24.8 C
Chandauli
Monday, March 30, 2026

Buy now

Home Blog Page 228

आपसी भाईचारे का एहसास कराता है होली का त्यौहार

बौरी में आयोजित होली मिलन समारोह में उपस्थित लोग।
बौरी में आयोजित होली मिलन समारोह में उपस्थित लोग।

नियामताबाद। क्षेत्र के ग्राम बौरी नियमपुर खंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाहक विष्णु रहे। इस दौरान स्वयंसेवकों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर पारंपरिक गीतों के साथ होली मनाई।
मुख्य अतिथि विष्णु ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे का एहसास कराता है इस दिल लोग अपने सारे मतभेद गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाते हैं। होली का त्योहार परंपरागत तरीके से ही मनाना चाहिए। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ग्राम प्रधान बौरी सतीश सिंह को धन्यवाद भी दिया। विशिष्ट अतिथि संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि बाहरी आक्रांताओं ने हमारी संस्कृति को धूमिल किया हमें मानसिक रूप से गुलाम बनाया। आज वह चले गए फिर भी हम मानसिक रूप से आजाद नहीं हुए। होली का त्योहार सामाजिक समरसता का सबसे बड़ा उदाहरण है। इस अवसर पर हरेंद्र सिंह, बृजेश बिंद, रत्नेश पाठक, भगवती सिंह, रामचंद्र बिंद, प्रमोद मिश्रा, अवध बिहारी सिंह, सोनू सिंह, सोमारु बिंद, राकेश दुबे, जितेंद्र गुप्ता, सुनील सिंह, दीपक सिंह, मनोज सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता दरोगा पाठक व संचालन अरुण सिंह ने किया।

Problem: फेसुड़ा के समीप क्षतिग्रस्त पुलिया दुर्घटना को दे रही दावत

सकलडीहा-सैयदराजा मार्ग पर फेसुडा गांव के समीप क्षतिग्रस्त पुलिया।
सकलडीहा-सैयदराजा मार्ग पर फेसुडा गांव के समीप क्षतिग्रस्त पुलिया।

सकलडीहा। सकलडीहा-सैयदराजा मार्ग पर फेसुडा गांव के समीप दिघवट माइनर की पुलिया करीब छह माह से क्षतिग्रस्त है। जबकि यह काफी व्यस्त मार्ग है। इसपर रोजाना सैकड़ों वाहन व राहगीर आवागमन करते है। सड़क के मध्य पुलिया धस जाने से आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे। लेकिन लोक निर्माण विभाग टूटी पुलिया के पास सावधान रहने का बोर्ड लगाकर अपने जिम्मेदारियों की इतिश्री कर लिया है, जिससे लोगांे में भारी रोष है। ग्रामीणों ने पुलिया मरम्मत की मांग किया है।

सकलडीहा विकास खण्ड के फेसुडा गांव के समीप पुलिया लंबे समय से जमीदोज है। सड़क के मध्य में पुलिया क्षतिग्रस्त होने से वाहनों को पटरी से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीण राजवंश खरवार,रामकिशुन पाल का कहना है कि पुलिया क्षतिग्रस्त होने अक्सर यहा दुर्घटनाए होती रहती है। उन्होंने कहा कि सड़क पर यहा मोड़ है। बाहर के आने वाले वाहन चालकों को पता ही नही चलता कि आगे पुलिया धसी है। लिहाजा वह आकर गिर जाते है। सबसे अधिक परेशानी तो रात में होती है, क्योंकि रात में लोगों को समझ मे ही नहीं आता है की यहा पुलिया टूटी है। लेकिन विडम्बना यह है कि इसको लेकर विभाग लापरवाह बना हुआ है।केवल यहा सावधान आगे पुलिया क्षतिग्रस्त है का बोर्ड लगाकर हाथ खड़े कर लिया है। जबकि यह सड़क क्षेत्र की मुख्य सड़क है रोजाना सैकड़ांे वाहन व राहगीर सफर करते है। लोगों ने यह भी कहा कि शासन सड़को व पुल, पुलिया के निर्माण को लेकर तमाम दावा करती है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है।इस सम्बंध में प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग के जेई महेंद्र का कहना है कि प्रस्ताव भेजा गया। पास होने पर निर्माण कराया जाएगा।

Naugarh: क्षतिग्रस्त सड़क के मरम्मत का जेई को दिया निर्देश

नौगढ़ में क्षतिग्रस्त सड़क का मुआयना करते एसडीएम नौगढ़।
नौगढ़ में क्षतिग्रस्त सड़क का मुआयना करते एसडीएम नौगढ़।

Young Writer, नौगढ़। जनपद सोनभद्र को जोड़ने वाली तहसील क्षेत्र की मुख्य सड़क पर विशेषरपुर मुसहर बस्ती के समीप बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आए दिन होने वाली छोटी बड़ी दुर्घटनाओं में लोग बाग चोटिल हो जा रहे हैं। जिसकी जानकारी मिलने पर शुक्रवार को उपजिलाधिकारी आलोक कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी को समस्या से अवगत कराया। साथ ही अवर अभियंता पी डब्लू डी को सड़क मरम्मत कराए जाने का निर्देश दिया। वर्ष 2022 में भी बरसात के दौरान सड़क का कटान हो जाने कई दिनों तक मार्ग पर आवागमन अवरूद्ध हो गया था। तहसील नौगढ से जिला मुख्यालय सोनभद्र को जोड़ने वाला नौगढ रावर्टसगंज मुख्य मार्ग के किनारे किनारे कूड़ा राजवाहा नहर स्थापित है, जिससे विशेषरपुर गांव के मुसहर बस्ती के समीप मिट्टी काफी दलदल हो जाने से सड़क पर गड्ढा बन जाता है। सड़क पर बस ट्रक टैक्टर जीप बोलेरो टैंपो बाईक व सायकिल एवं पैदल आवागमन करने में लोगों को काफी कठिनाई होती है। गड्ढे में आए दिन गिर पड़ जाने से लोग चोट चोटहिल भी हो जा रहे हैं। उपजिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि सड़क खराब होने की जानकारी मिलने पर तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर के अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी को अवगत करा कर अवर अभियंता पीडब्लूडी को सड़क मरम्मत कराए जाने का निर्देश दिया गया है।

Civil Bar Association : अधिवक्ता के साथ मारपीट की घटना पर जताया आक्रोश

चंदौली के अधिवक्ता

Young Writer, Chandauli: सिविल बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष राकेश रत्न तिवारी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान अधिवक्ता राजेश सिंह के साथ होली के दिन प्रतापपुर गांव में मनबढ़ व दबंग किस्म के व्यक्तियों द्वारा मारपीट करने तथा उ नकी मां व पुत्र को मारने-पीटने के साथ ही मोटरसाइकिल को क्षति पहुंचने की घटना पर चर्चा की गई।
अधिवक्ता राजेश सिंह द्वारा चंदौली कोतवाली में तहरीर दिए जाने के बाद विपक्षीगण के खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही नहीं होने पर अधिवक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही चेताया कि यदि उक्त घटना में संलिप्त विपक्षीगण के खिलाफ कानूनी कार्यवाही नहीं की जाती है तो अधिवक्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस-प्रशान की होगी। बैठक में राजेंद्र तिवारी, विनय कुमार सिंह, चन्द्रमणि त्रिपाठी, राजेश सिंह, मनोज सिंह, संजय सिंह, प्रभात सिंह उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री हरेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।

Crime : नाबालिग को भगाने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

क्राइम
क्राइम

बबुरी। मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के एकौनी गांव से शुक्रवार को बबुरी पुलिस ने नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए बबुरी पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।
जानकारी के अनुसार एक मार्च 2024 को एकौनी गांव निवासी युवक ऋषि कपूर एक सत्रह वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। स्वजन द्वारा मिले तहरीर के आधार पर बबुरी पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को बबुरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय को मुखबिर से सूचना मिली कि नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर भगाने वाला युवक एकौनी गांव के पास देखा गया है। सूचना के आधार पर बबुरी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। बबुरी पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित पर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोहम्मद असलम, हेड कांस्टेबल घनश्याम तिवारी सम्मिलित रहे।

Arrest : जंगली सूअर के मांस के साथ दो शिकारी गिरफ्तार

Naugarh में पकड़े गए शिकारी व बरामद मांस व बंदूक के साथ वन विभाग की टीम।
Naugarh में पकड़े गए शिकारी व बरामद मांस व बंदूक के साथ वन विभाग की टीम।

Young Writer, Naugarh: नौगढ़ क्षेत्र के जयमोहनी वन रेंज में बोलेरो पर लादकर ले जाया जा रहा जंगली सुअर का मांस बरामद करने के साथ ही वन विभाग ने दो शिकारियों को गिरफ्तार किया। वाहन को सीज कर वनविभाग ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर के न्यायालय में पेश किया, जहां पर न्यायाधीश की अनुमति से जेल भेज दिया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी जयमोहनी मकसूद हुसैन ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर अमदहा बीट में आरक्षित वन क्षेत्र ग्राम बटौवा के समीप वन विभाग की टीम ने दबिश देकर के में शिकारी अशोक कुमार पुत्र स्व. रामप्रवेश सिंह 42 वर्ष निवासी बहेरा खैराही थाना करमा जिला सोनभद्र व गुरु प्रसाद खरवार पुत्र स्व. खिचडू खरवार निवासी ग्राम बाघी थाना नौगढ़ को महिंद्रा बोलेरो वाहन से भागते हुए पकड़ा है। वाहन को रोक कर किए गए तलाशी में 01 अदद एक नाली 12 बोर बंदूक, 05 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर, 03 अदद खाली कारतूस 12 बोर के साथ जंगली सूअर के 6 पैर 01 सर व 12 किग्रा मांस चमड़ा सहित बरामद किया है। वनक्षेत्राधिकारी जयमोहनी मकसूद हुसैन की लिखित तहरीर पर जयमोहनी वन रेंज में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किया गया है। साथ ही गिरफ्तार शिकारियों को जेल भेज दिया गया।

DIET Chandauli: भारतीय ज्ञान प्रणाली से बच्चों को बनाये निपुर्ण

प्रशिक्षुओ को प्रमाण पत्र वितरण करते हुए डायट प्राचार्य लालजी यादव।
प्रशिक्षुओ को प्रमाण पत्र वितरण करते हुए डायट प्राचार्य लालजी यादव।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सकुशल समापन

Young Writer, सकलडीहा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला गुरूवार को डायट पर संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में माध्यमिक विद्यालयो में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं राष्ट्रीय पाठ्यचर्या 2023 के क्रियान्वयन के संदर्भ पर विस्तार से जानकारी दी गयी। अंतिम दिन डायट प्राचार्य लालजी यादव ने सभी प्रशिक्षु शिक्षकों को विद्यालयों में गतिविधि कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
राज्य स्तरीय संदर्भदाता के रूप में पद्मश्री  एवं डा.विपिन कुमार सिंह द्वारा नयी शिक्षा नीति के उद्देश्य नयी शिक्षा नीति में भारतीय ज्ञान प्रणाली एवं राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2023 के विभिन्न पहलुओ पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय शिक्षानीति 2020 का परिचय माध्यमिक शिक्षा के परिप्रेक्ष्य मे पाठ्यचर्या एवं शिक्षण शास्त्र डिजिटल कलात्मक, टीएलएम की सहायता से शिक्षण विधियों से संबंधित समूह कार्य, भारतीय ज्ञान प्रणाली, समावेशी शिक्षा, सामुदायिक सहभागिता, शिक्षा मे प्रौद्योगिकी साइबर सुरक्षा व नैतिकता व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, शारीरिक शिक्षा एवं समग्र कल्याण, मूल्यांकन एवं आकलन बिन्दुओ पर राजकीय माध्यमिक विद्यालयों से आये प्रतिभागियो को बताया गया। प्रशिक्षण प्रभारी एवं संदर्भदाता डा. बैजनाथ पाण्डेय ने संप्रेषण कौशल आदि बिन्दुओ पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए संदर्भदाता और कक्ष मे उपस्थित डायट प्राचार्य और प्रतिभागियो का धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रवक्ता पद्मश्री, डा. विपिन, डा. बैजनाथ पांडेय, गौरव पांडेय आदि रहे। जनपद स्तरीय तीन दिवसीय कार्यक्रम 23, 27 एवं 28 मार्च को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सकलडीहा चंदौली मे आयोजित हुआ।

Railway: त्योहारी सीजन में ट्रेन लेट होने से यात्रियों की बढ़ी मुसीबत

डीडीयू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते रेल यात्री।
डीडीयू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते रेल यात्री।

Young Writer, डीडीयू नगर। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए होली स्पेशल ट्रेनें चला रही है। बावजूद अधिकतर स्पेशल ट्रेनें अधिक  विलंब से चल रही है। वापसी की ट्रेनों में रिजर्वेशन न मिलने पर लोगों ने होली स्पेशल ट्रेनों में रिजर्वेशन कराया है। ट्रेन लेट होने से यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। स्पेशल ट्रेनों तीन से चार घंटे की देरी से चल रही है।
त्योहारी सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ होने पर रेल प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनें चलाती है। इस वर्ष भी होली के मद्देनजर यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे ने 70 स्पेशल ट्रेनें चला रखी है, जिससे यात्रियों को कुछ राहत मिल सके। दूसरी तरफ होली स्पेशल ट्रेनों के समय से चलाने पर रेलवे का कोई ध्यान नहीं है। यही कारण है कि स्पेशल ट्रेनों को जहां तहां खड़ा कर दिया जा रहा है। इसके स्थान पर नियमित ट्रेनों को पास करा दिया जा रहा है। इसके पूर्व ठंड के दिनों में कोहरे के कारण ट्रेनों की लेट लतीफी आम हो गई थी। ट्रेनों को नियमित रूप से चलाने के लिए दिसंबर माह से फरवरी माह तक तीन दर्जन ट्रेनों को रद्द किया गया था। बावजूद इसके ट्रेनें लेट हुई। मौसम सामान्य होने पर ट्रेनें भी समय से चलने लगी।

Holi स्पेशल ने ट्रेनों की टाइमिंग बिगाड़ दी है। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे तक अप जयनगर आनंद विहार होली स्पेशल साढ़े आठ घंटे, विशाखा पट्टणम वाराणसी चार घंटे, दिल्ली गुवाहाटी एक घंटे, अप भगत की कोठी दानापुर स्पेशल सवा घंटे की देरी से आई। इसी तरह उधना जयनगर स्पेशल और सिकंदराबाद रक्सौल स्पेशल डेढ़ घंटे, उधना बरौनी स्पेशल एक घंटे, इसी तरह डाउन की ओर जाने वाली पटना हैदराबाद होली स्पेशल छह घंटे, गया आंनंद विहार स्पेशल ढाई घंटे, बेंगलुरू दानापुर होली स्पेशल साढ़े आठ घंटे, आनंद विहार पटना स्पेशल साढ़े आठ घंटै की देरी से चल रही थी। ट्रेनों की लेट लतीफी के कारण यात्रियों को स्टेशन पर बैठ कर ट्रेनों का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

Control Room में दर्ज कराएं Loksabha Election संबंधित शिकायतें

Young Writer : लोकसभा चुनाव 2024

ADM Chandauli बोले, 24 घंटे क्रियाशील है कंट्रोल रूम का नंबर 05412-262177

Chandauli: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की घोषणा कर दी गई है। निर्वाचन की घोषणा से ही जनपद में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। आदर्श आचार्य संहिता के प्रभावी अनुपालन हेतु जनपद में कलेक्ट्रेट चंदौली स्थापित कंट्रोल रूम नंबर 05412- 262177, 24 घंटे के लिए क्रियाशील कर दिया गया है।
यह जानकारी देते हु उपजिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार पांडेय ने कहा कि कंट्रोल रूम में प्रभारी व सहायक प्रभारी के रूप में अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी है।  कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी के रूप में श्वेता सिंह (उपायुक्त उद्योग स्वतः रोजगार चंदौली मो0 नंबर 8317084514, सीडीपीओ चंदौली (9415685947, 7897353382), सीडीपीओ नियमताबाद, (9450845746, 6394915697), सीडीपीओ सकलडीहा (9125564149, 9415635601), सीडीपीओ धानापुर (9454255425, 9696721585) को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

Shahabganj PHC पर क्षय रोग के बारे में किया जागरूक

शहाबगंज पीएचसी पर ग्रामीणों को क्षय रोग के बारे में जानकारी देते प्रभारी चिकित्साधिकारी।
शहाबगंज पीएचसी पर ग्रामीणों को क्षय रोग के बारे में जानकारी देते प्रभारी चिकित्साधिकारी।

शहाबगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में गुरुवार को विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. निलेश मालवीय ने बताया कि क्षय रोग जिसे लोग टीबी की बीमारी के रूप में जानते हैं। यह रोग बैक्टीरिया के कारण होता है। टीबी के कीटाणु शरीर के फेफड़ों, किड़नी, रीढ़ या मस्तिष्क पर हमला कर सकते है।

यह बीमारी यदि एक व्यक्ति को हो जाय और उसका इलाज समय से नहीं किया जाय तो उस व्यक्ति के सम्पर्क में आने वाले अन्य लोगों को भी हो सकती है। इसलिए यदि किसी व्यक्ति को काफी दिनों से खांसी आ रही हो, वजन कम हो रहा हो, रात में पसीना आना, सीने में दर्द, सांस लेने में कठिनाई या बार-बार बुखार आ रहा हो तो ऐसे मरीज की तुरंत बलगम की जांच नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराना चाहिए। जिस व्यक्ति को जांच के दौरान टीबी रोग का पता चलता है। उसको निःशुल्क दवा देने के साथ ही खान-पान के लिए छह माह तक सहायता राशि भी उपलब्ध कराई जाती है। इसलिए हम सभी लोगों का फर्ज है कि कोई ऐसा व्यक्ति मिले जिसको ऐसी समस्या आ रही है। उनको उचित परामर्श देकर अस्पताल भेजने का काम करें। इस अवसर पर डाक्टर आर एस राम, फर्मासिस्ट रावेन्द्र सिंह, एलटी अमरनाथ, एसटीएस मनीष सिंह, हरिद्वार, सोनू, राजन सिंह सहित स्वास्थ्य कर्मी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Chandauli
clear sky
24.8 ° C
24.8 °
24.8 °
39 %
3.2kmh
0 %
Mon
40 °
Tue
38 °
Wed
40 °
Thu
42 °
Fri
41 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights