Young Writer, नौगढ़। कूड़ा राजवाहा नहर में कूड़ा करकट फेंकने व घर के नाली का गंदा बहाने वालों एवं पटरियों पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध अभियान चला कर जल्द ही सिंचाई विभाग की कार्रवाई होगी। अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग चन्द्रप्रभा प्रखंड ने जिलेदार (चतुर्थ) को तत्काल समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया है।
जनपद सोनभद्र के नगवां बांध से निकली कूड़ा राजवाहा नहर के मौजा नौगढ़ खास में स्थित टेल तक शायद ही कभी सिंचाई सुविधा के लाभ में पानी पहुंच पाता है। आईजीआरएस पोर्टल पर नहर में फेंके जा रहे कूड़ा करकट पटरियों पर अतिक्रमण व समीपवर्ती घरों का गंदा पानी बहाए जाने से संक्रामक बीमारियों को फैलने की आशंका विषयक किए गए शिकायत के समाधान में अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग चन्द्रप्रभा प्रखंड ने जिलेदार चतुर्थ को अभियान चला कर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया है। जिलेदार चतुर्थ बिनोद सोनकर ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र से मौजा नौगढ़ में स्थित टेल तक कूड़ा राजवाहा नहर में कूड़ा करकट फेंकने व पटरियों पर अतिक्रमण करने एवं घरों का गंदा पानी बहाने वालों लोगों को चिन्हित कर नोटिस जारी की गई है। कई बार मना भी किए जाने पर भी मनमानी जारी है। थानाध्यक्ष नौगढ को पत्र प्रेषित कर के पुलिस बल का सहयोग मांगा गया है। जल्द ही पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवा कर कार्रवाई की जाएगी।
Naugarh : नहर में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाही
Chandauli:बाइक सवार बदमाशों ने बैंक में पैसा जमा करने जा रहे व्यक्ति का 3 लाख 62 हजार लूटकर हुए फरार सीसी टीवी खंगालने में जुटी पुलिस,अधिकारी बोले जल्द होगी गिरफ्तारी
चहनियां। बलुवा थाना क्षेत्र के बिहारी मिश्र गांव के समीप शुक्रवार की देर रात तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति का रुपये से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। भुक्तभोगी ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर आस पास लगे सीसी टीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।
दरसल बिहार प्रान्त के सरैया गांव निवासी बृजेश कुमार सिंह साथी सत्यप्रकाश के साथ अपने तारगाव अजगरा के ऑफिस से कैश पॉवर फॉर माइक्रो क्रेडिट का 3,62000 रुपए लेकर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की मारूफपुर शाखा में जमा करने जा रहा था। तभी अचानक उसकी बाइक को पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों धक्का दे दिया। जिससे उसकी बाइक गिर गई। और बाइक सवार बदमाश रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। भुक्तभोगी ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ घटनास्थल पर पहुच गए। और मौके पर जांच पड़ताल कर बदमाशों को पकड़ने के लिए 5 टीमो का गठन किया। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए स्वाट सर्विलांस बलुआ पुलिस टीम को मिलाकर कुल 5 टीमो का गठन किया गया है। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है,जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Chandauli:बाइक सवार बदमाशों ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा में पैसा जमा करने जा रहे व्यक्ति का 3 लाख 62 हजार लूटकर हुए फरार,सीसी टीवी खंगालने में जुटी पुलिस अधिकारी बोले जल्द होगी गिरफ्तारी
चहनियां। बलुवा थाना क्षेत्र के बिहारी मिश्र गांव के समीप शुक्रवार की देर रात तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति का रुपये से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। भुक्तभोगी ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर आस पास लगे सीसी टीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।
दरसल बिहार प्रान्त के सरैया गांव निवासी बृजेश कुमार सिंह साथी सत्यप्रकाश के साथ अपने तारगाव अजगरा के ऑफिस से कैश पॉवर फॉर माइक्रो क्रेडिट का 3,62000 रुपए लेकर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की मारूफपुर शाखा में जमा करने जा रहा था। तभी अचानक उसकी बाइक को पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों धक्का दे दिया। जिससे उसकी बाइक गिर गई। और बाइक सवार बदमाश रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। भुक्तभोगी ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ घटनास्थल पर पहुच गए। और मौके पर जांच पड़ताल कर बदमाशों को पकड़ने के लिए 5 टीमो का गठन किया। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए स्वाट सर्विलांस बलुआ पुलिस टीम को मिलाकर कुल 5 टीमो का गठन किया गया है। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है,जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Fire : अगलगी से जसुरी के किसानों का 30 बीघा गेहूं जला
Young Writer, चंदौली। सदर विकास खंड के जसुरी गांव में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। जिसमें किसानों का लगभग 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। आस पास के ग्रामीणों ने आग को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नही लगी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी, लेकिन एक घंटे तक फायर ब्रिगेड की वाहन मौके पर नहीं पहुंचा, जिसे लेकर किसानों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला।

दरअसल डीएम आफिस से सटे जसुरी गांव के सिवान में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई जब तक वहां मौजूद ग्रामीण उसे बुझा पाते आग हवा के साथ तेजी से विकराल रूप धारण कर ली और देखते ही देखते चंद्रिका सिंह, गणेश सिंह, चेखुर सिंह, लल्लन सिंह, नंदू राय, प्रेम सिंह, मल्लर सिंह, अजय राय, बबलू राय, अमरदेव तिवारी, ब्रह्मदेव तिवारी, लक्ष्मण, मनीष का 30 बीघा गेंहू के फसल जलकर नष्ट हो गया। आग का विकराल रूप देख आस पास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोग लाठी डंडे व अन्य सामान लेकर खेतो में कूद पड़े लेकिन आग को काबू में नही कर सकें इस दौरान उन्होंने अगलगी की जानकारी फायर ब्रिगेड की दी, लेकिन एक घंटे तक फायर ब्रिगेड की वाहन मौके पर नहीं पहुंचा, जिस कारण किसानों का सफल जलकर नष्ट हो गया।
Crime : रेलवे गेट खोलने से मना करने पर दबंगों ने गेटमैन को पीटा
Young Writer, सकलडीहा। सकलडीहा रेलवे फाटक पर गुरूवार की देर रात करीब सवा एक बजे अप और डाउन में टेªन आने की सूचना पर गेटमैन ने गेट बंद कर दिया था। इसी बीच नईबाजार की ओर से आ रहे बाइक सवार दबंगों ने गेट नहीं खोलने पर गेटमैन की जमकर पिटाई कर दिया। घटना को लेकर रेलकर्मियों में दहशत है। शुक्रवार को सुबह गेटमैन कोतवाली पहुंचकर केातवाल संजय सिंह से गुहार लगाया। कोतवाली पुलिस ने गेट मैन की तहरीर रिपोर्ट दर्ज कर दबंगों की गिरफ्तारी में जुट गयी है। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर बाइक सवार दबंग बाइक छोड़ फरार हो गये। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर दबंगों की शिनाख्त करने में जुट गयी है।
सकलडीहा रेलवे क्रासिंग पर गुरुवार की रात सवा एक बजे अप में कोलकाता उदयपुर गाड़ी नंबर 2315 और डाउन में फतुआ मालगाड़ी की सूचना पर गेट मैन ने गेट को बंद कर दिया। इसी बीच तीन चार बाइक पर दस बारह की संख्या में गेट पर युवक आकर खड़े हो गये, जिसमें से एक युवक गेटमैन से गेट खोलने का दबाब बनाने लगे। गेटमैन ने टेªन चली जाने के बाद खोलने की बात कहने पर मनबढ़ युवक ने गेटमैन की पिटाई कर दिया। इसी बीच गेटमैन ने सौ नंबर डायल कर पुलिस को सूचित किया। पुलिस के आने से पूर्व एक काली रंगी पल्सर को छोड़ सभी बाइक सवार भाग गये। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबंगों की बाइक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आयी। पीड़ित गेट मैन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दबंगों की शिनाख्त में जुट गयी है।इस बाबत कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि बहरवानी गांव के गेटमैन मनीष कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया गया है। शीघ्र ही मनबढ़ों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
Chandauli : पेड़ से लटकता मिला युवक का शव क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Young Writer, नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव के समीप डीएफसीसी यार्ड के बगल में एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ने पेड़ के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव देखकर आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने शव को कब्जे को कब्जे में कर शिनाख्त करने का प्रयास किया। सफलता नही मिलने पर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि स्थानीय रेलवे के जीआरपी को सूचना मिली कि सरेसर गांव के समीप एक व्यक्ति ट्रेन से कट गया है। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने देखा कि वहा युवक ने एक पेड़ से फांसी लगा ली है। जीआरपी पुलिस ने घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने युवक का शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय ने बताया कि एक 45 वर्षीय अज्ञात युवक की डीएफसीसी यार्ड के बगल में पेड़ से लटका शव मिला है। पुलिस युवक की शिनाख्त में जुटी है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
UP Agriculture: सोलर पम्प लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी से बचे Chandauli के किसान
Young Writer: चंदौली जनपद में कृषकों द्वारा सोलर पम्प की बुकिंग विभाग की वेबसाइट www.upagriculture.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा विभाग की ओर से मोबाइल के जरिए किसानों को इस योजना के बारे में कोई भी सम्पर्क नहीं किया जा रहा है। योजना के नाम पर कतिपय लोग किसानों को अधिक सब्सिडी देने की बात कहकर धोखाधड़ी का शिकार बनाने की फिराक में हैं।
इस बाबत अवर अभियंता कृषि विभाग मानसिंह कुशवाहा ने कहा कि उक्त योजना के तहत सोलर पम्प हेतु कृषकों के चयन एवं टोकन कन्फर्म करने की ऑनलाईन व्यवस्था है जो पूरी तरह से पारदर्शी है एवं टोकन कन्फर्म करने के पश्चात् कृषि विभाग के पोर्टल पर उनके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर मैसेज कृषि विभाग की तरफ से जाता है। तपश्चात् कृषकों द्वारा चालान जनरेट करने के उपरान्त ही आनलाइन व आफलाईन धनराशि जमा की जाती है। बताया कि कुछ किसानों के द्वारा यह शिकायत दर्ज कर मामले को संज्ञान में लाया गया है कि मोबाइल नंबर 7290912735, 7037767569, 9719775461, 9170935887, 6397850849 आदि नम्बरों से कृषकों को फोन किया जा रहा है अथवा कृषि विभाग के संदेश के समतुल्य संदेश भेजा जा रहा है कि आपको अधिकतम सब्सिडी की सुविधा प्रदान करने का झांसा दिया जा रहा है, जो भ्रामक व गलत है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि इस प्रकार की धोखाधड़ी से बचने का प्रयास करें। यदि आपके साथ उक्त से सम्बन्धित धोखाधड़ी होती है तो साइबर सेल में इसकी एफआईआर दर्ज करा सकते है। बताया कि योजना के तहत कृषक अंश कम लिया जा रहा है। किसान अपने अंश की धनराशि इण्डियन बैंक के खाता संख्या 7748563270, एसबीआई बैंक खाता संख्या 42762571204 एनएसडीएल बैंक के खाता संख्या 501023740735, 501024431987 एवं अन्य बैंकों के खातों में जमा करने का संदेश भेजा जाएगा।
Chandauli : भीगी पलको से अपने खेत में लगे आग को देखते रहे किसान चंद मिनटों में ही 150 बीघे गेंहू की फसल जलकर हो गई राख,परिवार के सामने संकट
Young Writer, चंदौली। जनपद में भीषण गर्मियों को देखते हुए आए दिन किसानों के गेहूं की फसल कहीं बिजली के शार्ट सर्किट से तो कहीं अज्ञात कारणों से जलकर राख हो जा रही है। जिससे किसान अपने आप को बेबस और लाचार महसूस कर रहा है। और उसकी पूरी मेहनत आग की लपटों के साथ ही जल जा रही है। जिस कारण उसके परिवार पर संकट के बादले मंडरा जा रहे हैं।
इलिया थाना क्षेत्र के खखडा गांव में शुक्रवार को अज्ञात करणो से गेहूं के फसल में आग लग गई। जिसमें एक दर्जन किसानों का लगभग 150 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर जुटे आसपास के ग्रामीणों ने खेत में लगे आग को काबू में करने का प्रयास किया। लेकिन आग काबू नहीं किया जा सका। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की वाहन ने ग्रामीणों की सहायता से किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक त्रियोगी सिंह 10 बीघा रविंद्र नारायण सिंह 10 बीघा नितेश कुमार सिंह 12 बीघा डब्ल्यू सिंह 11 बीघा बसंतु खरवार 4 बीघा गोपाल सिंह 4 बीघा सतीश सिंह 2 बीघा नागेंद्र सिंह 4 बीघा भूपेंद्र सिंह 4 बीघा सुदर्शन सिंह 3 बीघा बब्लू सिंह 6 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो चुका था। खेत में आग के दौरान वहां मौजूद किसान पूरी तरह से लाचार और बेबस दिखाई दे रहे थे और उनकी आंखें पूरी तरीके से भीग गई थी। इस बाबत तहसील सुरेश चंद्र ने बताया कि मौक़े पर कानूगो व लेखपाल को भेजा गया है। जल्द ही रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
Naugarh Market में अवैध तरीके से पटरियों पर लग रही दुकानें
Young Writer, नौगढ़। सड़क की पटरियों पर अवैध रूप से लगाई जा रही दुकानों से कस्बा बाजार नौगढ में आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। बाजार में ठेला खोमचा व स्थायी दुकानदार सड़क की पटरियों पर फैला कर सामान लगाते हैं। जिससे दो पहिया चार पहिया वाहनों व सायकिल से बाजार में खरीदारी करने के लिए आए ग्राहकों को सड़क पर ही अपने वाहन को खड़ा करना पड़ता है।
जिससे आवागमन करने वाले वाहनों को असुविधा होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। जिसे देख कर भी थाना पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। बीते दिनों पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन कृष्ण मुरारी शर्मा ने नौगढ बाजार में पैदल गश्त के दौरान सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले कई दुकानदारों को तत्काल दुकान हटाने का सख्त निर्देश दिया था। जो कि बेअसर रहा। कपड़ा किराना फल सब्जी इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि के साथ ही गर्मी के मौसम में पेय पदार्थों की भी दुकाने सड़क की पटरियों पर लगाए जाने से जाम की समस्या बन रही है। थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण कर के दुकान लगाने वाले दुकानदारों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।











