23.7 C
Chandauli
Thursday, October 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 221

Sakaldiha CHC: आपरेशन से प्रसव की सुविधा मुहैया नही कराने पर स्टॉप नर्स को नोटिस

सकलडीहा सीएचसी पर स्टॉप नर्स से जानकारी लेते हुए लखनऊ की टीम।
सकलडीहा सीएचसी पर स्टॉप नर्स से जानकारी लेते हुए लखनऊ की टीम।

Young Writer, सकलडीहा। Lucknow से स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर जनरल ऑफ मैनेजर फस्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) डा. मनोज सिंह शुक्रवार को Sakaldiha CHC का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी पर प्रसव पीड़ित महिलाओं को आपरेशन से प्रसव की सुविधा कम होने पर स्टॉप नर्स और स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ नाराजगी जताया। सभी को सीएचसी प्रशासन की ओर से स्पष्टीकरण जारी किया गया। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर दंडनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दिया। अधिकारियों की जांच पड़ताल से स्वास्थ्य कर्मियों में खलबली मच गया।

शासन स्तर पर फस्ट रेफरल यूनिट पर गर्भवती महिलाओं को आपरेशन से प्रसव और नवजात बच्चों को न्यू बर्न सेक यूनिट आदि की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश है। लखनऊ से स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर जनरल ऑफ मैनेजर फस्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) डा. मनोज सिंह के निरीक्षण के दौरान सकलडीहा सीएचसी के फस्ट रेफरल यूनिट पर स्टॉप नर्स और स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के कारण आपरेशन से सुविधा कम होने पर नाराजगी जताया। न्यू बर्न सेक यूनिट (एनबीएसयू) में नवजात बच्चों की संख्या नहीं दर्ज किये जाने पर स्वास्थ्य कर्मियों की फटकार लगाया। यही नही वहां पर तैनात चिकित्सक की ओर से कोरमपूर्ति किये जाने पर चिंता जताया। प्रत्येक सप्ताह में कम से कम एक Cesarean Operation से प्रसव की सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया। अंत में अधिकारियों के निर्देश पर सीएचसी प्रशासन की ओर से सभी स्टाफ नर्स व स्वास्थ्य कर्मी को स्पष्टीकरण जारी किया गया। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव, जिला कोऑर्डिनेटर मातृत्व स्वास्थ्य डा. श्रेया, डा. अमृता प्रियांशु गौतम, स्टाफ नर्स सारिका रानी, किरन, सीमा श्रीवास्तव, पूनम, प्रदीप आदि रहे।

Ration Card E-Kyc : राशन कार्डधारक कोटेदार के यहां कराएं ई-केवाईसी

Young Writer, चंदौली। राशनकार्ड लाभार्थियों के डाटाबेस में सीडेड आधार नम्बर का समुचित वैलिडेशन नहीं हो पाने के कारण पात्र व अपात्र लाभार्थियों की पहचान तथा आधार ऑथेन्टिकेशन से खाद्यान्न वितरण में आने वाली समस्याओं के निस्तारण ई-केवाईसी द्वारा किया जाना है। उत्तर प्रदेश के समस्त राशनकार्ड लाभार्थियों की ई-केवाईसी कराए जाने का अभियान माह जून, 2024 से चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए राशनकार्ड के समस्त सदस्यों का सहयोग नितान्त आवश्यक है।
जिला आपूर्ति अधिकारी मनीष विक्रम ने बताया कि ई-केवाईसी अभियान के तहत राशनकार्ड लाभार्थियों की ई-केवाईसी का कार्य ई-पॉस के माध्यम से कोटेदार के सहयोग से निःशुल्क कराया जाएगा। लाभार्थी अपनी निकटतम किसी भी उचित दर दुकान पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं। ई-केवाईसी हेतु लाभार्थियों का बायोमेट्रिक ऑथेन्टिकेशन किया जाएगा। बताया कि ई-केवाईसी के साथ इस विकल्प के अन्तर्गत राशनकार्ड से मोबाइल नम्बर जोड़ने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिसका उपयोग राशनकार्ड मुखिया द्वारा करते हुए मोबाइल नम्बर फीड व संशोधित किया जा सकेगा। इस मोबाइल नम्बर पर कार्ड पर प्राप्त होने वाले राशन का विवरण एसएमएस द्वारा प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त यदि किसी राशनकार्ड में मुखिया से परिवारजन का सम्बन्ध गलत प्रदर्शित है, तो उसे भी सुधारा जा सकेगा। इस संशोधन का अधिकार भी केवल राशनकार्ड के मुखिया को होगा। सभी राशनकार्ड परिवार से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में उचित दर दुकानों में पहुँचकर अपना ई-केवाईसी पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

Chandauli:आरपीएफ ने नौ बच्चों को किया बरामद,दो तस्कर गिरफ्तार



डीडीयू नगर। ऑपरेशन आहट अभियान के तहत डीडीयू स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 6 पर खड़ी सीमांचल एक्सप्रेस से आरपीएफ द्वारा 09 नाबालिग बच्चों को बरामद किया गया। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
आरपीएफ डीडीयू के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में उप निरीक्षक अर्चना कुमारी मीना, निशांत कुमार, प्रधान आरक्षी आरके सुब्रमण्यम, आरक्षी भूपेंद्र यादव साथ बचपन बचाओ आंदोलन टीम की चंदा गुप्ता द्वारा ऑपरेशन आहट के तहत गस्त एवं चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी संख्या 12487 अप सीमांचल एक्सप्रेस डीडीयू स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 06 पर समय 09 बजे खड़ी थी। टीम ने गाड़ी के पीछे के तरफ सामान्य कोच में दो व्यक्तियों को अपने साथ 09 नाबालिक लड़को के साथ संदिग्ध हाल में देखा गया। वयस्क दोनों व्यक्तियों से पूछने पर इधर उधर की बात की जाने लगी। संदेह होने पर नाबालिक बच्चों से पूछताछ करने पर सभी बच्चों ने बताया कि हम लोग दिल्ली में लक्ष्मी टॉयज कंपनी मे खिलौना बनाने का काम करने के लिए जा रहे है। मामला संदिग्ध पाकर सभी नौ नाबालिक बच्चो एवं दोनों व्यक्ति को आवश्यक पूछताछ हेतु गाड़ी से नीचे उतारा गया और पोस्ट पर लाया गया। काउंसलिंग के दौरान पाया गया कि बच्चों को ट्रैफिकिंग कर ले जा रहे हैं। रेस्क्यू किये गये सभी नाबालिक बच्चे जिला अररिया बिहार को दिल्ली में लक्ष्मी ट्वायज कंपनी में खिलौने बनाने के लिए सीमांचल एक्सप्रेस से अपने खर्चे पर लेकर जा रहे है। तस्करों द्वारा बताया गया कि इस कार्य से हम दोनों को कुछ मुनाफा हो जाता है। अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु उक्त दोनों अभियुक्तगण छेदी सदा व छोटू को शिकायत पत्र के साथ स्थानीय थाना कोतवाली मुगलसराय को सौंपा गया।

Illegal Mining: रात में अवैध खनन कर रहे माफियाओं पर एक्शन‚ दो जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्राली सीज

एसडीएम द्वारा पकड़े गए अवैध खनन में लिप्त जेसीबी।
एसडीएम द्वारा पकड़े गए अवैध खनन में लिप्त जेसीबी।

Young Writer Chandauli : पंडित दीनदयाल तहसील क्षेत्र के खजूर गांव में अवैध खुदाई करते समय दो जेसीबी व एक ट्रैक्टर को एसडीएम विराग पांडे व खनन अधिकारी ने शुक्रवार की भोर मे पकड़ कर सीज कर दिया। जबकि मौके से कई खनन कारोबारी अपना ट्रैक्टर ट्राली लेकर भागने में सफल रहे। एसडीएम ने कहा कि अवैध खुदाई करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

बताते हैं कि अलीनगर थाना क्षेत्र जफरपुर चौकी अंतर्गत खजूर गांव में कई दिनों से खनन माफिया अवैध खुदाई करते थे, इनका काम करने का तरीका कुछ अलग था। रात 9 बजे अवैध खुदाई करने के लिए खनन माफिया अपने काम पर लग जाते थे, और सुबह के समय काम बंद कर दिया करते थे। जब इसकी सूचनाएसडीएम विराग पांडे को मिली, दलबल के साथ शुक्रवार की भोर में खजूर गांव में अवैध खुदाई कर रहे जेसीबी को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों की गाड़ी आती देख खनन माफिया ट्रैक्टर ट्राली लेकर भागने लगे। इसके बाद अधिकारियों ने पुलिस की मदद से दो जेसीबी एक ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। वही मौके से कई खनन कारोबारी अपना ट्रैक्टर ट्राली लेकर भागने में सफल रहे।

इस संबंध में एसडीएम विराग पांडे ने बताया कि खजूर गांव में अवैध खुदाई करते समय दो जेसीबी व एक ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। अवैध खुदाई करने वालों के खिलाफ अभियान चलता रहेगा और जो भी जेसीबी मालिक अवैध रूप से खनन करेगा उनके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई होगी। दोनों जेसीबी व ट्रैक्टर को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

SP Chandauli का जिम्मेदार नागरिकों से आह्वान‚ आइए मिलकर करें सभ्य समाज का निर्माण

एसपी चंदौली

SP Chandauli ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से बचने की दी सलाह

Young Writer, चंदौली। चुनाव परिणाम हो या किसी धर्म-जाति विशेष के ऊपर की गई ऐसी टिप्पणी जिससे समाज में नकारात्मकता का संचार हो और शांति व्यवस्था भंग हो, ऐसे बोलबचन व टिप्पणी करने से जिम्मेदार नागरिकों को बचना होगा। क्योंकि यदि कोई ऐसा करते हुए पाया गया तो चंदौली पुलिस उसके खिलाफ कड़े कानूनी कदम उठाएगी, जिससे उसकी मुश्किलें बढ़ती तय है। लिहाजा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस सभी सोशल मीडिया माध्यमों पर पूरी नजर बनाए हुए है। कुछ भी आपत्तिजनक और नकारात्मक मिलने पर मुकदमा लिखने और अन्य विधिक कार्यवाही करेगी।

एसपी ने कहा कि खासकर युवा सोशल मीडिया पर लाइक कमेंट के फेर में फंस रहे हैं। रोजाना पुलिस बड़ी संख्या में मुकदमे दर्ज कर कार्यवाही कर रही है। ऐसा करने पर ऐसे गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं जिसका दंश जीवनभर सालता रहेगा। युवाओं को सजग करते हुए एसपी ने बताया कियदि किसी पर मुकदमा लिख गया तो सरकारी नौकरी लगना तो दूर प्राइवेट भी नहीं कर सकते हैं। क्यों कि हर जगह चरित्र प्रमाण पत्र मांगा जाता है। इसके अलावा कोई सोचे की ठेकेदारी सरकारी विभागों से जुड़ा हुआ कोई कार्य कर सकेगा तो वहां भी पुलिस वेरीफिकेशन प्राथमिक हो गया है। पासपोर्ट भी नहीं बन पायेगा। इसके साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा भी खराब होगी। अभिभावकों को चाहिए कि वह अपने बच्चों को इसकी गंभीरता से अवगत कराते हुए अच्छे व संभ्रांत नागरिक बनने के लिये प्रेरित करें। एसपी ने सभी जनपदवासियों से मिलकर एक सभ्य समाज के निर्माण में सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।

रेलवे ट्रेक पर युवक का गर्दन कटा शव मिलने से मचा हड़कंप,पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को दी सूचना रो-रो कर बुरा हाल

शहाबगंज। थाना क्षेत्र के बड़गावां गांव के दुलारे पाल 38 वर्ष की जीवनाथपुर में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वहीं पुलिस द्वारा सुचना पर स्वजन मौके पर पहुंचे और पुलिस शव को कब्जे में लेकर चुनार मिर्जापुर में पोस्टमार्टम के लिए ले गई ।वहीं परिजनों में इस घटना से कोहराम मच गया।
विदित हो कि दुलारे पाल मुंबई में गाड़ी चलाने का काम करता था। दो दिन पहले वृहस्पतिवार को घर से मुंबई के लिए निकला।लेकिन मुंबई न जाकर किसी कारणवश सतना से वापस घर आने के लिए डीडीयू नगर स्टेशन के लिए टिकट लेकर निकला। जो जिवनाथपुर में रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की सुबह उसका गर्दन कटा शव मिला। पुलिस ने परिजन को सुचना दिया। वहीं परिजन मौके पर पहुंचे।और पुलिस शव को कब्जे में लेकर चुनार मिर्जापुर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस घटना को सुनकर परिजन समेत गांव में कोहराम मच गया। दुलारे पाल दो भाई थे जिसमें ये सबसे बड़ा था। इनके चार लड़की व एक लड़का था। वहीं पत्नी कौशल्या देवी का रो -रो कर बुरा हाल रहा।

पूर्व सभासद को मुस्लिम महिलाओं पर टिप्पणी करना पड़ा भारी,तहरीर पर कार्यवाही करने की बजाय माफी मंगवाकर पुलिस ने छोड़ा


डीडीयू नगर। जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार नजर बनाये हुए है। किसी भी प्रकर का अभद्र टिप्पणी करने वालो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। जिसके तहत बुुधवार की रात्रि में सोशल मीडिया (फेसबुक) पर असमाजिक बात लिखकर हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा व सौहार्द बिगाड़ने जैसा माहौल बनाने के सम्बंध में स्थानीय पुलिस ने दो युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के काली महाल निवासी जितेन्द्र गुप्ता पूर्व सभासद ने बुधवार की रात्रि में एक अभद्र टिप्पणी की। उसने एक धर्म विशेष को टारगेट करके मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किया।वर्तमान सांसद विरेन्द्र सिंह का नाम लेकर सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद सोशल मिडिया पर कमेंट बाजी शुरु हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ता गया। गुरुवार को सुबह सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सभासद जितेन्द्र गुप्ता के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दिया ।इस सम्बंध में सपा नेता चन्द्रशेखर यादव ने बताया कि पूर्व सभासद व भाजपा नेता जितेन्द्र गुप्ता द्वारा सोशल मीडिया पर इस तरह का अभद्र टिप्पणी करना मुस्लिम समाज व स्वस्थ समाज के लिए बहुत ही घातक है। जिससे आपसी भाईचारा खराब हो सकता हैं। युवाओं में स्वस्थ समाज में इस टिप्पणी का रोष व बहुत ज्यादा गुस्सा है। इस तरह की बात सोशल मीडिया (फेसबुक) पर लिखकर माहौल खराब करने जैसी स्थिति पैदा हो सकता हैं। यह बहुत ही निंदनीय  है। इस सम्बंध में कोतवाल विजय बहादुर ने बताया कि मिले तहरीर के अनुसार जितेन्द्र गुप्ता को थाने बुलाया गया था। जिस पर जितेन्द्र द्वारा माफी मॉगा गया और आगे से इस तरह का किसी भी प्रकार का पोस्ट करने से मना किया। जिसे मॉफीनामे के बाद छोड़ दिया गया। वही दूरी ओर कैथाापुर निवासी एक युवक को भी विधायक पर टिप्पणी करने के आरोप में थाने बुलाया गया। उसे भी चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया। वहीं कैथापुर निवासी पवन श्रीवास्तव ने विधायक के खिलाफ सोसल मीडिया पर टिप्पणी किया है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो नमन नामक ने बताया कि 2 दिन पहले मेरा फेसबुक हैंक कर लिया गया था।जिसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। मेरे द्वारा विधायक के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं किया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच पड़ताल कर रही है।

Chandauli:पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम


चकिया। कोतवाली क्षेत्र के चकिया- इलिया मार्ग पर स्थित नवीन सब्जी मंडी के पास गुरुवार के सायं 4 बजे दुर्गावती थाना क्षेत्र के 35 वर्षीय बाइक सवार युवक गाड़ी से पास लेने के चक्कर में सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।    
बताते हैं कि गुरुवार की शाम 4 बजे के आसपास वाराणसी से अपने घर रोहुआ कला थाना दुर्गावती जिला कैमूर लौट रहे अनिल कुमार भारती 35 वर्ष जैसे ही चकिया इलिया मार्ग पर स्थित मोहम्मदाबाद गांव के पास नवीन सब्जी मंडी के पास पहुंचा ही था कि गाड़ी से पास लेने के चक्कर में बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज दिनेश चंद पटेल ने जेब से निकले आधार कार्ड और उसके मोबाइल फोन की मदद से परिजनों को सूचना देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर जिला अस्पताल भेज दिया।

NEET-2024 की सफलता से आयुष्मान सिंह के सपनों को लगे पंख

आयुष्मान सिंह।
आयुष्मान सिंह।

Young Writer, चंदौली। चिकित्सा के क्षेत्र में सफलता अर्जित कर बतौर चिकित्सक समाजसेवा का जज्बा पाले आयुष्मान सिंह ने नीट-2024 की परीक्षा को अच्छे अंकों से पास किया है। नीट-2024 रिजल्ट के आंकड़े आयुष्मान की कड़ी मेहनत, लक्ष्य प्राप्ति के प्रति उनकी दृढ़ता और पढ़ाई के प्रति उनके समर्पण को स्पष्ट प्रदर्शित कर रहे हैं। उन्होंने 720 में से 681 अंक प्राप्त कर न केवल परिवार का मान बढ़ाया, बल्कि अपने सपनों को भी लम्बी उड़ान दिया। उनकी इस सफलता से पूरा परिवार गदगद है।
बताते हैं कि धरौली निवासी सुरजीत सिंह के पुत्र आयुष्मान सिंह पढ़ने में बचपन से ही मेधावी है उनकी मेधा को देखते हुए परिवार के लोगों ने उनकी शिक्षा-दीक्षा में भरपूर सहयोग प्रदान किया। इंटर की पढ़ाई के बाद उन्होंने वाराणसी में रहकर कोचिंग के जरिए नीट परीक्षा की तैयारी की। नीट-2024 में प्रतिभाग किया और जैसे ही मंगलवार को नीट-2024 के परीक्षा परिणाम सामने आए। आयुष्मान के सपनों को पंख लग गए। अब चिकित्सक बनकर समाज की सेवा का उनका सपना पूरा होता नजर आ रहा है। वहीं परिवार के लोग भी आयुष्मान की सफलता से खुश दिखे।

NIELIT: O Level और CCC Computer प्रशिक्षण के लिए आवेदन करें संस्थाएं

CCC

Young Writer, चंदौली। पिछड़़ा वर्ग कल्याण विभाग ओबीसी वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना लेकर आया है। इसके तहत बेरोजगार युवाओं को ओ लेवल व सीसीसी का प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाएगा। इसका प्रशिक्षण युवाओं को देखने के लिए संस्थाओं से आवेदन मांगें गए हैं।
इस बाबत पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक व युवतियों के लिए ओ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना को वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु आनलाइन संचालित किया जा रही है। योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था NIELIT से मान्यता प्राप्त जनपद चन्दौली में संचालित संस्थाओं द्वारा जनपद चन्दौली के पिछड़े वर्ग के युवक व युवतियों को ओ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान कराये जाने हेतु आठ जून से 21 जून तक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट पर दिये गये लिंक backwardwelfareup एवं obccomputertraining.upsdc.gov.in के माध्यम से निर्धारित प्रारूप पर संस्था द्वारा आनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। इच्छुक संस्थाओं को परीक्षणोंपरान्त चयन के उपरान्त योजनान्तर्गत चयनित छात्रों को ओ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण के एक वर्षीय पाठ्यक्रम एवं सीसीसी के तीन माह का पाठ्यक्रम निःशुल्क पूर्ण कराना होगा, जिसके लिए संस्थाओं को 15000 एवं 3500 रुपये योजनावार प्रति छात्र देय होगा। संस्थाओं द्वारा आनलाइन आवेदन करने के उपरान्त आवेदन की प्रिन्ट आउट मय संलग्नको सहित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, चन्दौली के कार्यालय में 21 जून, 2024 सायं 5 बजे तक अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। बताया कि 10 जून से 22 जून तक जनपद के संस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण एवं आवेदन में भरी गयी सूचना तथा उपलब्ध कराये गये अभिलेखों का परीक्षण करते हुये जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा दी गयी आख्या के आधार पर 10 जुलाई तक संस्थाओं के चयन की कार्यवाही निदेशालय स्तर पर करते हुये चयनित संस्थाओं के नाम वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दिया जाएगा।

Chandauli
clear sky
23.7 ° C
23.7 °
23.7 °
85 %
2.8kmh
2 %
Wed
23 °
Thu
32 °
Fri
32 °
Sat
32 °
Sun
32 °
Verified by MonsterInsights