Young Writer, Crim News: वर्तमान में फ्राड करने वाले तरह-तरह के तरीके अपनाकर लोगों को आर्थिक क्षति पहुंचा रहे हैं। इसी क्रम में अजय कुमार सिंह पुत्र अवधेश कुमार सिंह निवासी लालपुर थाना चकिया को मोबाइल पर बिना आवेदक के जानकारी के लिंक भेजकर क्रेडिट कार्ड के माध्यम से फ्राड करके फ्लिपकार्ट पर गिफ्त वाउचर के माध्यम से एक एसी, एक स्टेप्लाइजर, एक एन्ड्राएड व अन्य समान आर्डर किया गया तथा ओटीपी के माध्यम से कुल 80000 रुपये का फ्राड कर लिया गया। जिसके सम्बन्ध में पीड़ित अजय कुमार सिंह द्वारा फ्राड होने के सम्बन्ध में साइबर सेल जनपद चंदौली को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया। इसके बाद साइबर क्राइम थाना को त्वरित कार्यवाही करते हुए वादी अजय कुमार सिंह को कुल 80000 धनराशि वापस कराई।
Naugarh : पति की डांट से क्षुब्ध विवाहिता ने खाया विषाक्त पदार्थ
Young Writer, Naugarh: नौगढ़ के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के मंगरही गांव में पति से किसी बात को लेकर सोमवार को हुई अनबन के बाद पत्नी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे वह अचेत हो गई। जानकारी पाकर उसकी सगी बहन ने अचेतावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर दवा उपचार किया जा रहा है।
बताते हैं कि मंगरही गांव निवासी सुरेंद्र ने किसी बात पर नाराज होकर अपनी पत्नी सुंदरी देवी 34 वर्ष को डांट दिया, जिससे क्षुब्ध होकर सुंदरी ने घर में रखा हुआ विषाक्त पदार्थ का सेवन करके अचेत हो गई। किसी तरह जानकारी उसकी बड़ी बहन जानकी देवी निवासी ग्राम डूमरिया को मिलने पर तत्काल अपनी छोटी बहन सुंदरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ मे भर्ती कराई, जहां पर जारी दवा उपचार से हालत में सुधार बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष चकरघट्टा सुधीर कुमार आर्य ने बताया कि इस बारे में कोई भी सूचना नहीं मिली है।
Naugarh : मानक के अनुरूप नहीं हुआ ब्लास्ट कूप का निर्माण‚ ग्रामीणों ने लगाए आरोप
नौगढ़ के ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर लगाए आरोप
Young Writer नौगढ़। लघु सिंचाई विभाग से स्वीकृत ब्लास्ट कूप (Blast Well) निर्माण में मानक के विपरीत कार्य कराए जाने से क्षुब्ध लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर आनलाईन शिकायत दर्ज व उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेज कर के स्थलीय जांच कराए जाने की मांग किया है।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री राजकुमार वनवासी ने आरोप लगाया है कि जनपद चन्दौली के चट्टानी तहसील क्षेत्र नौगढ़ में किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ दिलाने के लिए लघु सिंचाई विभाग से वित्तीय वर्ष 2023-24 में लगभग 120 ब्लास्ट कूप निर्माण (Blast Well Technique) की स्वीकृति मिली थी‚ जिसमें अधिकांश ब्लास्ट वेल (Blast Well) के निर्माण कार्य में संबंधित अवर अभियंता व ठेकेदार की मिलीभगत से बहुत काफी अनियमितता बरती गई है। मनमाने ढंग से कुआं में चट्टानों की ब्लास्टिंग (Blasting) कराए जाने के साथ ही निर्धारित मानक के विपरीत निर्माण कार्य कराया गया है।
ग्राम पढौती के सुदामा पुत्र परगाश रामविलास पुत्र रामधनी निवासी कर्मा बांध लालब्रत पुत्र सरजू राजेन्द्र पुत्र रामजी निवासी ग्राम पण्डी आदि लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल व प्रमुख सचिव एवं मुख्य अभियंता लघु सिंचाई विभाग लखनऊ सहित अन्य उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेज कर आरोप लगाया है कि ब्लास्ट कूप की खुदाई गहराई व चौड़ाई मानक से बहुत कम कराकर पत्थर से कराई गई चिनाई में बालू का उपयोग नहीं कराकर भस्सी का प्रयोग कराया गया है, जिससे चिनाई की गई दीवार कभी भी धराशाई हो सकती है। वहीं काफी कम गहरा व चौडा़ ब्लास्ट कूप खोदे जाने से चट्टानी क्षेत्र में जलस्तर नीचे चले जाने पर पानी उपलब्ध नहीं हो पाएगा। आरोप लगाया कि अभिलेखों में मानक के अनुरूप कार्य दर्शाकर शासन से निर्धारित धनराशि करीब 09 लाख रुपए प्रति कुआं की दर से भुगतान भी करा लिया जा रहा है।
Third Gender वोटरों को मतदाता करने के लिए किया प्रेरित व जागरूक
चंदौली। पण्डित दीन दयाल उपाध्याय नगर उप जिलाधिकारी अधिकारी विराग पाण्डेय के निर्देशन में सोमवार को थर्ड जेंडर सोसायटी में मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कोमल किन्नर द्वारा लोगों को एक जून को शत प्रतिशत मतदान के लिए किन्नर समाज के साथ ही सभी वर्ग के लोगों से जागरूक व प्रेरित किया।
इस दौरान पहले मतदान, फिर जलपान के स्लोगन को दोहराते हुए लोगों को जागरूक किया गया। उप ज़िला अधिकारी विराग पाण्डेय और कोमल किन्नर द्वारा सामूहिक तौर पर मतदान करने के लिए अपील की गई। साथ ही उपस्थित लोगों को मतदान करने के लिए शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी, एडुलीडर ग्रुप से सचिन कुमार सिंह, कोमल किन्नर, ममता किन्नर, बबली किन्नर, विनोद पाण्डेय, अंब्रिश सिंह, संजय शर्मा, गुड्डू, जमाल, गणेश आदि उपस्थित रहे।
BJP के संकल्प पत्र को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ताः Dr. Mahendra Pandey
Chandauli: BJP के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का सोमवार को सांसद डा.महेंद्रनाथ पांडेय ने विधि-विधान के साथ शुभारंभ किया। इस दौरान डा.महेंद्रनाथ पांडेय ने पार्टी संकल्प को कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के बीच रखा और उसे बूथों पर पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि मतदान तिथि एक जून को एक-एक वोट बूथ तक ले जाने होगा। कहा कि चंदौली में एक बार फिर पार्टी मजबूती के साथ आमजन के बीच अपने संकल्प पत्र के साथ जाएगी और लोकसभा में ऐतिहासिक आंकड़ों के साथ सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी संकल्प पत्र को घर-घर पहुंचाएं।

Mahendra Nath Pandey ने कहा कि 10 साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने जनहित में कई काम किए हैं, जिससे आम आदमी के जीवन में व्यापक बदलाव दिख रहा है। जो लोग कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित होने से वंचित रह गए हैं उन्हें आगामी कार्यकाल में लाभान्वित किया जाएगा। कार्यक्रम में सर्वेश कुशवाहा, दर्शना सिंह, साधना सिंह, अनिल राजभर, सुशील सिंह, कैलाश आचार्य, विनीत सिंह, काशीनाथ सिंह, शमशेर सिंह, संजय सिंह बबलू, राणा प्रताप सिंह, सुर्यमुनी तिवारी, अपराजिता सोनकर, शिवशंकर पटेल, हरिवंश उपाध्याय, शिवराज सिंह आदि मौजूद रहे।
रैथा में नींव खुदाई करते समय निकला जहरीला सांप
कमालपुर। धीना थाना अंतर्गत स्थित रैथा गांव में पुराने मिट्टी के मकान की दीवाल को गिराकर नींव खुदाई के दौरान जहरीला सांप मिलने से काम कर रहे मजदूर दहशत में आ गए, जो मिट्टी की दीवार से निकलकर पास पड़े ईंट के टुकड़े के ढेर में घुस गया। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल भदाहूं गाँव निवासी शिवचंद राम सपेरे ने मौके पर आकर ईंट के टुकड़े में छिपे जहरीले सर्प को पकड़ा, तब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
जानकारी अनुसार रैथा गांव निवासी नरेंद्र गोंडपक्का घर बनाने के लिए अपने कच्चे मिट्टी के मकान की दीवाल को गिराकर नीव खुदाई का कार्य कर रहे थे तभी मिट्टी की दीवाल में चूहों द्वारा किये गये मांद में कुंडली मारे जहरीला सांप निकलकर फूंकार मारने लगा और बगल में रखे अजय राय की ईंट की टुकड़ी के ढेर में घुस गया। ग्रामीणों ने भदाहूं गाँव निवासी शिवचंद राम सपेरे को सूचना दी गयी जिसपर उन्होंने मौके पर पहुंचकर ईंट के टुकड़े में छिपे जहरीले सांप पांच फीट लम्बा था। जिन्दा पकड़कर अपने कब्जे में लिया, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर ग्रामीणों में हरिओम राय, अजय गोंड, रोशन श्रीवास्तव, आंसू राय, अरविन्द उपाध्याय, अखिलेश गोंड, पिंटू उपाध्याय, मिथलेश गोंड, सिंटू उपाध्याय, अनिल प्रजापति, मदन उपाध्याय, सत्यम राय, राजकुमार गोंड उपस्थित रहे।
Order : Loksabha Election में किसी उम्मीदवार व पार्टी का पक्ष नहीं लेंगे पुलिस कर्मी
Chandauli: पुलिस लाइन में रवानगी से पूर्व चुनाव आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देश से अवगत कराया गया। SP Chandauli डा. अनिल कुमार ने बताया कि चुनाव ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी किसी भी पार्टी अथवा उम्मीदवार की तरफ से उपलब्ध कराए गए चाय व भोजन को स्वीकार न करें। लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा मतदान केंद्र की सुरक्षा को सुनिश्चित करना पुलिस का प्रथम कार्य है। चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।
एएसपी विनय कुमार सिंह ने कहा कि मतदान के दौरान अगर किसी भी बूथ पर किसी तरह का विवाद होने की संभावना हो तो संबंधित अधिकारियों व टीम इंचार्ज को तुरंत सूचना दें, ताकि स्थिति पर समय रहते काबू पाया जा सके। पुलिस का दायित्व चुनाव हर हाल में स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुरक्षित एवं शांतिपूर्वक हो तथा प्रत्येक मतदाता बिना किसी दबाव अथवा भय के अपना मत स्वेच्छा से डाल सके, यह सुनिश्चित किया जाये। स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के लिए बाधा पहुंचाने अथवा गड़बड़ी फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तुरंत कार्रवाई की जाए, चाहे वह किसी भी पार्टी से संबंध रखते हों। बूथ पर तैनात कोई भी पुलिस कर्मचारी किसी भी उम्मीदवार अथवा पार्टी का पक्ष नहीं लेगा। बिना किसी पहचान पत्र व बिना लाइन के किसी भी व्यक्ति को मतदान केन्द्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाए।
किसी भी उम्मीदवार अथवा उसके किसी भी एजेंट को मोबाइल फोन मतदान केन्द्र में नहीं ले जाने दिया जाएगा। लोकसभा आम चुनावों के लिए नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी आपस में समन्वय बनाए रखते हुए टीम भावना के साथ सौंपे दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें। आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप धैर्य, गंभीरता एवं भय मुक्त होकर अपने कार्यों को अंजाम दें। इसके साथ ही कर्मचारियों को लेकर जाने वाले वाहन में अन्य किसी सवारी को शामिल न किया जाए।
Bihar में वोट डालने के लिए यूपी रहने वाले बिहार के लोगों को मिलेगी छुट्टी
Chandauli: जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि Bihar राज्य में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु मतदान 07 चरणों में होने हैं। मतदान तिथि 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई एवं 25 मई के विधानसभा उपचुनाव एक जून को बिहार राज्य के मतदाता जो उत्तर प्रदेश राज्य में निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकान, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार एवं व्यवसाय में नियोजित है। ऐसे नियोजित व कार्यरत प्रत्येक कामगार को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-135ख के अन्तर्गत सवेतन अवकाश प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-135ख में उल्लेख है कि किसी कारबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापन मे नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को, जो लोकसभा या किसी राज्य की विधान सभा के लिए निर्वाचन में मतदान करने का हकदार है, मतदान के दिन अवकाश मंजूर किया जायेगा।
कहा कि उपधारा (1) के अनुसार अवकाश मंजूर किये जाने के कारण किसी ऐसे व्यक्ति की मजदूरी से कोई कटौती या उसमें कोई कमी नहीं की जायेगी और यदि ऐसा व्यक्ति इस आधार पर नियोजित किया जाता है कि उसे सामान्यतया किसी ऐसे दिन के लिए मजदूरी प्राप्त नहीं होगी तो इस बात के होते हुए भी उसे ऐसे दिन के लिए वह मजदूरी सदत्त की जायेगी जो उस दिन उसे अवकाश मंजूर न किये जाने की दशा में दी गयीं होती।
कहा कि धारा-135 (ख) के प्राविधानों के अन्तर्गत जनपद चन्दौली में स्थापित निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकान, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार/व्यवसाय में कार्यरत समस्त कर्मकार जो बिहार राज्य के मतदाता है उन्हें मतदान करने के लिये नियोजित व कार्यरत प्रत्येक कामगार को सवेतन अवकाश दिया जाए।
BSP News: Dr. B.R. Ambedkar ने दलितों व पिछड़ों को दिया समानता का अधिकार
चंदौली में बसपा ने धूमधाम से मनाई बाबा साहब की 134वीं जयंती
चंदौली। संविधान निर्माता और देश के पहले कानून मंत्री भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती बसपा ने रविवार को धूमधाम से मनाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान और लोकसभा प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार मौर्य ने बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर और कांशीराम के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और डा. अंबेडकर के द्वारा देश और समाज को दिए गए योगदान पर बसपा नेताओं ने विस्तार से प्रकाश डाला। अंत में सभी ने एक साथ मिलकर डा. भीमराव अम्बेडकर के अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लिया।

इस दौरान Losksabha Candidate सत्येंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि बाबा साहब ने दलितों, पिछड़ों व शोषित को संगठित व शिक्षित होने का मंत्र दिया, ताकि बाबा साहब दलितों के सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक उत्थान हो और वे अपने पिछड़ेपन को पीछे छोड़कर समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें। कहा कि देश की आजादी के बाद बाबा साहब ने सभी जातियों के सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक को संरक्षण देना सुनिश्चित किया और संविधान का निर्माण कर देश को तरक्की की राह पर अग्रसर किया। कहा कि आज बाबा साहब द्वारा दिए गए संविधान को खत्म करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। देश में लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन व दमन किया जा रहा है। जिस तरह से अतिपिछड़ों व दलितों के साथ अपराध व अत्याचार की घटनाएं घटी हैं वह गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे विषम हालात में हम सभी को एकजुट होकर चिंतन-मनन और बाबा साहब के विचारों को पढ़ने, जानने और आत्मसात करने की जरूरत है।
बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के जरिए देश के सभी नागरिकों को समानता के अधिकार दिया, जिसमें मतदान का अधिकार अत्यंत महत्वपूर्ण है, ताकि हम सभी अपने पसंद से अपना नेता चुन सके, लेकिन भाजपा की सरकार उसे भी छीनना चाहती है। जिले की बदहाल सड़कें, शिक्षा, स्वास्थ्य की बुनियादी सुविधाओं का अभाव समेत अन्य प्रमुख मुद्दे है जिसपर काम करने की जरूरत है। बेरोजगारी और महिला सुरक्षा के साथ ही सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का नारा ही उनका मुद्दा होगा। कहा कि बसपा सरकार ने चन्दौली को जिला बनाकर इसका विकास किया था, लेकिन आज तक मुख्यालय का विकास भी नहीं हो सका है। न्यायालय और सरकारी कार्यालयों के लिए लोगों आंदोलन करना पड़ रहा है। इस अवसर पर तिलकधारी बिंद, इरशाद अहमद बबलू, राजन खान, जय प्रताप राजभर, रामराज राजभर, विजयी राजभर, कमला राज, राजू मौर्या, भीम मौर्या, आनंद मौर्या, अन्नू पाल, लालू पाल, जीएम सिद्दीकी, अछैवर बिंद, छोटेलाल बिंद, विनोद प्रधान, छोटू भारती, सुभाष चन्द्र, विजेंद्र राम, संतोष भारती, विजय बहादुर, उमापति, श्री भगवान, विकास आजाद, अर्चना देवी पूर्व सभासद, शीला देवी, गायत्री एडवोकेट, आभा चौरसिया, शीला गुप्ता, लक्ष्मण, सिमर देवी आदि उपस्थित रहे। संचालन संतोष भारती व धर्मराज भारती ने किया।
बाबा साहब ने दलितों व पिछड़ों को दिया समानता का अधिकार,चंदौली में बसपा ने धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की 134वीं जयंती
चंदौली। संविधान निर्माता और देश के पहले कानून मंत्री भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती बसपा ने रविवार को धूमधाम से मनाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान और लोकसभा प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार मौर्य ने बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर और कांशीराम के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और डा. अंबेडकर के द्वारा देश और समाज को दिए गए योगदान पर बसपा नेताओं ने विस्तार से प्रकाश डाला। अंत में सभी ने एक साथ मिलकर डा. भीमराव अम्बेडकर के अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लिया।
इस दौरान सत्येंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि बाबा साहब ने दलितों, पिछड़ों व शोषित को संगठित व शिक्षित होने का मंत्र दिया, ताकि बाबा साहब दलितों के सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक उत्थान हो और वे अपने पिछड़ेपन को पीछे छोड़कर समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें। कहा कि देश की आजादी के बाद बाबा साहब ने सभी जातियों के सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक को संरक्षण देना सुनिश्चित किया और संविधान का निर्माण कर देश को तरक्की की राह पर अग्रसर किया। कहा कि आज बाबा साहब द्वारा दिए गए संविधान को खत्म करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। देश में लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन व दमन किया जा रहा है। जिस तरह से अतिपिछड़ों व दलितों के साथ अपराध व अत्याचार की घटनाएं घटी हैं वह गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे विषम हालात में हम सभी को एकजुट होकर चिंतन-मनन और बाबा साहब के विचारों को पढ़ने, जानने और आत्मसात करने की जरूरत है।

बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के जरिए देश के सभी नागरिकों को समानता के अधिकार दिया, जिसमें मतदान का अधिकार अत्यंत महत्वपूर्ण है, ताकि हम सभी अपने पसंद से अपना नेता चुन सके, लेकिन भाजपा की सरकार उसे भी छीनना चाहती है। जिले की बदहाल सड़कें, शिक्षा, स्वास्थ्य की बुनियादी सुविधाओं का अभाव समेत अन्य प्रमुख मुद्दे है जिसपर काम करने की जरूरत है। बेरोजगारी और महिला सुरक्षा के साथ ही सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का नारा ही उनका मुद्दा होगा। कहा कि बसपा सरकार ने चन्दौली को जिला बनाकर इसका विकास किया था, लेकिन आज तक मुख्यालय का विकास भी नहीं हो सका है। न्यायालय और सरकारी कार्यालयों के लिए लोगों आंदोलन करना पड़ रहा है। इस अवसर पर तिलकधारी बिंद, इरशाद अहमद बबलू, राजन खान, जय प्रताप राजभर, रामराज राजभर, विजयी राजभर, कमला राज, राजू मौर्या, भीम मौर्या, आनंद मौर्या, अन्नू पाल, लालू पाल, जीएम सिद्दीकी, अछैवर बिंद, छोटेलाल बिंद, विनोद प्रधान, छोटू भारती, सुभाष चन्द्र, विजेंद्र राम, संतोष भारती, विजय बहादुर, उमापति, श्री भगवान, विकास आजाद, अर्चना देवी पूर्व सभासद, शीला देवी, गायत्री एडवोकेट, आभा चौरसिया, शीला गुप्ता, लक्ष्मण, सिमर देवी आदि उपस्थित रहे। संचालन संतोष भारती व धर्मराज भारती ने किया।










