतोषजनक प्राप्त न होने पर जिलाधिकारी ने खण्ड शिक्षा अधिकारी को फटकार लगाते हुवे तत्काल से कार्य प्रारम्भ कर सभी कमियों को दूर कराने को कहा तथा कार्यशैली सुधार लाने के कड़े निर्देश दिए।
इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय सरने के स्मार्ट क्लास सहित अन्य क्लास रूम को देखा तथा रूम के फर्श पर टाईल्स लगाने के निर्देश दिए ।प्राथमिक विद्यालय रामपुर में बिजली, पानी, शौचालय, टूटी खिड़की सहित अन्य कमियों को देख संबंधित को फटकार लगाते हुवे तत्काल कमियों को दूर करने हेतु ग्राम प्रधान को समय समय पर भ्रमण कर सभी समस्याओ को दूर करने के निर्देश दिए। कंपोजिट विद्यालय गोधना के प्रिंसिपल द्वारा विद्यालय का सही रख-रखाव न करने व निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी ने विद्यालय के प्रिंसिपल राकेश का सस्पेंशन रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने शख्त निर्देश खण्ड शिक्षा अधिकारी को दिया। प्राथमिक विद्यालय  रेमा के कैम्पस में पड़े मलवे को हटाने एवं बेहतर साफ सफाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी ने उप जिलाधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी को सभी बूथों पर शौचालय एवं फील्ड की बेहतर साफ-सफाई, बिजली, पानी, रैम्प, बाउंड्री वॉल,छाया सहित अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा की निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वाले को क्षमा नहीं किया जाएगा।

Fire Accident: बेटी की शादी के सामान के साथ ही पूरी गृहस्थी जलकर खाक

Young Writer, चकरा गांव में मड़ई में लगी आग को बुझाते ग्रामीण।
चकरा गांव में मड़ई में लगी आग को बुझाते ग्रामीण।

अगलगी में बिटिया की शादी का सारा सामान भी जला

Young Writer, चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के चकरा गांव में मंगलवार की दोपहर में झगड़ू यादव के रिहायशी मड़ई में चिंगारी से घर-गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग पर किसी प्रकार से काबू पाया, किन्तु तब तक सब सामान जलकर राख हो चुका था।
बताते हैं कि चकरा गांव के रहने वाले झगड़ू यादव किसान है। इनका परिवार रिहायशी मड़ई में रहता है। मंगलवार की दोपहर में किसी ने पास स्थित सरपट में बीड़ी फेंक दिया था, जो धू धू कर जलने लगा। सरपट से निकली चिंगारी से रिहायशी मड़ई में आग लग गयी। उस समय लोग घर ही थे। हवा तेज होने के कारण आग की लपटें तेज हो गयी। ऐसी स्थिति में मड़ई में मौजूद परिवार के लोग भागकर जान बचाई। इसी 23 अप्रैल को झगड़ू की बिटिया की शादी थी, शादी में उपहार में देने वाला जो सामान भी था वह अगलगी की घटना में जलकर नष्ट हो गया। इसके अलावा अनाज, जनरेटर, सायकिल, घरेलू सामग्री, कपड़ा आदि सब सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने में झगड़ू की पत्नी जियुति देवी का हाथ भी झुलस गया। मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने बगल में पम्प सेट चालू कर आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर जिला पंचायत सदस्य रबिन्द्र यादव व प्रधानपति शशि प्रकाश ने पहुँचकर घटना से अधिकारियों को अवगत कराया।

Congress: माघवेंद्र मूर्ति ओझा को पुनः मिली चंदौली यूथ कांग्रेस की कमान!

Young Writer: चंदौली यूथ कांग्रेस में नई जान फूंकने वाले माधवेंद्र मूर्ति ओझा को यूपी युवा कांग्रेस के पूर्वी अध्यक्ष विशाल सिंह ने कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें कार्यवाहक अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद जिले के युवा कांग्रेसियों के साथ ही उनके समर्थकों ने खुशी जाहिर की और माल्यार्पण कर नारे और जयकारे लगाए। साथ ही यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के साथ युवा तेजी से जुड़ेंगे।
इस दौरान खुरूहुजा निवासी माघवेंद्र मूर्ति ओझा वर्ष-2020 में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए। इसके बाद उन्होंने निरंतर संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम किया। पार्टी के कार्यक्रम व आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी निभाने के साथ ही कांग्रेस की नीतियों व योजनाओं को भी जिले के युवाओं के बीच प्रभावी तरीके से रखकर युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने की मुहिम चलाई। विदित हो कि माघवेंद्र मूर्ति ओझा को राजनीतिक कौशल व नेतृत्व क्षमता विरासत में प्राप्त हुई। इनके दादा समेत पिता व परिवार के अन्य सदस्य भी कांग्रेस से लम्बे समय तक जुड़े हुए हैं और अब वे अपने पिता के साथ कांग्रेस को चंदौली में मजबूती प्रदान करने के मिशन पर हैं। नए दायित्व मिलने के बाद माघवेंद्र मूर्ति ओझा ने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है उसका निर्वहन, ईमानदारी के साथ करूंगा और संघर्ष करने में पीछे नहीं रहूंगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, डा.नारायण मूर्ति ओझा, रामजी गुप्ता, आनन्द शुक्ला, शशि नाथ उपाध्याय, अरुण द्विवेदी, नवीन पांडेय, राहुल राय, विवेक सिंह, बृजेश गुप्ता, शिवेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे।

Chandauli:कर्ज से परेशान दो बच्चों की मां ने फांसी लगाकर की खुदकुशी,परिजनों में कोहराम


सकलडीहा। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के ओनावल गांव में मंगलवार की सुबह पांच बजे दो बच्चों की मां 25 वर्षीय विवाहिता ने सिलिंग फैन में साड़ी की फंदा लगाकर झूल गयी। जबतक परिजनों को पता चलता तबतक विवाहिता की मौत होगयी थी। विवाहिता ने समूह के माध्यम से कर्ज लिया था। कर्ज नही भर पाने के कारण परेशान थी। केातवाली पुलिस ने परिजनों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी। घटना को लेकर परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।
ओनावल गांव के (फागलपुर) पूरवा पर जगनारायण राजभर अपने दो बेटे पिंटू राजभर और सुनील राजभर है। दोनो बेटे अपने परिवार के साथ अलग रहते है। सुनील राजभर की शादी आठ नौ साल पूर्व वाराणसी सारनाथ थाना क्षेत्र चबबिही गांव के नंदलाल राजभर की सबसे बड़ी बेटी चांदनी से हुई थी। चांदनी को दो पुत्र 6 वर्षीय आयुष और पांच वर्षीय अरून है। सुनील की पत्नी चांदनी परिवार की परवरिश के लिये महिला समूह के माध्यम से करीब पच्चास साठ हजार रूपया कर्ज लिया था। पति मजदूरी कर जीवोकोपार्जन करता था। हर माह कर्ज भरने का पत्नी पर दबाब रहता था। जिसके कारण आये दिन परिवार में विवाद होता था। कर्ज से परेशान पत्नी ने घर के सिलिंग फैन में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया। करीब दो घंटा बाद घटना की जानकारी होने पर पति सुनील पिता जगनरायण राजभर मांता उर्मिला देवी सहित परिजन रोने चिल्लाने लगे। पति ने अपने ससुराल फोन कर परिजनों को सूचित किया। मायका पक्ष की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी। इस बाबत कोवताल संजय कुमार सिंह ने बताया कि मायका पक्ष से तहरीर दी गयी है। मामले की जांच की जा रही है।
इनसेट में……..
परिजनों का रोते रोते बुरा हाल
बेटी की मौत की खबर लगते ही पिता नंदलाल राजभर माता रेखा सहित विवाहिता की दो छोटी बहने कृति व पायल व भाई छोटू का रोते रोते बुरा हाल था। जबकि मृतक विवाहिता के एक बच्चे का परवरिश नाना नानी ही करते है।

Chandauli:पलभर में स्वाहा हो गया 10 बीघे खड़ी गेंहू की फसल,फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ग्रामीण व किसानों ने आग पर पाया काबू


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के ने नेगुरा गांव के समीप मंगलवार को 33000 बोल्ट के तार आपस में टकरा गए। इससे निकले चिंगारी के कारण गेहूं की फसल में आग लग गई। छोटी सी विद्युत तार के टकराने से निकली चिंगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसे चंदौली कोट के निवासी किसानों की 10 बीघे की गेहूं का फसल जलकर राख हो गई, लेकिन किसानों ने तत्परता दिखाते हुए कड़े मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
बताते हैं कि नगर पंचायत के कोट निवासी ओमप्रकाश सिंह वीरेंद्र प्रताप सिंह निर्मल सिंह जितेंद्र सिंह की खेती नागुरा गांव के समीप सिवान में है उक्त किसानों के खेत से 33000 वोल्ट का तार गुजरा हुआ है। मंगलवार को किसी प्रकार आप इस टक्कर में विद्युत के निकले चिंगारी ने किसानों की गेहूं फसल में आग लग गई। देखते-देखते ही यह विकराल रूप धारण कर लिया जब तक लोग मौके पर पहुंच पाते तब तक सभी किसानों के लगभग ढाई ढाई बिगहे गेहूं की फसल जलकर राख हो गए।

वहीं आसपास किसानों की गेहूं के फसल जल गए, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद किसानों ने आप पर काबू पा लिया। और इसके पहले किसानों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन उसके पहुंचते पहुंचत किसानों आसपास की फसलों को बचाने में सफल हो गए। अगर आग नहीं बुझ पाए तो उक्त सिवान की पूरी फसल गेहूं की जलकर राख हो जाती है। जिसे किसानों को भारी क्षति उठानी पड़ती। पीड़ित किसानों का कहना है। कि जिला प्रशासन क्षतिपूर्ति हुई फसलों का तत्काल मुआवजा दे,ताकि हम लोगों को राहत मिल सके। इस बाबत तहसीलदार अजीत कुमार सिंह ने कहा कि लेखपाल के माध्यम से क्षतिपूर्ति का आकलन कर रिपोर्ट बना कर शासन को भेजी जाएगी। जल्द ही किसानों की सहायता राशि दिलाई जाएगी।

Chandauli : प्रेमी के साथ रहने को जिद कर रही थी पत्नी पति ने रस्सी से गला दबा कर खेत में कर दी हत्या,गिरफ्तार


शहाबगंज। थाना क्षेत्र के रसिया गांव में दो दिन पूर्व एक विवाहिता का शव खेत मिला था। घटना में जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी पति को जिला अस्पताल के समीप से गिरफ्तार कर लिया। उक्त घटना का खुलासा सीओ आशुतोष कुमार ने शहाबगंज थाने में किया।
उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के रसिया गांव निवासी हीरा लाल पाल द्वारा थाना पर तहरीर दिया गया। कि मेरी पुत्री रेनू पाल का विवाह सकलडीहा थाना क्षेत्र के उकनी गांव निवासी बिहारी लाल के पुत्र ज्ञानेंद्र पाल के साथ हुआ था। 12 अप्रैल को वो अपने ससुराल से विदा होकर घर आई थी। 14 अप्रैल को रात्रि 07:30 बजे अपने फोन से बात करते हुए। घर से कुछ दूर खेत शौच करने गई। काफी देर तक वापस नही आने पर परिजनों अनहोनी की आशंका जताते हुए। से तलाश करने लगे। कुछ देर रेनू पाल खेत मे मृत पाई गई। उसका मोबाइल उसके बगल में ही था। तथा उसके गले पर चारों तरफ निशान थे। जिसमें पुलिस ने उपरोक्त तहरीर के आधार पर मु.अ.सं. 33/2024 धारा 302 मुकदमा पंजीकृत मामले की जांच में जुट गई थी।

थानाध्यक्ष मिर्जा रिजवान बेग सर्विलांस व स्वाट टीम द्वारा साक्ष्य संकलन व तकनीक का प्रयोग करते हुए घटना करने वाले अभियुक्त का नाम प्रकाश में लाया गया। घटना करने वाले अभियुक्त की पहचान मृतका के पति ज्ञानेन्द्र पाल के रूप में हुई। जिसको जिला चिकित्सालय अंडर पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि बताया कि मेरा विवाह चार मार्च को रेनू पाल साथ हुआ था। मेरे विवाह से पहले मेरी पत्नी का प्रेम प्रसंग था। शादी के बाद यह बात पता चलने पर अपनी पत्नी को कई बार समझाया। लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए जिद कर रही थी। काल डिटेल व फेसबुक ह्वाट्सप के माध्यम से जानकारी हुआ कि मेरी लगातार अपने प्रेमी के सम्पर्क में है। तथा यह बात उसके घर वालों को भी पता है। मैंने अपने पत्नी को अकेले मे मिलने के लिए तैयार किया। गांव पहुंकर प्राइमरी स्कूल के सामने अपनी मोटरसाइकिल पुलिया के किनारे खड़ा कर दिया और अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश किया लेकिन वो अपने प्रेमी के साथ के साथ रहने की जिद कर रही थी। मैने रेनू पाल का गला दोनो हांथों से दबा दिया और वह बेहोश हो गयी। एक रस्सी को रेनू पाल के गले मे लपेटकर तीन चार बार खींचा जिससे वह मौके पर मर गयी। घटना के बाद मैं अपने घर चला आया। पुलिस ने आरोपी पति को विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

Varanasi: Ashoka Institute के छात्रों का इफ्को फूलपुर में शैक्षिक भ्रमण

Varanasi: Ashoka Institute के छात्रों का इफ्को फूलपुर में शैक्षिक भ्रमण

Young Writer, Varanasi : पहडिया स्थित अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट के चेयरमैन ई0 अंकित मौर्य वाइस चेयरमैन डा0 अमित मौर्य के कुशल नेतृत्व में संस्थान के बीटेक विद्युत एवं यांत्रिक विभाग के छात्रों का प्रयागराज के फूलपुर स्थित इफ्को संयत्र में एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
अशोका इंस्टीट्यूट के बीटेक के विद्युत एवं यांत्रिक विभाग की ओर से शैक्षिक भ्रमण पर इफ्को संयत्र प्रशिक्षण केन्द्र के अधिकारी आर0के0 पाण्डेय एवं अनुराग तिवारी द्वारा छात्रों को नैनो यूरिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी छात्रों के लिए महत्वपूर्ण बात यह है नैनो यूरिया जिसका उत्पादन पूरे विश्व में केवल इफ्को में ही किया जा रहा है इसकी खास बात यह है कि नैनो यूरिया से भूमि की उर्वरा शक्ति को बढने के साथ ही साथ फसलों के उत्पादन में भी बढोत्तरी हो रही है जिससे किसानों को काफी लाभ हो रहा है ।

Varanasi: Ashoka Institute के छात्रों का इफ्को फूलपुर में शैक्षिक भ्रमण

इफको के कार्यकारी निदेशक संजय कुदेशिया ने छात्रों को बताया नैनो यूरिया तरल फार्म में होती है जो 45 किलोग्राम की खाद की बोरी की तुलना में काफी सस्ती होती है और इससे फसल का उत्पादन पहले की तुलना में काफी ज्यादा होता है। नैनो यूरिया की 500 एम0एल0 की एक बोतल से फसल को 90प्रतिशत का फायदा होता है और मिट्टी की उर्वरा शक्ति पर कोई असर नहीं पडता वहीं 45किलो यूरिया की एक बोरी से फसल को केवल 40 प्रतिशत का ही लाभ होता है और मिटृटी की उर्वरा शक्ति पर विपरीत असर पडता है।

Varanasi: Ashoka Institute के छात्रों का इफ्को फूलपुर में शैक्षिक भ्रमण

छात्रों ने इफ्को संयत्र के नियंत्रण कक्ष में नई तकनीकि एवं सॉफटवेयर के साथ नैनो यूरिया उत्पादन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की और उत्पादन के बारे में जाना जो कि प्रतिदिन 100 किलो लीटर यानी दो लाख बोतल प्रतिदिन उत्पादन किया जा रहा है । इफको प्रशिक्षक केन्द्र के टेक्नीशियन डा. संजय ने बताया कि प्रतिदिन 5000 मिट्रिक टन यूरिया खाद का उत्पादन यहां होता है जो एक बहु राज्य सरकारी समिति है और बडे पैमाने पर उर्वरक के उत्पादन एवं विपणन में शामिल है। इस शैक्षिक भ्रमण में अशोका इंस्टीट्यूट के अध्यापक ई0 संतोष कुमार ई0 सुरेन्द्र कुशवाहा अखिलेश मौर्य एवं प्रदीप कुमार मौर्य के नेतृत्व में छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी मिली उससे वे काफी उत्साहित हुए ।

Chandauli
clear sky
38.1 ° C
38.1 °
38.1 °
15 %
4.7kmh
1 %
Sun
39 °
Mon
41 °
Tue
39 °
Wed
41 °
Thu
43 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights