32.3 C
Chandauli
Sunday, March 29, 2026

Buy now

Home Blog Page 222

उच्च आदर्श बालिका इंटर कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष बने कुलदीप सिंह

उच्च आदर्श बालिका इंटर कालेज के प्रबंध समिति के चुनाव के बाद अध्यक्ष व प्रबंधक संग समिति के सदस्य।
उच्च आदर्श बालिका इंटर कालेज के प्रबंध समिति के चुनाव के बाद अध्यक्ष व प्रबंधक संग समिति के सदस्य।

चंदौली। उच्च आदर्श बालिका इंटर कॉलेज प्रांगण में प्रबंध समिति के सदस्यों की बैठक सोमवार को विद्यालय पर हुई। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सर्वसम्मति से कुलदीप सिंह को संचालन समिति का अध्यक्ष और जितेन्द्र जयसवाल को प्रबंधक चुना। यह प्रस्ताव वरिष्ठ सदस्य श्याम बिहारी सिंह ने रखा और सभी सदस्यों ने सर्व समिति से उसका समर्थन किया।
इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष व प्रबंधक का समिति के लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया। अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि समिति की ओर से जो दायित्व दिए गए हैं उनका निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ होगा। विद्यालय का संचालन बेहतर ढंग से इसके लिए समय-समय पर समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों के सुझावों के अनुरूप कार्य किया जाएगा, ताकि विद्यालय में शिक्षण कार्य को बेहतर बनाने के साथ ही पठन-पाठन के अनुरूप एक बेहतर परिवेश बच्चों को प्रदान किया जा सके। इस कार्य में समिति के सभी सदस्यों का सहयोग लिया जाएगा। धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

Chandauli:पुलिस ने अंकित यादव को किया गिरफ्तार,एसपी ने 25 हजार का रखा था इनाम


चंदौली। जिले के बलुवा व धानापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोहरगंज बाजार के समीप 25 हजार इनमिया चल रहे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। और उसको न्ययालय के समक्ष पेश कर विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया।
दरसल धानापुर क्षेत्र के हिंगुतरगढ गांव निवासी अंकित यादव बलुवा थाने में 264/23 धारा 457/380/411 265/23 धारा 379/411 20/24 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। और कही भागने के फिराक में था। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगेस्टर एक में अभियुक्त 25 हजार के इनमिया अंकित यादव मोहरगंज बाजार में मौजूद हैं। उसी दौरान धानापुर व बलुवा पुलिस ने बाजार में घेरे बंदी कर अंकित यादव को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत सीओ रघुराज ने बताया कि मोहरगंज बाजार से 25 हजार के इनमिया अंकित यादव को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ अग्रिम कार्यवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में बलुवा थाना प्रभारी शैलेश कुमार मिश्र धानापुर थाना प्रभारी.प्रशान्त कुमार सिंह, मौजूद थे।

Railway : यात्रियों के लिए पांच स्पेशल ट्रेनों का किया जा रहा परिचालन

रेलवे : young Writer

डीडीयू नगर। यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा 05 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 03136 पटना-कोलकाता स्पेशलरू गाड़ी संख्या 03136 पटना-कोलकाता स्पेशल 09 अप्रैल को पटना से 12.15 बजे खुलकर बख्तियारपुर, मोकामा, झाझा के रास्ते देर रात्रि 23.35 बजे कोलकाता पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 03046 मुजफ्फरपुर-हावड़ा स्पेशलरू गाड़ी संख्या 03046 मुजफ्फरपुर-हावड़ा स्पेशल  9 अप्रैल को मुजफ्फरपुर से 13.00 बजे खुलकर समस्तीपुर, बरौनी, किउल, झाझा के रास्ते देर रात्रि 01.20 बजे हावड़ा पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09040 जयनगर-नंदूरबार अनारक्षित स्पेशल गाड़ी संख्या 09040 जयनगर-नंदूरबार स्पेशल 10 अप्रैल को जयनगर से 02.00 बजे खुलकर दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा, पटना, डीडीयू के रास्ते 11 अप्रैल को 12.00 नंदूरबार पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09038 भागलपुर-नंदूरबार अनारक्षित स्पेशलरू गाड़ी संख्या 09038 भागलपुर-नंदूरबार स्पेशल 10 अप्रैल को भागलपुर से 23.00 बजे खुलकर किउल, मोकामा, पटना, डीडीयू के रास्ते 12 अप्रैल को 07.00 बजे नंदूरबार पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05616 गुवाहाटी-श्रीगंगानगर स्पेशलरू गाड़ी संख्या 05616 गुवाहाटी-श्रीगंगानगर स्पेशल 15अप्रेल .04.2024 को गुवाहाटी से 18.00 बजे खुलकर कटिहार, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, गोरखपुर, आयोध्या धाम जं., लखनऊ, आगरा कैंट, जयपुर के रास्ते 18 अप्रैल को 03.15 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।

Loksabha Election: Media और Social Media पर होगी चंदौली प्रशासन की नजर

चंदौली। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में पेड न्यूज व एमसीएमसी के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं उप जिलाधिकारी (सदर) ने इस संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की निर्वाचन तिथियों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, भयमुक्त, प्रलोभनमुक्त, समावेशी व सुरक्षित मतदान कराने के लिए राजनैतिक दलों या प्रत्याशियों द्वारा  मीडिया में प्रकाशित कराए जाने वाले भड़काऊ, भ्रामक व घृणा फैलाने वाले विज्ञापनों पर रोक लगा दी है। निर्वाचन संबंधी किसी भी विज्ञापन प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया के प्रकाशन के पूर्व मीडिया प्रमाणीकरण एवं मॉनिटरिंग कमेटी से परमिशन लेना अनिवार्य सोशल मीडिया सेल के प्रभारी अधिकारी डीआईओ एनआईसी को निर्देशित किया कि सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप ग्रुप आदि पर बारीकी से नजर रखी जाए और कोई भी प्रकरण आने पर अग्रिम कार्यवाही के लिए तुरंत जिला निर्वाचन अधिकारी के संज्ञान में लाया जाए। अपर जिला अधिकारी (न्यायिक) के एस पांडेय ने समस्त एआरओ को भी पेड न्यूज एवं आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के लिए निर्देशित किया। कहा कि जनपद में अभी तक कोई भी बड़ी रैली एवं सभा नहीं हुई है। परंतु संभावित प्रत्याशियों द्वारा नुक्कड़ सभा एवं छोटी सभाओं को बिना परमिशन के आयोजित किया जा रहा है। इस पर सभी एआरओ अपने क्षेत्रों मे विशेष ध्यान रखें तथा अपने स्तर से सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूचित कर दें कि बिना अनुमति के कोई भी नुक्कड़ सभा एवं छोटी सभा नहीं आयोजित की जाएंगी।

नौगढ़ तहसील के गांवों में पेयजल आपूर्ति को बनाए बेहतर:डीएम

चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक हुई। कहा कि जनपद में गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है और तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। गर्मी के सीजन की शुरूआत विगत वर्ष तापमान की अपेक्षा दो से तीन डिग्री तापमान से हुई है। असंतुलित जलवायु परिवर्तन का असर मौसम पर सीधे देखने को मिल रहा है। अनुमान है कि इस वर्ष पिछले साल की अपेक्षा अधिक गर्मी पड़ेगी।
इस दौरान डीएम ने कहा कि आने वाले दिनों में सम्भावित लू-तापघाट से बचाव को लेकर जनपद वासियों को अभी से सर्तक रखना होगा तथा लू से बचाव के उपायों को जाने एवं अपना व समुदाय का बचाव कर सके। जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी एडवाइजरी, सलाह, क्या करें, क्या न करें, विषयक पोस्टर को जारी करते हुए जनपदवासियों को लू प्रकोप एवं गर्म हवा से बचाव हेतु जानकारी साझा किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि किसानों से लेकर आम लोगों को विशेष रूप से बच्चों को अलग-अलग तरीके के ऐहतियात बरतने हेतु जागरूक किया जाए। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी निर्देश दिए कि बच्चों को लू से बचाव हेतु जानकारियाँ देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बचाव की जानकारी न होने पर लू से जन-हानि भी हो सकती है। इसके असर को कम करने के लिए निम्न सावधानिया बरते-कड़ी धूप में बाहर न निकलें, खासकर दोपहर 12 से 3 बजे तक के बीच में जितनी बार हो सके पानी पियें, प्यास न लगे तो भी पानी पियें हल्के ढीले ढीले सूती कपड़े पहनें। उन्होंने कहा कि आम जनमानस को जागरूक करते हुए बताया जाए कि धूप से बचने के लिए गमछा, टोपी, काच चश्मा और जूते का इस्तेमाल करें। सफर में अपने साथ पानी रखें। अगर आपकी तबियत ठीक न लगे या चक्कर आए तुरन्त डॉक्टर से सम्पर्क कर पेय पदार्थ जैसे कि लस्सी, नमक चीनी घोल, नींबू पानी, छाछ, आम का पन्ना इत्यादि का सेवन करें। उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जानवरों को छांव में रखें उन्हें खूब पानी दें। अपने घर को ठंड़ा रखें, पर्दे शटर का इस्तेमाल करे। रात में खिड़कियाँ खुली रखें। कहा कि लू तापघाट प्रकोप एवं गर्म हवा से बचने के लिए क्या करें क्या न करें की जानकारियाँ अवश्य दें, धूप में खड़े वाहनों में बच्चें एवं पालतू जानवरों को न छोड़ें। खाना बनाते समय कमरे की दरवाजे की खिड़की एवं दरवाजे खुले रखें जिससे हवा का आना-जाना बना रखें, नशीले पदार्थ शराब तथा अल्कोहल के सेवन से बचें। उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने बचें। स्थानीय मौसम पूर्वनुमान को और आगामी तापमान होने वाले परिवर्तन के प्रति सतर्क रहे। नौगढ़ तहसील के विभिन्न गांवों में पेयजल आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था हेतु निर्देश दिए। साथ ही एनजीओ के माध्यम से गांव-गांव में शीतल प्याऊ की व्यवस्था हेतु कहा जाए।

लोकसभा चुनाव:मीडिया व सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखेगा जिला प्रशासन


चंदौली। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में पेड न्यूज व एमसीएमसी के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं उप जिलाधिकारी (सदर) ने इस संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की निर्वाचन तिथियों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, भयमुक्त, प्रलोभनमुक्त, समावेशी व सुरक्षित मतदान कराने के लिए राजनैतिक दलों या प्रत्याशियों द्वारा  मीडिया में प्रकाशित कराए जाने वाले भड़काऊ, भ्रामक व घृणा फैलाने वाले विज्ञापनों पर रोक लगा दी है। निर्वाचन संबंधी किसी भी विज्ञापन प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया के प्रकाशन के पूर्व मीडिया प्रमाणीकरण एवं मॉनिटरिंग कमेटी से परमिशन लेना अनिवार्य सोशल मीडिया सेल के प्रभारी अधिकारी डीआईओ एनआईसी को निर्देशित किया कि सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप ग्रुप आदि पर बारीकी से नजर रखी जाए और कोई भी प्रकरण आने पर अग्रिम कार्यवाही के लिए तुरंत जिला निर्वाचन अधिकारी के संज्ञान में लाया जाए। अपर जिला अधिकारी (न्यायिक) के एस पांडेय ने समस्त एआरओ को भी पेड न्यूज एवं आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के लिए निर्देशित किया। कहा कि जनपद में अभी तक कोई भी बड़ी रैली एवं सभा नहीं हुई है। परंतु संभावित प्रत्याशियों द्वारा नुक्कड़ सभा एवं छोटी सभाओं को बिना परमिशन के आयोजित किया जा रहा है। इस पर सभी एआरओ अपने क्षेत्रों मे विशेष ध्यान रखें तथा अपने स्तर से सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूचित कर दें कि बिना अनुमति के कोई भी नुक्कड़ सभा एवं छोटी सभा नहीं आयोजित की जाएंगी।

Chandauli:राज्यसभा सांसद दर्शन सिंह हरिओम हॉस्पिटल में पहुचकर आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित हो रहे मरीजो का जाना हाल,लाभार्थियों ने हॉस्पिटल में अच्छी सुविधा की कही बात

चंदौली। मुख्यालय स्थित हरिओम हॉस्पिटल में सोमवार को राज्यसभा सदस्य दर्शना सिंह अचानक पहुच गई। और आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित हो रहे। लाभार्थियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मरीजों ने अपने आयुष्मान कार्ड से मिल रहे लाभ के बारे ने उनको अवगत कराया और हॉस्पिटल में अच्छी सुविधा की बात कही। हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ विवेक सिंह ने राज्यसभा सांसद का मोमेंटो देकर स्वागत किया।
दरसल राज्यसभा सांसद हरिओम हॉस्पिटल पर लगे आयुष्मान कार्ड से मरीजों को उचित सुविधा उपलब्ध होने का बोर्ड देकर हॉस्पिटल में पहुच गई। और हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ विवेक सिंह से मिलकर आयुष्मान से बेहतर ईलाज के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

इस दौरान डॉ विवेक सिंह ने बताया कि हॉस्पिटल में एक दर्जन से अधिक आयुष्मान योजना के तहत मरीज भर्ती है। जिसमें ऑपरेशन के अलावा एक दो मरीज गम्भीर रोग से भी ग्रसीत है। सभी मरीजो को आयुष्मान कार्ड द्वारा बेहतर इलाज दिया जा रहा है। वॉर्ड में मरीज भर्ती होने की जानकारी के बाद राज्यसभा सांसद ने मरीजो से मिलने के लिए वॉर्ड में पहुंच गई। और सबके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लिया। जिसमें मरीजों के परिजनों ने हॉस्पिटल की तरफ से बेहतर ईलाज व अच्छी देखभाल की बात कही इस दौरान महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ रजनी, डॉक्टर ममता सिंह वैभव सिंह सहित अन्य अस्पताल कर्मी मौजूद रहे।

Loksabha Election : 18 लाख से अधिक मतदाताओं के लिए बने 1868 मतदान केंद्र

Young Writer : लोकसभा चुनाव 2024

Chandauli संसदीय क्षेत्र में लोकसभा निर्वाचन को लेकर विभाग की ओर से तैयारी हुई शुरू

Chandauli: चंदौली लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है चंदौली संसदीय क्षेत्र में मतदान सातवें चरण दौरान होगा। उसकी तिथि 1 जून निर्धारित की गई है। इस संसदीय क्षेत्र में जनपद के तीन विधानसभा और वाराणसी के दो विधानसभा शामिल है। लोकसभा में 18 लाख से अधिक मतदाता शामिल है। मतदाताओं को मतदान के लिए कुल 1868 मतदान केंद्र बनाया गया है। इसमें ग्रामीण व शहरी क्षेत्र शामिल है। वहीं जिला प्रशासन ने मतदान स्थल पर सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से संबंधित अधिकारियों को दिया है,.ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए ।
इसकी तैयारी निर्वाचन विभाग की ओर से शुरू हो चुकी है। जनपद की संसदीय क्षेत्र चंदौली 76 के लिए कुल 1868 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 1569 ग्रामीण क्षेत्रों में और 299 शहरी क्षेत्र में मतदान केंद्र शामिल है। मुगलसराय की बात करें तो ग्रामीण क्षेत्र में 294 और शहर में 113 मतदान केंद्र, सकलडीहा में 357 ग्रामीण क्षेत्रों में और शहरी इलाकों में शून्य है। सैयदराजा की बात करें तो 336 ग्रामीण क्षेत्रों में 13 शहर क्षेत्र में मतदान केंद्र है। अजगरा की बात करें तो 380 ग्रामीण क्षेत्रों में और शहर क्षेत्र में शून्य है। वही शिवपुर की बात करें तो 192 केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में और 173 शहरी क्षेत्र में बनाए गए हैं। इसमें सबसे अधिक शहरी क्षेत्र में शिवपुर शामिल है और सबसे कम मतदान केंद्र सैयदराजा में बनाए गए। मुख्य विकास अधिकारी एसके श्रीवास्तव ने बताया की लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। मतदान केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है और वहां की व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि तिथि घोषित होने से पहले सभी व्यवस्थाएं ठीक कर लें।

पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही सड़क खोदाई के दौरान टूटी पेय जल की पाइप,सैकड़ों उपभोक्ताओं को पानी की किल्लत

सकलडीहा। कस्बा के प्रतीक्षा हास्पीटल के समीप पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सड़क की खोदाई के दौरान जल निगम की पाइप बीते छरू दिनों से क्षतिग्रस्त है। शिकायत के बाद भी पाइप की मरम्मत को दूर मौके पर झांकने तक विभागीय अधिकारी नहीं पहुंचे। जिसके कारण कस्बा सहित आसपास गांव के हजारों उपभोक्ताओं को दूषित और दुर्गंध वाला पानी पीने को मजबूर है। जिसे लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है। समस्या का समाधान नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दिया है।
 चंदौली से सैदपुर मार्ग का चौड़ीकरण कार्य तेजी से चल रहा है। सड़क की जेसीबी से खुदाई के दौरान प्रतीक्षा हास्पीटल के समीप जल निगम की पाईप क्षतिग्रसत होगया है। जिसके कारण तहसील मुख्यालय के सकलडीहा कस्बा, टिमिलपुर, तेन्दुई, नागेपुर, सिरोहुपुर, ईटवा, बलारपुर सहित अन्य गांव के हजारों उपभोक्ता सुबह शाम पानी की किल्लत से जूझ रहे है। आरोप है कि क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत नही होने के कारण घरों में रमजान और आने वाले चैत नवरात्र में लोग दूषित व दुर्गंध वाली पानी पीने को मजबूर है। जिससे लोग बिमारी की जद में आ रहे है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिलीप गुप्ता केके सोनी ने समस्या का शीघ्र समाधान नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दिया है। इस बाबत अवर अभियंता उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को बताया गया है। शीघ्र ही क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत कराके आपूर्ति बहाल कराया जायेगा।

Chandauli:सड़क हादसे में सौरभ गांगुली घायल,लोगो ने पहुचाया अस्पताल


शहाबगंज। थाना क्षेत्र के अमरसीपुर गांव के पास रविवार की दोपहर को मोटरसाइकिल के टक्कर से सौरभ गांगुली 25 वर्ष युवक घायल हो गया। युवक का इलाज निजी चिकित्सालय में कराया गया।
भैंसासुर गांव निवासी सौरभ गांगुली शहाबगंज बाजार से अपने घर जा रहा था। वह जैसे ही अमरसीपुर ईदगाह के पास पहुंचा मोटरसाइकिल से टक्कर हो गयी। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। वही मोटरसाइकिल सवार फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का इलाज निजी चिकित्सालय में कराया।

Chandauli
clear sky
32.3 ° C
32.3 °
32.3 °
21 %
3.5kmh
0 %
Sun
30 °
Mon
40 °
Tue
38 °
Wed
41 °
Thu
42 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights