27 C
Chandauli
Wednesday, September 30, 2026

Buy now

Home Blog Page 217

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को समन्वय स्थापित कर बनाए सफल : DM Chandauli

Chandauli कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों संग बैठक करते डीएम।
Chandauli कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों संग बैठक करते डीएम।

डीएम ने जिले के अधिकारियों संग कलेक्ट्रेट सभागार में की बैठक

Young Writer, चंदौली। संचारी रोग नियत्रंण व दस्तक अभियान माह जुलाई 2024 में प्रस्तावित है। इसे लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार चंदौली में सम्पन्न हुई। इसमें जिलाधिकारी ने बताया कि एक से 31 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में सभी विभागों को ताल मेंल बैठाकर कार्य करने की जरूरत है। कार्यक्रम में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने बीएसए को निर्देशित किया कि बच्चों एवं अभिभावक की बैठक विद्यालय वार माईक्रोप्लान बनाते हुए आरबीएसके टीम को उपलब्ध कराएं, ताकि आरबीएसके की टीम उक्त माईक्रोप्लान के अनुसार विद्यालय पर पहुंचकर संचारी रोग के सम्बन्ध में जन जागरूकता व बचाव के सम्बन्ध में जानकारी दें। साथ ही उक्त तिथि पर ग्राम पांचायत से समन्वय स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता एवं वेक्टर नियन्त्रण हेतु जनमानस को प्रशिक्षित करें। डीएम ने कृषि एवं सिंचाई विभाग को लेप्टोस्पायरोसिस पर नियन्त्रण करने हेतु नहरों एवं नालियों के अगल-बगल उगने वाले झाड़ियों की कटाई कराने के निर्देश दिए।

इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जुलाई माह का संचारी रोग अभियान अति महत्वपूर्ण होता है जिसमें मौसम में उतार-चढाव कभी वर्षा कभी धूप, पानी का जल जमाव, एवं दूषित पेयजल के कारण कई प्रकार की बीमारिया फैलती है जिस कारण ग्राम पंचायत एवं नगर विकास विभाग की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। नगर पालिका डीडीयू नगर से किसी प्रतिभागी के न होने के कारण जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देश किया कि पेयजल श्रोत के गुणावत्ता परक जांच कराते हुए यह सुनिश्चित करें कि शुद्ध पेयजल की आपूर्ती बनी रहे। ग्रामिण क्षेत्रों में खराब जल श्रोत एवं उससे होने वाली बीमारी होने के पश्चात बीडीओ एवं एडीओ पंचायत जिम्मेदार होगें। गत अभियान माह अप्रैल 2024 में हुए संचारी रोग नियन्त्रण अभियान में जनपद प्रथम स्थान पर रहा। माह जुलाई के संचारी रोग नियन्त्रण कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सफल बनाने हेतु निर्देश दिए जिससे जनपद चन्दौली पूर्व की भॉति प्रथम स्थान पर कायम रहे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.वाईके राय ने बताया कि जनपद में कुल 1901 कार्यरत आशाआंे द्वारा आगॅनवाडी कार्यकत्री को सम्मिलित करते हुए दो सदस्सीय टीम वार माइक्रोप्लाान के अनुसार घर-घर जाकर लोगो कोसंचारी रोग से बचाव के बारे में जागरूक करेंगे। बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायती राज अधिकारी, मुख्य पशुपालन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी,अधिशाषी अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी उपस्थित रहे।

Chandauli:भीषण गर्मी में नगरवासियों को मिलेगी राहत,विद्युत उपकेंद्र पर टाउन के दोनों फीडर को सुदृढ़ करने का कार्य हुआ पूरा

चंदौली। पूर्व निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक बिजली विभाग ने शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र पर चंदौली टाउन के दोनों फीडर को सुदृढ़ करने के कार्य को पूरा किया। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने टाउन-1 और टाउन-2 के आउट गोइंग और इनकमिंग पैनलों को बदलने का कार्य किया गया। इसके साथ ही इनकी सीटी की क्षमता बढ़ाकर 400/200/5 एम्पियर कर दिया गया है, जिससे 11 केवी टाउन-1 फीडर की ओवर लोडिंग के बजह से ट्रिपिंग में कमी आयेंगी एवं चन्दौली टाउन से जुडे दोनों फीडरों से चन्दौली वासियों को गुणवत्ता पूर्ण एवं निर्वाध विद्युत आपूर्ति दी जा सकेगी। इस कार्य के कारण सुबह नौ से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम को बिजली आपूर्ति होने के बाद कई बार बिजली की आवाजाही रही। भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति ठप होने से नगरवासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

Chandauli:यथार्थ नर्सिंग कालेज एण्ड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ आयोजन,प्रबंधक डा.धनंजय सिंह ने प्रतिदिन योग करने पर दिया जोर

चंदौली। अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को यथार्थ नर्सिंग कालेज एण्ड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट साभागार में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षित योगाचार्य रोशन कुमार भारती, रूपा सिंह व माधवी पाण्डेय के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया गया। योग अभ्यास के बाद प्रतिदिन योग करने से कैसे हमारे जीवन में बदलाव होता है। तथा योग द्वारा हमारे शरीर में कैसे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है इसके बारे में बताया गया।

साथ ही महाविद्यालय के प्रबंधक डा.धनंजय सिंह ने प्रतिदिन योग करने पर जोर दिया। विद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों को योग करने से लाभ जैसे तनाव से राहत, बेहतरीन नींद, पाचन शक्ति को बढ़ाने के साथ दिमाग को भी शांत रखने में कैसे मदद करता है। कार्यक्रम में प्रिंसिपल जेनेट जे, वॉइस प्रिंसिपल डा.खुशबू यादव, अभय कुमार ओझा, रमाकांत, वर्तिका सिंह, विरेन्द्रा सिंह, सोनी चौहान, शालिनी श्रीवास्तव, निलम यादव, रिंकू मौर्या, वन्दना पाठक अनुराधा प्रजापति, प्रियंका दुबे, अर्चना राज, पल्लवी यादव रीता पाल इन्दू पाल, आरती चौहान, विकास यादव, अभिषेक पाण्डेय, गज़ाला आंचल वर्मा, मधु कुमारी, प्रगति, जूली कुमारी, अंजनी कुमारी, सताक्षी, अन्नू कुमारी, लवकुश यादव, शिवम मौर्या आदि लोग उपस्थित रहे।

Chandauli की मंथन-चिंतन गोष्ठी में तय होगी बहुजन राजनीति की रूपरेखाः शारदा प्रसाद

शारदा प्रसाद

Young Writer, चंदौली। पूर्व विधायक व सूबे के पूर्व मंत्री शारदा प्रसाद की अगुवाई में शनिवार को भारत मैरिज लान में बहुजन राजनीति मंथन चिंतन गोष्ठी का आयोजन किया गया है। यह जानकारी देते हुए बहुजन नेता शारदा प्रसाद ने बताया कि उक्त गोष्ठी में बहुजन समाज की राजनीतिक परिस्थिति पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा बीते कुछ चुनावों में बहुजन समाज की राजनीति भागीदारी कम हुई है। ऐसा क्यों और किन परिस्थितियों में हुआ।

इसकी भी समीक्षा बहुजन समाज के लोगों के साथ ही जाएगी। इसके अतिरिक्त बहुजन समाज का राजनीति उत्थान कैसे हो? इस विषय पर भी मंथन-चिंतन होगा। कहा कि आज प्रदेश व देश में जो हालात है उससे कांशीराम व बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर का सपना पीछे छुटता नजर आ रहा है। उसी सपने को साकार करने के लिए एक बार फिर बहुजन समाज के लोगों को मजबूत राजनीति मंच प्रदान करने की नींव रखने की रणनीति तैयार की जा रही है। उम्मीद है आगे आने वाले दिनों में बहुजन समाज की राजनीतिक भागीदारी में उत्थान देखने को मिलेगा। कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में बसपा की करारी हार से बहुजन समाज के लोग राजनीतिक रूप से शिथिल हो गए हैं, जिन्हें इस मंथन-चिंतन गोष्ठी के बाद सक्रिय व जागृत करने का काम होगा।

Chandauli:मनबढ़ चालक ने खाकी वर्दी पर सरेराह डाला हाथ पुलिसकर्मी को पिटा,जांच में जुटी पुलिस

चंदौली। जिले में पुलिस के अवैध वसूली का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे साफ जाहिर होता हैं। कि बालू तश्कर से लेकर शराब तश्करी, या फिर गौ तश्करी हर मामले में पुलिस का हिस्सा बंधा है। कभी कभी एक मुश्त बंधे बढ़ाये धन में कुछ कमी होने जमकर कहा सुनी भी होती है, लेकिन एक मामला ऐसा सामने आया जिसमें इस अवैध कार्य के सुविधा शुल्क को लेकर पहले तू तू मैं मैं फिर जूतम पैजार भी हो गया। जिसका वीडियो वायरल हो गया और इस वीडियो में खाकी वर्दी वाला पुलिस कर्मी पर बोगा चालक के हाथों पिटता दिख गया। वही एडिशनल एसपी विनय कुमार में मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ सदर को इसकी जांच सौंप दी है। जानकरी के अनुसार सकलडीहा रोड के बर्थरा गांव के समीप निर्माणधीन पुलिस लाइन के समीप का है। जहां सदर कोतवाली में तैनात एक हेडकांस्टेबल होमगार्ड के साथ बालू से भरे बोगा को रोककर उन सभी से पैसे की मांग करने लगे। उधर बोगा चालक थानों पर बकायदे एक मुश्त धनराशि महीना देने की बात कहते हुए पैसा देने का विरोध करने लगे। इस पर हेडकांस्टेबल ने बोगा चालक को गाली देते हुए गाड़ी से नीचे खींच लिए। वहीं मनबढ़ चालक ने वर्दी में पुलिस कर्मी के होने के बाद भी उनसे उलझ गया। यहां तक कि पुलिस कर्मी का कॉलर तक पकड़ लिया। उतना ही नही पास में रखा ईंट भी मारने के लिए उठा लिया। हालांकि ईंट से तो नही लेकिन दोनों पक्ष से लात घुसे जरूर चले। लेकिन इसके बाद भी पुलिस कर्मी द्वारा कोई कार्यवाही के लिए तहरीर वगैरह नही दिया गया। लेकिन वीडियो वायरल हो गया। एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह बताया कि इस सम्बंध में सीओ सदर राजेश राय को जांच दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

Pardarshi Kisan Seva Yojana में पंजीयन कराकर लाभ उठाए किसान

pardarshi kisan seva yojana


Young Writer, चंदौली। जिला कृषि अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जनपद के समस्त किसानों के लिए राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर धान की कई प्रजातियों का बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अनुदान का लाभ लेने हेतु कृषक अपना पंजीकरण पारदर्शी किसान सेवा योजना के अन्तर्गत अवश्य करा लें। जिन कृषकों ने पूर्व में अपना पंजीकरण करा लिया है उनको पंजीकरण नहीं कराना है परन्तु बीज क्रय करते समय आधार कार्ड, खतौनी की प्रति लाना अनिवार्य है। धान की नर्सरी डालने हेतु सम्बन्धित राजकीय बीज भण्डार से धान का बीज, पॉस मशीन से क्रय कर नर्सरी डालने का कार्य पूर्ण करें।

उन्होंने सम्बन्धित धान प्रजाति एचयूआर-917, शीएत धान-1 की सुगन्धित एवं महीन कम दिन की प्रजाति है जिस पर 50 प्रतिशत अनुदान तथा एमटीयू-7029, बीपीटी-5204 पर 30 प्रतिशत अनुदान है। कृषक अंश की धनराशि डिजिटल माध्यम से अधिक से अधिक भुगतान करना सुनिश्चित करें। साथ ही किसानों से अनुरोध है कि धान का बीज क्रय करते समय बीज शोधन रसायन व ट्राईकोडर्मा कृषि रक्षा इकाई प्रभारी से क्रय कर बीज शोधन व भूमि शोधन को बढ़ावा देते हुए गुणवत्तायुक्त पैदावार प्राप्त करे। प्रत्येक कृषि रक्षा इकाई पर ट्राईकोडर्मा 75 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध है। बीज शोधन हेतु 4 से 5 ग्राम ट्राईकोडर्मा प्रति किग्रा बीज की दर से प्रयोग करे तथा भूमि शोधन हेतु 1.5 किग्रा प्रति एकड़ की दर से 20 से 25 किग्रा सड़ी गोबर की खाद में मिलाकर प्रयोग करने से अधिकतम पैदावार प्राप्त करे।

Samajwadi Party ने डीएम के समक्ष रखी बिजली, पानी व खाद की समस्याएं

Chandauli कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी के समक्ष किसानों की समस्याएं रखते समाजवादी पार्टी के लोग।
Chandauli कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी के समक्ष किसानों की समस्याएं रखते समाजवादी पार्टी के लोग।

सपाई बोले, किसानों से जुड़ी समस्याओं का तत्काल हो निदान

Young Writer, चंदौली। सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव के नेतृत्व में सपा का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को कलेक्ट्रट में पहुंचकर जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने धान की नर्सरी डालने के लिए जरूरी सिंचाई के मद्देनजर नहरों में पानी छोड़े जाने के मांग की। साथ ही बिजली व खाद की समस्या से भी जिलाधिकारी को अवगत कराया। कहा कि इसका त्वरित निस्तारण किया जाए, जिससे किसानों को खरीफ की फसल में किसी प्रकार की परेशानी न होने पाएं।

इस दौरान विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि धान की नर्सरी डालने का समय है। पानी की वजह से नर्सरी डालने में किसानों को देर हो रही है। नर्सरी ही जब पीछे हो जाएगी तो रोपाई का कार्य भी पिछड़ जाएगा। किसानों को तत्काल पानी की आवश्यकता है इसका प्रबंध किया जाए, जिससे किसान अपने नर्सरी डाल सके। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि जनपद में बिजली की भी समस्या के कारण नलकूप ठीक ढंग नहीं चल रहे हैं। वहीं बिजली क्या घोषित कटौती भी किसानों के लिए परेशानी का सबक बन गई। इस व्यवस्था को तत्काल दूर कर पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसानों को नलकूप चलाने में बाधा उत्पन्न ना हो। ऐसा नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि तारों का संचालन शुरू कर दिया गया है विद्युत कटौती पर भी जल्द ही रोक लगाई जाएगी। इस दौरान दिलीप पासवान, इमरान सिद्दीकी, आरती यादव, राजकुमार जायसवाल उपस्थित रहे।

नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर पुलिस-प्रशासन रखें नजरः DM Chandauli

Chandauli कलेक्ट्रेट में अधिकारियों संग बैठक करते डीएम निखिल टीकाराम फुंडे।
Chandauli कलेक्ट्रेट में अधिकारियों संग बैठक करते डीएम निखिल टीकाराम फुंडे।

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में गुरुवार को सड़क सुरक्षा समिति व लोक निर्माण विभाग के सड़को की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी द्वारा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिया कि समस्त विद्यालयों के वाहन फिटनेस की जांच एवं चालक का स्वास्थ्य परीक्षण तथा सभी व्यावसायिक वाहनों का फिटनेस की जॉच कराया जाय। बिना पंजीकृत वाहनों का चेकिंग कराकर नियमानुसार कार्यवाही किया जाय। किसी भी दशा में बिना फिटनेस के किसी भी स्कूलों द्वारा वाहनों का संचालन न किया जाय अन्यथा की स्थिति में वाहन के साथ संबंधित स्कूल पर भी कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें। ओवरलोंडिग, गलत नम्बर प्लेट, बिना एचएसआरपी लगे वाहन, बिना हेलमेट, सिटबेल्ट, वाहन चलाते समय मोबाइल से बात करना, गलत दिशा में वाहन चलाना नशे की हालत में तथा 18 वर्ष से कम उम्र के वाहन चालकों पर सख्ती से निपटने अभियान चलाकर कार्य को करे।

सड़क के किनारे अवैध तरीके से खड़े वाहनाें की चेंकिग किया जाय। किसी होटल या ढाबे पर वाहन अवैध तरीके से सड़क पर खड़ा किए गए है तो उनपर सख्त कार्यवाही की जाय। प्रायः देखा जा रहा है कि अवैध तरीके से वाहन खड़ा करने पर दुर्घटनाए बढ़ रही है। चिन्हित ब्लैक स्पाट पर नियमानुसार कार्यवाई सुनिश्चित करे। ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके ऐसे स्थानों पर जरूरत के अनुसार साइनेज, स्पीड ब्रेकर सहित अन्य जो जरूरी कार्यवाही है उसको करे साथ ही की गई कार्यवाही की सूचना फोटो के साथ उपलब्ध कराए।

DM CHANDAULI ने संबंधित अधिकारियों को अगली बैठक के पूर्व सभी कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के सड़कों की समीक्षा के दौरान निर्माणाधीन सड़को पर कार्य में तेजी लाएं जाने तथा कार्यदाई संस्था को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित किया की आपस में तालमेल बना के टीम भावना से काम करे। कहा की सड़को पर अवैध अतिक्रमण कर जाम की स्थिति उत्पन्न करने वालो पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करे। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.वाईके राय आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:नगर के उपरोक्ता विद्युत संबंधित कर ले जरूरी काम,टाउन में दिनभर गुल रहेगी बिजली

Power Cut

चंदौली। बिजली विभाग विद्युत उपकेंद्र चंदौली से सम्बद्ध चंदौली टाउन के फीडर-1 व फीडर-2 का सुदृढ़ीकरण करने जा रहा है। यह कार्य शुक्रवार को संपादित किया जाएगा। जिसे देखते हुए चंदौली नगर के दोनों फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए एसडीओ विवेक मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि चंदौली नगर के उपरोक्ता बिजली आधारित जरूरी कामकाज सुबह नौ बजे से पूर्व संपादित कर लें, ताकि विद्युत कटौती के दरम्यान उन्हें असुविधा का सामना ना करना पड़े।

वोट की राजनीति में दिव्यांग रमेश से छिन लिया अनाज का आसरा, Manoj Singh W ने दिया आजीवन मदद का भरोसा

धरांव पहुंचकर मनोज सिंह डब्लू ने सुनी दिव्यांग की व्यथा, दी आर्थिक मदद

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू गुरुवार को धरांव गांव स्थित दोनों आंखों से अंधे रमेश के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रमेश के घर की माली हालत देख मर्माहत हो गए। बातचीत में रमेश ने बताया कि उन्हें पहले लाल राशन कार्ड पर अनाज मिलता था, लेकिन इस महीने से उनका नाम राशन कार्ड से काटकर राशन बंद कर दिया गया। ऐसे में उनके व परिवार के सदस्यों पर पेट भरने की समस्या उत्पन्न हो गयी। बातचीत में रमेश ने बताया कि उनका नाम वोट ना देने के कारण काटा गया।

इस बात की जानकारी होने पर मनोज सिंह डब्लू इसके लिए जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों, एसडीएम व डीएम समेत स्थानीय विधायक पर निशाना साधा। कहा कि शहीद के सम्मान को भुले चुके लोग अब दोनों आंखों से अंधे व्यक्ति के साथ ऐसा कृत्य कर रहे हैं। रमेश दोनों आंखों से अंधे हैं और उनको मिलने वाले राशन पर उनकी असहाय बहन व उनके बच्चे आश्रित है। बावजूद इसके उनका लाल राशन कार्ड से नाम काट दिया गया। ऐसे में उन्होंने तत्काल रमेश को आर्थिक मदद दी। साथ ही भरोसा दिया कि जब तक उनका राशन कार्ड से नाम जुड़ नहीं जाता। वह प्रत्येक माह अनाज पर आने वाले खर्च की धनराशि उन्हें देते रहेंगे। साथ ही राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए एसडीएम व डीएम से मुलाकात करेंगे, ताकि एक असहाय, बेबश व दिव्यांग व्यक्ति के भोजन का आसरा ना छिन जाए।

कहा कि वोट के लिए विकलांग को इस तरह से प्रताड़ित करना निम्न स्तर की राजनीति है। ऐसा करने वाले लोग कभी किसी का भला नहीं कर सकते। इस दौरान उन्होंने विकलांग रमेश की बहन को अपना नंबर दिया और भरोसा दिया कि उनके सुख-दुख में वह आजीवन उनके साथ खड़े रहेंगे। कहा कि धरांव के दोनों आंख से अंधे रमेश के साथ जो कुछ भी हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण है और जिला प्रशासन के अंदर यदि थोड़ी सी भी मानवता व संवेदनशीलता बची है तो वह तत्काल रमेश का नाम लाल राशन कार्ड से जोड़कर उन्हें राशन योजना के लाभ से लाभान्वित करना सुनिश्चित करें और साथ ही ऐसा कृत्य करने वालों को दंडित करें, ताकि असहाय व विकलांगों के साथ ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो सके।

Chandauli
broken clouds
27 ° C
27 °
27 °
69 %
3.4kmh
52 %
Wed
26 °
Thu
32 °
Fri
32 °
Sat
33 °
Sun
32 °
Verified by MonsterInsights