25 C
Chandauli
Wednesday, September 30, 2026

Buy now

Home Blog Page 218

केबल जलने से बड़गांवा गांव की तीन दिन विजली आपूर्ति बंद,ऊमस गर्मी से बेहाल लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन


शहाबगंज। विद्युत उपकेंद्र शहाबगंज पर बड़गांवा गांव के दर्जनों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने तीन दिन से बिजली आपूर्ति बंद होने से नाराज़ होकर धरना प्रदर्शन किया। वहीं सूचना पाकर पहुंचे जेई संजीव कुमार ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर कर शांत कराया। त्योहार के मौके पर गांव में अंधेरा पसरा रहा।जबकि सरकार का निर्देश है कि किसी भी पर्व पर विद्युत आपूर्ति बाधित न हो।विभागीय उदासीनता के कारण लोगों को परेशानी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है।बड़गांवा गांव में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। वहीं गांव में आपूर्ति के लिए अशोका कंपनी ने दो साल पहले केबल लगाया गया है। लेकिन केबल की गुणवत्ता ठीक नही होने के कारण भीषण गर्मी में तेज आवाज के साथ जल जा रहा है। जिससे कारण लोगों को तीन दिन से अंधेरे में जीवन गुजारना पड़ रहा है।

वही इस भीषण ऊमस व गर्मी में लोगों को बेहाल कर दिया है। ग्रामीणों द्वारा बार-बार शिकायत के बाद भी विजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से नाराज़ ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच कर नारेबाजी शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि घटिया क्वालिटी का तार लगायें जाने के कारण बार – बार जलकर टूट जा रहा है। वहीं ट्रांसफार्मर का लोड 100 केवीए से 250 केवीए का करने का मांग किया गया। जिससे विजली आपूर्ति सुचारू रूप से चलती रहे। वही सूचना पाकर पहुंचे जेई ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर कर शांत कराया। गांव में जाकर मौका मुआयना किया। उन्होंने दो दिन में जर्जर केबल को बदलकर बढ़िया क्वालिटी का केबल लगाने की बात कही। धरना प्रर्दशन के दौरान शिव विश्वकर्मा, रामलखन,आकिब, रामनवमी विश्वकर्मा,समीउद्दीन,रमेश, जुनैद,फहीम अहमद, संजय कुमार,वसीम अहमद,प्रमोद, सहरुद्दीन,मगर, गुलाम,अंजुम, लड्डू, कल्लू , असलम,अजमल सहित आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

Kisan Divas: डीएम का फरमान‚ फिल्ड में निकले अधिकारी और दूर करें किसानों की समस्याएं

Chandauli कलेक्ट्रेट में किसान दिवस के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते डीएम।
Chandauli कलेक्ट्रेट में किसान दिवस के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते डीएम।


डीएम की अध्यक्षता कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ किसान दिवस

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीका फुंडे की अध्यक्षता में किसान दिवस की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित कराने का निर्देश दिया। कहा कि किसानों की समस्याओं को निस्तारित कराने में किसी तरह की शिथिलता अधिकारियों द्वारा न बरती जाए। सभी संबंधित अधिकारी ऑफिस में बैठ कर समस्याओं को सुने और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएं साथ ही फील्ड में निकलें और किसानों से मिल के उनकी समस्याओं को जाने एवं उनके फीडबैक भी लें जिससे कि छोटी मोटी समस्याएं यथाशीघ्र निस्तारित हो सके।

जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित वन विभाग एवं हाइडिल के अधिकारियों को तुरंत बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया। कोपरेटिव विभाग की निर्माणधीन बिल्डिंग में गुणवत्तापूर्ण कार्य न होने के मुद्दे पर जिलाधिकारी ने कमेटी गठित कर जांच कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने सोसायटी पर पोटाश उपलब्ध कराने हेतु उसकी डिमांड करने के लिए एआर कॉपरेटिव को निर्देशित किया। यूरिया की उपलब्धता पर एआर कॉपरेटिव ने बताया कि वर्तमान में यूरिया, डीएपी की उपलब्धता है। जिन सोसायटी में अभी यूरिया नहीं पहुंची है वहां एक सप्ताह में उपलब्ध करा दी जाएगी। नौगढ़ से आए किसानों ने नौगढ़ के बंधी के गहरीकरण व सफाई का मुद्दा उठाया। जिस पर जिलाधिकारी ने बंधी की सफाई हेतु अधिक से अधिक प्रपोजल बनाने का निर्देश दिया।

साथ ही मझगांवा बंधी रिपेयर कराने का निर्देश भी दिया। उन्होंने ट्यूबवेल में लो वोल्टेज समस्या पर विद्युत विभाग को इसका ठोस उपाय करने हेतु निर्देशित किया। मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव ने एआर कॉपरेटिव को निर्धारित रेट से अधिक पर यूरिया विक्री होने पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को स्पष्टीकरण निर्गत कराने का निर्देश दिया। चंद्रप्रभा बांध रिसाव मुद्दे पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस पर ठोस उपाय करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में चंद्रप्रभा बांध के रिसाव का मुद्दा किसानों द्वारा जोर शोर से उठाया गया।

Bharat Joda Yatra के नायक Rahul Gandhi के जन्मदिन को कांग्रेसियों ने किया सेलिब्रेट

कांग्रेस कार्यालय पर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाते कांग्रेसी।
कांग्रेस कार्यालय पर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाते कांग्रेसी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी बोले, देश के विकास व लोगों की तरक्की चाहते हैं राहुल गांधी

Young Writer, चंदौली। भारत जोड़ो यात्रा के नायक और कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी का जन्मदिन बुधवार को चंद्रा त्रिपाठी भवन पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी की अगुवाई में कांग्रेसियों ने केक काटा और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। साथ ही कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के अगुवाई में देश के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प भी लिया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि सत्ता का ताकत, अनंत झूठ, संस्थाओं के दुरुपयोग के सहारे चौतरफा हमले की परवाह किए बिना सत्य पर टिके रहना राहुल गांधी से सीखा जा सकता है, जिन्होंने बिना धैर्य खोए हर हमले का सामना किया। हर हाल में जनता की आवाज उठाते रहे। नफरत और हिंसा के माहौल में प्रेम और मानवता का दीया जलाकर देशवासियों को एकजुट होने का संदेश दिया।

कहा कि राहुल गांधी देश के विकास व लोगों के कल्याण के लिए निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने जिस तरह से भारत जोड़ो यात्रा के जरिए देश से जुड़ने का काम किया है वह अपने आप में ऐतिहासिक है। ऐसा कार्य कोई साधारण नहीं, बल्कि असाधारण राजनेता ही कर सकता है। कहा कि राहुल गांधी आगे आने वाले दिनों में देश के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के कल्याण करेंगे। क्योंकि वह जानते हैं कि गरीब व मध्यम वर्गीय लोगों की आर्थिक, सामाजिक उन्नति के बगैर देश की तरक्की संभव नहीं है।

कहा कि राहुल गांधी आज देश के करोड़ों लोगों की आवाज है। आज पूरा देश राहुल गांधी की तरफ आशा और उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है। कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई, बेरोजगारी से पूरा देश परेशान है। लाखों छात्रों के भविष्य को सरकार ने दाव पर लगा दिया है। लाखों छात्र बार बार पेपर लीक होने से निराश हैं। अंत में सभी कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के दीर्घायु होने की मंगल कामना की। इस अवसर पर मधु राय, डा.राम अधार जोसफ, प्रदीप मिश्रा, राहुल सिंह, गंगा प्रसाद, उदय नाथ उपाध्याय, सत्येंद्र उपाध्याय, कमलेश संत, इंद्रजीत मिश्रा, श्रीकांत पाठक, प्रेमचंद गुप्ता, आजम खान, राकेश सिंह, कमलेश कुमार संत, अमर देव राम सहित अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

PM Samman Nidhi: Bharat विश्व की सबसे बड़ी शक्ति बनने की ओर अग्रसर

कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद।
कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद।

केंद्रीय मंत्री ने किसानों को जारी की सम्मान निधि की 17वीं किस्त

Young Writer, चंदौली। केंद्रीय मंत्री सूचना एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद मंगलवार को जनपद दौरे पर रहे। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में उन्होंने किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों में 17वीं किस्त का वितरण किया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षित 17 कृषि सखियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किया। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे केंद्रीय मंत्री व अधिकारियों के साथ उपस्थित किसानों ने देखा।

विदित हो कि जिला मुख्यालय के कृषि विज्ञान परिसर में मंगलवार की शाम को पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि ट्रांसफर करने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने किसानों में 17वीं किस्त वितरित की गई। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाओं का बखान किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम का भी सजीव प्रसारण हुआ। इस दौरान कहा कि चंदौली कृषि प्रधान जिला हैं। यहां धान और गेहूं के साथ सब्जियों की खेती होती हैं। ऐसे में किसानों के खाते में सम्मान निधि पहुंचने के बाद उन्हें काफी सहूलियत मिली होगी, क्योकि धान की नर्सरी डालने के बाद किसानों को खरीफ की खेती की अन्य जरूरतों को पूरा करना है। कहा कि भारत अब विश्व की सबसे बड़ी शक्ति बनने की ओर अग्रसर हैं। इसमें किसानों का योगदान अमूल्य हैं। ऐसे में किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने हर संभव प्रयास किया हैं, जो आगे भी निरंतर चलता रहेगा। इस दौरान राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह व साधना सिंह, विधायक रमेश जायसवाल, डीएम निखिल टीकाराम फुंडे, सीडीओ एसएन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

BDO Naugarh ने किया पशु आश्रय केंद्र का औचक निरीक्षण

पशु आश्रय केन्द्र चकचोइयां का निरीक्षण करते बीडीओ नौगढ़।
पशु आश्रय केन्द्र चकचोइयां का निरीक्षण करते बीडीओ नौगढ़।

Young Writer, नौगढ़। खण्ड विकास अधिकारी अमित कुमार ने मंगलवार को पशु आश्रय केंद्र चकचोइयां का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निराश्रित गोवंश को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का स्थलीय परीक्षण कर निर्धारित मानक के अनुरूप पशुओं को स-समय चारा दिए जाने का सख्त निर्देश नियुक्त केयर टेकरों को दिया। कहा कि पानी की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित रखकर मौजूद हौदा भरकर रखें।
परिसर की नियमित साफ सफाई कर गोबर को निर्धारित स्थान पर ही रखे जाने को कहा। मौजूद पशु चिकित्सक डा.कमलेश कुमार सिंह को बताया कि पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण प्रति दिवस करके आवश्यकता के अनुरूप दवा उपचार की तत्काल सुविधा मुहैया कराई जाय। खण्ड विकास अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पशु आश्रय केंद्र चकचोइयां में कुल 36 राशि गोवंश मौजूद पाए गए। चारा की समुचित उपलब्धता रही। गर्मी व लू से पशुओं को बचाने के लिए टीन शेड में ग्रीन नेट लगा हुआ पाया गया। निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्साधिकारी डा.पंकज बर्मा सहित विकास विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Chandauli Police: चोरी की घटनाओं का खुलासा करने वाले उपनिरीक्षक SP से हुए सम्मानित

महिला उपनिरीक्षक को सम्मानित करते SP Chandauli
महिला उपनिरीक्षक को सम्मानित करते SP Chandauli

Young Writer, चंदौली। एसपी डा. अनिल कुमार ने मंगलवार को थाना मुगलसराय अन्तर्गत चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले उपनिरीक्षक अमित सिंह, उपनिरीक्षक पूजा कौर और उपनिरीक्षक खुशबू यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए तथा विकास की नई ऊचाईयों तक ले जाने के लिए हम सभी को सजगता के साथ समर्पित भाव से कार्य करने की जरूरत है। पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को समय-समय पर उनका मनोबल एवं हौसला अफजाई करने के लिए सम्मानित किया जाता रहेगा, जिससे अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी अपने कार्यशैली में गुणात्मक सुधार हेतु प्रयास करने के प्रेरित हों और उत्साहित होकर अपना कार्य करें। विदित हो कि बीते 15 जून को प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में आभूषण व नगदी बरामद किया गया था।

शहीद के सम्मान पर फिर तकरार‚ सपा नेता Manoj Singh W, BJP सरकार व प्रशासन पर भड़के

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी के समक्ष आक्रोश व्यक्त करते मनोज सिंह डब्लू।
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी के समक्ष आक्रोश व्यक्त करते मनोज सिंह डब्लू।

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के प्रतिनिधि ने राजनीति ना करने की कही बात तो भड़के सपा नेता व ग्रामीण

Young Writer, News: कमालपुर क्षेत्र के इकबालपुर के शहीद जवान धीरज राय को राजकीय सम्मान नहीं मिलने से पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू समेत क्षेत्रीय लोग मंगलवार को आहत व आक्रोशित नजर आए। इस दौरान मौके पर पहुंचे सैयदराजा विधायक प्रतिनिधि अन्नू सिंह ने अपनी बातों से आक्रोश की आग में घी डालने का काम किया। विधायक प्रतिनिधि की बात पर सपा नेता मनोज सिंह डब्लू भड़क गए और शहीद के सम्मान की नियम-कायदे याद दिलाए। कहा कि जिस विधायक को अपने क्षेत्र के शहीद को अंतिम विदाई देने की फुर्सत न हो। उसके प्रतिनिधि को ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए। पहले से ही भाजपा सरकार व प्रशासन शहीदों का अपमान करती आ रही है।

शहीद धीरज राय के अंतिम यात्रा में शामिल Manoj Singh W
शहीद धीरज राय के अंतिम यात्रा में शामिल Manoj Singh W

दरअसल इकबालपुर गांव निवासी धीरज राय गार्ड्स रेजीमेंट (Brigade of the Guards) में तैनात हैं। बीते रविवार को वह नागपुर में अपने सैनिक साथियों के साथ अपने यूनिट जा रहे थे कि रास्ते में हुए सड़क हादसे में उनका निधन हो गया। मंगलवार को उनका शव एंबुलेंस के जरिए उनके गांव भेजा गया। सूचना के बाद सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू भी शहीद को अंतिम विदाई देने पहुंचे। वहां की स्थिति देख वह आक्रोशित हो उठे। मौके पर न तो एसडीएम, सीओ या थानाध्यक्ष थे ना ही तहसीलदार या अन्य कोई पुलिस या प्रशासनिक अफसर मौजूद था। इस पर मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर पहले ही देश के सैनिकों का सम्मान खत्म करने का काम किया है। अब जो जवान शहीद हो रहे हैं उन्हें भी राजकीय सम्मान देने में कोताही कर रही है। यह शहीदों का अपमान है, जिसे आज पूरा देश देख रहा है।

शहीद धीरज राय के अंतिम यात्रा में शामिल Manoj Singh W
शहीद धीरज राय के अंतिम यात्रा में शामिल Manoj Singh W

Manoj Singh W ने कहा कि आज शहीद धीरज राय के अंतिम संस्कार में जो कुछ हुआ वह दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण है। इसी बीच मौके पर पहुंचे विधायक सुशील सिंह के प्रतिनिधि अन्नू सिंह ने सपा नेता मनोज सिंह डब्लू कोे ऐसे मौके पर राजनीति न करने की बात कही, जिससे मनोज सिंह डब्लू व स्थानीय लोग भड़क गए। सपा नेता ने कहा कि वह यहां किसी तरह का अवरोध या रोडा डालने नहीं आए, लेकिन यह याद जरूरत दिलाने आए हैं कि यह जो कुछ भी हो रहा है वह गलत हो रहा है। ऐसी ओछी टिप्पणी करने की बजाय यदि शहीद के सम्मान के हित में कुछ करने की जरूरत है, लेकिन स्थानीय विधायक को इसके लिए फुर्सत नहीं है। इसके बाद मनोज सिंह डब्लू समेत सैकड़ों ग्रामीण शहीद के अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

शहीद धीरज राय के अंतिम यात्रा में शामिल Manoj Singh W साथ में विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव।
शहीद धीरज राय के अंतिम यात्रा में शामिल Manoj Singh W साथ में विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव।

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता ने लगाई फांसी,मौत

चंदौली। सदर ब्लाक क्षेत्र के कांटा गांव में रविवार को बंद कमरे में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थिति में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर अपनी ईह लीला समाप्त कर ली मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

बताते हैं कि काटा गांव निवासी मंजय कुमार किसानी कर के अपने परिवार का भरण पोषण करता है। जो अपने बच्चों के साथ किसी काम से खेत पर गया था। इस दौरान उसकी पत्नी मनसा देवी 35 वर्ष किसी कारणवश कमरे के अंदर साड़ी का फंदा गले मे डालकर लटक गई। जिससे उसकी मौत हो गई। मंजय कुमार जब अपने बच्चों के साथ खेत से वापस घर लौटा तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गया वही बच्चे दहाड़े मारकर रोने लगे रोने की आवाज सुनकर मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष सत्यनारायण मिश्रा ने बताया कि एक विवाहिता दो महीने से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी जिसने बंद कमरे फांसी लगा ली घटना में उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इनसेट——-
बच्चों के रोने से ग्रामीण की आँखे हुई नम
चंदौली। काटा गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्यहत्या कर ली विवाहिता अपने पीछे एक बेटी व चार बेटे को पीछे छोड़ गई। जो बस एक टक अपने माँ को देखकर रोते जा रहे थे जिसके रोने से वहाँ मौजूद ग्रामीणों की आँखे नम हो गई।

Chandauli:श्रद्धालुओं से भरी अनियंत्रित बस ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर एक दर्जन घायल,तीन की हालत गंभीर

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव समीप नेशनल हाईवे पर रविवार को श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक से टकरा गई। घटना को लेकर मौके पर श्रद्धालुओं में चीख- पुकार मच गई। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने लोगो की मद्दद से किसी तरह घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

बताते हैं कि बस 30 से ज्यादा श्रद्धालुओं को लेकर झारखंड से केदारनाथ धाम जा रही थी। इस दौरान झांसी गांव के समीप हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही रेस्क्यू कर सभी घायलों को बाहर निकाला जिसमें झारखंड जामताड़ा निवासी उज्जवल गोस्वामी 63 वर्ष धनबाद निवासी गोदावर घोष 74 वर्ष वर्धमान निवासी सिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल श्रद्धालु प्रेम कुमार शर्मा ने बताया कि झारखंड से केदारनाथ धाम के लिए निकले थे। गया में हाल्ट किए थे। फिर वहां से हम लोग केदारनाथ धाम के लिए जा रहे थे। तभी खड़ी ट्रक में पीछे से बस चालक ने टक्कर मार दी। बस चालक को नींद आने के चलते यह हादसा हुआ जिला अस्पताल के ईएमओ अजय वर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की बस से दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु जिला अस्पताल में लाए गए हैं।तीन लोगों को गंभीर चोटें आई है। बाकी अन्य हल्की चोटें आई है। सभी को भर्ती कर इलाज जारी है।

सावधान: लू के कहर से अलग-अलग जगहों पर चार लोगों की मौत,मृतकों में दो ट्रेन यात्री शामिल परिजनों में मचा कोहराम

डीडीयू नगर। नगर सहित आस-पास के क्षेत्रों में अलग अलग स्थानों पर चार लोगों की मौत हो गई। इसमें दो ट्रेन के यात्री शामिल हैं। आशंका है कि इनकी मौत लू से हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नगर के पटेलनगर निवासी राजू गुप्ता 61 वर्ष जो पान की दुकान चलाते रहे। रविवार को गंगा दशहरा के मौके पर गंगा स्नान के लिए वाराणसी गए। दोपहर बाद ऑटो से वे वापस लौटे। जीटी रोड पर ऑटो से उतरते ही राजू अचेत हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें राजकीय महिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ​चिकित्सकों ने उन्हें मृत घो​षित कर दिया। इसी तरह नगर के ही वेस्टर्न बाजार निवासी अजीत गुप्ता 30 वर्ष कोटे की दुकान पर काम करते हैं। रविवार की सुबह उल्टी दश्त की ​शिकायत होने पर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने अजीत को मृत घो​षित कर दिया। अजीत की दो वर्ष पहले शादी हुई थी और एक बच्ची का पिता था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। दूसरी तरफ महानंदा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-2 में सवार अयूब खां की ​तबियत मिर्जापुर से आगे चलने पर खराब होने लगी। ट्रेन के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच की तब तक अयूब की मौत हो चुकी थी। वहीं वाराणसी से रांची जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस रविवार की शाम डीडीयू स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। इसके जनरल कोच से 60 वर्षीय महिला नीचे उतरी और दो कदम आगे चलने पर अचेत हो गई। यात्रियों की सूचना पर चिकित्सकों ने उसकी जांच की तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी पहचान नहीं हो सकी। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों यात्रियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Chandauli
scattered clouds
25 ° C
25 °
25 °
82 %
3.2kmh
26 %
Wed
25 °
Thu
32 °
Fri
33 °
Sat
32 °
Sun
32 °
Verified by MonsterInsights