30.2 C
Chandauli
Monday, March 30, 2026

Buy now

Home Blog Page 239

India को 85 हजार करोड़ की Rail Project समर्पित करेंगे PM Narendra Modi

Railway की लोकार्पित होने वाले रेल परियोजनाओं की जानकारी देते DRM DDU NAGAR। Young Writer Chandauli
Railway की लोकार्पित होने वाले रेल परियोजनाओं की जानकारी देते DRM DDU NAGAR।

स्टेशन जन औषधि केंद्र का किया जाएगा लोकार्पण

DDU NAGAR: PM Narendra Modi 12 मार्च को देश भर में 85 हजार करोड़ रुपये से अधिक की छह हजार रेल परियोजनाओं को वर्चुअल माध्यम से राष्ट्र को समर्पित करेंगे। डीडीयू मंडल में सोननगर के पतरातू तीसरी रेल लाइन का लोकार्पण किया जाएगा। इस दौरान डीडीयू डीएफसीसी के न्यू डीडीयू स्टेशन पर समारोह का आयोजन किया जाएगा। यहां प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा। यही नहीं डीडीयू स्टेशन पर रांची वाराणसी और पटना लखनऊ वंदे भारत का स्वागत किया जाएगा। रविवार को मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता ने डीआरएम कार्यालय सभागार में इसकी जानकारी पत्र प्रतिनिधियों को दी। इस दौरान सीनियर डीसीएम सुधांशु रंजन मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश भर में 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसमें दो वंदे भारत पटना लखनऊ और रांची वाराणसी डीडीयू स्टेशन से होकर गुजरेगी। इसके साथ ही सोननगर-पतरातू तीसरी रेल लाइन का शुभारंभ पीएम करेंगे। इसके चालू होने से रेल परिचालन क्षमता में वृद्धि होगी। सुबह नौ बजे प्रधानमंत्री डीएफसीसी के कार्गाे हैंडलिंग स्टेशन न्यू सोन नगर, न्यू सोन नगर लिंक, न्यू चिरैलापौथु, न्यू करवंदिया, न्यू कुदरा, न्यू दुर्गावती, न्यू गंजख्वाजा,न्यू डीडीयू और बीपीसीएल पीडीडीयू का राष्ट्र को समर्पित करेंगे। न्यू डीडीयू स्टेशन पर इस दौरान समारोह आयोजित किया जाएगा। न्यू सोन नगर स्टेशन से एक मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर डीएफसीसी पर रवाना करेंगे। डीडीयू मंडल के बीडी सेक्शन में नबीनगर तथा कोसीआरा स्टेशनों पर नवनिर्मित गुड्स शेड राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। डीडीयू स्टेशन, गया और अनुग्रह नरायन रोड स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद स्टाल तथा डीडीयू पर बने जन औषधि केंद्र का लोकार्पण किया जाएगा। इस दौरान डीडीयू स्टेशन पर 11 बजे से और शाम चार बजे से दो बार एक एक घंटे का समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जिले के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

Chandauli को नहीं बनने देंगे राजनीति चारागाहः Shamim Milki

Chandauli: बिछियां धरनास्थल पर गोष्ठी करते व्यवस्था परिवर्तन मोर्चा के सदस्य।
Chandauli: बिछियां धरनास्थल पर गोष्ठी करते व्यवस्था परिवर्तन मोर्चा के सदस्य।

मोर्चा ने कहा कि इंडिया व एनडीए गठबंधन के स्वर्ण प्रत्याशी को नहीं देंगे वोट

Chandauli: व्यवस्था परिवर्तन मोर्चा की ओर से रविवार को दलित, पिछड़ा व अल्पसंख्यक जन संवाद गोष्ठी का आयोजन धरनास्थल पर किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर देश की राजनीति पर चर्चा की और अपने-अपने विचार को गोष्ठी के पटल पर रखा।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि हम 85 प्रतिशत लोग किसी भी हाल में इंडिया या एनडीए के प्रत्याशी जो 15 में से हैं उनको मतदान नही करेंगे और अगर किसी दल ने पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक समाज से प्रत्याशी दिया तो उसका समर्थन किया जाएगा। इस अवसर पर व्यवस्था परिवर्तन मोर्चा के संयोजक हेमंत कुशवाहा ने कहा कि जब तक हम सभी संगठित नहीं होंगे तब तक 3 प्रतिशत लोग हम सभी के ऊपर शासन करते रहेंगे।

इस अवसर पर महेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि हम लोगों ने पत्र भेजकर अपनी भावनाओं से इंडिया गठबंधन के नेता राहुल गांधी व अखिलेश यादव को अवगत करा दिया है कि यहां पिछड़े समाज के किसी भी साथी को गठबंधन का प्रत्याशी घोषित करें। इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के मंडल अध्यक्ष रहे जगन्नाथ कुशवाहा ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि चंदौली के पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक समाज के लोग अपने हक के लिए एक जुठ हो जाएं।

अध्यक्षता कर रहे शमीम मिल्की ने कहा कि अब तक विभिन्न दलों ने चंदौली के बाहर का प्रत्याशी उतार कर चंदौली को लूटा है अब चंदौली को नेताओं की चारागाह नहीं बनने दिया जाएगा। इस अवसर पर किन्नर समाज के अध्यक्ष सलमा किन्नर ने कहा कि उच्च न्यायालय ने हम लोगों को पिछड़ों के श्रेणी में रखा है इसलिए किन्नर समाज भी पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक वर्ग के साथ है। इस अवसर पर कृष्णकांत यादव, धर्मदेव कुशवाहा, विनय कुशवाहा, चंद्र प्रकाश लंकेश, सुशील कुमार, रामविलास, तालिब सिद्दीकी, भोजू राम, रमेश यादव, कपिल यादव, राकेश यादव, शिवा पासवान आदि लोगों उपस्थित थे।

PM Narendra Modi की अगुवाई में दुनिया बज रहा देश का डंकाः Dr. Mahendra Nath Pandey

गौरी गांव में आमजन को संबोधित करते डा.महेंद्रनाथ पांडेय। Young Writer
गौरी गांव में आमजन को संबोधित करते डा.महेंद्रनाथ पांडेय।

गौरी में सड़क परियोजना का लोकार्पण कर Dr. Mahendra Nath Pandey ने आमजन से किया संवाद

Niyamtabad: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत ग्राम सभा गौरी में सांसद व भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने तीन सड़कों का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है। दुनिया में चारों ओर देश का डंका बज रहा है। क्षेत्र में चारों तरफ सड़कों का जाल बिछ रहा है।

इसी कड़ी में नियामताबाद विकासखंड के ग्राम सभा गौरी में 2.86 करोड़ की स्वीकृति लागत से निर्मित 5.40 किलोमीटर के मुगलसराय से शिवनाथपुर, 3.270 करोड़ की स्वीकृति लागत से निर्मित 6.800 किलोमीटर के टी-3 से वर्दी साडा हरिजन बस्ती वाया अमरा मार्ग ग्रामीण, 2.240 करोड़ की स्वीकृति लागत से निर्मित 5.825 किलोमीटर के टी-4 से मैनुद्दीनपुर मार्ग का लोकार्पण किया। 10 वर्षों में अपने कार्यकाल में किए कार्यों को ग्रामीणों के समक्ष रखा। Dr. Mahendra Nath Pandey ने कहा कि अब जनता को तय करना है उनका सांसद कैसा हो। क्षेत्र के विकास के लिए दिन-रात एक किया। पूर्व की सरकारों में यूरिया के लिए लाइन लगानी पड़ती थी, जिससे किसानों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था पर अब ऐसा नहीं है। किसानों को सिंचाई के लिए नहरों को खोदा जा रहा है जल्द ही नहरों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

Mughalsarai विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि सांसद डा.महेंद्र नाथ पांडेय क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत विभिन्न सड़कों का आज लोकार्पण कर क्षेत्र को जो सौगात दी वह काबिले तारीफ है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, राणा प्रताप सिंह, सांसद प्रतिनिधि सर्वेश कुशवाहा, छत्रबली सिंह, अनुराग मौर्य, राजेश कुमार द्विवेदी, डब्बा तिवारी, निधि तिवारी, रत्नेश पाठक, महेंद्र माही, राजू बिंद, संजय सोनकर आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामचंद्र बिंद व संचालन बृजेश बिंद ने किया।

CM YOGI और BJP ने Chandauli के लोगों को लगाया चुनाः Manoj Singh W

Young Writer: Manoj Singh W

Chandauli: Samajwadi Party के पूर्व विधायक Manoj Singh W, चंदौली मेडिकल कालेज के मुद्दे पर एक बार फिर सत्ता पक्ष पर हमलावर रहे। इस दौरान उन्होंने CM Yogi Adityanath व BJP के नेताओं पर चंदौली की जनता को चूना लगाने का बड़ा आरोप मढ़ा। कहा कि मुख्यमंत्री आए और बैरंग वापस लौट गए, लेकिन चंदौली मेडिकल कालेज का उद्घाटन नहीं हुआ। बताया कि नौ मार्च को अब सीएम चंदौली आए तो मेडिकल कालेज के गेट पर लिखे नाम पर जिला प्रशासन ने चुना लगा दिया। इस बाबत जब जवाब-तलब किया गया तो जिलाधिकारी द्वारा मेडिकल कालेज के नाम में त्रुटि होने का हवाला दिया गया।

मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि चंदौली मेडिकल कालेज की सही स्थिति को लेकर जब लखनऊ के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट बताया कि बाबा कीनाराम स्वशासी मेडिकल कालेज है, जबकि चंदौली के अधिकारी कुछ भी स्पष्ट कहने की स्थिति में आज भी नहीं है। बताया कि जब मेडिकल कालेज के गेट पर राजकीय शब्द लिखा गया तो बहुत खुशी हुई, लेकिन आज उससे कहीं ज्यादा दुख हो रहा है। मेडिकल कालेज का उद्घाटन ना कराकर भाजपा ने नाम हंसाने का काम किया है। यह चंदौली के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि चहनियां-मुगलसराय तक सड़क निर्माण के लिए पदयात्रा की। बावजूद इसके उक्त सड़क आज तक नहीं बनी। जो भाजपा बात-बात आईना दिखाने का काम करते हैं उन्हें आज आत्ममंथन करने की जरूरत है।

Manoj Singh W ने कहा कि अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कहीं गई, लेकिन विधायक व सांसद का बस नहीं चला। ऐसे में अबकी बार वे खुद नहीं जा सके तो डीएम को अमड़ा उपकेंद्र भेज दिया। डीएम ने भी योजना-परियोजना के स्वीकृति की प्रशासनिक बातें कही, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं हुआ। पिछले चुनाव में चंदौली सांसद द्वारा दो बालिका इंटर कालेज का शिलान्यास किया, लेकिन दोनों का निर्माण आज तक नहीं हो सका। ठेकेदार और कार्यदायी संस्था करोड़ों रुपये लेकर भाग गए। उसमें से फुलवरिया के विद्यालय का शिलान्यास होना था, लेकिन वह भी नहीं हुआ। बताया कि जिला कैनालों का 85 से 90 प्रतिशत काम उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कराया था उसमें से मात्र भुजना का कार्य पिछले दो कार्यकाल में पूरा करा सके और उसका लोकार्पण किया।

Manoj Singh W ने कहा कि चारी व अदसड़ का निर्माण आज भी पूरा नहीं हो सका है। इसी तरह कवलपुरा, सलेमपुर कुसहां और कुंआ पम्प कैनाल को स्वीकृति मिलने के बाद भी उनका निर्माण नहीं हो सका। कहा कि छोटे-छोटे कार्यों का मुख्यमंत्री से उद्घाटन कराकर महफिल लुटने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही सपा नेता ने जिले के अफसरों पर निशाना साधा। कहा कि डीएम व एसपी का डंडा विपक्ष व कमजोर लोगों पर चलता है। पुलिस व प्रशासन सत्ता पक्ष के नेताओं, मंत्री व विधायक पर कार्यवाही करने में असहज व असमर्थ हैं।

मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर प्रभावी राहेगा यातायात डायवर्जन, कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए की गई है पार्किंग की व्यवस्था


चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जनपद दौरे पर होंगे। जिसे देखते हुए यातायात की सुगमता व पार्किंग की व्यवस्था यातायात पुलिस की ओर से निर्धारित की गई है। यातायात पुलिस ने बताया कि कस्बा सकलडीहा में धानापुर-बलुआ के तरफ से आने वाले भारी व मध्यम वाहनों को कस्बा सकलडीहा स्थित अलीनगर तिराहे से डायवर्ट करके अलीनगर की तरफ मोड़ दिया जायेगा।
सकलडीहा से चन्दौली जाने वाली रोड पर मात्र रैली में आने वाले वाहनों को चन्दौली की तरफ जाने दिया जायेगा। बाकी वाहनों को बसारिकपुर नहर पुलिया से पश्चिम की तरफ मोड़ दिया जायेगा, जो बिछिया होते चन्दौली जायेंगे। रेलवे स्टेशन मझवार फ्लाई ओवर से सकलडीहा की तरफ से आने वाले सभी वाहनों (दो पहिया व चार पहिया) को हाइवे सर्विस लेन से सैयदराजा की तरफ भेजा जायेगा। किसी भी वाहन को पुलिस ऑफिस व कोतवाली चन्दौली की तरफ जाने से प्रतिबन्धित किया गया है। चन्दौली की तरफ से आने वाली भीड़ व वाहन जो रैली में सम्मिलित होंगे, उन्हें आरती राइस मील के आगे अण्डर पास से होकर सर्विस लेन से मण्डी पार्किंग व हाइवे पार्किंग में पार्क करेंगे। बताया कि नवही पुलिया से चार पहिया वाहन कस्बा चन्दौली की तरफ नहीं आयेंगे। रैली में जाने वाले वाहन नहर के रास्ते होकर भगवानपुर तालाब से होते हुए रैली जायेंगे। मुख्य हाईवे पर सैयदराजा की तरफ से आने वाली ट्रैफिक भगवानपुर तालाब से डाइवर्ट करके चंदौली से सैयदराजा जाने वाले मुख्य मार्ग पर मोड़ा जायेगा। चन्दौली व सैयदराजा आने व जाने वाली ट्रैफिक एक ही सड़क पर चलेगी। कार्यक्रम स्थल से एक किलोमी पूर्व व 01 किलोमीटर पश्चिम तक मुख्य हाईवे की दक्षिणी लेन व सर्विस लेन खाली रहेगी, जिसे पार्किंग में प्रयोग किया जायेगा। कार्यक्रम स्थल से पं0 कमलापति सरकारी अस्पताल चन्दौली तक की सर्विस लेन पर कोई भी वाहन नहीं रहेगा। सर्विस लेन पूरी तरह खाली रहेगा। इसके अलावा वाजिदपुर नहर मार्ग पर कोई वाहन नहीं चलेगा। नहर से पूर्णतया आना-जाना बन्द रहेगा। कार्यक्रम स्थल के सामने मेन लेन व सर्विस लेन पर किसी प्रकार का वाहन खड़ा नहीं होगा। बताया कि वाहनों की पार्किंग व्यवस्था भी अलग से की गई है। नवीन मण्डी समिति में पार्किंग के तीन ब्लाक बनाए गए हैं, जिसमें सदर ब्लाक, नियामताबाद व शहाबगंज ब्लाक से आने वाले लाभार्थियों के वाहन की पार्किंग की व्यवस्था की गयी है।  हाईवे कार्यक्रम स्थल से सैयदराजा की तरफ पार्किंग के दो ब्लाक बने हैं, जहां चकिया व ब्लाक बरहनी से आने वाले लाभार्थियों के वाहन पार्क होंगे। पार्किंग-3 में, कार्यक्रम स्थल से मुख्य हाईवे से पश्चिम तरफ की पार्किंग में रैली में आने वाले अन्य वाहनों को पार्किंग की जायेगी। पार्किंग-04, राइस मील अण्डर पास के ठीक सामने रोड के दाहिने पार्किंग के दो ब्लाक बनाए गए हैं, जहां सकलडीहा व ब्लाक धानापुर से आने वाले लाभार्थियों के वाहन पार्क होंगे। पार्किंग नंबर-05, आरती राइस मील सर्विस लेन पर स्थित राज रसोई होटल से पहले स्थित पार्किंग में चहनिया ब्लाक के लाभार्थियों की बसें पार्क होगी। पार्किंग नंबर-06, राज रसोई होटल सर्विस लेन पर 100 मीटर आगे उत्तर तरफ स्थित पार्किंग बगीचे में रैली में आने वाले छोटे वाहनों को पार्क किया जायेगा।

चंदौली को 743 करोड़ की परियोजनाओं का सौगात देंगे सीएम,मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर सभास्थल पर सभी तैयारियां पूर्ण


चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सीएम लगभग 743 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जनसभा में सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं में लोकसभा चुनाव के लिए जोश भी भरेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अमला और संगठन तैयारी में जुटा हुआ है। लोकसभा चुनाव से पहले सीएम की जनसभा अहम मानी जा रही है। वही शाम को भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्र पांडेय कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे से जानकारी ली।


इस दौरान केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व सांसद डा.महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि लोकसभा-2024 में चमत्कृत परिणाम आने वाला है। अभी तक इंडी गठबंधन की गांठ पूरी तरह से बंध नहीं पायी है, यही वजह है कि उनके बीच आपसी सामंजस्य कायम नहीं हो पाया गया है। आज इंडी गठबंधन से कहीं ज्यादा देश में मोदी के विकास की चर्चा है। साथ ही यह भी दावा किया कि भाजपा गठबंधन 400 पार सीटें जीतने जा रही है। इसके पूर्व सीएम योगी के आगमन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री चंदौलीवासियों को विभिन्न योजनाओं की सौगात देने के साथ ही मंच से जनसभा को संबोधित भी करेंगे। ऐसे में संगठन सीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटा है। जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। वही मुख्यमंत्री विभिन्न विभाग की ओर से लगाए गए स्थान का अवलोकन करने के साथ-साथ लाभार्थियों को प्रतीक चिन्ह भी भेंट करेंगे। जिसमें प्रमुख रूप से उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना सहित सरकार की अन्य योजनाओं में शामिल लाभार्थियों को लाभान्वित करेंगे।

दरअसल, लोकसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले मुख्यमंत्री चंदौली आ रहे हैं। पार्टी ने तीसरी बार केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय को चंदौली लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में सीएम की जनसभा काफी अहम मानी जा रही। इस दौरान एसपी डा.अनिल कुमार, विधायक रमेश जायसवाल, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, राजकिशोर सिंह, सर्वेश कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह बबलू जितेंद्र पांडेय, शिवराज सिंह, सुजीत जायसवाल, हरिवंश उपाध्याय, शशि शंकर सिंह, प्रमोद चौबे, मृत्युंजय सिंह, सूर्य मुनि तिवारी, किरन शर्मा,जगत तिवारी, अमरीश भोला कुन्दन सिंह उपस्थित थे।

Mumbai Mail में टिकट मांगने पर Rail यात्री ने TTE का फोड़ा सिर

घायल TTE
घायल TTE

आरोपी युवक को डीडीयू नगर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

DDU Nagar: 12321 अप हावड़ा से मुंबई जा रही मुंबई मेल में यात्रा के दौरान टीटीई ने यात्री से टिकट मांगने पर आक्रोशित यात्री ने टीटीई का सिर फोड़ दिया। शुक्रवार को उक्त घटना हजारीबाग रेलवे स्टेशन के पास हुई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने यात्री को पकड़ लिया और डीडीयू नगर जीआरपी के हवाले कर दिया। जीआरपी ने यात्री के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

डीडीयू स्टेशन पर तैनात टीटीआई और नगर के तारनपुर इस्लामपुर निवासी सफीर अहमद की ड्यूटी डाउन ट्रेन 12321 मुंबई मेल में लगी थी। सफीर अहमद शुक्रवार की भोर में ट्रेन के एस-2 में टिकट चेकिंग करते हुए एक यात्री से टिकट की मांगा, तभी यात्री टिकट न दिखाकर बहस करने लगा। हजारीबाग रेलवे स्टेशन से ट्रेन आगे बढ़ी तभी यात्री ने सफीर पर हमला बोल दिया। यात्री के हमले से टीटीई सिर फूट गया और खून बहने लगा। सफीर ने इसकी सूचना कंट्रोल और साथी टीटीई को दी। मौके पर पहुंचे साथी टीटीई ने यात्रियों के सहयोग यात्री को रोक लिया। वहीं मौके पर पहुंची जीआरपी गया की स्कोर्ट पार्टी ने पिटाई करने वाले यात्री को पकड़ लिया। यात्री ने अपना नाम सिद्धार्थ जैन निवासी झुमरी तलैया कोडरमा झारखंड बताया। ट्रेन के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर यात्री को जीआरपी के हवाले किया गया। यहां जीआरपी ने सिद्धार्थ के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। इस संबंध में जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी का चालान किया गया है। मुकदमा कोडरमा जीआरपी को स्थानांतरण कर दिया जाएगा।

चंदौली में पत्रकार वार्ता में विपक्ष पर हमलावर दिखे केंद्रीय मंत्री,गांधी परिवार पर साधा जमकर निशाना


चंदौली। लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों के सिलसिले में चंदौली आए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर विपक्ष पर हमलावर नजर आए। इस दौरान पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि धारा 370 हटाकर देश की जनता और मतदाताओं से अपील करेंगे कि हर मतदान केंद्रों पर 370 मतों की लीड दे। 10 वर्षों में सरकार ने पाई पाई बचाई है और गरीबों की मदद में लगाई है। भाजपा की उपलब्धि विकास के आंकड़े बताते हैं कि मोदी के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ाया है।
इस दौरान अनुराग ठाकुर ने गांधी परिवार पर बड़ा हमला बोला। कहा कि गांधी परिवार यूपी से पलायन कर गया है। यूपी की जनता उन्हें जवाब देने के लिए इंतजार कर रही है। वहीं इंडिया एलाइंस पर हमला करते हुए कहा कि यह घमंड और अहंकार से भरा हुआ है, गठबंधन एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हुए है। क्योंकि ना इनके पास नेता है ना नीति है और नियत में तो हमेशा खोट रही है। अखिलेश राहुल की जोड़ी पर तंज कसते हुए कहा कि मुलायम सिंह कहते थे कि यूपी के दो लौंडे आए हैं, लेकिन यूपी की जनता ने इनको 2017, 2019 और 2022 में परिणाम दिखा दिया है। कहा कि लोकतंत्र में जनता ही देवी देवता है। यह लोग अहंकार लेकर जाते हैं, तभी जनता इनको जवाब देती है। कहा कि धारा 370 हटने के बाद आज जम्मू कश्मीर में उद्योग बढ़ रहा है। पर्यटन बढ़ रहा है, वहां पर विकास हो रहा है। कहा कि जिन लोगों ने कभी कुछ किया ना हो सिर्फ चारा खाया हो। नौकरी के नाम पर जमीन हड़पी हो, जाति के नाम पर वोट लिया है। कहा कि कांग्रेस माफिया का संरक्षण करती है। कांग्रेस शासित राज्यों में एक नहीं अनेकों भ्रष्टाचार की घटनाएं हुई है।

Chandauli:यथार्थ नर्सिंग कालेज पहुंचकर विद्यार्थियों से केंद्रीय कैबिनेट अनुराग ठाकुर ने किया संवाद,डा.धनंजय सिंह ने माल्यार्पण कर किया जोरदार स्वागत


चंदौली। जनपद प्रथम आगमन के अवसर पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सूचना और प्रसारण युवा मामले व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर यथार्थ नर्सिंग कालेज पहुंचे। इस दौरान कालेज के प्रबंधक निदेशक डा.धनंजय सिंह द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को नर्सिंग के क्षेत्र के बारे में देश व विदेश में उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी दी। साथ ही दिन प्रतिदिन बढ़ते महत्व की चर्चा की। ने कहा कि नर्सिंग एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें बिना किसी भेदभाव के दूसरों के दुख में उनकी सेवा की जाती है। इसी के साथ उन्होने नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी। इस अवसर पर प्रिंसिपल जेनेट जे, डा.खुशबू यादव, वर्तिका सिंह, शालिनी श्रीवास्तव, निलम यादव, रिंकू मौर्या, वंदना पाठक, अनुराधा प्रजापति, प्रियंका दुबे, अर्चना राज, विकास यादव, अभिषेक पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:चार दिनों से लापता किशोर का रस्सी के सहारे पेड़ से लटकता मिला शव,जांच में जुटी पुलिस


चकिया ।कोतवाली क्षेत्र के प्रेमापुर गांव में उसे समय सनसनी मच गई जब गांव के ही बगीचे में प्रीतपुर गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर महेश वनवासी की लटकती हुई लाश मिली ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
प्रेमपुर गांव निवासी रविंद्र सिंह पिछले 4 वर्षों से घर की साफ-सफाई करने के लिए प्रीतपुर गांव से महेश को ले आए थे। बीते 3 मार्च की सुबह भूसे के गोदाम की चाबी लेकर महेश कहीं चला गया। शाम तक घर वापस नहीं आने पर रविंद्र सिंह ने उसके पिता पिंटू को मामले की जानकारी दी। गुरुवार की सुबह गांव से सटे पहाड़ी के पास स्थित बगीचे में क्रिकेट खेलने के दौरान गांव के लड़कों ने आम के बगीचे में पेड़ में रस्सी के सहारे शव को लटका हुआ देखा तो शोर मचाने लगे। पेड़ से लटक रहे शव को पक्षियों ने छत विछत कर दिया था। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया तो उसकी पहचान महेश के रूप में हुई। पुत्र की मौत की सूचना सुनते ही पिता पिन्टू सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। थाना प्रभारी अतुल प्रजापति ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव के 2 से 3 दिन पूर्व से पेड़ में लटकना प्रतीत हो रहा था। बताया पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा मामले की जांच की जा रही है।

Chandauli
broken clouds
30.2 ° C
30.2 °
30.2 °
29 %
1kmh
61 %
Mon
30 °
Tue
38 °
Wed
40 °
Thu
42 °
Fri
40 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights