29.6 C
Chandauli
Monday, September 21, 2026

Buy now

Chandauli:श्रद्धालुओं से भरी अनियंत्रित बस ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर एक दर्जन घायल,तीन की हालत गंभीर

- Advertisement -

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव समीप नेशनल हाईवे पर रविवार को श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक से टकरा गई। घटना को लेकर मौके पर श्रद्धालुओं में चीख- पुकार मच गई। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने लोगो की मद्दद से किसी तरह घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

बताते हैं कि बस 30 से ज्यादा श्रद्धालुओं को लेकर झारखंड से केदारनाथ धाम जा रही थी। इस दौरान झांसी गांव के समीप हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही रेस्क्यू कर सभी घायलों को बाहर निकाला जिसमें झारखंड जामताड़ा निवासी उज्जवल गोस्वामी 63 वर्ष धनबाद निवासी गोदावर घोष 74 वर्ष वर्धमान निवासी सिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल श्रद्धालु प्रेम कुमार शर्मा ने बताया कि झारखंड से केदारनाथ धाम के लिए निकले थे। गया में हाल्ट किए थे। फिर वहां से हम लोग केदारनाथ धाम के लिए जा रहे थे। तभी खड़ी ट्रक में पीछे से बस चालक ने टक्कर मार दी। बस चालक को नींद आने के चलते यह हादसा हुआ जिला अस्पताल के ईएमओ अजय वर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की बस से दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु जिला अस्पताल में लाए गए हैं।तीन लोगों को गंभीर चोटें आई है। बाकी अन्य हल्की चोटें आई है। सभी को भर्ती कर इलाज जारी है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights