23.9 C
Chandauli
Friday, October 2, 2026

Buy now

Home Blog Page 244

सड़क निर्माण में मानक की उड़ रही धज्जियां, ग्रामीणों में आक्रोश

सड़क निर्माण में अनदेखी करते ठेकेदार। Young Writer
सड़क निर्माण में अनदेखी करते ठेकेदार।

अधिक मुनाफा व कमीशन के चक्कर में गुणवत्ता को ताक पर रख रहे ठेकेदार

Young Writer, इलिया। शहाबगंज विकास खण्ड के गांधी नगर से अमांव होते हुए भोड़सर तक जाने वाली सड़क का नवीनीकरण का कार्य कराया जा रहा है। निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि लंबी प्रतीक्षा के बाद बेहतर सड़क निर्माण की उम्मीद थी। लेकिन तकनीकी मानकों का पालन नही हो रहा है। गुणवत्ता युक्त न सड़क पर गिट्टी डाली जा रही है, ना ही पानी गिरा कर कुटइया कराया जा रहा है। ना ही गिट्टी गिराने के बाद ड्राई रोलर चलाया जा रहा है। दोयम दर्जे की अहरौरा पहाड़ी की डस्ट वाली गिट्टी फैला करके उस के ऊपर से डामरीकरण कर के खानापूर्ति की जा रही है। इसको लेकर न तो अधिकारी गंभीर है और न ही ठेकेदार। इस मार्ग पर डुमरी, अमरसिपुर, एकौना, भूसी, भोड़सर, केरायगांव, मसोई पंचायत आते है। बड़ी आबादी हर रोज ब्लॉक व जिला मुख्यालय तक इसी सड़क से आना जाना करती है। काफी दिनों के बाद सड़क बन रही है लेकिन गुणवत्ता का ख्याल नही रखने से दिक्कत हो रही है। जिससे कुछ ही दिनों के बाद सड़कों की हालत ऐसी हो जाती है कि ग्रामीणों को हिचकोले खाने पड़ जाते है। ठेकेदार अधिक मुनाफा कमाने व कमीशन के चक्कर में निर्माण कार्य की गुणवत्ता को ताक पर रख रहे है। इस बाबत अधिशासी अभियन्ता प्रवीण कुमार ने बताया कि अवर अभियंता आलोक सिंह को निर्देशित किया गया है। की तत्काल मौके पर जा कर कार्य को ठीक कराए। जब तक कार्य में सुधार नहीं होगा तब तक एक भी भुगतान नहीं किया जाएगा।

दुर्दशाःटूटी नाली व गंदगी के बीच गुजर बसर कर रहे किदवई नगर के लोग,दो साल बीत जाने के बाद भी वार्ड की स्थिति जस की तस सभासद भी नही लेते हाल ख्याल

????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????


दो साल बीत जाने के बाद भी वार्ड की स्थिति जस की तस सभासद भी नही लेते हाल ख्याल
चंदौली। नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 7 किदवई नगर कोहिरान बस्ती के लोग पिछले कई वर्षों से विकास की बाट जोह रहे हैं। लेकिन उक्त वार्ड का दुख दर्द समझने वाला कोई नहीं है। इसलिए किदवई नगर अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। इस वार्ड में नाही नाली दुरुस्त है। और नाही सड़क पर बिछे सिमेंटेट ईटे इस लिए वार्ड के लोग गंदगी के साथ टूटे सड़को पर चलने को विवश रहते हैं। और रात में गिर कर चोटिल हो जाते हैं। सड़क के बीचों बीच टूटी नाली सैकड़ों बीमारियों को दावत दे रहे हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी घर में रह रहे छोटे  बच्चों को होती है। जो गंदगी व टूटी नाली होने के कारण घर से बाहर खेलने को मजबूर हो जाते हैं। वार्डवासियों ने अपने वार्ड में सफ़ाई व सुविधा के लिए सभासद के रूप में एक रहनुमा चुना था। की शायद बरसो से बदहाल स्थिति रहने वाले वार्ड की तस्वीर बदल जाए। लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी वार्ड की स्थिति जस की तस है। ऐसे स्थित में अब वार्डवासी सभासद को कोसते नजर आते हैं। और वार्ड में विकास की उम्मीद छोड़ दिये हैं।

इनसेट……..
किदवई नगर वार्ड में जाने से कतराते हैं लोग
चंदौली। वार्ड नंबर 7 किदवई नगर कोहिरान बस्ती नेशनल हाईवे से जुड़ा हुआ है। जो सीधे पुरानी बाजार को जोड़ता है। उक्त रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। लेकिन वार्ड की स्थिति दयनीय होने से लोग उक्त रास्ते से कतरा कर लंबी दूरी तय करते हैं।

इनसेट………
संचारी रोग नियंत्रण की खुल रही पोल
चंदौली। जिला प्रशासन की तरफ से प्रतिदिन संचारी रोग नियंत्रण के लिए विभिन्न तरीकों से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। लेकिन अभी तक नगर पंचायत के किसी वार्ड में दवा का छिड़काव नही किया गया है। नालियो के अंदर पनपने मच्छर रात होते ही लोगो को अपना शिकार बनाना शुरू कर दे रहे हैं। जिसके कारण लोगो को डेंगू मलेरिया जैसे बीमारी का भय सता रहा है। ऐसे में संचारी रोग नियंत्रण अभियान नगर पंचायत के लिए हवा हवाई साबित हो रही है।

इनसेट——
क्या कहते हैं अधिकारी
चंदौली। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार का कहना है। किदवई नगर में नाली और सड़क की समस्या संज्ञान में है। जल्द ही उक्त वार्ड में नाली और टूटी सड़क को दुरुस्त करा दिया जाएगा। साथ ही मच्छरों के लिए फॉगिंग के साथ दवा का छिड़काव कराया जाएगा।
इनसेट——
क्या कहते हैं नगर अध्यक्ष
चंदौली। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील यादव गुड्डू ने कहा की किदवई नगर वार्ड की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। आचार संहिता लगने के कारण वार्ड में काम नहीं लग पाया। जिसके खत्म होते ही वार्ड में कार्य शुरू करा दिया जाएगा। और वार्ड वासियों को इस समस्या से निजात दिलाया जाएगा। नगर का हर वार्ड विकास की प्राथमिकता में है। जो भी नगर में समस्याएं हैं। उन सभी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

परिजनों संग स्नान करने गया बालक गंगा में डूबा,तलाश जारी



–

नाव से तलाश करते गोताखोर

Young writer चन्दौली चहनियां के बलुआ थाना क्षेत्र के सराय के दुल्हिया घाट पर परिजनों संग स्नान करने आया 12 वर्सीय बालक अर्पित चौबे गंगा में डूब गया । परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण इक्कठा हो गये । वह अपने ननिहाल में अपने मौसी की गोद भराई में आया था । मौके पर पुलिस व प्राइवेट गोताखोर लगे रहे तलाश जारी है ।
बगही गांव के रहने वाले राम अवध चौबे का पुत्र कक्षा 6 का छात्र है । रामअवध चौबे का निजी बिद्यालय चलाते है जिसमे अर्पित पढ़ता है । वह बलुआ सराय गांव में अपने नाना गोपाल पाण्डेय के घर आया था । शनिवार को उसके मौसी का गोद भराई था । रविवार को सुबह अपने मां,नानी व अन्य परिजनों संग सराय के दुल्हिया घाट पर स्नान करने गये । गंगा में पांव फिसलने पर वह चिल्लाने लगा । देखते ही देखते वह गहरे पानी मे चला गया । घाट पर ग्रामीणो की भीड़ इकठ्ठा हो गयी । मौके पर बलुआ पुलिस भी पहुच गयी । प्राइवेट गोताखोर शव की तलाश में लगे रहे । जाल बिछाकर शव को तलाशते रहे । पिता रामअवध,माता,अनिता देवी,बड़ा भाई किशन ,बहन श्रेया ,नाना,नानी व अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल रहा ।

Chandauli:भीषण गर्मी और तेज़ धूप से बच्चों को हीट स्ट्रोक का खतरा,जानिए चिकित्सकीय सलाह

चंदौली। भीषण गर्मी और तेज़ धूप के चलते बच्चों पर हीट स्ट्रोक का खतरा बन रहा है। जिसके चलते बच्चे तेज बुखार उल्टी के साथ ही डायरिया का शिकार हो रहे है। अप्रैल महीने के शुरू में ही तापमान बढ़ना शुरू हो गया था। इस माह में गर्मी अपना विकराल रूप दिखा रही है। बढ़ते तापमान के साथ भीषण गर्मी में सबसे अधिक बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। लू और गर्मी के चलते बच्चे हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं। जिनको बुखार उल्टी दस्त जैसी बीमारियां हो रही है।
अनामिका चाइल्ड केयर हॉस्पिटल के चिकित्सक डा. ऋषि कुमार ने बताया कि हिट स्ट्रोक सबसे ज्यादा बच्चों पर असर करता है। इससे बच्चे जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चे धूप में खेलने चले जाते हैं। उस समय तो इसका पता नहीं चलता, गर्मी से बच्चों के शरीर में पानी की कमी होने लगती है। बाद में तेज बुखार और उल्टी होने पर इसका पता चलता है। इससे सबसे ज्यादा खतरा हीट स्ट्रोक यानी लू लगने का रहता है। शरीर में पानी की कमी होने पर बच्चों को बेहोशी आने लगती है। ऐसी स्थिति में चिकित्सक की सलाह के साथ बच्चों को तेज बुखार होने पर माथे पर ठंडे पानी की पट्टी रखे। धूप में निकलने से पहले अपने बच्चों के सिर को सूती कपड़े से ढक ले। धूप में बाहर निकले तो थोड़ी-थोड़ी देर बाद तरल पदार्थों का सेवन करते रहें। तरल पेय पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। ज्यादा ठंडे खाने व पीने के पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए। घर पर बने तरल पदार्थ शिकंजी, छाछ, जूस, पानी के साथ ग्लूकोज आदि का सेवन करे। बच्चे के शरीर में पानी की कमी न होने दें, कुछ न हो तो हल्का नामक चीनी के साथ घोल बना कर पिलाते रहे।

Chandauli:नेशनल हाईवे ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर,चालक घायल

चंदौली। मुख्यालय स्थित सदर कोतवाली के समीप नेशनल हाईवे पर शनिवार की रात तेज़ रफ़्तार ट्रक ने एक पिकअप को टक्कर मार दिया। घटना में पिकअप अनियंत्रित हो कर सड़क पर पलट गया वही चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगो की सूचना पर पहुची पुलिस ने तत्काल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसका इलाज चल रहा है।
बताते हैं कि जसुरी गांव निवासी पिकअप चालक ड्राइवर जमुना मौर्या 40 वर्ष मोहन सराय से पिकअप पर शीश लादकर शेरघाटी जा रहा था। जैसे ही वो सड़क कोतवाली के समीप पहुचा की पीछे से आ रही ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दिया। जिससे पिकअप अनियंत्रित हो कर पलट गई। वही चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।मौके पर पहुची पुलिस ने क्रेन की सहायता पिकअप को कोतवाली ले गई। उस बाबत कस्बा इंचार्ज शिव यादव बाबू ने बताया कि पिकअप व ट्रक में टक्कर हो गई। ट्रक को नौबत पुर से पकड़ लिया गया है पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

BSP News : गेहूं जलती देखी तो किसानों संग आग बुझाने में जुट गए बसपा प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार मौर्य

गेहूं के खेत में आग बुझाते बसपा प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार मौर्य।
गेहूं के खेत में आग बुझाते बसपा प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार मौर्य।

Young Writer, चंदौली। बसपा प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार मौर्य शनिवार को सुर्खियों में छाए रहे। दरअसल वह लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जन सम्पर्क अभियान के तहत क्षेत्र भ्रमण पर थे, तभी सकलडीहा विधानसभा के विशुनपुरा गांव के समीप गेहूं के खेतों में आग की सूचना मिली तो वे अपने समर्थकों के साथ सिवान पहुंचे और अपने समर्थकों व ग्रामीणों के साथ आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। साथ ही फायर बिग्रेड को घटना की सूचना दी। बसपा प्रत्याशी के इस प्रयास की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि जनप्रतिनिधि ऐसा है जो जनता के दुख-दर्द में शामिल होकर उसे साझा करे और मानवीय संवेदनाओं के प्रति संवेदनशील हो। उधर, बसपा प्रत्याशी ने कहा कि वह आमजन से जुड़ने के लिए यहां आया हूं और इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। जन समस्याओं का निराकरण हमेशा से मेरी प्राथमिकता रही। 2024 के लोकसभा का चुनाव महंगाई‚ बेरोजगार व भ्रष्टाचार के साथ बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी जनहित से जुड़े मुद्दों पर लड़ा जाएगा।

Chandauli:पुलिस ने नगर में दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान,संदिग्धों से पूछताछ के साथ सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक


चंदौली। मुख्यालय स्थित पुलिस चौकी के समीप शनिवार की देर शाम कस्बा इंचार्ज शिव बाबू यादव के नेतृत्व में पुलिस ने दो पहिया व चार पहिया वहनों के खिलाफ चेकिंग चलाया। इससे वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान बाइक पर बैठे तीन लोग पुलिस से नजर बचा कर भागते नजर आए। वही पुलिस ने आधा दर्जन दो पहिया वाहनों का ई चालान किया।
दरसल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नजर कोतवाली पुलिस संदिग्धों अराजकतत्वों के साथ साथ दो पहिया व चार पहिया वाहनो के खिलाफ प्रतिदिन विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चला रही है। जिसमें संदिग्धों की तलाशी के साथ उनके पूछताछ भी कर रही है। वही नगर के लोगो को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी कर रही है। बाइक चलाते समय नियमों की अनदेखी करना घातक हो सकता है। बिना हेलमेट बाइक चलाना कानून अपराध है। यातायात नियमों के पालन से ही सड़क दुर्घटना पर विराम लगना संभव है। इस इस बाबत कस्बा इंचार्ज शिव बाबू यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जहा लोगो को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक के साथ बाइक पर सवार संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। अभियान में आधा दर्जन बाइकों का चालान किया गया है। इस दौरान कॉन्स्टेबल इंद्रजीत यादव,बबलू कुमार,पीएसी बल मौजूद रही।

UP Board Result: सानिया ने इंटरमीडिएट टॉपरों की श्रेणी में पाया स्थान

UP Board

Young Writer, डीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। एक्सीलेंट बायो इंस्टीट्यूट का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
एक्सीलेंट बायो इंस्टीट्यूट की छात्रा सानिया सिद्दीकी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 84.8 प्रतिशत लाकर जिले के टॉप 25 में जगह बनाने में कामयाब रही। इसने जीव विज्ञान में 97, केमिस्ट्री में 97, फिजिक्स में 89 अंक लाने में कामयाब रही। इसके अलावा इलमा अंसारी, महजबी अमान, सपना, अजीजा, अक्षत ने 75 प्रतिशत से अधिक नंबर पाकर प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। वही दूसरी तरफ करिश्मा, आशु, आसमा, राजन, रजनीश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थाक नाम रौशन किया। इस अवसर पर संस्था के शिक्षक ब्रजेश कुमार, आर के दीक्षित,मनोज उपाध्याय ने बच्चो को मिठाई खिलाकर बच्चो को बधाई दिया। संस्था के प्रबंधक ब्रजेश कुमार ने सफलता का पूरा श्रेय बच्चों की मेहनत को दिया है।

Chandauli:सिलेंडर फटने से 09 लोगो की रिहायशी मड़ई व उसमें रखा समान जलकर राख,जान बचाने के लिए सिवान में भाग खड़े हुए ग्रामीण


चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के नादी पुरवा पर तिलक समारोह में बाद शार्ट सर्किट से मड़ई में आग लग गई। वही मड़ई में रखे तीन सिलेंडर आग की जद ने आकर ब्लास्ट कर गया। घटना को लेकर पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान अगलगी से 09 लोगो की रिहायशी मड़ई जलकर राख हो गयी। वही तीन लोगों की आंशिक रूप से क्षति हुई है। जिसमे 7 बकरी, 4 बकरी के बच्चे, 3 मोटर साइकिल ,9 सायकिल ,1 ठेला , खाद्य सामग्री, कापडा सहित टेंट हाउस का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग इतनी भयावह थी। कि लोग सिवान में भागकर अपनी जान बचा पाए। सूचना पर पहुचे लेखपाल ने मौका मुआयना कर उच्चाधिकारीयों को रिपोर्ट भेज दिया है।
बताते हैं कि नादी गांव के पुरवा में शुक्रवार की शाम को चंद्रिका निषाद के पुत्री की शादी व भोला निषाद के पुत्र सीताराम का तिलक समारोह था। तिलक बीतने के बाद तीनों सिलेंडर व अन्य सामग्री रिहायशी मड़ई में रखकर रुके रिस्तेदारो को भोजन करा रहे थे। तभी अचानक मड़ई में आग लग गयी। रात में तेज हवा होने के कारण आग इतनी तेज हो गयी।

कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। वही मड़ई में रखा तीनो सिलेंडर में भी आग लग गयी। सिलेंडर में आग लगने के बाद ग्रामीण व परिजन एक किलोमीटर दूर सिवान में भाग खड़े हुए। देखते ही देखते बगल में स्थित शंकर निषाद,दुलारे निषाद,संकठा निषाद,भोला निषाद,सबरजीत,भानु, श्याम देई,बजरंगी,प्रेम सागर का भी रिहायशी मड़ई धु धु कर जलने लगा। जिसमे सात बकरी,तीन बाइक,नव सायकिल,ठेला, घर गृहस्थी का सब सामान जलकर राख हो गया। वही पास स्थित सारनाथ, सरनपति, रामबली का भी रिहायशी मड़ई आंशिक रुप से जल गया। इन लोगो का भी समान जलकर नष्ट हो गया। वही सुबारी प्रजापति के टेंट हाउस का सामान जनरेटर, चारपाई, गद्दा,दरी, मैट भी जल गया। ग्रामीणो के अनुसार आग टेंट के शार्ट सर्किट से आग लगने से हुई । रात्रि में ही बलुआ इंस्पेक्टर शैलेश मिश्रा,चौकी इंचार्ज अभिषेक शुक्ला भी पहुच गये। शनिवार की सुबह मौके पर लेखपाल रामाशीष पहुचकर मौका मुआयना कर रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारीयों को भेज दिया।

Heat Stroke : लू व भीषण गर्मी में बच्चों का रखें विशेष ध्यानः डा.रितेश

Heat Stroke : लू व भीषण गर्मी में बच्चों का रखें विशेष ध्यानः डा.रितेश
Heat Stroke

Young Writer, Chandauli: इन दिनों चिलचिलाती धूप व गर्मी में लू के थपेड़े बहुत ही ज्यादा है। लू से बचने के लिए एहतियात बरतने की जरूरत है। ज्यादा से ज्यादा बाहर धूप में निकलने से बचे। अगर मजबूरी होती है कि बाहर निकलने और बाहर छाते का इस्तेमाल करें। बाहर सिर ढककर लू से बचा जा सकता है। ज्यादा से ज्यादा हल्का ठंडा पानी पीकर व प्यास लगे तो रुक कर पानी पीकर ही निकले। बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

Young Writer : डा. रितेश कुमार।
Young Writer : डा. रितेश कुमार।

अप्रैल महीने में ही गर्मी रिकार्ड तोड़ने लगी है। धूप व लू के थपेड़ों से हाल बेहाल है। इन दिनों तापमान अधिकतम 42 डिग्री चल रही है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रितेश कुमार ने इसे लेकर लोगो को अहम सलाह दी है। कहा कि तीखी धूप व लू झुलसा रही है। सबसे अधिक दिक्कत बच्चों को हो रही है। बच्चे इसकी चपेट में आकर बीमार पड़ रहे है। ऐसे में सावधानी जरूरी है। तापमान बढ़ने की वजह से बच्चे उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित हो रहे है। अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लू का असर छोटे बच्चो पर असर अधिक हो रहा है। उनमें डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो रही है। पंखे व कूलर से निकलने के बाद लोग बाहर आते ही लू की चपेट में आ जा रहे है।

इससे बचने के लिए धूप में निकलने से पहले खाना खाकर निकले। ज्यादा से ज्यादा हल्का ठंडा पानी पीकर निकले। बाहर धूप में निकलने पर प्यास की तलब लगे तो छांव में दो मिनट रुककर पहले पानी पिये फिर आगे बढ़े तेज धूप से आते ही और ज्वादा पसीना आने पर फौरन ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। बच्चों को कुरकुरे, चिप्स खाने को न दे। फास्ट फूड की जगह फल व प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करे। गर्मी के दिनों में बार-बार पीने पीना चाहिए ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। पानी में नमक नींबू मिलाकर कर दिन में दो तीन बार पीने से लूं का खतरा कम बना रहता है। धूप में खाली पेट न निकले, हल्का भोजन करें फल सलाद का सेवन अधिक करें।

Chandauli
broken clouds
23.9 ° C
23.9 °
23.9 °
77 %
2kmh
57 %
Thu
24 °
Fri
32 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Mon
32 °
Verified by MonsterInsights