29.2 C
Chandauli
Tuesday, March 31, 2026

Buy now

Home Blog Page 245

Chandauli:डीएम ने राजनैतिक पार्टियों के साथ नवीन मंडी में ईवीएम मशीनों का किया निरीक्षण

चंदौली। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बुधवार को जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने नवीन मंडी में संरक्षित ईवीएम मशीन स्थल का निरीक्षण किया। और सुरक्षा व्यवस्था को देखा।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम गो-डाउन का त्रैमासिक निरीक्षण करने का निर्देश प्राप्त है। इसी क्रम में आज नवीन मण्डी गोदाम में रखी ईवीएम मशीनों को रैंडमलीय जाँच हुई। जो सभी सुरक्षित हैं। इसके अलावा जिलाधिकारी ने सुरक्षा संबंधित लगे उपकरणों, विद्युतीकरण, सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा व्यवस्था आदि सुरक्षा मानकों को गहनता से देखा।
इस दौरान विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Crime : दो मकानों का ताला तोड़कर नकदी व गहने चोरी

Young Writer : क्राइम बबुरी

Baburi: क्षेत्र के उतरौत तथा तकिया शाह भोला गांव में सोमवार की रात दो मकानों में ताला चटका कर चोरों ने हजारों रूपये नकदी तथा गहनों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ितों ने इसकी सूचना बबुरी थाने पर दी, जिसपर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार उतरौत गांव निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक विश्वेश्वर मौर्य के घर सोमवार की रात कुछ अज्ञात चोर घर के पीछे से दीवार के सहारे छत पर चढ़कर घर में उतर गये तथा कमरों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। एक कमरे में ताला तोड़ कर घुसे चोरों ने आलमारी में रखे सात हजार रुपए चोरी कर लिया, वहीं दूसरी घटना में तकिया शाह भोला गांव निवासी आजाद के घर में बाहर से दरवाजा बंद कर एक कमरे का ताला तोड़कर आलमारी में रखे हुए चार थान सोने व चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जानकारी होने पर पीड़ितों के हाथ पांव फूल गए। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पीड़ितों ने Crime की सूचना Baburi थाने पर दी। जिस पर बबुरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए तथा घटना की छानबीन में जुट गए।

Samajwadi Governement में महिलाओं को मिला सम्मान व अधिकार: Gargi Patel

पौरा गांव में PDA की जनचौपाल में महिलाओं के साथ गार्गी सिंह पटेल।
पौरा गांव में PDA की जनचौपाल में महिलाओं के साथ गार्गी सिंह पटेल।

Sakaldiha: क्षेत्र के पौरा गांव में समाजवादी महिला सभा की ओर से सोमवार को जनचौपाल का आयोजन हुआ। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ गार्गी सिंह पटेल ने सपा सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी दिया। इस मौके पर दर्जनों महिलाओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाया।
समाजवादी महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में महिलाओं को सम्मान और अधिकार मिला था। महिलाओं को समाजवादी पेंशन, बेटियों को कन्या विद्या धन, वृद्धा पेंशन,छात्राओं को लैपटॉप और महिला सुरक्षा के लिये डायट 108 प्रदान कर महिलाओं को सुरक्षा प्रदान किया। आज महिलाओं के ऊपर लगातार हमला और दुर्व्यवहार हो रहा है। महिलाओं को उनके हक और अधिकार से वंचित किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी में ही महिलाओं का सम्मान और अधिकार सुरक्षित है। अंत में विधानसभा अध्यक्ष इंदू राजभर सहित दर्जनों महिलाओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाया। इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष इंदू राजभर, मुन्नी राजभर, सुखा राजभर, देवमुनी राय,शीतल वासी, सुशीला, इंदू मीन तारा, चन्द्रमा राजभर, शशीकांत भारती, अनिल चौहान आदि रहे।

Chandauli:पुलिस ने भारी मात्रा में पिस्टल व कारतूस की तस्करी करने वालो दो तस्कर को किया गिरफ्तार,जाने कहा से जुड़े हैं तार


चंदौली। चकिया पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोहम्मदाबाद नहर पुलिया से अवैध असलहा की सप्लाई करने वाले दो बदमाशों को दबोच लिया। उनके पास से फैक्ट्री मेड अवैध पिस्टल, तमंचा व कारतूस के साथ 02 अवैध शस्त्र बरामद किया गया । उक्त मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने चकिया कोतवाली में किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को 25000 रूपये का ईनाम की घोषणा की गयी।
उन्होंने बताया कि अवैध असलहा की सप्लाई करने वाले गैंग के दो शातिर बदमाश खण्डवा मध्य प्रदेश से सस्ते दाम पर अवैध असलहा खरीदकर मोहम्मदाबाद नहर पुलिया से जनपद गाजीपुर निवासी अपने साथी के पास जाने वाले है। जहाँ से वे लोग मिलकर ग्राहको को ढूंढ कर अत्यधिक दाम पर बेचते हैं । मुखबीर द्वारा इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए। अनिल कुमार य़ादव, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व आशुतोष क्षेत्राधिकारी चकिया के पर्यवेक्षण में चकिया पुलिस व स्वाट सर्विलांस की संयुक्त टीम गठित की गयी । कार्यवाही में जिले में मोहम्मदाबाद नहर पुलिया से पुलिस ने अवैध असलहा की सप्लाई करने वाले दो बदमाशों को दबोच लिया। उनके पास से फैक्ट्री मेड अवैध पिस्टल, तमंचा व कारतूस के साथ 02 अवैध शस्त्र बरामद किया गया। पकड़े गये बुलेट चालक की पहचान राहुल यादव पुत्र जय प्रकाश यादव निवासी ग्राम कुदरा पथरा थाना गहमर जिला गाजीपुर उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुयी। जिसकी तलाशी के दौरान कमर में खुसा हुआ एक फैक्ट्री मेड पिस्टल .32 बोर, दो जिन्दा कारतूस .32 बोर (मैगजीन मे लोड), एक मोबाइल व 600 रु0 नगद बरामद हुआ. मोटरसाइकिल के पीछे बैठे व्यक्ति की पहचान धनन्जय यादव पुत्र राधाकृष्ण यादव निवासी ग्राम बद्दोपुर थाना करीमद्दीनपुर जिला गाजीपुर उम्र 20 वर्ष के रूप में हुयी। जिसके कमर में खुसा हुआ एक फैक्ट्री मेड पिस्टल .32 बोर, दो जिन्दा कारतूस .32 बोर (मैगजीन में लोड) तथा एक मोबाइल कीपैड व 440 रुपये नगद बरामद हुआ। धनन्जय यादव के द्वारा पीठ पर लिये बैग की तलाशी में 02 पिस्टल .32 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .32 बोर, 01 तमंचा 315 बोर, 01 तमंचा 12 बोर, 01 कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। दोनो गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 04 फैक्ट्री मेड पिस्टल, 04 जिन्दा कारतूस .32 बोर, 01 तमंचा 315 बोर, 01 तमंचा 12 बोर, 01 कारतूस 12 बोर बरामद किया गया तथा तस्करी में प्रयुक्त 01 बुलेट मोटर साइकिल सिल्वर कलर बरामद की गई पूछताछ में उन्होंने ने
बताया कि हम लोग अपने साथी साहिल सिंह पुत्र हरिद्वार सिंह निवासी ग्राम मैनपुर (माहेपुर) थाना करण्डा जिला गाजीपुर उ0प्र0 के साथ मिलकर असलहो को खण्डवा मध्य प्रदेश से सस्ते दाम पर खरीदकर ले आते है। और साहिल सिंह को देते है।एक साथ मिलकर ग्राहको को तैयार कर अत्यधिक दाम पर बेचते है इससे जो भी लाभ होता है उसे हम तीनो लोग मिलकर बराबर बाँट लेते है। हम लोगो का साथी साहिल सिंह ही अपने आदमी से हम लोगो को रेलवे स्टेशन खण्डवा मध्य प्रदेश के पास असलहे उपलब्ध कराता है। गिरफ्तारी वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति, गिरीश चन्द्र राय,अरुण गिरि, दीपचन्द्र गिरि, प्रदीप यादव, हरिनरायण पटेल, राणा प्रताप सिंह, विजेन्द्र कुमार सिंह, प्रीतम कुमार, राजेश कुमार यादव, प्रेमप्रकाश यादव, नीरज मिश्रा, अजीत कुमार सिंह, मनोज कुमार यादव मौजूद थे।

Chandauli:जंगल मे पानी भरने गई महिला पर भालुओं के झुंड ने किया हमला,मौत

नौगढ़। थाना क्षेत्र के महाजनखोह जंगल में मंगलवार को भालू के हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर पंहुचे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी जब घटनास्थल पर पहुची तो महिला की मौत हो गई पुलिस ने तत्काल महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि शहाबगंज थाना क्षेत्र के खरौझा गांव निवासी डोमन पासवान अपनी पत्नी देवमती 57 वर्ष के साथ 50 गायों के साथ कई महीनों से महाजनखोह जंगल में झोपड़ी बनाकर रहता था।
मंगलवार को सायं चुआंड़ से पानी लेकर वापस अपने झोपड़ी की ओर आ रही देवमती पर भालूओं के झुंड ने हमला कर दिया। जिससे देवमती बुरी तरह लहुलुहान हो गई। पशुओं को जंगल से चराकर अपनी झोपड़ी में पहुंचा डोमन ने पत्नी को मौजूद नहीं होने पर खोजते खोजते चुआंड़ के समीप पहुंचा तो पत्नी को लहूलुहान हालात में पाकर सन्न हो गया। और तत्काल इसकी जानकारी आस पास के लोगो की दिया मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इस बाबत पुलिस चौकी इंचार्ज अमदहा अनंत भार्गव ने बताया कि बालू के हमले से महिला की मौत हो गई है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Chandauli:डीपीआरओ ने दो लापरवाह सफाई कर्मियों को किया निलंबित


चंदौली। बिना सूचना के गैरहाजिर चल रहे बिछियां खुर्द में तैनात सफाई कर्मी रामू पासवान को डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में सफाई कर्मी रामू पासवान नियामताबाद ब्लाक से सम्बद्ध रहेंगे।
डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे ने बताया कि बिछियां कला गांव के प्रधान ने 13 फरवरी को पत्र के जरिए अवगत कराया कि ग्राम पंचायत अंतर्गत बिछियां खुर्द गांव में तैनात सफाई कर्मी रामू पासवान कई दिनो से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित है जिससे ग्राम में गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है। ग्रामीणों द्वारा बार-बार शिकायत की जा रही है। उक्त शिकायत को संज्ञान में लेते हुए सफाई कर्मी को तत्काल निलंबित कर दिया गया। रामू पासवान सफाई कर्मी के विभागीय अनुशासनिक कार्यवाही में अपर जिला पंचायत राज अधिकारी जनपद-चन्दौली को जांच अधिकारी बनाया गया है। जांच अधिकारी एक पखवार के भीतर आरोप पत्र गठित कर डीपीआरओ कार्यालय को अवगत कराएंगे। निलम्बन की अवधि मंे रामू पासवान सफाई कर्मी को विकास खण्ड नियामताबाद-चन्दौली से सम्बद्ध रहेंगे।
इसी क्रम में डीपीआरओ ने चकिया ब्लाक में कार्यरत ग्राम नाथूपुर के सफाई कर्मी अरविन्द कुमार भारती अपने नवीन तैनाती स्थल ग्राम सिकंदरपुर में एक माह 20 दिन बात भी काम नहीं करने पर निलंबित कर दिया गया। उनके ऊपर नियुक्ति प्राधिकारी के ऊपर राजनैतिक दबाव बनाने व राजनीति में लिप्त का आरोप है। जिससे ग्राम में नियमित रूप से उपस्थित होकर साफ-सफाई प्रभावित हो रहा है।

Fisheries: July-2024 में बनकर तैयार होगा India’s Biggest State Wholesale Fish Market

चंदौली में देश की सबसे बड़ी स्टेट ऑफ आर्ट होलसेल फिश मार्केट। Young Writer

Chandauli: सरकार चंदौली में देश की सबसे बड़ी स्टेट ऑफ आर्ट होलसेल फिश मार्केट का निर्माण करा रही है। जिस पर सरकार की ओर से 61.87 करोड़ की खर्च किए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर की अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी माधोपुर में बन रही है। इस मंडी के बनने से पूर्वांचल के मत्स्य पालन करने वालों की आय दोगुनी से भी ज्यादा होगी।

यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि स्टेट ऑफ आर्ट होलसेल फिश मार्केट का निर्माण लगभग 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है। जुलाई 2024 तक इसका निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसका संचालन शुरू होने के बाद जनपद के 1500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। इतना ही नहीं मत्स्य से सम्बंधित सभी कारोबार एक छत के नीचे होगा। बताया कि होलसेल फिश मार्केट में फिश रेस्टोरेंट की सुविधा होगी। इसके प्रशिक्षण के लिए कांफ्रेंस हॉल, प्रोसेसिंग यूनिट समेत कई तरह की सुविधाएं होगी, जिससे आकांक्षी जनपद चंदौली के विकास व तरक्की को पंख लगेंगे। साथ ही युवाओं को रोजगार सुलभ होगा।

DM Chandauli ने बताया कि बिल्डिंग सेंट्रली वातानुकूलित होगी। ऊर्जा बचाने के लिए 400 किलोवाट का सोलर पावर भी लगाया जाएगा। सॉलिड और लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट का विशेष प्रबंध होगा। व्यापारियों और ट्रक ड्राइवरों के लिए गेस्ट हाउस भी बनाया जाएगा। चंदौली के सहायक निदेशक मत्स्य रविंद्र प्रसाद ने बताया कि वाराणसी, चंदौली, गाज़ीपुर जौनपुर में अभी करीब 2000 मछली पालक हैं, जो बड़े पैमाने पर काम कर रहे हैं। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 5 हज़ार से ज्यादा परिवार इस व्यवसाय से जुड़े हैं। इस आधुनिक मत्स्य मंडी के बनने से पूरे पूर्वांचल के मत्स्य पालकों व इससे जुड़े लोगों की परिस्थिति व आर्थिक रूप से समृद्धि में बदलाव आएगा। मंडी में 111 से अधिक दुकानें होंगी, जिसमें होलसेल बिल्डिंग में 81 दुकानें और रिटेल बिल्डिंग में 30 दुकानों का निर्माण हो रहा है। इस अल्ट्रा मॉडल बिल्डिंग के बन जाने से पूर्वांचल में बड़े पैमाने पर रोज़गार के अवसर उपलब्ध होंगे। मत्स्य कारोबार के साथ ही किसानों की आर्थिक आय बढ़ाने के लिए किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाए जाएंगे।

देश की सबसे आधुनिक मत्स्य मंडी का तेजी से हो रहा निर्माण

Chandauli: Pm Matsya Sampada Yojana के अंतर्गत चंदौली में भारत की सबसे आधुनिक मत्स्य मंडी के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। इस तीन मंजिला इमारत का निर्माण दस हजार वर्गमीटर में हो रहा जिसकी लागत लगभग 61.87 करोड़ है। मछली के आकार की इस बिल्डिंग में मछली पालन के तरीकों, मार्केटिंग, तकनीक, एक्सपोर्ट से लेकर मछली के कई प्रकार के पकवान पकाने और खाने की भी सुविधा होगी। चंदौली के ज़िलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने बताया कि ये देश की पहली अपने तरह की मत्स्य सम्बंधित क़ारोबार की अल्ट्रा मॉडल बिल्डिंग होगी। जिसमें मछली का होलसेल और रिटेल मार्केट होगा।

सीड्स,फीड्स, चारा, दवाएं, कोल्ड स्टोरेज, म्यूजियम और अन्य उपकरण सभी चीजें एक छत के नीचे उपलब्ध होंगी। मछली पालन को लेकर दुनिया भर में चल रही नई तकनीक का प्रदर्शन आधुनिक एग्जीबिशन हॉल में किया जाएगा। बिल्डिंग में कॉन्फ्रेंस हाल भी बनेगा, जहां मत्स्य पालकों का प्रशिक्षण व सेमिनार आदि होगा। बिल्डिंग में फ़िश प्रोसेसिंग यूनिट भी होगी। पीपीपी मॉडल पर तीसरी मंज़िल पर एक एक्सक्लूसिव फिश रेस्टोरेंट होगा। जहाँ फिश के कई प्रकार के व्यंजनों के स्वाद का भी आनंद उठाया जा सकेगा।

25 किलो गांजे के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने दबोचा,उड़ीसा से खरीदकर बनारस बेचने जा रहे थे तस्कर इलिया मोड़ के पास मिली सफलता

 चंदौली। चंदौली सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान इलिया मोड़ के समीप मुखबिर की सूचना पर तीन गांजा तस्करों को धर दबोचा और उनके पास से  तीन बैग मे  25 किलो गाँजा बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत  4 लाख बताया जा रहा है।

दरसल कस्बा इंचार्ज अमित कुमार मिश्रा अपने हमराहियों के साथ नगर के इलिया मोड़ पर संदिग्ध लोगों व वाहनो की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान  भभुआ से आनें  वाली बस  इलिया मोड के पास आकर रूकी उक्त बस से उतरे तीन व्यक्ति पुलिस वालों को देखकर घबरा गये। और मौके से भागनें  लगे शक होनें पर पुलिसकर्मियों ने उनको दौड़ा कर गंगा रोड के समीप दबोच लिया पूछताछ  तीनों ने कि हम लोगों के बैग में 8-8 पैकेट नाजायज गाँजा है। जिसे हम उडिसा के झासूगुडा से लेकर आ रहे हैं जिसे बेचने वाराणसी लेकर जा रहे थे। पुलिस ने तियरा शहाबगंज निवासी शीलवन्त वाराणसी निवासी राजनाथ राम नरसिंहपुर गांव निवासी सौरभ को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया। इस दौरान विजय कुमार,चन्द्रशेखर यादव मौजूद रहे।

Hariyana Border पर Kisano के खिलाफ हिंसा को बंद करे सरकारः मणिदेव

Kisano के समर्थन में ट्रैक्टर मार्च निकालते किसान संगठन के लोग।
Kisano के समर्थन में ट्रैक्टर मार्च निकालते किसान संगठन के लोग।

Chandauli: संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर सोमवार को जिले के भारतीय किसान यूनियन टिकैत, अखिल भारतीय किसान महासभा, अखिल भारतीय किसान सभा,किसान विकास मंच ने पंजाब और हरियाणा के किसान संगठनों ट्रैक्टर मार्च निकाला। किसानों ने एमएसपी की गारंटी, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने और कर्ज माफी के मुद्दों को मजबूती से उठाया।

इस दौरान मणि देव चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार पूरे देश को किसान आंदोलन पर गुमराह और भ्रामक प्रचार कर रही है। 2014 के चुनाव में सरकार के घोषणा पत्र में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का वादा किया गया था। जब वादा पूरा नहीं किया गया तो 5 साल बाद किसानों ने 13 महीने दिल्ली के तमाम बॉर्डर पर खुले आसमान में धरना दिया। आंदोलन खत्म होने के बाद हर 3 महीने पर सरकार को किये गए वादों की याद 3 साल तक किसान दिलवाते रहे। मगर सरकार के कानों पर कोई जूं नहीं रेंगी। थक हारकर किसान एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की तरफ रवाना हुए। मगर सरकार किसानों और उनकी मांगों को कुचलने का प्रयास हरियाणा बॉर्डर पर कर रही है।

जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने कहा कि इस बार का आंदोलन आर-पार का होगा। देश का किसान अगर अन्न उगाकर अपने कर्तव्य निर्वहन कर सकता है तो वहीं अपना हक भी लेना जानता है। किसान, सरकार के वादाखिलाफी को नेस्तनाबूद कर देगा। ट्रैक्टर मार्च सरकार को एक सांकेतिक चेतावनी है कि जल्द से जल्द वादा किये गए किसानों की मांगो को पूरा करे। साथ ही हरियाणा बॉर्डर पर डटे किसानों पर बल प्रयोग बंद करे, नहीं तो जिले से भारी मात्रा में ट्रैक्टर दिल्ली के लिए कूच करेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। प्रदर्शन में भाकियू टिकैत के जिला उपाध्यक्ष राम दुलारे, छोटे लाल चौहान मोछू, कन्नौजिया, सदर अध्यक्ष कन्हैया, अलाउद्दीन, प्रभाकर मौर्या, हाकिम सुलेमानी, जीउत मौर्या, प्रमोद मौर्या, सुल्तान अहमद, खिचडू चौहान, डॉ राजीव मौर्य,जय प्रकाश गुप्ता, ट्रैक्टर प्रमुख लक्ष्मण मौर्या आदि उपस्थित रहे। संचालन श्रवण कुशवाहा और अध्यक्षता छोटे लाल चौहान मोछू ने किया।

फर्जी हस्ताक्षर से टेंडर कराने के आरोप, Chahaniya Block Pramukh के खिलाफ धरने पर बैठे BDC

Chahaniya Block Office परिसर में धरना देते BDC
Chahaniya Block Office परिसर में धरना देते BDC

Chahaniya: क्षेत्र पंचायत के टेंडर पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों का फर्जी हस्ताक्षर कराने से नाराज क्षेत्र पंचायत सदस्य सपा नेता अनिल के साथ धरने पर बैठ गये। खण्ड विकास कार्यालय परिसर में धरने पर बैठकर टेंडर रजिस्टर दिखाने की मांग पर अड़ गये। एकाउंटेंट द्वारा बुधवार को सही रिपोर्ट दिखाने के आश्वाशन के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य हटे।
चहनियां खण्ड विकास परिसर में सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों का एक दल पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल यादव के नेतृत्व में ब्लाक प्रमुख के खिलाफ धरना पर बैठ गये। आरोप है कि क्षेत्र पंचायत बैठक व कार्यक्रम रजिस्टर पर जो क्षेत्र पंचायत सदस्य नहीं भी आये थे उनका फर्जी हस्ताक्षर कर टेंडर पास कर दिया गया।

धरने पर बैठे क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने टेंडर के बैठक व कार्यक्रम रजिस्टर की मांग पर अड़ गये। काफी देर बाद एकाउंटेंट द्वारा रजिस्टर दिखाने पर उस पर संतुष्टि नहीं हुई तो बुधवार को पुनः टेंडर बिका हुआ है उसका पूरा डिटेल एकाउंटेंट द्वारा दिखाने को कहा। 3 नवम्बर 2023 को क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्य व विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव के बैठक में शामिल किया गया था। सवाल जवाब में विधायक द्वारा पिछले कार्याें की पुष्टि करिये की बात कही गयी, जिसे लेकर बहस भी हुई थी। बहस के दौरान प्रमुख द्वारा यह भी कहा गया था कि जिसको जाना है वो जाये । इसी बात को लेकर मीटिंग हाल से क्षेत्र पंचायत सदस्य चले गये थे। इस दौरान अनिल यादव ने कहा कि प्रमुख व बीडीयो द्वारा सारे कार्यक्रम की सूची बनारस में बैठकर बना दिया जाता है जबकि कोई भी टेंडर होता है तो उसकी विज्ञप्ति जारी करायी जाती है। उसका निविदा निकलता है।

एकाउंटेंट द्वारा उसके कार्यक्रम के विषय में उसके सूची के विषय में बुधवार को जानकारी देंगे। जबकि यह कार्यालय में तत्काल मौजूद रहना चाहिए। ब्लाक प्रमुख अरुण जायसवाल ने कहा कि सारा कार्य क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षर से ही हुआ है। पिछली बार विधायक के संग के बैठक में भी इसी बात को लेकर बहस हुई थी। जितने भी कार्य हुए है क्षेत्र पंचायत सदस्यों के द्वारा ही किया है। इस दौरान नरेंद्र कुमार गुप्ता, अच्छे लाल यादव, कारू यादव, जावेद अहमद, अरबिंद यादव, राजेश यादव, मुकेश खरवार, सुनील कुमार, राजकुमार, दीपक यादव, अमेरिका यादव, देवेंद्र यादव, संजय चौरसिया आदि क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित थे।

Chandauli
overcast clouds
29.2 ° C
29.2 °
29.2 °
35 %
3kmh
100 %
Tue
39 °
Wed
39 °
Thu
42 °
Fri
41 °
Sat
42 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights